Thursday, 10 Sep 2026 | 06:38 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Bengali Actress Sreelekha Mitra Controversy

7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बंगाली एक्ट्रेस श्रीलेखा मित्रा के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक आपत्तिजनक पोस्टर पकड़ने पर कई शिकायतें दर्ज हुई हैं। बंगाल की भाजपा नेता केया घोष ने भी उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाते हुए इसकी कड़ी निंदा की है।

एक्ट्रेस श्रीलेखा पर आरोप हैं कि शुक्रवार को वो कोलकाता में हुए स्टूडेंट प्रोटेस्ट का हिस्सा बनीं। उसी दिन उनकी तस्वीरें वायरल हुईं, जिसमें वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक बेहुदा पोस्टर पकड़ी हुई थीं।

ये आपत्तिजनक पोस्टर की अधूरी तस्वीर है, इसे पूरा नहीं दिखाया जा सकता।

शिकायत दर्ज करवाने के बाद भाजपा नेता केया घोष ने कहा, ‘एक्ट्रेस श्रीलेखा ने छात्र आंदोलन के नाम पर जो घटिया पोस्टर आदरणीय प्रधानमंत्री जी के लिए दिखाए, उसी के खिलाफ मैंने आनंदपुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की है। हमने उनकी तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है। ये जो छात्र आंदोलन के नाम पर गुंडागर्दी हुई, पत्रकारों के ऊपर आक्रमण की घटना घटी है। महिला पत्रकार को भी नहीं छोड़ा गया। उन्हें मोलेस्ट किया गया। यहां पर ये जो वामपंथी एक्ट्रेस है, प्रधानमंत्री के खिलाफ इतना घटिया इतना गंदा पोस्टर दिखा रही है, जो मैं यहां दिखा भी नहीं सकती।

शिकायत की कॉपी दिखाती हुईं भाजपा नेता केया घोष।

एक्ट्रेस ने दी सफाई, कहा- चश्मा नहीं पहना था

शिकायतें दर्ज होने के बाद रविवार को एक्ट्रेस ने सफाई दी है। टेलीग्राफ इंडिया के अनुसार एक्ट्रेस ने कहा, ‘मैंने सुना है कि मेरे खिलाफ कई शिकायतें हुई हैं। मैं साफ करना चाहती हूं कि प्रोटेस्ट में बहुत ज्यादा भीड़ थी। इतनी कि मैं ध्यान से पोस्टर भी नहीं देख सकी। ज्यादातर महिलाएं किसी पुरुष के शरीर के निचले हिस्से पर ध्यान ही नहीं देतीं। मैंने मोदी जी का एक कैरिकेचर देखा, जिसमें उन्होंने अपने हाथ फैलाए हुए थे। मुझे वह मजेदार लगा। इसके अलावा मैंने कुछ और नोटिस नहीं किया।’

उन्होंने आगे कहा, ‘वे पोस्टर किसी और ने बनाए थे। मैंने तो बस उनमें से एक पोस्टर देखा और उसके साथ फोटो खिंचवा ली। अगर वे इसके लिए मुझे गिरफ्तार करना चाहते हैं, तो कर लें। चाहें तो मुझे फांसी पर भी चढ़ा दें। और अगर ऐसा हुआ, तो मुझे पूरा भरोसा है कि इसके खिलाफ एक और बड़ा विरोध प्रदर्शन होगा। सरकार को उसके लिए तैयार रहना चाहिए।’

आनंदपुर के अलावा श्रीलेखा मित्रा के खिलाफ बिदाननगर की साइबर पुलिस में भी शिकायत दर्ज हुई है। आनंदपुर थाना में आनंदपुर पीएस केस संख्या 302, दिनांक 26.07.2026 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 352, 353(2) और 356(3) में मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल इस मामले की जांच जारी है।

मलयाली फिल्ममेकर के खिलाफ दर्ज करवाई थी हैरेसमेंट की शिकायत

इससे पहले बंगाली एक्ट्रेस श्रीलेखा, मलयाली डायरेक्टर रंजीत के खिलाफ यौन शोषण की शिकायत दर्ज करवाने पर सुर्खियों में रही थीं। एक्ट्रेस ने हेमा रिपोर्ट आने के बाद शिकायत में दावा किया कि 2009 में रंजीत ने फिल्म देने के नाम पर घर में बुलाया और हैरेस किया।

कौन हैं श्रीलेखा मित्रा

  • श्रीलेखा मित्रा बांग्ला फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। वह अपने बेबाक स्वभाव, सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर राय रखने और फिल्मों में दमदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं।
  • श्रीलेखा ने 1990 के दशक में बंगाली फिल्मों और टीवी धारावाहिकों से अपने करियर की शुरुआत की।
  • वे कई लोकप्रिय बंगाली टीवी शो में भी नजर आ चुकी हैं।
  • श्रीलेखा कांतातर रेनकोट, अश्चर्य प्रदीप, बोंग कनेक्शन, निर्बासित, रेनबो जेली, वन्स अपॉन ए टाइम इन कोलकाता जैसी फिल्मों का हिस्सा रही हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
भोजशाला मामले की आज हाईकोर्ट में सुनवाई:हिंदू पक्ष रख चुका अपना पक्ष; अब अंतरसिंह की याचिका पर होगी बहस

April 17, 2026/
10:36 am

धार की ऐतिहासिक भोजशाला मामले में मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में सुनवाई जारी है। आज शुक्रवार दोपहर 2:30 बजे से मामले की...

Khabar Hatke | MP Ravana Clash & Chocolate Train

February 27, 2026/
4:30 am

नौकरी करने विदेश गया एक शख्स रातों-रात करोड़पति बन गया। वहीं रावण के लिए मध्य प्रदेश में दो गुट आपस...

जान्हवी कपूर ने भाई अर्जुन के समर्थन में आवाज उठाई:ऑनलाइन बुलिंग पर जताई नाराजगी, कहा- क्लिकबेट और रेज-बेट से फैल रही नफरत

March 3, 2026/
5:04 pm

जान्हवी कपूर ने भाई अर्जुन कपूर के खिलाफ हो रही ऑनलाइन बुलिंग पर कड़ा रुख अपनाया है। हाल ही में...

authorimg

May 16, 2026/
11:45 pm

Last Updated:May 16, 2026, 23:45 IST Oxygen Toxicity: स्कूबा डाइविंग एक एडवेंचर एक्टिविटी है. लेकिन यदि इसे सावधानी और सतर्कता...

World News Updates; Trump Pakistan China

April 5, 2026/
8:42 am

12 मिनट पहले कॉपी लिंक पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक बार फिर भारत को धमकी दी। उन्होंने...

File photos of Uddhav Thackeray/Sanjay Raut (PTI)

June 17, 2026/
9:51 am

आखरी अपडेट:17 जून, 2026, 09:51 IST एकनाथ शिंदे के विद्रोह के चार साल बाद महाराष्ट्र का राजनीतिक नक्शा फिर से...

मूवी रिव्यूः टोस्टर:कंजूसी का मजेदार आइडिया, लेकिन कमजोर कहानी और बिखरा स्क्रीनप्ले फिल्म को बना देता है बोझिल

April 15, 2026/
2:23 pm

रेटिंग: 2/5 कास्टः राजकुमार राव, सान्या मल्होत्रा डायरेक्टरः विवेक दास चौधरी टोस्टर का कॉन्सेप्ट सुनने में दिलचस्प है और फिल्म...

Swiggy Instamart HPCL LPG Cylinder Delivery Launch

July 15, 2026/
3:12 pm

बेंगलुरु9 मिनट पहले कॉपी लिंक स्विगी के क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म इंस्टामार्ट ने LPG सिलेंडर की डिलीवरी शुरू करने के लिए...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Bengali Actress Sreelekha Mitra Controversy

Bengali Actress Sreelekha Mitra Controversy

7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बंगाली एक्ट्रेस श्रीलेखा मित्रा के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक आपत्तिजनक पोस्टर पकड़ने पर कई शिकायतें दर्ज हुई हैं। बंगाल की भाजपा नेता केया घोष ने भी उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाते हुए इसकी कड़ी निंदा की है।

एक्ट्रेस श्रीलेखा पर आरोप हैं कि शुक्रवार को वो कोलकाता में हुए स्टूडेंट प्रोटेस्ट का हिस्सा बनीं। उसी दिन उनकी तस्वीरें वायरल हुईं, जिसमें वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक बेहुदा पोस्टर पकड़ी हुई थीं।

ये आपत्तिजनक पोस्टर की अधूरी तस्वीर है, इसे पूरा नहीं दिखाया जा सकता।

ये आपत्तिजनक पोस्टर की अधूरी तस्वीर है, इसे पूरा नहीं दिखाया जा सकता।

शिकायत दर्ज करवाने के बाद भाजपा नेता केया घोष ने कहा, ‘एक्ट्रेस श्रीलेखा ने छात्र आंदोलन के नाम पर जो घटिया पोस्टर आदरणीय प्रधानमंत्री जी के लिए दिखाए, उसी के खिलाफ मैंने आनंदपुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की है। हमने उनकी तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है। ये जो छात्र आंदोलन के नाम पर गुंडागर्दी हुई, पत्रकारों के ऊपर आक्रमण की घटना घटी है। महिला पत्रकार को भी नहीं छोड़ा गया। उन्हें मोलेस्ट किया गया। यहां पर ये जो वामपंथी एक्ट्रेस है, प्रधानमंत्री के खिलाफ इतना घटिया इतना गंदा पोस्टर दिखा रही है, जो मैं यहां दिखा भी नहीं सकती।

शिकायत की कॉपी दिखाती हुईं भाजपा नेता केया घोष।

शिकायत की कॉपी दिखाती हुईं भाजपा नेता केया घोष।

एक्ट्रेस ने दी सफाई, कहा- चश्मा नहीं पहना था

शिकायतें दर्ज होने के बाद रविवार को एक्ट्रेस ने सफाई दी है। टेलीग्राफ इंडिया के अनुसार एक्ट्रेस ने कहा, ‘मैंने सुना है कि मेरे खिलाफ कई शिकायतें हुई हैं। मैं साफ करना चाहती हूं कि प्रोटेस्ट में बहुत ज्यादा भीड़ थी। इतनी कि मैं ध्यान से पोस्टर भी नहीं देख सकी। ज्यादातर महिलाएं किसी पुरुष के शरीर के निचले हिस्से पर ध्यान ही नहीं देतीं। मैंने मोदी जी का एक कैरिकेचर देखा, जिसमें उन्होंने अपने हाथ फैलाए हुए थे। मुझे वह मजेदार लगा। इसके अलावा मैंने कुछ और नोटिस नहीं किया।’

उन्होंने आगे कहा, ‘वे पोस्टर किसी और ने बनाए थे। मैंने तो बस उनमें से एक पोस्टर देखा और उसके साथ फोटो खिंचवा ली। अगर वे इसके लिए मुझे गिरफ्तार करना चाहते हैं, तो कर लें। चाहें तो मुझे फांसी पर भी चढ़ा दें। और अगर ऐसा हुआ, तो मुझे पूरा भरोसा है कि इसके खिलाफ एक और बड़ा विरोध प्रदर्शन होगा। सरकार को उसके लिए तैयार रहना चाहिए।’

आनंदपुर के अलावा श्रीलेखा मित्रा के खिलाफ बिदाननगर की साइबर पुलिस में भी शिकायत दर्ज हुई है। आनंदपुर थाना में आनंदपुर पीएस केस संख्या 302, दिनांक 26.07.2026 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 352, 353(2) और 356(3) में मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल इस मामले की जांच जारी है।

मलयाली फिल्ममेकर के खिलाफ दर्ज करवाई थी हैरेसमेंट की शिकायत

इससे पहले बंगाली एक्ट्रेस श्रीलेखा, मलयाली डायरेक्टर रंजीत के खिलाफ यौन शोषण की शिकायत दर्ज करवाने पर सुर्खियों में रही थीं। एक्ट्रेस ने हेमा रिपोर्ट आने के बाद शिकायत में दावा किया कि 2009 में रंजीत ने फिल्म देने के नाम पर घर में बुलाया और हैरेस किया।

कौन हैं श्रीलेखा मित्रा

  • श्रीलेखा मित्रा बांग्ला फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। वह अपने बेबाक स्वभाव, सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर राय रखने और फिल्मों में दमदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं।
  • श्रीलेखा ने 1990 के दशक में बंगाली फिल्मों और टीवी धारावाहिकों से अपने करियर की शुरुआत की।
  • वे कई लोकप्रिय बंगाली टीवी शो में भी नजर आ चुकी हैं।
  • श्रीलेखा कांतातर रेनकोट, अश्चर्य प्रदीप, बोंग कनेक्शन, निर्बासित, रेनबो जेली, वन्स अपॉन ए टाइम इन कोलकाता जैसी फिल्मों का हिस्सा रही हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket