Sunday, 22 Nov 2026 | 11:09 PM

Trending :

Guru Randhawa Fine Shyt Song Controversy

पॉपुलर सिंगर गुरु रंधावा। फाइल फोटो

पॉपुलर सिंगर गुरु रंधावा इन दिनों अपने नए गाने फाइन शिट (Fine Shyt) को लेकर सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं। गाने में कॉर्पोरेट ऑफिस के अंदर महिलाओं के चित्रण और लिरिक्स को लेकर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। हालांकि, गुरु रंधावा ने आलोचना

.

गुरु रंधावा ने ट्रोलिंग और विवाद के बीच आलोचकों को सख्त अंदाज में जवाब दिया है। उन्होंने अपनी तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, “SISU माइंडसेट और मूव्स… और उन सभी से कहो कि मेरे खिलाफ कोई नई स्ट्रेटेजी बनाएं, यह वाली काम नहीं आई। अपने रास्ते पर अकेला बनाम सब। PAGANI जैसा रेयर। 2025 मेरा था, 2026 मेरा है और बाकी के साल भी मेरे ही होंगे।”

उनकी इस पोस्ट से साफ है कि सोशल मीडिया पर हो रही आलोचनाओं का उन पर कोई खास असर नहीं दिख रहा है। गुरु रंधावा अपने काम और आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर पूरी तरह कॉन्फिडेंट नजर आ रहे हैं।

गुरु रंधावा की तरफ से की गई पोस्ट।

YouTube Music के ट्रेंडिंग चार्ट में दूसरे नंबर पर गाना

6 अगस्त 2026 को गुरु रंधावा का नया गाना फाइन शिट रिलीज हुआ। 2 मिनट 21 सेकंड का यह गाना YouTube Music के ट्रेंडिंग चार्ट में दूसरे नंबर तक पहुंचा, लेकिन अपनी धुन से ज्यादा कंटेंट को लेकर चर्चा में आ गया। फाइन शिट इंटरनेट पर इस्तेमाल होने वाला Gen Z स्लैंग है, जिसका इस्तेमाल किसी बेहद खूबसूरत या आकर्षक व्यक्ति के लिए किया जाता है।

वीडियो को कॉर्पोरेट ऑफिस के सेटअप में फिल्माया गया

गाने के वीडियो में गुरु रंधावा के साथ यशवी देसाई और कंटेंट क्रिएटर रूही दोसानी नजर आ रही हैं। वीडियो को कॉर्पोरेट ऑफिस के सेटअप में फिल्माया गया है, जहां रंधावा एक सीनियर कर्मचारी की भूमिका में हैं। उनके आसपास युवा महिला सहकर्मी डांस करती दिखाई देती हैं।

बचाव में दिया गया था मजेदार डिस्क्लेमर

विवाद से बचने के लिए वीडियो की शुरुआत में डिस्क्लेमर दिया गया है। इसमें कहा गया है कि वीडियो में नजर आने वाले कलाकार, जिसमें गुरु रंधावा भी शामिल हैं 18 साल से अधिक उम्र के हैं। वीडियो को पूरी तरह काल्पनिक और व्यंग्यात्मक बताया गया है। दर्शकों से इसे अपने असली ‘9 to 5’ ऑफिस में आजमाने से बचने की चेतावनी दी गई है।

मजाकिया अंदाज में कहा गया है कि ऐसा करने पर HR कार्रवाई कर सकता है। अंत में लिखा है, “No corporate policies were harmed” यानी किसी कॉरपोरेट नियम को नुकसान नहीं पहुंचाया गया। हालांकि, यह डिस्क्लेमर भी सोशल मीडिया यूजर्स की नाराजगी कम नहीं कर सका।

विवादों से पुराना नाता, Azul पर भी मचा था बवाल

यह पहली बार नहीं है जब गुरु रंधावा का कोई गाना विवादों में आया हो। अगस्त 2025 में उनके गाने Azul के म्यूजिक वीडियो पर भी सवाल उठे थे। वीडियो में गुरु रंधावा को फोटोग्राफी टीचर और एक एक्ट्रेस को स्कूल यूनिफॉर्म में छात्रा के रूप में दिखाया गया था। दर्शकों ने टीचर-स्टूडेंट के बीच फिल्माए गए कुछ दृश्यों को अनुचित बताया था। विवाद बढ़ने पर गुरु रंधावा पर पेडोफिलिया को बढ़ावा देने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए गए थे।

उस समय विवाद बढ़ने के बाद गुरु रंधावा ने अपने इंस्टाग्राम कमेंट्स सीमित कर दिए थे और लोगों से सकारात्मक रहने की अपील की थी। अब Fine Shyt को लेकर जारी विवाद के बीच उनके ‘SISU माइंडसेट’ वाले पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स और आलोचकों की आगे क्या प्रतिक्रिया रहती है, यह देखने वाली बात होगी।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा 5Kg वाला सिलेंडर:आधार-PAN जैसी सिर्फ एक फोटो-ID दिखानी होगी, स्टूडेंट्स और प्रवासी मजदूरों को राहत

April 6, 2026/
6:24 pm

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और सप्लाई चेन की दिक्कतों के बीच केंद्र सरकार ने 5Kg वाले LPG सिलेंडर की...

CBSE Class 12th Result 2026 Release Date, Time Live Updates: Scorecards soon a cbseresults.nic.in.

May 6, 2026/
1:11 pm

आखरी अपडेट:06 मई, 2026, 13:11 IST कांग्रेस, जिसके पास तमिलनाडु में पांच विधायक हैं, ने टीवीके को समर्थन दिया है,...

Vinod Kambli Brain Stroke Risk

April 15, 2026/
7:15 pm

स्पोर्ट्स डेस्क29 मिनट पहले कॉपी लिंक विनोद कांबली पिछले कुछ सालों से बीमारी से जूझ रहे हैं। भारतीय क्रिकेट के...

Pakistan Airstrikes Afghanistan | Taliban Warns of Response

March 13, 2026/
12:17 pm

इस्लामाबाद4 घंटे पहले कॉपी लिंक अफगानिस्तान ने शुक्रवार सुबह पाकिस्तान पर ड्रोन हमले किए। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में सुरक्षा...

थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने फायरिंग की:6 लोगों की मौत, कई घायल; हमलावर छात्र भी अस्पताल में भर्ती

August 7, 2026/
11:49 am

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के पास एक हाई स्कूल में शुक्रवार को एक छात्र ने अचानक गोलियां चला दीं। फायरिंग...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Guru Randhawa Fine Shyt Song Controversy

Guru Randhawa Fine Shyt Song Controversy

पॉपुलर सिंगर गुरु रंधावा। फाइल फोटो

पॉपुलर सिंगर गुरु रंधावा इन दिनों अपने नए गाने फाइन शिट (Fine Shyt) को लेकर सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं। गाने में कॉर्पोरेट ऑफिस के अंदर महिलाओं के चित्रण और लिरिक्स को लेकर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। हालांकि, गुरु रंधावा ने आलोचना

.

गुरु रंधावा ने ट्रोलिंग और विवाद के बीच आलोचकों को सख्त अंदाज में जवाब दिया है। उन्होंने अपनी तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, “SISU माइंडसेट और मूव्स… और उन सभी से कहो कि मेरे खिलाफ कोई नई स्ट्रेटेजी बनाएं, यह वाली काम नहीं आई। अपने रास्ते पर अकेला बनाम सब। PAGANI जैसा रेयर। 2025 मेरा था, 2026 मेरा है और बाकी के साल भी मेरे ही होंगे।”

उनकी इस पोस्ट से साफ है कि सोशल मीडिया पर हो रही आलोचनाओं का उन पर कोई खास असर नहीं दिख रहा है। गुरु रंधावा अपने काम और आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर पूरी तरह कॉन्फिडेंट नजर आ रहे हैं।

गुरु रंधावा की तरफ से की गई पोस्ट।

YouTube Music के ट्रेंडिंग चार्ट में दूसरे नंबर पर गाना

6 अगस्त 2026 को गुरु रंधावा का नया गाना फाइन शिट रिलीज हुआ। 2 मिनट 21 सेकंड का यह गाना YouTube Music के ट्रेंडिंग चार्ट में दूसरे नंबर तक पहुंचा, लेकिन अपनी धुन से ज्यादा कंटेंट को लेकर चर्चा में आ गया। फाइन शिट इंटरनेट पर इस्तेमाल होने वाला Gen Z स्लैंग है, जिसका इस्तेमाल किसी बेहद खूबसूरत या आकर्षक व्यक्ति के लिए किया जाता है।

वीडियो को कॉर्पोरेट ऑफिस के सेटअप में फिल्माया गया

गाने के वीडियो में गुरु रंधावा के साथ यशवी देसाई और कंटेंट क्रिएटर रूही दोसानी नजर आ रही हैं। वीडियो को कॉर्पोरेट ऑफिस के सेटअप में फिल्माया गया है, जहां रंधावा एक सीनियर कर्मचारी की भूमिका में हैं। उनके आसपास युवा महिला सहकर्मी डांस करती दिखाई देती हैं।

बचाव में दिया गया था मजेदार डिस्क्लेमर

विवाद से बचने के लिए वीडियो की शुरुआत में डिस्क्लेमर दिया गया है। इसमें कहा गया है कि वीडियो में नजर आने वाले कलाकार, जिसमें गुरु रंधावा भी शामिल हैं 18 साल से अधिक उम्र के हैं। वीडियो को पूरी तरह काल्पनिक और व्यंग्यात्मक बताया गया है। दर्शकों से इसे अपने असली ‘9 to 5’ ऑफिस में आजमाने से बचने की चेतावनी दी गई है।

मजाकिया अंदाज में कहा गया है कि ऐसा करने पर HR कार्रवाई कर सकता है। अंत में लिखा है, “No corporate policies were harmed” यानी किसी कॉरपोरेट नियम को नुकसान नहीं पहुंचाया गया। हालांकि, यह डिस्क्लेमर भी सोशल मीडिया यूजर्स की नाराजगी कम नहीं कर सका।

विवादों से पुराना नाता, Azul पर भी मचा था बवाल

यह पहली बार नहीं है जब गुरु रंधावा का कोई गाना विवादों में आया हो। अगस्त 2025 में उनके गाने Azul के म्यूजिक वीडियो पर भी सवाल उठे थे। वीडियो में गुरु रंधावा को फोटोग्राफी टीचर और एक एक्ट्रेस को स्कूल यूनिफॉर्म में छात्रा के रूप में दिखाया गया था। दर्शकों ने टीचर-स्टूडेंट के बीच फिल्माए गए कुछ दृश्यों को अनुचित बताया था। विवाद बढ़ने पर गुरु रंधावा पर पेडोफिलिया को बढ़ावा देने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए गए थे।

उस समय विवाद बढ़ने के बाद गुरु रंधावा ने अपने इंस्टाग्राम कमेंट्स सीमित कर दिए थे और लोगों से सकारात्मक रहने की अपील की थी। अब Fine Shyt को लेकर जारी विवाद के बीच उनके ‘SISU माइंडसेट’ वाले पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स और आलोचकों की आगे क्या प्रतिक्रिया रहती है, यह देखने वाली बात होगी।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket