Thursday, 10 Sep 2026 | 11:10 AM

Trending :

AI से 80s के दौर में पहुंचे सेलेब्स:सिद्धार्थ-कियारा का दिखा रेट्रो अंदाज, परिणीति, रवि किशन और अमीषा पटेल ने भी तस्वीरें शेयर कीं AI से 80s के दौर में पहुंचे सेलेब्स:सिद्धार्थ-कियारा का दिखा रेट्रो अंदाज, परिणीति, रवि किशन और अमीषा पटेल ने भी तस्वीरें शेयर कीं मस्क पर डॉक्यूमेंट्री, पूर्व पत्नी-करीबियों के आरोप:सत्ता के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं; महिलाओं को बच्चे पैदा करने की मशीन मानते हैं कन्नड़ एक्टर किरण राज पर शेर ने नहीं किया हमला:वायरल वीडियो अपकमिंग प्रोजेक्ट की ट्रेनिंग का है कन्नड़ एक्टर किरण राज पर शेर ने नहीं किया हमला:वायरल वीडियो अपकमिंग प्रोजेक्ट की ट्रेनिंग का है Trump Promises 5000 Dollar Dividend If Republicans Win Midterms
EXCLUSIVE

Trump Promises 5000 Dollar Dividend If Republicans Win Midterms

19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को कहा कि नवंबर के मिडटर्म चुनाव में अगर रिपब्लिकन पार्टी प्रतिनिधि सभा और सीनेट, दोनों में बहुमत बरकरार रखती है, तो वे अमेरिका के हर बालिग नागरिक को 5000 डॉलर (करीब 4.2 लाख रुपए) देंगे।

डलास में रिपब्लिकन पार्टी के मिडटर्म कन्वेंशन में ट्रम्प ने कहा, “अगर रिपब्लिकन प्रतिनिधि सभा और सीनेट दोनों में जीतते हैं, तो आपको 5,000 डॉलर मिलेंगे।” उन्होंने इस भुगतान को ‘ट्रम्प डिविडेंड’ नाम दिया।

ट्रम्प ने कहा कि यह डिविडेंड अमेरिका की “आर्थिक ताकत और सफलता” की वजह से दिया जाएगा। उन्होंने इसकी तुलना किसी कंपनी द्वारा अपने शेयरधारकों को दिए जाने वाले डिविडेंड से की।

रकम सिर्फ अमेरिका में खर्च करनी होगी

ट्रम्प ने डिविडेंड के साथ एक शर्त भी रखी। उन्होंने कहा कि यह पैसा अमेरिका में ही खर्च करना होगा। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि भुगतान के लिए पैसा कहां से आएगा, किसे मिलेगा और इसे किस तरीके से वितरित किया जाएगा।

5 हजार डॉलर देने पर 1 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा खर्च

हर बालिग अमेरिकी को 5,000 डॉलर देने पर सरकार को 1 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है। इस योजना को लागू करने के लिए कांग्रेस की मंजूरी की जरूरत होगी।

यह रकम ऐसे समय देने की बात कही गई है, जब अमेरिका का सालाना बजट घाटा करीब 1.8 ट्रिलियन डॉलर है। इतनी बड़ी राशि के भुगतान से सरकारी घाटे और महंगाई को लेकर भी सवाल उठ सकते हैं।

अमेरिका का राष्ट्रीय कर्ज भी पिछले महीने पहली बार 40 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंच गया।

JD वेंस बोले- अमीरों को नहीं मिलेगा पैसा

ट्रम्प के ऐलान के करीब एक घंटे बाद उपराष्ट्रपति JD वेंस ने इस प्रस्ताव को लेकर कुछ स्पष्टीकरण दिया। उन्होंने संकेत दिया कि इस भुगतान का लाभ अमीर लोगों को नहीं मिलेगा।

वेंस ने कहा कि डिविडेंड के लिए सरकार को मिलने वाले टैरिफ राजस्व का इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, अमेरिका को टैरिफ से मिलने वाला राजस्व 5,000 डॉलर प्रति बालिग के भुगतान की अनुमानित लागत से काफी कम है।

व्हाइट हाउस ने योजना की लागत, पात्रता और भुगतान की प्रक्रिया को लेकर पूछे गए सवालों का तत्काल जवाब नहीं दिया।

ट्रम्प पहले भी कर चुके हैं सीधे भुगतान का प्रस्ताव

ट्रम्प इससे पहले भी अमेरिकी नागरिकों को सीधे पैसा देने की बात कर चुके हैं। इस साल की शुरुआत में उन्होंने 2,000 डॉलर के डिविडेंड का प्रस्ताव रखा था। उस समय उन्होंने कहा था कि इसके लिए कांग्रेस की मंजूरी जरूरी नहीं होगी।

पिछले साल ट्रम्प ने अमेरिकी सैनिकों को 1,776 डॉलर का भुगतान किया था, जिसे उन्होंने ‘वॉरियर डिविडेंड’ कहा था।

रिपब्लिकन सीनेटर बर्नी मोरेनो ने ट्रम्प के ऐलान के बाद कहा कि वह 3 नवंबर के चुनाव के तुरंत बाद ‘ट्रम्प डिविडेंड’ को लागू करने के लिए बिल तैयार करेंगे।

मिडटर्म में रिपब्लिकन के सामने बहुमत बचाने की चुनौती

अमेरिका में मिडटर्म चुनाव राष्ट्रपति चुनाव के दो साल बाद होते हैं। इसमें प्रतिनिधि सभा की सभी सीटों और सीनेट की करीब एक-तिहाई सीटों के लिए चुनाव होता है।

रिपब्लिकन इस बार प्रतिनिधि सभा में अपने बेहद मामूली बहुमत को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। सीनेट में भी पार्टी को चुनौती मिल रही है।

ट्रम्प अक्सर कहते रहे हैं कि आधुनिक दौर में राष्ट्रपति की पार्टी आमतौर पर मिडटर्म चुनाव में कांग्रेस की सीटें गंवाती है। डलास में उन्होंने कहा कि वह इस परंपरा को बदलना चाहते हैं। उन्होंने कहा, “हम इसे बदलने जा रहे हैं। ऐसा होने की कोई वजह नहीं है।”

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
बीजेपी के हो जाएंगे प्रद्योत बोरदोलोई, बेटे की भी पार्टी में एंट्री, जानें कहां से बचे टिकट?

March 18, 2026/
10:54 am

असम कांग्रेस को चुनाव से ठीक पहले बड़ा झटका लगा है. नागाओं के अल्पसंख्यक और वरिष्ठ नेता प्रद्योत बोरदोलोई ने...

भारतीय गुट संविधान की शपथ लेता है लेकिन बेशर्मी से अराजकता पर दांव लगाता है? | कठिन तथ्य | न्यूज18

June 9, 2026/
9:41 pm

सीएनएन नाम, लोगो और सभी संबंधित तत्व ® और © 2026 केबल न्यूज नेटवर्क एलपी, एलएलएलपी। एक टाइम वार्नर कंपनी।...

LPG Gas Cylinder

March 8, 2026/
10:58 am

आखरी अपडेट:मार्च 08, 2026, 10:58 IST राष्ट्रपति मुर्मू ने सवाल किया था कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनका स्वागत क्यों...

Hanuman Ansh Box Office Collection

September 2, 2026/
4:20 pm

25 मिनट पहले कॉपी लिंक नीम करौली बाबा के जीवन पर बनी छोटे बजट की फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस...

ask search icon

March 23, 2026/
6:06 pm

Last Updated:March 23, 2026, 18:06 IST अनन्नास स्वाद और सेहत दोनों का बेहतरीन संगम है. इसमें पाचन, इम्यूनिटी और हड्डियों...

राजनीति

Trump Promises 5000 Dollar Dividend If Republicans Win Midterms

Trump Promises 5000 Dollar Dividend If Republicans Win Midterms

19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को कहा कि नवंबर के मिडटर्म चुनाव में अगर रिपब्लिकन पार्टी प्रतिनिधि सभा और सीनेट, दोनों में बहुमत बरकरार रखती है, तो वे अमेरिका के हर बालिग नागरिक को 5000 डॉलर (करीब 4.2 लाख रुपए) देंगे।

डलास में रिपब्लिकन पार्टी के मिडटर्म कन्वेंशन में ट्रम्प ने कहा, “अगर रिपब्लिकन प्रतिनिधि सभा और सीनेट दोनों में जीतते हैं, तो आपको 5,000 डॉलर मिलेंगे।” उन्होंने इस भुगतान को ‘ट्रम्प डिविडेंड’ नाम दिया।

ट्रम्प ने कहा कि यह डिविडेंड अमेरिका की “आर्थिक ताकत और सफलता” की वजह से दिया जाएगा। उन्होंने इसकी तुलना किसी कंपनी द्वारा अपने शेयरधारकों को दिए जाने वाले डिविडेंड से की।

रकम सिर्फ अमेरिका में खर्च करनी होगी

ट्रम्प ने डिविडेंड के साथ एक शर्त भी रखी। उन्होंने कहा कि यह पैसा अमेरिका में ही खर्च करना होगा। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि भुगतान के लिए पैसा कहां से आएगा, किसे मिलेगा और इसे किस तरीके से वितरित किया जाएगा।

5 हजार डॉलर देने पर 1 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा खर्च

हर बालिग अमेरिकी को 5,000 डॉलर देने पर सरकार को 1 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है। इस योजना को लागू करने के लिए कांग्रेस की मंजूरी की जरूरत होगी।

यह रकम ऐसे समय देने की बात कही गई है, जब अमेरिका का सालाना बजट घाटा करीब 1.8 ट्रिलियन डॉलर है। इतनी बड़ी राशि के भुगतान से सरकारी घाटे और महंगाई को लेकर भी सवाल उठ सकते हैं।

अमेरिका का राष्ट्रीय कर्ज भी पिछले महीने पहली बार 40 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंच गया।

JD वेंस बोले- अमीरों को नहीं मिलेगा पैसा

ट्रम्प के ऐलान के करीब एक घंटे बाद उपराष्ट्रपति JD वेंस ने इस प्रस्ताव को लेकर कुछ स्पष्टीकरण दिया। उन्होंने संकेत दिया कि इस भुगतान का लाभ अमीर लोगों को नहीं मिलेगा।

वेंस ने कहा कि डिविडेंड के लिए सरकार को मिलने वाले टैरिफ राजस्व का इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, अमेरिका को टैरिफ से मिलने वाला राजस्व 5,000 डॉलर प्रति बालिग के भुगतान की अनुमानित लागत से काफी कम है।

व्हाइट हाउस ने योजना की लागत, पात्रता और भुगतान की प्रक्रिया को लेकर पूछे गए सवालों का तत्काल जवाब नहीं दिया।

ट्रम्प पहले भी कर चुके हैं सीधे भुगतान का प्रस्ताव

ट्रम्प इससे पहले भी अमेरिकी नागरिकों को सीधे पैसा देने की बात कर चुके हैं। इस साल की शुरुआत में उन्होंने 2,000 डॉलर के डिविडेंड का प्रस्ताव रखा था। उस समय उन्होंने कहा था कि इसके लिए कांग्रेस की मंजूरी जरूरी नहीं होगी।

पिछले साल ट्रम्प ने अमेरिकी सैनिकों को 1,776 डॉलर का भुगतान किया था, जिसे उन्होंने ‘वॉरियर डिविडेंड’ कहा था।

रिपब्लिकन सीनेटर बर्नी मोरेनो ने ट्रम्प के ऐलान के बाद कहा कि वह 3 नवंबर के चुनाव के तुरंत बाद ‘ट्रम्प डिविडेंड’ को लागू करने के लिए बिल तैयार करेंगे।

मिडटर्म में रिपब्लिकन के सामने बहुमत बचाने की चुनौती

अमेरिका में मिडटर्म चुनाव राष्ट्रपति चुनाव के दो साल बाद होते हैं। इसमें प्रतिनिधि सभा की सभी सीटों और सीनेट की करीब एक-तिहाई सीटों के लिए चुनाव होता है।

रिपब्लिकन इस बार प्रतिनिधि सभा में अपने बेहद मामूली बहुमत को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। सीनेट में भी पार्टी को चुनौती मिल रही है।

ट्रम्प अक्सर कहते रहे हैं कि आधुनिक दौर में राष्ट्रपति की पार्टी आमतौर पर मिडटर्म चुनाव में कांग्रेस की सीटें गंवाती है। डलास में उन्होंने कहा कि वह इस परंपरा को बदलना चाहते हैं। उन्होंने कहा, “हम इसे बदलने जा रहे हैं। ऐसा होने की कोई वजह नहीं है।”

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket