Sunday, 25 Oct 2026 | 06:31 AM

Trending :

दलेर मेहंदी को नशे में बताकर मंत्री ने किया अपमानित:गौहर खान को थप्पड़ पड़ने से लेकर, सुनील पाल को भगाए जाने तक, जानिए मंच पर हुए ऐसे ही विवाद अमिताभ बच्चन ने यहीं देखी पहली फिल्म:लता मंगेशकर का पहला मंचीय प्रदर्शन; रॉयल ओपेरा हाउस के दोबारा खुलने के 10 साल पूरे दलेर मेहंदी को नशे में बताकर मंत्री ने किया अपमानित:गौहर खान को थप्पड़ पड़ने से लेकर, सुनील पाल को भगाए जाने तक, जानिए मंच पर हुए ऐसे ही विवाद अमिताभ बच्चन ने यहीं देखी पहली फिल्म:लता मंगेशकर का पहला मंचीय प्रदर्शन; रॉयल ओपेरा हाउस के दोबारा खुलने के 10 साल पूरे जयपुर में छाईं ‘गुलाबी क्वीन’ जैस्मीन सैंडलास:‘केसरिया बालम’ की दी प्रस्तुति; बंधेज ड्रेस में आईं नजर, सिंगर के गानों पर नाची मां बच्चों के पार्क में ड्रग्स बेचने वालों का कब्जा:कुणाल कोहली ने जताई चिंता, बोले- बिना कपड़ों के सोते हैं लोग; मुंबई पुलिस से की शिकायत
EXCLUSIVE

मियामी बना अरबपतियों का नया गढ़:अमेरिका का नया दुबई; 870 करोड़ के पेंटहाउस और 1,000 फीट ऊंचे टावर

कार रखने के लिए लिफ्ट, 80वें माले पर स्विमिंग पूल वाले बैकयार्ड, सोने-संगमरमर से सजे टावर और हेलिपैड। यह किसी साइंस-फिक्शन फिल्म का सेट नहीं, बल्कि अमेरिका के मियामी शहर का नया नजारा है। कभी समुद्र तटों और नाइटलाइफ के लिए पहचाना जाने वाला मियामी आज दुनिया भर के अरबपतियों और लग्जरी डेवलपर्स का ‘प्लेग्राउंड’ बन चुका है। इतिहास में पहली बार मियामी, न्यूयॉर्क और लॉस एंजिल्स जैसे दिग्गजों को पछाड़कर अमेरिका का दूसरा सबसे महंगा महानगर बन गया है। हाल ही में 950 फीट ऊंचे ‘सिप्रियानी रेजिडेंसेस’ ने मियामी की सबसे ऊंची इमारत का खिताब हासिल किया था, लेकिन यह बादशाहत महज कुछ महीनों की है। इस साल के अंत तक 1,049 फीट ऊंचा ‘वॉल्डऑर्फ एस्टोरिया’ इसे पीछे छोड़कर शहर का पहला ‘सुपरटॉल’ (984 फीट से ऊंचा) बन जाएगा। मियामी के आसमान को छूने की इस होड़ में डॉल्चे एंड गबाना, बेंटले और लेम्बोर्गिनी जैसे ग्लोबल लग्जरी ब्रांड्स भी उतर चुके हैं। रियल एस्टेट के विशेषज्ञों के मुताबिक कोविड-19 महामारी के बाद अमेरिका के धनकुबेरों ने कम टैक्स और उदार कानूनों वाले फ्लोरिडा राज्य का रुख किया। शिकागो से सिटाडेल ग्रुप के प्रमुख केन ग्रिफिन के हेडक्वार्टर शिफ्ट करने के बाद मार्क जुकरबर्ग, पीटर थील और लैरी पेज जैसे दिग्गजों ने यहां अपने ठिकाने बनाए। फुटबॉल स्टार लियोनेल मेसी से लेकर टोनी रॉबिंस तक ने यहां करोड़ों डॉलर के पेंटहाउस खरीदे हैं। 2010 से 2022 के बीच फ्लोरिडा में करोड़पतियों की संख्या चार गुना बढ़ गई। यही वजह है कि वित्तीय जगत में अब मियामी को ‘वॉल स्ट्रीट साउथ’ कहा जा रहा है। हालांकि स्विस इन्वेस्टमेंट बैंक यूबीएस ने मियामी को दुनिया भर में ‘रियल एस्टेट बबल’ की सूची में सबसे ऊपर रखा है। गल्फ जैसी चमक, पर यहां जमीन धंस रही है मियामी में अचानक आए इस बदलाव पर यूनिवर्सिटी ऑफ मियामी के आर्किटेक्चर प्रोफेसर जीन-फ्रांस्वा लेज्यून कहते हैं, ‘यह शहर का विकास नहीं, बल्कि सीईओ पावर का प्रदर्शन है।’ जहां अरबपतियों के लिए 90वें माले पर निजी गार्डन हैं, वहीं आम निवासियों के लिए आय की असमानता की खाई बढ़ रही है। मियामी यूनिवर्सिटी के 2024 के अध्ययन के अनुसार, मियामी बीच से गोल्ड बीच तक तटीय इलाकों में बनी दर्जनों लग्जरी बहुमंजिला इमारतें हर साल 3 इंच तक धंस रही हैं। अमेरिकी शहर की रेस – कौन कितना महंगा? सैन फ्रांसिस्को अमेरिका का सबसे महंगा शहर मियामी – न्यूयॉर्क को पछाड़कर दूसरे नंबर पर न्यूयॉर्क – तीसरे स्थान पर खिसका

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Ranveer Singh returns as Hamza in Dhurandhar 2: The Revenge, one of the biggest Bollywood releases of 2026.

March 18, 2026/
3:51 pm

आखरी अपडेट:मार्च 18, 2026, 15:51 IST राज्यसभा चुनावों ने कांग्रेस की खामियां उजागर कर दी हैं, वरिष्ठों ने राहुल गांधी...

MPBSE Class 12 Result 2026 LIVE: MP Board Second Examination Result Today at mpbse.mponline.gov.in, Get Latest Updates Here (AI Image)

June 12, 2026/
11:02 am

आखरी अपडेट:12 जून, 2026, 11:02 IST महुआ मोइत्रा ने बागी टीएमसी नेताओं पर भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के साथ...

अभिषेक शर्मा टी-20 वर्ल्डकप जीत के बाद वैष्णों देवी पहुंचे:फोटोज शेयर कीं, फाइनल में खेली थी 52 रन का पारी

March 14, 2026/
1:46 pm

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा ओपनर अभिषेक शर्मा टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद माता के दरबार में हाजिरी लगाने...

चीन ने युद्ध की तैयारी के लिए बदला रक्षा कानून:आम लोगों के संसाधन इस्तेमाल कर सकेगी सरकार; 1 अक्टूबर से लागू होंगे नए नियम

September 1, 2026/
7:18 am

चीन ने अपने रक्षा कानून में बड़ा बदलाव किया है। अब युद्ध या बड़े संकट के समय सरकार सिर्फ सेना...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

मियामी बना अरबपतियों का नया गढ़:अमेरिका का नया दुबई; 870 करोड़ के पेंटहाउस और 1,000 फीट ऊंचे टावर

मियामी बना अरबपतियों का नया गढ़:अमेरिका का नया दुबई; 870 करोड़ के पेंटहाउस और 1,000 फीट ऊंचे टावर

कार रखने के लिए लिफ्ट, 80वें माले पर स्विमिंग पूल वाले बैकयार्ड, सोने-संगमरमर से सजे टावर और हेलिपैड। यह किसी साइंस-फिक्शन फिल्म का सेट नहीं, बल्कि अमेरिका के मियामी शहर का नया नजारा है। कभी समुद्र तटों और नाइटलाइफ के लिए पहचाना जाने वाला मियामी आज दुनिया भर के अरबपतियों और लग्जरी डेवलपर्स का ‘प्लेग्राउंड’ बन चुका है। इतिहास में पहली बार मियामी, न्यूयॉर्क और लॉस एंजिल्स जैसे दिग्गजों को पछाड़कर अमेरिका का दूसरा सबसे महंगा महानगर बन गया है। हाल ही में 950 फीट ऊंचे ‘सिप्रियानी रेजिडेंसेस’ ने मियामी की सबसे ऊंची इमारत का खिताब हासिल किया था, लेकिन यह बादशाहत महज कुछ महीनों की है। इस साल के अंत तक 1,049 फीट ऊंचा ‘वॉल्डऑर्फ एस्टोरिया’ इसे पीछे छोड़कर शहर का पहला ‘सुपरटॉल’ (984 फीट से ऊंचा) बन जाएगा। मियामी के आसमान को छूने की इस होड़ में डॉल्चे एंड गबाना, बेंटले और लेम्बोर्गिनी जैसे ग्लोबल लग्जरी ब्रांड्स भी उतर चुके हैं। रियल एस्टेट के विशेषज्ञों के मुताबिक कोविड-19 महामारी के बाद अमेरिका के धनकुबेरों ने कम टैक्स और उदार कानूनों वाले फ्लोरिडा राज्य का रुख किया। शिकागो से सिटाडेल ग्रुप के प्रमुख केन ग्रिफिन के हेडक्वार्टर शिफ्ट करने के बाद मार्क जुकरबर्ग, पीटर थील और लैरी पेज जैसे दिग्गजों ने यहां अपने ठिकाने बनाए। फुटबॉल स्टार लियोनेल मेसी से लेकर टोनी रॉबिंस तक ने यहां करोड़ों डॉलर के पेंटहाउस खरीदे हैं। 2010 से 2022 के बीच फ्लोरिडा में करोड़पतियों की संख्या चार गुना बढ़ गई। यही वजह है कि वित्तीय जगत में अब मियामी को ‘वॉल स्ट्रीट साउथ’ कहा जा रहा है। हालांकि स्विस इन्वेस्टमेंट बैंक यूबीएस ने मियामी को दुनिया भर में ‘रियल एस्टेट बबल’ की सूची में सबसे ऊपर रखा है। गल्फ जैसी चमक, पर यहां जमीन धंस रही है मियामी में अचानक आए इस बदलाव पर यूनिवर्सिटी ऑफ मियामी के आर्किटेक्चर प्रोफेसर जीन-फ्रांस्वा लेज्यून कहते हैं, ‘यह शहर का विकास नहीं, बल्कि सीईओ पावर का प्रदर्शन है।’ जहां अरबपतियों के लिए 90वें माले पर निजी गार्डन हैं, वहीं आम निवासियों के लिए आय की असमानता की खाई बढ़ रही है। मियामी यूनिवर्सिटी के 2024 के अध्ययन के अनुसार, मियामी बीच से गोल्ड बीच तक तटीय इलाकों में बनी दर्जनों लग्जरी बहुमंजिला इमारतें हर साल 3 इंच तक धंस रही हैं। अमेरिकी शहर की रेस – कौन कितना महंगा? सैन फ्रांसिस्को अमेरिका का सबसे महंगा शहर मियामी – न्यूयॉर्क को पछाड़कर दूसरे नंबर पर न्यूयॉर्क – तीसरे स्थान पर खिसका

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket