Monday, 21 Sep 2026 | 02:21 AM

Trending :

Bankers Books Evidence Bill 2026 Passed

Bankers Books Evidence Bill 2026 Passed

33 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लोकसभा ने आज यानी 5 अगस्त को ‘बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, 2026’ को मंजूरी दे दी। इस नए कानून के लागू होने के बाद अब बैंकिंग के डिजिटल और वर्चुअल रिकॉर्ड्स को अदालत में ठोस सबूत माना जाएगा। यह बिल अंग्रेजों के जमाने के पुराने कानून की जगह लेगा। इसका मुख्य मकसद देश के तेजी से बदलते डिजिटल बैंकिंग सिस्टम को कानूनी सुरक्षा और मान्यता देना है।

हंगामे के बीच पास हुआ बिल

दोपहर 2 बजे जैसे ही सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई, विपक्षी सांसदों ने अलग-अलग मुद्दों पर नारेबाजी जारी रखी। भारी हंगामे और शोर-शराबे के बीच ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बिल को विचार और पास कराने के लिए सदन के सामने रखा, जिसे ध्वनिमत से पारित कर दिया गया।

अंग्रेजों का 135 साल पुराना कानून बदलेगा

यह नया बिल बैंकर्स बुक्स एविडेंस एक्ट, 1891 को रिप्लेस करेगा। पुराना कानून उस दौर का था जब सारा बैंकिंग काम कागजों और बही-खातों में होता था। समय के साथ बैंकिंग सिस्टम पूरी तरह बदल चुका है और अब कोर बैंकिंग, मोबाइल ऐप, यूपीआई और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन का जमाना है। ऐसे में पुराने कानून में डिजिटल डेटा को सबूत के तौर पर पेश करने में कानूनी अड़चनें आती थीं।

आम लोगों और बैंकों को क्या फायदा होगा?

  • कोर्ट में सुनवाई होगी आसान: डिजिटल ट्रांजैक्शन, ऑनलाइन एंट्रीज, ई-स्टेटमेंट और वर्चुअल रिकॉर्ड्स को अब अदालत में सीधे एविडेंस (सबूत) के रूप में स्वीकार किया जाएगा।
  • धोखाधड़ी पर कसेगी नकैल: साइबर क्राइम, ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड और वित्तीय घोटालों के मामलों में डिजिटल सबूतों की मदद से जांच एजेंसियों को आरोपियों के खिलाफ केस मजबूत करने में मदद मिलेगी।
  • समय की बचत होगी: बैंकों को अब अदालती मामलों के लिए भारी-भरकम फिजिकल दस्तावेज या ओरिजिनल रजिस्टर पेश करने की जरूरत नहीं होगी, जिससे अदालती कार्यवाही की रफ्तार तेज होगी।

नॉलेज बॉक्स: क्या था 1891 का कानून और क्यों पड़ी बदलने की जरूरत?

  • 1891 का कानून: जब भारत में बैंक सिर्फ कागजी रजिस्टरों पर काम करते थे, तब यह तय करने के लिए कानून बनाया गया था कि बैंक के बहियों की कॉपी को कोर्ट में कैसे पेश किया जाए।
  • बदलाव की वजह: आज 90% से ज्यादा बैंकिंग लेनदेन डिजिटल जैसे UPI, IMPS, ई-बैंकिंग हो चुके हैं। नए बिल से लीगल फ्रेमवर्क को आधुनिक टेक्नोलॉजी के हिसाब से बनाया गया है।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Shilpa Shetty on Shah Rukh Khans Push

June 28, 2026/
12:25 pm

7 मिनट पहले कॉपी लिंक शाहरुख खान और शिल्पा शेट्टी की फिल्म बाजीगर का एक सीन आज भी लोगों के...

BAN Vs AUS Live Score: Follow latest updates from the 1st T20I in Chattogram. (Picture Credit: X/BCBtigers)

June 17, 2026/
12:30 pm

आखरी अपडेट:17 जून, 2026, 12:30 IST संजय राउत ने चेतावनी दी कि पार्टी छोड़ने के इच्छुक किसी भी सांसद को...

असम चुनाव परिणाम 2026 लाइव: असम में फिर 'हिमंत बिस्वा सरमा राज'! रुझानों में बीजेपी तीन-चौथाई पार

May 4, 2026/
6:31 am

असम विधानसभा चुनाव 2026 में जोरहाट सीट से बीजेपी के हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने जीत दर्ज की है. उन्होंने कांग्रेस...

महिलाओं पर आतंकी हमले से भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी:नाइजीरिया में आतंकियों ने प्रेग्नेंट महिलाओं की हत्या की, एक्ट्रेस बोलीं- इन राक्षसों के लिए नरक में जगह

May 14, 2026/
4:30 pm

साथ निभाना साथिया’ में गोपी बहु के नाम से फेमस देवोलीना भट्टाचार्जी ने नाइजीरिया में महिलाओं पर हुए आतंकी हमले...

शेख हसीना 2 साल बाद आज नजर आएंगी:दिल्ली में भाषण, भारत का रोक लगाने से इनकार, बांग्लादेश बोला- पड़ोसी से रिश्ते बिगाड़ना नहीं चाहते

August 5, 2026/
1:51 pm

बांग्लादेश ने कहा है कि वह भारत के साथ अपने रिश्ते खराब नहीं करना चाहता और दोनों देशों के बीच...

NCERT Deemed University Status | April 4 Current Affairs

April 4, 2026/
4:30 am

1 घंटे पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स...

authorimg

March 10, 2026/
11:36 am

होमताजा खबरदेश भारत बनेगा स्पेस मेडिसिन का विश्वगुरु, एम्स और ISRO ने मिलाया हाथ, इन 6….. Last Updated:March 10, 2026,...

मिर्जापुर: द मूवी का टीजर कल आएगा:फिल्म के किरदारों मुन्ना भैया, गुड्डू भैया और कलीन भैया के पोस्टर्स जारी

June 24, 2026/
7:29 pm

मिर्जापुर: द मूवी 4 सितंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का टीजर 25 जून को दोपहर 12...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Bankers Books Evidence Bill 2026 Passed

Bankers Books Evidence Bill 2026 Passed

33 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लोकसभा ने आज यानी 5 अगस्त को ‘बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, 2026’ को मंजूरी दे दी। इस नए कानून के लागू होने के बाद अब बैंकिंग के डिजिटल और वर्चुअल रिकॉर्ड्स को अदालत में ठोस सबूत माना जाएगा। यह बिल अंग्रेजों के जमाने के पुराने कानून की जगह लेगा। इसका मुख्य मकसद देश के तेजी से बदलते डिजिटल बैंकिंग सिस्टम को कानूनी सुरक्षा और मान्यता देना है।

हंगामे के बीच पास हुआ बिल

दोपहर 2 बजे जैसे ही सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई, विपक्षी सांसदों ने अलग-अलग मुद्दों पर नारेबाजी जारी रखी। भारी हंगामे और शोर-शराबे के बीच ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बिल को विचार और पास कराने के लिए सदन के सामने रखा, जिसे ध्वनिमत से पारित कर दिया गया।

अंग्रेजों का 135 साल पुराना कानून बदलेगा

यह नया बिल बैंकर्स बुक्स एविडेंस एक्ट, 1891 को रिप्लेस करेगा। पुराना कानून उस दौर का था जब सारा बैंकिंग काम कागजों और बही-खातों में होता था। समय के साथ बैंकिंग सिस्टम पूरी तरह बदल चुका है और अब कोर बैंकिंग, मोबाइल ऐप, यूपीआई और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन का जमाना है। ऐसे में पुराने कानून में डिजिटल डेटा को सबूत के तौर पर पेश करने में कानूनी अड़चनें आती थीं।

आम लोगों और बैंकों को क्या फायदा होगा?

  • कोर्ट में सुनवाई होगी आसान: डिजिटल ट्रांजैक्शन, ऑनलाइन एंट्रीज, ई-स्टेटमेंट और वर्चुअल रिकॉर्ड्स को अब अदालत में सीधे एविडेंस (सबूत) के रूप में स्वीकार किया जाएगा।
  • धोखाधड़ी पर कसेगी नकैल: साइबर क्राइम, ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड और वित्तीय घोटालों के मामलों में डिजिटल सबूतों की मदद से जांच एजेंसियों को आरोपियों के खिलाफ केस मजबूत करने में मदद मिलेगी।
  • समय की बचत होगी: बैंकों को अब अदालती मामलों के लिए भारी-भरकम फिजिकल दस्तावेज या ओरिजिनल रजिस्टर पेश करने की जरूरत नहीं होगी, जिससे अदालती कार्यवाही की रफ्तार तेज होगी।

नॉलेज बॉक्स: क्या था 1891 का कानून और क्यों पड़ी बदलने की जरूरत?

  • 1891 का कानून: जब भारत में बैंक सिर्फ कागजी रजिस्टरों पर काम करते थे, तब यह तय करने के लिए कानून बनाया गया था कि बैंक के बहियों की कॉपी को कोर्ट में कैसे पेश किया जाए।
  • बदलाव की वजह: आज 90% से ज्यादा बैंकिंग लेनदेन डिजिटल जैसे UPI, IMPS, ई-बैंकिंग हो चुके हैं। नए बिल से लीगल फ्रेमवर्क को आधुनिक टेक्नोलॉजी के हिसाब से बनाया गया है।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket