Tuesday, 15 Sep 2026 | 09:16 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Amit Shah Launches Seva Sankalp Abhiyan

Amit Shah Launches Seva Sankalp Abhiyan
  • Hindi News
  • Career
  • Amit Shah Launches Seva Sankalp Abhiyan | Dheeraj Bommadevara Archery Gold

5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-

नेशनल (NATIONAL)

1. 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 का समापन

  • 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 का आयोजन नई दिल्ली में 12 से 14 सितंबर 2026 तक किया गया।
  • भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दो दिवसीय शिखर सम्मेलन की मेजबानी और अध्यक्षता की।
  • सम्मेलन के समापन पर आधिकारिक ‘नई दिल्ली घोषणापत्र’ जारी किया गया।
  • इस घोषणापत्र में डिजिटल कनेक्टिविटी, ग्लोबल साउथ और महिलाओं के नेतृत्व वाले नवाचार को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया।
  • ब्रिक्स सदस्य देशों ने पारंपरिक चिकित्सा के क्षेत्र में सहयोग के लिए एक विशेषज्ञ समूह का समर्थन किया।
  • ब्रिक्स देशों ने एकतरफा व्यापार शुल्कों की सर्वसम्मति से निंदा की और WTO सुधारों की मांग की।
  • इस सम्मेलन में BRICS देशों ने आर्थिक सहयोग, स्थानीय मुद्राओं में व्यापार और वैश्विक व्यापार को सरल बनाने जैसे मुद्दों पर भी जोर दिया।
  • सम्मेलन में AI को भी खास मुद्दा बनाया गया और सुरक्षित, समावेशी व नैतिक AI सहयोग पर जोर दिया गया।
  • BRICS की 20वीं वर्षगांठ के अवसर पर सदस्य देशों के नेताओं ने दो स्मारक डाक टिकट भी जारी किए।
  • पीएम मोदी ने सम्मेलन के दौरान 3 दिनों में 15 द्विपक्षीय बैठकें कीं।

ब्रिक्स सम्मेलन :

  • यह दुनिया की प्रमुख उभरती अर्थव्यवस्थाओं का समूह है।
  • इसका उद्देश्य वैश्विक आर्थिक सहयोग, शांति और विकास को बढ़ावा देना है।
  • 2001 में सबसे पहले अर्थशास्त्री Jim O’Neill ने पहली बार BRIC शब्द का इस्तेमाल किया।
  • 2006 में BRIC देशों के विदेश मंत्रियों की औपचारिक बैठक शुरू हुई।
  • 2009 में पहला BRIC शिखर सम्मेलन रूस में हुआ।
  • 2010 में दक्षिण अफ्रीका के शामिल होने के बाद इसका नाम BRICS हो गया।
पीएम नरेंद्र मोदी ने 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 की अध्यक्षता की।

2. भारत वर्ल्ड सर्कुलर इकोनॉमी फोरम की मेजबानी करेगा

  • 15 से 18 सितंबर 2026 तक भारत पहली बार वर्ल्ड सर्कुलर इकोनॉमी फोरम (WCEF) 2026 की मेजबानी करेगा।
  • केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव व गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटैल इस वैश्विक सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।
  • इसमें 65 से अधिक देशों के 2,000 से अधिक प्रतिनिधि और हितधारक हिस्सा ले रहे हैं।
  • इसका उद्देश्य ग्लोबल साउथ के साथ सहयोग को बढ़ावा देना, सर्कुलर फाइनेंस को गति देना और नई तकनीकों व नवाचारों को प्रोत्साहित करना है।
  • सम्मेलन में भारत की ओर से चक्रीय अर्थव्यवथा को आगे बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों को भी दुनिया के सामने रखा जाएगा।
  • यह आयोजन केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, फिनलैंड इनोवेशन फंड सित्रा, फिनलैंड सरकार, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, गुजरात सरकार और गुजरात प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहयोग से किया जा रहा है।

सर्कुलर इकोनॉमी :

  • सर्कुलर इकोनॉमी संसाधनों को इस्तेमाल करने के बाद फेंकने की बजाय उन्हें कम करना, फिर से इस्तेमाल करना, रिपेयर करना या रिसाइकिल और फिर से प्रोडक्शन साइकिल में शामिल करना है।
  • इसका उ्देश्य कचरे को कम करना, प्राकृतिक संसाधनों की बचत, प्रदूषण और कार्बन उत्सर्जन कम करना आदि है।

3. अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान की राष्ट्रव्यापी घोषणा की

  • 14 सितंबर 2026 को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान की राष्ट्रव्यापी घोषणा की।
  • सेवा संकल्प अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर शुरू किया जा रहा है।
  • इस अभियान की शुरुआत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक की जाएगी।
  • इसकी शुरुआत उज्जैन, मप्र में भव्य दीपोत्सव के साथ की जाएगी।
  • इसका उद्देश्य राष्ट्र निर्माण, समाज सेवा, और जन-कल्याण की गतिविधियों को बढ़ावा देना है।
  • इस अभियान का उद्देश्य सरकारी जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के हर व्यक्ति तक पहुंचाना है।
  • दिल्ली में सेवा पखवाड़े के तहत पौधों से रंगोली बनाने जैसी हरित पहल भी शुरू की गई है।
गृहमंत्री अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान की घोषणा की।

स्पोर्ट्स (SPROTS) 4. तीरंदाजी विश्व कप 2026 में धीरज बोम्मादेवरा ने जीता स्वर्ण

  • आर्चरी वर्ल्ड कप फाइनल में भारत के धीरज बोम्मादेवरा ने गोल्ड मेडल जीता।
  • धीरज ने जापान के नाकानिशी जुन्या को हराया। पांच सेट तक चले मुकाबले में दोनों का स्कोर 5-5 से बराबर रहा।
  • इसके बाद शूट-ऑफ में धीरज ने परफेक्ट 10 का निशाना लगाया, जबकि जुन्या 9 अंक ही हासिल कर सके।
  • धीरज आर्चरी वर्ल्ड कप में गोल्ड जीतने वाले भारत के दूसरे तीरंदाज बन गए हैं।
  • उनसे पहले डोला बनर्जी ने 2007 में दुबई में विमेंस इंडिविजुअल रिकर्व इवेंट का खिताब जीता था।
  • विश्व रैंकिंग में 10वें स्थान पर मौजूद धीरज ने क्वार्टर-फाइनल में तुर्की के बर्किम ट्यूमर को सीधे सेटों में 7-1 से हराया।
  • सेमीफाइनल में उन्होंने रियो ओलिंपिक के रजत पदक विजेता फ्रांस के ज्यां-चार्ल्स वेलाडोंट को 7-1 से शिकस्त दी।
  • धीरज पहली बार वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचे और खिताब जीतने में सफल रहे।
  • इससे पहले 2023 में वह सेमीफाइनल तक पहुंचे थे, लेकिन ब्रॉन्ज मेडल मैच हार गए थे।
  • 2024 में भी वह पदक नहीं जीत सके थे।
  • धीरज अब एशियाई खेलों में भारतीय रिकर्व टीम की अगुआई करेंगे।

5. आर्चरी प्रीमियम लीग का आयोजन हैदराबाद में किया जाएगा

  • आर्चरी प्रीमियम लीग (APL) 2026 का दूसरा सीजन 8 से 18 अक्टूबर 2026 तक हैदराबाद, तेलंगाना में आयोजित किया जाएगा।
  • अंतर्राष्ट्रीय दल का नेतृत्व टोक्यो 2020 ओलंपिक चैंपियन (तुर्की), पेरिस 2024 कांस्य पदक विजेता (संयुक्त राज्य अमेरिका), ब्राजील के विश्व नंबर 1 मार्कस डी’अल्मेडा और ग्रेट ब्रिटेन की विश्व नंबर 2 एला गिब्सन कर रहे हैं।
  • इसमें भारत के 36 शीर्ष तीरंदाज और 10 देशों के 12 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भाग लेंगे।
  • इसमें प्रमुख भारतीय खिलाड़ी दीपिका कुमारी, अतनु दास, धीरज बोम्मदेवरा, ज्योति सुरेखा वेन्नम और ओजस प्रवीण देवताले हैं।
  • इस सीजन में लीग की सबसे खास विशेषताओं में से एक 15 सेकंड का शॉट क्लॉक, बरकरार रहेगा।
  • यह टूर्नामेंट 11 दिनों तक जारी रहेगा। इसका आयोजन हैदराबाद के नेकलेस रोड स्थित पीपुल्स प्लाजा में किया जा रहा है।

आज का इतिहास :

  • 1861 में भारत के महान इंजीनियर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया का जन्म हुआ था। उनके जन्मदिन को भारत में हर साल इंजीनियर्स डे के रूप में मनाया जाता है।
  • 1959 में दूरदर्शन की शुरुआत दिल्ली से हुई थी। इसे प्रायोगिक प्रसारण के रूप में शुरू किया गया था।
  • 1971 में पर्यावरण संरक्षण के लिए काम करने वाले अंतरराष्ट्रीय संगठन ग्रीनपीस की स्थापना हुई।
  • 1876 को बांग्ला के प्रसिद्ध उपन्यासकार और कथाकार शरद चंद्र चट्टोपाध्याय का जन्म हुआ।
  • 1939 को भारतीय राजनेता और अर्थशास्त्री सुब्रमण्यम स्वामी का जन्म हुआ। ——————————————————————————-

ये खबर भी पढ़ें..

12 सितंबर के करेंट अफेयर्स:BRICS 2026 आज से नई दिल्ली में शुरू, भारत और फ्रांस मिलकर स्पेस टेक्नोलॉजी पर काम करेंगे

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-पूरी खबर पढ़ें..

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
IPL 2026 Final: RCBs Rajat vs GTs Gill

May 30, 2026/
4:30 am

स्पोर्ट्स डेस्क1 घंटे पहले कॉपी लिंक IPL 2026 के फाइनल की दोनों टीमें तय हो चुकी हैं। 31 जून को...

अवैध रेत उत्खनन पर कार्रवाई, पनडुब्बी मशीन जलाकर नष्ट:शिवपुरी के नरवर में शिकायतों के बाद पहुंची थी टीम

April 20, 2026/
11:14 am

शिवपुरी में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देश पर एसडीएम...

मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने का प्रस्ताव तैयार:लोकसभा के 120, राज्यसभा के 60 सांसदों ने दस्तखत किए, कल संसद में पेश किया जा सकता है

March 11, 2026/
7:59 pm

विपक्षी दलों ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए प्रस्ताव लाने के लिए सांसदों...

authorimg

April 21, 2026/
11:26 am

Last Updated:April 21, 2026, 11:26 IST Should Diabetics Drink Alcohol: डायबिटीज के मरीजों के लिए शराब खतरनाक हो सकती है,...

जस्टिस स्वर्णकांता बोलीं-मेरे और कोर्ट के खिलाफ अपमानजनक बातें कहीं:चुप नहीं रह सकती; शराब नीति घोटाला के आरोपियों पर अवमानना की कार्रवाई करूंगी

May 14, 2026/
4:58 pm

नई दिल्ली2 मिनट पहले कॉपी लिंक 13 अप्रैल को शराब नीति घोटाला मामले अरविंद केजरीवाल ने सुनवाई के दौरान कोर्ट...

इजराइल में नेतन्याहू को हटाने एकजुट हुए दो पूर्व प्रधानमंत्री:बेनेट-लैपिड अपनी पार्टी का विलय करेंगे, 2021 में दोनों ने मिलकर बेंजामिन को हराया था

April 27, 2026/
3:02 pm

इजराइल में दो पूर्व प्रधानमंत्रियों नफ्ताली बेनेट और येर लैपिड ने मौजूदा पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ एक साथ चुनाव...

Kishore Kumar Birth Anniversary; Car Buried Story

August 4, 2026/
4:30 am

15 मिनट पहलेलेखक: वीरेंद्र मिश्र कॉपी लिंक किशोर कुमार का बचपन का नाम आभास कुमार गांगुली था। हिंदी सिनेमा के...

Dewas Blinkit Delivery Partners Strike

April 1, 2026/
12:54 pm

देवास में ऑनलाइन ग्रॉसरी डिलीवरी सेवा Blinkit के डिलीवरी पार्टनर्स ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल शुरू कर दी है।...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Amit Shah Launches Seva Sankalp Abhiyan

Amit Shah Launches Seva Sankalp Abhiyan
  • Hindi News
  • Career
  • Amit Shah Launches Seva Sankalp Abhiyan | Dheeraj Bommadevara Archery Gold

5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-

नेशनल (NATIONAL)

1. 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 का समापन

  • 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 का आयोजन नई दिल्ली में 12 से 14 सितंबर 2026 तक किया गया।
  • भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दो दिवसीय शिखर सम्मेलन की मेजबानी और अध्यक्षता की।
  • सम्मेलन के समापन पर आधिकारिक ‘नई दिल्ली घोषणापत्र’ जारी किया गया।
  • इस घोषणापत्र में डिजिटल कनेक्टिविटी, ग्लोबल साउथ और महिलाओं के नेतृत्व वाले नवाचार को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया।
  • ब्रिक्स सदस्य देशों ने पारंपरिक चिकित्सा के क्षेत्र में सहयोग के लिए एक विशेषज्ञ समूह का समर्थन किया।
  • ब्रिक्स देशों ने एकतरफा व्यापार शुल्कों की सर्वसम्मति से निंदा की और WTO सुधारों की मांग की।
  • इस सम्मेलन में BRICS देशों ने आर्थिक सहयोग, स्थानीय मुद्राओं में व्यापार और वैश्विक व्यापार को सरल बनाने जैसे मुद्दों पर भी जोर दिया।
  • सम्मेलन में AI को भी खास मुद्दा बनाया गया और सुरक्षित, समावेशी व नैतिक AI सहयोग पर जोर दिया गया।
  • BRICS की 20वीं वर्षगांठ के अवसर पर सदस्य देशों के नेताओं ने दो स्मारक डाक टिकट भी जारी किए।
  • पीएम मोदी ने सम्मेलन के दौरान 3 दिनों में 15 द्विपक्षीय बैठकें कीं।

ब्रिक्स सम्मेलन :

  • यह दुनिया की प्रमुख उभरती अर्थव्यवस्थाओं का समूह है।
  • इसका उद्देश्य वैश्विक आर्थिक सहयोग, शांति और विकास को बढ़ावा देना है।
  • 2001 में सबसे पहले अर्थशास्त्री Jim O’Neill ने पहली बार BRIC शब्द का इस्तेमाल किया।
  • 2006 में BRIC देशों के विदेश मंत्रियों की औपचारिक बैठक शुरू हुई।
  • 2009 में पहला BRIC शिखर सम्मेलन रूस में हुआ।
  • 2010 में दक्षिण अफ्रीका के शामिल होने के बाद इसका नाम BRICS हो गया।
पीएम नरेंद्र मोदी ने 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 की अध्यक्षता की।

पीएम नरेंद्र मोदी ने 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 की अध्यक्षता की।

2. भारत वर्ल्ड सर्कुलर इकोनॉमी फोरम की मेजबानी करेगा

  • 15 से 18 सितंबर 2026 तक भारत पहली बार वर्ल्ड सर्कुलर इकोनॉमी फोरम (WCEF) 2026 की मेजबानी करेगा।
  • केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव व गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटैल इस वैश्विक सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।
  • इसमें 65 से अधिक देशों के 2,000 से अधिक प्रतिनिधि और हितधारक हिस्सा ले रहे हैं।
  • इसका उद्देश्य ग्लोबल साउथ के साथ सहयोग को बढ़ावा देना, सर्कुलर फाइनेंस को गति देना और नई तकनीकों व नवाचारों को प्रोत्साहित करना है।
  • सम्मेलन में भारत की ओर से चक्रीय अर्थव्यवथा को आगे बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों को भी दुनिया के सामने रखा जाएगा।
  • यह आयोजन केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, फिनलैंड इनोवेशन फंड सित्रा, फिनलैंड सरकार, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, गुजरात सरकार और गुजरात प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहयोग से किया जा रहा है।

सर्कुलर इकोनॉमी :

  • सर्कुलर इकोनॉमी संसाधनों को इस्तेमाल करने के बाद फेंकने की बजाय उन्हें कम करना, फिर से इस्तेमाल करना, रिपेयर करना या रिसाइकिल और फिर से प्रोडक्शन साइकिल में शामिल करना है।
  • इसका उ्देश्य कचरे को कम करना, प्राकृतिक संसाधनों की बचत, प्रदूषण और कार्बन उत्सर्जन कम करना आदि है।

3. अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान की राष्ट्रव्यापी घोषणा की

  • 14 सितंबर 2026 को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान की राष्ट्रव्यापी घोषणा की।
  • सेवा संकल्प अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर शुरू किया जा रहा है।
  • इस अभियान की शुरुआत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक की जाएगी।
  • इसकी शुरुआत उज्जैन, मप्र में भव्य दीपोत्सव के साथ की जाएगी।
  • इसका उद्देश्य राष्ट्र निर्माण, समाज सेवा, और जन-कल्याण की गतिविधियों को बढ़ावा देना है।
  • इस अभियान का उद्देश्य सरकारी जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के हर व्यक्ति तक पहुंचाना है।
  • दिल्ली में सेवा पखवाड़े के तहत पौधों से रंगोली बनाने जैसी हरित पहल भी शुरू की गई है।
गृहमंत्री अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान की घोषणा की।

गृहमंत्री अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान की घोषणा की।

स्पोर्ट्स (SPROTS) 4. तीरंदाजी विश्व कप 2026 में धीरज बोम्मादेवरा ने जीता स्वर्ण

  • आर्चरी वर्ल्ड कप फाइनल में भारत के धीरज बोम्मादेवरा ने गोल्ड मेडल जीता।
  • धीरज ने जापान के नाकानिशी जुन्या को हराया। पांच सेट तक चले मुकाबले में दोनों का स्कोर 5-5 से बराबर रहा।
  • इसके बाद शूट-ऑफ में धीरज ने परफेक्ट 10 का निशाना लगाया, जबकि जुन्या 9 अंक ही हासिल कर सके।
  • धीरज आर्चरी वर्ल्ड कप में गोल्ड जीतने वाले भारत के दूसरे तीरंदाज बन गए हैं।
  • उनसे पहले डोला बनर्जी ने 2007 में दुबई में विमेंस इंडिविजुअल रिकर्व इवेंट का खिताब जीता था।
  • विश्व रैंकिंग में 10वें स्थान पर मौजूद धीरज ने क्वार्टर-फाइनल में तुर्की के बर्किम ट्यूमर को सीधे सेटों में 7-1 से हराया।
  • सेमीफाइनल में उन्होंने रियो ओलिंपिक के रजत पदक विजेता फ्रांस के ज्यां-चार्ल्स वेलाडोंट को 7-1 से शिकस्त दी।
  • धीरज पहली बार वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचे और खिताब जीतने में सफल रहे।
  • इससे पहले 2023 में वह सेमीफाइनल तक पहुंचे थे, लेकिन ब्रॉन्ज मेडल मैच हार गए थे।
  • 2024 में भी वह पदक नहीं जीत सके थे।
  • धीरज अब एशियाई खेलों में भारतीय रिकर्व टीम की अगुआई करेंगे।

5. आर्चरी प्रीमियम लीग का आयोजन हैदराबाद में किया जाएगा

  • आर्चरी प्रीमियम लीग (APL) 2026 का दूसरा सीजन 8 से 18 अक्टूबर 2026 तक हैदराबाद, तेलंगाना में आयोजित किया जाएगा।
  • अंतर्राष्ट्रीय दल का नेतृत्व टोक्यो 2020 ओलंपिक चैंपियन (तुर्की), पेरिस 2024 कांस्य पदक विजेता (संयुक्त राज्य अमेरिका), ब्राजील के विश्व नंबर 1 मार्कस डी’अल्मेडा और ग्रेट ब्रिटेन की विश्व नंबर 2 एला गिब्सन कर रहे हैं।
  • इसमें भारत के 36 शीर्ष तीरंदाज और 10 देशों के 12 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भाग लेंगे।
  • इसमें प्रमुख भारतीय खिलाड़ी दीपिका कुमारी, अतनु दास, धीरज बोम्मदेवरा, ज्योति सुरेखा वेन्नम और ओजस प्रवीण देवताले हैं।
  • इस सीजन में लीग की सबसे खास विशेषताओं में से एक 15 सेकंड का शॉट क्लॉक, बरकरार रहेगा।
  • यह टूर्नामेंट 11 दिनों तक जारी रहेगा। इसका आयोजन हैदराबाद के नेकलेस रोड स्थित पीपुल्स प्लाजा में किया जा रहा है।

आज का इतिहास :

  • 1861 में भारत के महान इंजीनियर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया का जन्म हुआ था। उनके जन्मदिन को भारत में हर साल इंजीनियर्स डे के रूप में मनाया जाता है।
  • 1959 में दूरदर्शन की शुरुआत दिल्ली से हुई थी। इसे प्रायोगिक प्रसारण के रूप में शुरू किया गया था।
  • 1971 में पर्यावरण संरक्षण के लिए काम करने वाले अंतरराष्ट्रीय संगठन ग्रीनपीस की स्थापना हुई।
  • 1876 को बांग्ला के प्रसिद्ध उपन्यासकार और कथाकार शरद चंद्र चट्टोपाध्याय का जन्म हुआ।
  • 1939 को भारतीय राजनेता और अर्थशास्त्री सुब्रमण्यम स्वामी का जन्म हुआ। ——————————————————————————-

ये खबर भी पढ़ें..

12 सितंबर के करेंट अफेयर्स:BRICS 2026 आज से नई दिल्ली में शुरू, भारत और फ्रांस मिलकर स्पेस टेक्नोलॉजी पर काम करेंगे

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-पूरी खबर पढ़ें..

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket