Sunday, 25 Oct 2026 | 04:52 PM

Trending :

नसीरुद्दीन शाह पर भड़के गजेंद्र चौहान:बोले- बीजेपी को अपशब्द कहने पर शर्म आनी चाहिए, हमेशा एकतरफा बात करते हैं ताइवान के राजदूत ने की 'धुरंधर' की तारीफ:बोले- पिछले साल देखी फिल्मों में सबसे शानदार लगी; आमिर-शाहरुख को भी सराहा ताइवान के राजदूत ने की 'धुरंधर' की तारीफ:बोले- पिछले साल देखी फिल्मों में सबसे शानदार लगी; आमिर-शाहरुख को भी सराहा 'हमारे घरों पर गोलियां चल रहीं':बिग बॉस में फायरिंग की घटना को लेकर बोले रोहित शेट्टी, सलमान खान का भी किया जिक्र 'हमारे घरों पर गोलियां चल रहीं':बिग बॉस में फायरिंग की घटना को लेकर बोले रोहित शेट्टी, सलमान खान का भी किया जिक्र शिल्पा राव की परफॉर्मेंस बीच में रोकी गई:माइक बंद हुआ, स्टेज की लाइटें बुझीं; सिंगर बोलीं- यह बहुत दुख देता है, आयोजकों ने माफी मांगी
EXCLUSIVE

Trump Targets Iran on Social Media

Trump Targets Iran on Social Media

वॉशिंगटन डीसी4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने ईरान के खिलाफ सोशल मीडिया पर करीब 1 घंटे में एक के बाद एक 7 पोस्ट किए। इन पोस्ट में उन्होंने ईरान की कमजोर अर्थव्यवस्था, गिरते तेल निर्यात और कमजोर होती करेंसी को निशाना बनाया।

ट्रम्प ने रविवार रात ईरान के नक्शे पर अपनी तस्वीर लगाकर भी पोस्ट किया। सबसे ज्यादा ध्यान खार्ग द्वीप से जुड़ी AI तस्वीर ने खींचा, जिसमें तेल ठिकानों पर बमबारी होती दिखाई गई और लिखा था- बाय-बाय खार्ग।

ट्रम्प की सातों पोस्ट को सिलसिलेवार तरीके से पढ़िए…

1. ईरान के नक्शे को ट्रम्प के चेहरे की शक्ल दी

तस्वीर को दो हिस्सों में बांटा गया है:

पहले: ऊपर ईरान का सामान्य नक्शा दिखाया गया है।

बाद में: नीचे उसी नक्शे की सीमा को जानबूझकर बदलकर एक अलग आकृति बनाई गई है।

नीचे वाले नक्शे में ईरान का आकार ट्रम्प के साइड प्रोफाइल जैसा बनाया गया है।

2. होर्मुज से तेल की सप्लाई फिर बढ़ी

ट्रम्प ने एक ग्राफिक शेयर कर दावा किया कि होर्मुज से अब करीब 1.8 करोड़ बैरल तेल रोज गुजर रहा है, जबकि पहले यह आंकड़ा करीब 2 करोड़ बैरल प्रतिदिन था।

3. ईरान का तेल निर्यात बर्बाद हुआ

ट्रम्प ने ईरान के तेल निर्यात का ग्राफिक शेयर किया। इसमें दावा किया गया कि 2025 की शुरुआत में करीब 20 लाख बैरल प्रतिदिन का निर्यात 2026 में गिरकर लगभग शून्य तक पहुंच गया है।

ग्राफिक में बीच में कुछ सुधार दिखाया गया है, लेकिन तीसरी तिमाही में निर्यात फिर बेहद कम स्तर पर आता नजर आ रहा है।

4. महंगाई पर निशाना- ‘ईरान में बहुत ज्यादा महंगाई’

इसके बाद ट्रम्प ने ईरान की महंगाई को लेकर ग्राफिक शेयर किया। इस पर लिखा था- ईरान हैज हाइपरइन्फ्लेशन।

हाइपरइन्फ्लेशन का मतलब ऐसी स्थिति से है, जब किसी देश में चीजों के दाम बहुत तेजी से बढ़ने लगते हैं और उसकी करेंसी की कीमत तेजी से गिरती है।

ग्राफिक में ईरान की बिगड़ती आर्थिक स्थिति को दिखाने की कोशिश की गई। ट्रम्प ने इसके जरिए यह बताने की कोशिश की कि ईरान की अर्थव्यवस्था पर दबाव सिर्फ तेल कारोबार तक सीमित नहीं है।

5. रियाल की गिरती कीमत दिखाई- ‘करेंसी बर्बाद हो गई’

ट्रम्प ने ईरानी करेंसी रियाल को लेकर एक और ग्राफिक शेयर किया। इस पर लिखा था- ईरान करेंसी इज डेस्ट्रोएड।

ग्राफिक के मुताबिक, 2025 की शुरुआत में एक डॉलर की कीमत करीब 9 लाख ईरानी रियाल थी। दिखाए गए ताजा आंकड़ों में यह बढ़कर 22.7 लाख रियाल से ज्यादा हो गई।

4. ईरान के नक्शे पर दिखे ट्रम्प- तेहरान को दिया सीधा संदेश

ट्रम्प ने ईरान के नक्शे वाला एक ग्राफिक भी शेयर किया। इसमें ईरान के नक्शे पर उनकी अपनी तस्वीर लगाई गई थी।

इस पोस्ट के जरिए ट्रम्प ने ईरान पर अपने दबाव और वहां अमेरिकी कार्रवाई को लेकर अपना संदेश और आक्रामक अंदाज में रखा।

6. खार्ग पर बमबारी की AI तस्वीर- ‘बाय-बाय खार्ग’

ट्रम्प की सबसे आक्रामक पोस्ट खार्ग द्वीप को लेकर थी। उन्होंने एक AI तस्वीर शेयर की, जिसमें लड़ाकू विमान ईरान के तेल ठिकाने की तरफ बढ़ता और आसपास धमाके होते दिखाई दे रहे थे। तस्वीर पर लिखा था- बाय-बाय खार्ग

खार्ग ईरान का प्रमुख तेल निर्यात केंद्र है। देश के कच्चे तेल के बड़े हिस्से का निर्यात ऐतिहासिक रूप से इसी द्वीप के जरिए होता रहा है। ऐसे में खार्ग के तेल ढांचे को नुकसान होने पर ईरान की कमाई पर बड़ा असर पड़ सकता है।

7. ईरान को फॉलिंग नेशन बताया

ट्रम्प ने अपनी पोस्ट की आखिरी कड़ी में ईरान का नक्शा शेयर किया और लिखा कि ईरान एक नाकाम देश बनता जा रहा है।

ट्रम्प का कहना है कि ईरान की अर्थव्यवस्था और देश की व्यवस्था बुरी तरह कमजोर हो रही है और सरकार हालात संभालने में नाकाम हो रही है।

इस तरह करीब एक घंटे में की गई 7 पोस्ट में ट्रम्प ने ईरान की तेल अर्थव्यवस्था, महंगाई, करेंसी और रणनीतिक ठिकानों को निशाना बनाया। साथ ही होर्मुज को लेकर भी दबाव बनाए रखा।

—————————

यह खबर भी पढ़ें…

2 दिन बाद अमेरिका का ईरान पर फिर मिसाइल हमला:19 की मौत, 68 घायल; जवाब में जॉर्डन-बहरीन के अमेरिकी मिलिट्री बेस पर ईरानी स्ट्राइक

अमेरिका ने 2 दिन बाद फिर ईरान पर हमला किया है। इन हमलों में 19 लोगों की मौत हुई है, जबकि 68 लोग घायल हुए हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
शाहरुख खान फिर करेंगे रोमांस, विंटेज लुक में नई फिल्म:किंग के बाद रोमांटिक अंदाज में वापसी, क्लासिक कहानी को मॉडर्न टच के साथ पेश करेंगे

March 17, 2026/
7:09 pm

शाहरुख खान एक बार फिर बड़े पर्दे पर रोमांस का जादू बिखेरने की तैयारी में हैं। हाल ही में आई...

नवजातों के लिए ‘पहला टीका’ बनेगा मां का दूध:सेंट्रल इंडिया में भोपाल अकेला शहर जहां 3 सरकारी ह्यूमन मिल्क बैंक; हमीदिया अस्पताल में इसी महीने शुरू

March 10, 2026/
11:50 am

नवजात शिशु के लिए मां का दूध किसी अमृत से कम नहीं माना जाता। इसमें मौजूद पोषक तत्व और एंटीबॉडी...

RPSC Assistant Professor Recruitment Hike

May 13, 2026/
7:12 pm

सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग) भर्ती- 2025 अंतर्गत पूर्व में विज्ञापित पदों की संख्या में बढोतरी कर दी गई है।...

FIDE Chess Candidates 2026 Update; Vaishali Rameshbabu

April 10, 2026/
11:11 am

स्पोर्ट्स डेस्ककुछ ही क्षण पहले कॉपी लिंक भारतीय ग्रैंडमास्टर वैशाली रमेशबाबू ने FIDE चेस कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के विमेंस कैटेगरी के...

इजराइल की हाइफा ऑयल रिफाइनरी पर मिसाइल अटैक:पेट्रोल टैंक में आग लगी; फारस की खाड़ी में भारत के 18 जहाज मौजूद

March 31, 2026/
6:47 am

अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज 32वां दिन हैं। लेबनान के ईरान समर्थन उग्रवादी संगठन हिजबुल्लाह ने दावा किया कि...

संजय लीला भंसाली को हार्ट अटैक की खबर गलत:टीम ने बताया- वह पूरी तरह स्वस्थ, केवल रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल गए थे

February 25, 2026/
4:06 pm

फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली को लेकर हाल ही में खबरें आईं कि उन्हें हार्ट अटैक के बाद मुंबई के कोकिलाबेन...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Trump Targets Iran on Social Media

Trump Targets Iran on Social Media

वॉशिंगटन डीसी4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने ईरान के खिलाफ सोशल मीडिया पर करीब 1 घंटे में एक के बाद एक 7 पोस्ट किए। इन पोस्ट में उन्होंने ईरान की कमजोर अर्थव्यवस्था, गिरते तेल निर्यात और कमजोर होती करेंसी को निशाना बनाया।

ट्रम्प ने रविवार रात ईरान के नक्शे पर अपनी तस्वीर लगाकर भी पोस्ट किया। सबसे ज्यादा ध्यान खार्ग द्वीप से जुड़ी AI तस्वीर ने खींचा, जिसमें तेल ठिकानों पर बमबारी होती दिखाई गई और लिखा था- बाय-बाय खार्ग।

ट्रम्प की सातों पोस्ट को सिलसिलेवार तरीके से पढ़िए…

1. ईरान के नक्शे को ट्रम्प के चेहरे की शक्ल दी

तस्वीर को दो हिस्सों में बांटा गया है:

पहले: ऊपर ईरान का सामान्य नक्शा दिखाया गया है।

बाद में: नीचे उसी नक्शे की सीमा को जानबूझकर बदलकर एक अलग आकृति बनाई गई है।

नीचे वाले नक्शे में ईरान का आकार ट्रम्प के साइड प्रोफाइल जैसा बनाया गया है।

2. होर्मुज से तेल की सप्लाई फिर बढ़ी

ट्रम्प ने एक ग्राफिक शेयर कर दावा किया कि होर्मुज से अब करीब 1.8 करोड़ बैरल तेल रोज गुजर रहा है, जबकि पहले यह आंकड़ा करीब 2 करोड़ बैरल प्रतिदिन था।

3. ईरान का तेल निर्यात बर्बाद हुआ

ट्रम्प ने ईरान के तेल निर्यात का ग्राफिक शेयर किया। इसमें दावा किया गया कि 2025 की शुरुआत में करीब 20 लाख बैरल प्रतिदिन का निर्यात 2026 में गिरकर लगभग शून्य तक पहुंच गया है।

ग्राफिक में बीच में कुछ सुधार दिखाया गया है, लेकिन तीसरी तिमाही में निर्यात फिर बेहद कम स्तर पर आता नजर आ रहा है।

4. महंगाई पर निशाना- ‘ईरान में बहुत ज्यादा महंगाई’

इसके बाद ट्रम्प ने ईरान की महंगाई को लेकर ग्राफिक शेयर किया। इस पर लिखा था- ईरान हैज हाइपरइन्फ्लेशन।

हाइपरइन्फ्लेशन का मतलब ऐसी स्थिति से है, जब किसी देश में चीजों के दाम बहुत तेजी से बढ़ने लगते हैं और उसकी करेंसी की कीमत तेजी से गिरती है।

ग्राफिक में ईरान की बिगड़ती आर्थिक स्थिति को दिखाने की कोशिश की गई। ट्रम्प ने इसके जरिए यह बताने की कोशिश की कि ईरान की अर्थव्यवस्था पर दबाव सिर्फ तेल कारोबार तक सीमित नहीं है।

5. रियाल की गिरती कीमत दिखाई- ‘करेंसी बर्बाद हो गई’

ट्रम्प ने ईरानी करेंसी रियाल को लेकर एक और ग्राफिक शेयर किया। इस पर लिखा था- ईरान करेंसी इज डेस्ट्रोएड।

ग्राफिक के मुताबिक, 2025 की शुरुआत में एक डॉलर की कीमत करीब 9 लाख ईरानी रियाल थी। दिखाए गए ताजा आंकड़ों में यह बढ़कर 22.7 लाख रियाल से ज्यादा हो गई।

4. ईरान के नक्शे पर दिखे ट्रम्प- तेहरान को दिया सीधा संदेश

ट्रम्प ने ईरान के नक्शे वाला एक ग्राफिक भी शेयर किया। इसमें ईरान के नक्शे पर उनकी अपनी तस्वीर लगाई गई थी।

इस पोस्ट के जरिए ट्रम्प ने ईरान पर अपने दबाव और वहां अमेरिकी कार्रवाई को लेकर अपना संदेश और आक्रामक अंदाज में रखा।

6. खार्ग पर बमबारी की AI तस्वीर- ‘बाय-बाय खार्ग’

ट्रम्प की सबसे आक्रामक पोस्ट खार्ग द्वीप को लेकर थी। उन्होंने एक AI तस्वीर शेयर की, जिसमें लड़ाकू विमान ईरान के तेल ठिकाने की तरफ बढ़ता और आसपास धमाके होते दिखाई दे रहे थे। तस्वीर पर लिखा था- बाय-बाय खार्ग

खार्ग ईरान का प्रमुख तेल निर्यात केंद्र है। देश के कच्चे तेल के बड़े हिस्से का निर्यात ऐतिहासिक रूप से इसी द्वीप के जरिए होता रहा है। ऐसे में खार्ग के तेल ढांचे को नुकसान होने पर ईरान की कमाई पर बड़ा असर पड़ सकता है।

7. ईरान को फॉलिंग नेशन बताया

ट्रम्प ने अपनी पोस्ट की आखिरी कड़ी में ईरान का नक्शा शेयर किया और लिखा कि ईरान एक नाकाम देश बनता जा रहा है।

ट्रम्प का कहना है कि ईरान की अर्थव्यवस्था और देश की व्यवस्था बुरी तरह कमजोर हो रही है और सरकार हालात संभालने में नाकाम हो रही है।

इस तरह करीब एक घंटे में की गई 7 पोस्ट में ट्रम्प ने ईरान की तेल अर्थव्यवस्था, महंगाई, करेंसी और रणनीतिक ठिकानों को निशाना बनाया। साथ ही होर्मुज को लेकर भी दबाव बनाए रखा।

—————————

यह खबर भी पढ़ें…

2 दिन बाद अमेरिका का ईरान पर फिर मिसाइल हमला:19 की मौत, 68 घायल; जवाब में जॉर्डन-बहरीन के अमेरिकी मिलिट्री बेस पर ईरानी स्ट्राइक

अमेरिका ने 2 दिन बाद फिर ईरान पर हमला किया है। इन हमलों में 19 लोगों की मौत हुई है, जबकि 68 लोग घायल हुए हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket