Saturday, 28 Nov 2026 | 05:16 PM

Trending :

UPPSC के अध्यक्ष बने आलोक सिंह: नोएडा के पहले पुलिस कमिश्नर, राजनाथ सिंह के सचिव रहे, जानिए कंप्लीट प्रोफाइल – Alok Singh Appointed UPPSC Chairman 552 पदों पर निकली भर्ती, सिर्फ 48 कैंडिडेट हुए सिलेक्ट: मिनिमम मार्क्स भी हासिल नहीं कर पाए, RPSC ने जारी किया स्कूल लेक्चरर का रिजल्ट – RPSC Agriculture Lecturer Result 2026 करेंट अफेयर्स 28 नवंबर: चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया पर देश में पहला म्यूजियम शुरू, लोकसभा सीटों में 50% बढ़ाने को मंजूरी – India First CJI Museum करेंट अफेयर्स 27 नवंबर: WhatsApp में अब 14 दिन आगे तक का मैसेज शेड्यूल कर सकेंगे, भारत उबर कप 2027 की मेजबानी करेगा – WhatsApp Message Schedule & India Uber Cup 2027 Hosting News फ्लिपकार्ट के CEO कल्याण कृष्णमूर्ति ने इस्तीफा दिया: फिलीपींस से ली एमबीए की डिग्री, जानिए कंप्लीट प्रोफाइल – Flipkart CEO Kalyan Krishnamurthy Resigns पेपर लीक 10 साल जेल, नकल पर 50 लाख जुर्माना: महाराष्ट्र सरकार ला सकती है नया प्रस्ताव, 9 परीक्षाओं में धांधली के बाद जांच का आदेश – Maharashtra Exam Paper Leak Law
EXCLUSIVE

UPTET 2026 Result Declared | UP Primary & Upper Primary Pass Percentage

यूपी TET एग्जाम-2026 का रिजल्ट जारी हो गया है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने बुधवार रात 9 बजे आंकड़े जारी किए। प्राइमरी (कक्षा 1 से 5 तक) और जूनियर (कक्षा 6 से 8) लेवल के एग्जाम में 13 लाख से अधिक अभ्यर्थी पास हुए हैं।

.

प्राइमरी का रिजल्ट 80.07 प्रतिशत और जूनियर का 71.85 प्रतिशत रिजल्ट रहा है। TET एग्जाम में 2,06,771 शिक्षक पास हुए। अपनी नौकरी बचाने के लिए 2,68,799 शिक्षक इस परीक्षा में बैठे थे। 62,028 शिक्षक फेल हो गए। अब राज्य सरकार इन शिक्षकों के लिए विशेष TET परीक्षा कराने की तैयारी में है।

TET परीक्षा इसी साल 2, 3 और 4 जुलाई को प्रदेश के 60 जिलों में बनाए गए 955 केंद्रों पर कराई गई थी। परीक्षा कुल पांच पालियों में हुई, जिसमें दो पालियां प्राइमरी स्तर और तीन पालियां उच्च प्राथमिक स्तर यानी जूनियर के लिए आयोजित की गई थीं। इस साल कुल 19 लाख 94 हजार 661 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।

अभ्यर्थी अपना परिणाम, स्कोरकार्ड और कटऑफ आयोग की आधिकारिक वेबसाइट UPESSC पर जाकर देख सकते हैं। आयोग ने तकनीकी सहायता और अन्य जानकारी के लिए हेल्पलाइन एवं ई-मेल सुविधा भी उपलब्ध कराई है।

एग्जाम के दौरान महिला अभ्यर्थियों से कान की बाली और जूड़े उतरवा लिए गए थे।

अब जरूरी बातें जानिए…

प्राइमरी के लिए अभ्यर्थियों का प्रदर्शन सबसे अच्छा

  • प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 7,13,648 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इनमें से 5,71,435 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। इस स्तर का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 80.07 रहा।
  • उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 10,57,021 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इनमें से 7,59,513 अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त की। इस स्तर का कुल सफलता प्रतिशत 71.85 दर्ज किया गया।
  • प्राथमिक स्तर की परीक्षा में शामिल 1,22,405 शिक्षकों में से 93,387 शिक्षक सफल रहे, जो कुल 76.29 प्रतिशत है।
  • उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा में शामिल 1,46,394 कार्यरत शिक्षकों में से 1,13,384 शिक्षक सफल हुए, जिसका सफलता प्रतिशत 77.45 रहा।

नॉर्मलाइजेशन सिस्टम से तैयार हुआ रिजल्ट

आयोग के उपसचिव मनोज कुमार ने बताया कि परीक्षा कई पालियों में हुई थी और अभ्यर्थियों की संख्या भी ज्यादा थी। अलग-अलग पालियों के प्रश्नपत्रों के कठिनाई स्तर में अंतर को बराबर करने के लिए नॉर्मलाइजेशन (समानीकरण) प्रक्रिया अपनाई गई। इसी प्रक्रिया के आधार पर सभी अभ्यर्थियों के अंकों को बराबर स्तर पर लाकर अंतिम परिणाम तैयार किया गया।

CTET की तारीख टली, यूपी TET फेल शिक्षक भी दे सकेंगे परीक्षा

CTET परीक्षा की तारीख टल गई है। CBSE अब यह परीक्षा 6 सितंबर को आयोजित करेगा। इसमें यूपी TET में फेल होने वाले शिक्षक भी शामिल हो सकेंगे। अगर वे CTET पास कर लेते हैं तो उनकी नौकरी पर कोई खतरा नहीं होगा। CTET के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 1 सितंबर है।

वहीं, यूपी सरकार इन शिक्षकों के लिए विशेष TET परीक्षा कराने की तैयारी में है। इसमें भी शिक्षकों को TET पास करने का एक और मौका मिल सकता है। इस परीक्षा का नोटिफिकेशन सितंबर में जारी होने की उम्मीद है।

————————–

ये खबर भी पढ़ें….

यूपी में बुजुर्ग महिलाओं के लिए आज से रोडवेज-यात्रा फ्री:योगी से महिला रोते हुए बोली- अब परिवार वालों के सहारे नहीं रहना पड़ेगा

यूपी में 60 साल या उससे अधिक उम्र की महिलाएं आज से रोडवेज बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगी। सीएम योगी ने बुधवार को ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना’ की शुरुआत की। उन्होंने बसों को झंडी दिखाकर रवाना किया। पढ़ें पूरी खबर…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
'बाबा ने चचेरी बहन पर कैंसर करवाने का पर्चा निकाला':हांसी का व्यक्ति बोला- पड़ोसी-रिश्तेदारों ने दूरी बनाई, सभी शक की निगाह से देखने लगे

April 8, 2026/
5:00 am

चचेरी बहन को कैंसर था। बालाजी धाम के बाबा ने भरे दरबार में पर्चा निकालकर मुझे पर आरोप लगा दिए...

Congress President Mallikarjun Kharge and party leaders Rahul Gandhi, Jairam Ramesh and KC Venugopal, Shiv Sena (UBT) leader Sanjay Raut, NCP(SP) leader Supriya Sule, AAP leader Sanjay Singh, RJD leader Tejashwi Yadav, DMK leader TR Baalu and others during INDIA bloc meeting at Kharge's residence, in New Delhi. (File IMAGE: PTI)

April 17, 2026/
8:45 am

आखरी अपडेट:17 अप्रैल, 2026, 08:45 IST आरडीपीआर और आईटी मंत्री प्रियांक खड़गे ने मामला उठाते हुए तर्क दिया कि जब्बार...

2 बार की चैंपियन उरुग्वे फुटबॉल वर्ल्ड कप से बाहर:स्पेन ने 1-0 से हराया, ग्रुप-एच में टॉप किया; बेल्जियम और फ्रांस भी जीते

June 27, 2026/
11:24 am

2 बार की वर्ल्ड चैंपियन उरुग्वे फुटबॉल वर्ल्ड कप के लीग स्टेज से बाहर हो गई है। उसे शनिवार को...

March 2026 Bank Holidays India

February 25, 2026/
2:11 pm

नई दिल्ली37 मिनट पहले कॉपी लिंक ये फोटो AI से बनाई गई है। अगले महीने यानी मार्च में देश के...

मुंबई के कोच पोलार्ड की 15% मैच फीस काटी:एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया, फोर्थ अंपायर को अपशब्द कहे थे

May 15, 2026/
10:38 am

मुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच कीरोन पोलार्ड को IPL कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन का दोषी पाया गया। मैच रेफरी...

Jemimah Rodrigues has scored a fifty against Australia (Picture credit: X @BCCIWomen)

March 6, 2026/
2:56 pm

आखरी अपडेट:मार्च 06, 2026, 14:56 IST इस मुद्दे ने दो दक्षिणी राज्यों के बीच नए सिरे से राजनीतिक खींचतान शुरू...

उमा-कल्याण सिंह को भारत रत्न दिया जाए:प्रीतम लोधी ने कहा: हेमा मालिनी के धर्मेन्द्र को मिल सकता है तो हमारे नेताओं को क्यों नहीं

April 28, 2026/
6:13 pm

अपने बयानों के कारण विवादों में रहने वाले पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी फिर चर्चा में हैं। प्रीतम लोधी...

Black Buck Producer Shreds Salman Khans Legal Notice

June 4, 2026/
6:10 pm

2 मिनट पहले कॉपी लिंक फिल्म ‘काला हिरण’ को लेकर जारी विवाद के बीच फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी ने...

मेटा का 8,000 कर्मचारियों की छंटनी का प्लान:20 मई से वर्कफोर्स घटाने की प्रोसेस शुरू होगी; ग्लोबल लेवल पर 10% स्टाफ कम होगा

April 18, 2026/
8:59 pm

फेसबुक और इंस्टाग्राम की पेरेंट कंपनी मेटा इस साल मई में करीब 8,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का प्लान...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

UPTET 2026 Result Declared | UP Primary & Upper Primary Pass Percentage

UPTET 2026 Result Declared | UP Primary & Upper Primary Pass Percentage

यूपी TET एग्जाम-2026 का रिजल्ट जारी हो गया है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने बुधवार रात 9 बजे आंकड़े जारी किए। प्राइमरी (कक्षा 1 से 5 तक) और जूनियर (कक्षा 6 से 8) लेवल के एग्जाम में 13 लाख से अधिक अभ्यर्थी पास हुए हैं।

.

प्राइमरी का रिजल्ट 80.07 प्रतिशत और जूनियर का 71.85 प्रतिशत रिजल्ट रहा है। TET एग्जाम में 2,06,771 शिक्षक पास हुए। अपनी नौकरी बचाने के लिए 2,68,799 शिक्षक इस परीक्षा में बैठे थे। 62,028 शिक्षक फेल हो गए। अब राज्य सरकार इन शिक्षकों के लिए विशेष TET परीक्षा कराने की तैयारी में है।

TET परीक्षा इसी साल 2, 3 और 4 जुलाई को प्रदेश के 60 जिलों में बनाए गए 955 केंद्रों पर कराई गई थी। परीक्षा कुल पांच पालियों में हुई, जिसमें दो पालियां प्राइमरी स्तर और तीन पालियां उच्च प्राथमिक स्तर यानी जूनियर के लिए आयोजित की गई थीं। इस साल कुल 19 लाख 94 हजार 661 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।

अभ्यर्थी अपना परिणाम, स्कोरकार्ड और कटऑफ आयोग की आधिकारिक वेबसाइट UPESSC पर जाकर देख सकते हैं। आयोग ने तकनीकी सहायता और अन्य जानकारी के लिए हेल्पलाइन एवं ई-मेल सुविधा भी उपलब्ध कराई है।

एग्जाम के दौरान महिला अभ्यर्थियों से कान की बाली और जूड़े उतरवा लिए गए थे।

अब जरूरी बातें जानिए…

प्राइमरी के लिए अभ्यर्थियों का प्रदर्शन सबसे अच्छा

  • प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 7,13,648 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इनमें से 5,71,435 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। इस स्तर का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 80.07 रहा।
  • उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 10,57,021 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इनमें से 7,59,513 अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त की। इस स्तर का कुल सफलता प्रतिशत 71.85 दर्ज किया गया।
  • प्राथमिक स्तर की परीक्षा में शामिल 1,22,405 शिक्षकों में से 93,387 शिक्षक सफल रहे, जो कुल 76.29 प्रतिशत है।
  • उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा में शामिल 1,46,394 कार्यरत शिक्षकों में से 1,13,384 शिक्षक सफल हुए, जिसका सफलता प्रतिशत 77.45 रहा।

नॉर्मलाइजेशन सिस्टम से तैयार हुआ रिजल्ट

आयोग के उपसचिव मनोज कुमार ने बताया कि परीक्षा कई पालियों में हुई थी और अभ्यर्थियों की संख्या भी ज्यादा थी। अलग-अलग पालियों के प्रश्नपत्रों के कठिनाई स्तर में अंतर को बराबर करने के लिए नॉर्मलाइजेशन (समानीकरण) प्रक्रिया अपनाई गई। इसी प्रक्रिया के आधार पर सभी अभ्यर्थियों के अंकों को बराबर स्तर पर लाकर अंतिम परिणाम तैयार किया गया।

CTET की तारीख टली, यूपी TET फेल शिक्षक भी दे सकेंगे परीक्षा

CTET परीक्षा की तारीख टल गई है। CBSE अब यह परीक्षा 6 सितंबर को आयोजित करेगा। इसमें यूपी TET में फेल होने वाले शिक्षक भी शामिल हो सकेंगे। अगर वे CTET पास कर लेते हैं तो उनकी नौकरी पर कोई खतरा नहीं होगा। CTET के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 1 सितंबर है।

वहीं, यूपी सरकार इन शिक्षकों के लिए विशेष TET परीक्षा कराने की तैयारी में है। इसमें भी शिक्षकों को TET पास करने का एक और मौका मिल सकता है। इस परीक्षा का नोटिफिकेशन सितंबर में जारी होने की उम्मीद है।

————————–

ये खबर भी पढ़ें….

यूपी में बुजुर्ग महिलाओं के लिए आज से रोडवेज-यात्रा फ्री:योगी से महिला रोते हुए बोली- अब परिवार वालों के सहारे नहीं रहना पड़ेगा

यूपी में 60 साल या उससे अधिक उम्र की महिलाएं आज से रोडवेज बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगी। सीएम योगी ने बुधवार को ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना’ की शुरुआत की। उन्होंने बसों को झंडी दिखाकर रवाना किया। पढ़ें पूरी खबर…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket