Thursday, 05 Nov 2026 | 05:51 PM

Trending :

Bluevine Layoffs | India Customer Support Team Fired via Teams Call

  • Hindi News
  • Career
  • Bluevine Layoffs | India Customer Support Team Fired Via Teams Call

कुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिकी कंपनी ब्लूवाइन फिलहाल लेऑफ को लेकर चर्चा में है। इससे जुड़ा एक मामला सोशल मीडिया पोस्ट के बाद चर्चा में आया। एक प्रभावित कर्मचारी ने रेडिट के इंडियन वर्कप्लेस ग्रुप में लिखा कि वह कंपनी की भारतीय कस्टमर सपोर्ट टीम का हिस्सा था। करीब 80 कर्मचारियों वाली पूरी टीम को एक छोटी सी ऑनलाइन मीटिंग में नौकरी से निकालने की जानकारी दी गई।

गूगल मीट में सुनाया छटनी पर फैसला

ब्लूवाइन ने उस दिन टीम को ऑपरेशनल कारणों से घर से काम करने के लिए कहा। शाम करीब 6:30 बजे अपनी सामान्य शिफ्ट करने के 3 घंटे बाद रात करीब 9:30 बजे पूरी टीम को गूगल मीट में शामिल होने के लिए कहा गया। मीटिंग में बताया गया कि पूरी भारतीय कस्टमर सर्विस टीम को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है।

उसके मुताबिक करीब 80 लोग एक साथ नौकरी से बाहर हो गए और पूरी प्रक्रिया लगभग पांच मिनट में खत्म हो गई। अनुमान लगाया जा रहा है कि AI टूल्स लागू होने के बाद कस्टमर सपोर्ट वर्कलोड कम हुआ और कुछ काम थर्ड पार्टी वेंडर को दिए जाने की योजना थी।

ब्लूवाइन कंपनी के बारे में :

ब्लूवाइन एक अमेरिकी फिन टेक कंपनी है, जो मुख्य रूप से छोटे कारोबार, स्टार्ट अप्स और इंटरप्रेन्योर के लिए डिजिटल बैंकिंग और वित्तीय सेवाएं देती है। कंपनी की शुरुआत 2013 में हुई थी।

ओरेकल में फिर ले ऑफ

टेक कंपनी ऑरेकल ने 14 सितंबर 2026 से एक और छंटनी का दौर शुरू किया। इस साल कंपनी मे इससे पहले भी कर्मचारियों की छटनी की जा चुकी है। प्रभावित कर्मचारियों के मुताबिक कुछ लोगों के कंपनी सिस्टम लॉगिन करीब सुबह 4 बजे ही काम करना बंद कर चुके थे। इसके बाद करीब 5 से 5:30 बजे के बीच स्लैक एक्सेस भी बंद होने की खबर सामने आई।

ईमेल के जरिये दी नौकरी न रहने की जानकारी

फिर करीब 6 बजे कर्मचारियों को ऑफिशियल ईमेल मिला। ईमेल में बताया गया कि कंपनी की मौजूदा कारोबारी जरूरतों और बदलाव के तहत संबंधित कर्मचारियों की भूमिका खत्म की जा रही है। कुछ कर्मचारियों के लिए पहले सिस्टम का एक्सेस बंद हुआ और उसके बाद औपचारिक ईमेल के जरिये नौकरी न रहने की जानकारी दी गई।

काम की गंभीरता भी नहीं बचा सकी नौकरी

लिंक्डइन पोस्ट के जरिये ओरेकल के ले ऑफ में एक ऐसे कर्मचारी को निकाला गया जो अपने काम में काफी गंभीर था। उसकी पत्नी ने अपनी पोस्ट में बताया कि जब मैं हॉस्पिटल में सर्जरी के लिए हॉस्पिटल में एडमिट थी, तब भी वे काम कर रहे थे। न्यू मैक्सिको में वेकेशन के दौरान जब मैं ड्राइविंग करती तो वे ऑफिस के कॉल अटैंड करने में लगे रहते थे।

मेरे पति ने होली, दिवाली, राखी और अन्य त्योहरों के दिन में तो काम किया ही, साथ ही बर्थडे, एनिवर्सरी और वीकेंड पर भी काम किया। कुछ हफ्ते पहले हमने एक डॉग अडॉप्ट किया। मेरे पति रात को 3 बजे तक ऑफिस का काम करते हुए उस डॉग की केयर करते थे। उन्होंने बीमार होने की हद तक काम किया।

आपने कभी ऐसा इंसान देखा नहीं होगा जिसने अपनी नौकरी के लिए इतना खून-पसीना बहाया हो। वे पिछले 2 दशक से IT इंडस्ट्री में हैं। उन्हें बेस्ट एम्प्लॉय का अवार्ड भी मिल चुका है। अगर आपको कोई उनके लायक काम का पता हो तो प्लीज उन्हें रिफर करें।

Oracle के बारे में :

Oracle एक अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनी है, जो मुख्य रूप से कंपनियों और सरकारों को डेटाबेस, क्लाउड कंप्यूटिंग, AI और बिजनेस सॉफ्टवेयर उपलब्ध कराती है।

एडिडास ने टाउनहाल में कहीं लेऑफ की बात

Adidas में 15 सितंबर को एक टाउनहॉल हुआ था, इसमें शामिल कुछ लोगों ने बताया है कि सभी कर्मचारियों को दो ग्रुप्स में बांटा गया है। इनमें से एक ग्रुप को 15 तारीख को ही एग्जिट लेटर मिल चुके हैं, वहीं दूसरे ग्रुप को 15 दिसंबर तक कंपनी के साथ रहने के लिए कहा गया है।

उनसे कहा गया है कि इस दौरान उनका रोल वही रहेगा और हैंडओवर पूरा होने के बाद आगे फैसला लिया जाएगा। इन कर्मचारियों को कंपनी में दूसरे रोल में फिट होने के लिए भी टाइम दिया जाएगा, लेकिन जो फिट नहीं हुए, उन्हें 15 दिसंबर को अपनी नौकरी का आखिरी दिन मानना होगा।

मिलेगी नोटिस पीरियड की सैलरी

कंपनी की तरफ से कर्मचारियों को ये भी बताया गया है कि उन्हें पॉलिसी के हिसाब से नोटिस पीरियड की पूरी सैलरी और मुआवजा दिया जाएगा। कंपनी ने भी खुद ये माना है कि अपनी ग्लोबल टेक जरूरतों को पूरा करने के लिए वो ऑपरेटिंग मॉडल में बदलाव कर रही है।

Adidas के बारे में

यह एक जर्मन स्पोर्ट्सवियर और लाइफस्टाइल कंपनी है। इसका मुख्य काम खेलों से जुड़े कपड़े, जूते और अन्य सामान बनाना व बेचना है।

ये खबर भी पढ़ें

हरियाणा के 12 हजार शिक्षकों पर संकट:HTET जरूरी, नहीं तो नौकरी छोड़ो या रिटायरमेंट लो, पश्चिम बंगाल में 90 हजार टीचर्स के लिए एग्जाम की तैयारी

हरियाणा के सरकारी स्कूलों में कार्यरत उन 12 हजार शिक्षकों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं, जिन्होंने अब तक हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET) पास नहीं की है। विद्यालय शिक्षा निदेशालय (हरियाणा) ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए एक नोटिस जारी किया है। पूरी खबर यहां पढ़ें

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
तस्वीर का विवरण

May 5, 2026/
4:11 pm

पानी वाला उपाय: धनिया को सबसे पहले साफा और स्टार्स को छोटा सा एक्टर कर लें। अब एक गिलास में...

West Bengal Voter List Final Publish Today

February 28, 2026/
6:00 am

कोलकाता44 मिनट पहले कॉपी लिंक AI Generated पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन(SIR) के बाद फाइनल वोटर लिस्ट आज पब्लिश...

IPL फाइनल- टिकट बुंकिंग को लेकर फैंस ने शिकायत की:स्टेडियम के बाहर विराट की टी-शर्ट ज्यादा बिक रही; मैच से पहले मंदिर पहुंचे क्रुणाल

May 30, 2026/
8:55 pm

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रविवार को IPL का फाइनल खेला...

6वें ब्रदर एसई कॉफी मेमोरियल टेनिस:शौर्य और अराइना का शानदार प्रदर्शन, टीम इवेंट में वेल्हम बॉयज का दबदबा

April 27, 2026/
7:32 pm

शहर के सेंट जोसेफ टेनिस एकेडमी में चल रहे 6वें ब्रदर एसई कॉफी मेमोरियल टूर्नामेंट का सोमवार को शानदार समापन...

US President Donald Trump waves prior boarding Air Force One at Joint Base Andrews, Maryland, on May 12, 2026 as he departs for a 3-day state visit to China. (Photo: AFP)

May 13, 2026/
12:51 pm

आखरी अपडेट:13 मई, 2026, 12:51 IST आंतरिक कलह बाद में खुलकर सामने आ गई जब अध्यक्ष जेसीडी प्रभाकर ने अन्नाद्रमुक...

MI IPL 2026 Camp Begins

March 16, 2026/
1:01 pm

3 घंटे पहले कॉपी लिंक पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) ने सोमवार से IPL 2026 के लिए अपनी...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Bluevine Layoffs | India Customer Support Team Fired via Teams Call

Bluevine Layoffs | India Customer Support Team Fired via Teams Call
  • Hindi News
  • Career
  • Bluevine Layoffs | India Customer Support Team Fired Via Teams Call

कुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिकी कंपनी ब्लूवाइन फिलहाल लेऑफ को लेकर चर्चा में है। इससे जुड़ा एक मामला सोशल मीडिया पोस्ट के बाद चर्चा में आया। एक प्रभावित कर्मचारी ने रेडिट के इंडियन वर्कप्लेस ग्रुप में लिखा कि वह कंपनी की भारतीय कस्टमर सपोर्ट टीम का हिस्सा था। करीब 80 कर्मचारियों वाली पूरी टीम को एक छोटी सी ऑनलाइन मीटिंग में नौकरी से निकालने की जानकारी दी गई।

गूगल मीट में सुनाया छटनी पर फैसला

ब्लूवाइन ने उस दिन टीम को ऑपरेशनल कारणों से घर से काम करने के लिए कहा। शाम करीब 6:30 बजे अपनी सामान्य शिफ्ट करने के 3 घंटे बाद रात करीब 9:30 बजे पूरी टीम को गूगल मीट में शामिल होने के लिए कहा गया। मीटिंग में बताया गया कि पूरी भारतीय कस्टमर सर्विस टीम को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है।

उसके मुताबिक करीब 80 लोग एक साथ नौकरी से बाहर हो गए और पूरी प्रक्रिया लगभग पांच मिनट में खत्म हो गई। अनुमान लगाया जा रहा है कि AI टूल्स लागू होने के बाद कस्टमर सपोर्ट वर्कलोड कम हुआ और कुछ काम थर्ड पार्टी वेंडर को दिए जाने की योजना थी।

ब्लूवाइन कंपनी के बारे में :

ब्लूवाइन एक अमेरिकी फिन टेक कंपनी है, जो मुख्य रूप से छोटे कारोबार, स्टार्ट अप्स और इंटरप्रेन्योर के लिए डिजिटल बैंकिंग और वित्तीय सेवाएं देती है। कंपनी की शुरुआत 2013 में हुई थी।

ओरेकल में फिर ले ऑफ

टेक कंपनी ऑरेकल ने 14 सितंबर 2026 से एक और छंटनी का दौर शुरू किया। इस साल कंपनी मे इससे पहले भी कर्मचारियों की छटनी की जा चुकी है। प्रभावित कर्मचारियों के मुताबिक कुछ लोगों के कंपनी सिस्टम लॉगिन करीब सुबह 4 बजे ही काम करना बंद कर चुके थे। इसके बाद करीब 5 से 5:30 बजे के बीच स्लैक एक्सेस भी बंद होने की खबर सामने आई।

ईमेल के जरिये दी नौकरी न रहने की जानकारी

फिर करीब 6 बजे कर्मचारियों को ऑफिशियल ईमेल मिला। ईमेल में बताया गया कि कंपनी की मौजूदा कारोबारी जरूरतों और बदलाव के तहत संबंधित कर्मचारियों की भूमिका खत्म की जा रही है। कुछ कर्मचारियों के लिए पहले सिस्टम का एक्सेस बंद हुआ और उसके बाद औपचारिक ईमेल के जरिये नौकरी न रहने की जानकारी दी गई।

काम की गंभीरता भी नहीं बचा सकी नौकरी

लिंक्डइन पोस्ट के जरिये ओरेकल के ले ऑफ में एक ऐसे कर्मचारी को निकाला गया जो अपने काम में काफी गंभीर था। उसकी पत्नी ने अपनी पोस्ट में बताया कि जब मैं हॉस्पिटल में सर्जरी के लिए हॉस्पिटल में एडमिट थी, तब भी वे काम कर रहे थे। न्यू मैक्सिको में वेकेशन के दौरान जब मैं ड्राइविंग करती तो वे ऑफिस के कॉल अटैंड करने में लगे रहते थे।

मेरे पति ने होली, दिवाली, राखी और अन्य त्योहरों के दिन में तो काम किया ही, साथ ही बर्थडे, एनिवर्सरी और वीकेंड पर भी काम किया। कुछ हफ्ते पहले हमने एक डॉग अडॉप्ट किया। मेरे पति रात को 3 बजे तक ऑफिस का काम करते हुए उस डॉग की केयर करते थे। उन्होंने बीमार होने की हद तक काम किया।

आपने कभी ऐसा इंसान देखा नहीं होगा जिसने अपनी नौकरी के लिए इतना खून-पसीना बहाया हो। वे पिछले 2 दशक से IT इंडस्ट्री में हैं। उन्हें बेस्ट एम्प्लॉय का अवार्ड भी मिल चुका है। अगर आपको कोई उनके लायक काम का पता हो तो प्लीज उन्हें रिफर करें।

Oracle के बारे में :

Oracle एक अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनी है, जो मुख्य रूप से कंपनियों और सरकारों को डेटाबेस, क्लाउड कंप्यूटिंग, AI और बिजनेस सॉफ्टवेयर उपलब्ध कराती है।

एडिडास ने टाउनहाल में कहीं लेऑफ की बात

Adidas में 15 सितंबर को एक टाउनहॉल हुआ था, इसमें शामिल कुछ लोगों ने बताया है कि सभी कर्मचारियों को दो ग्रुप्स में बांटा गया है। इनमें से एक ग्रुप को 15 तारीख को ही एग्जिट लेटर मिल चुके हैं, वहीं दूसरे ग्रुप को 15 दिसंबर तक कंपनी के साथ रहने के लिए कहा गया है।

उनसे कहा गया है कि इस दौरान उनका रोल वही रहेगा और हैंडओवर पूरा होने के बाद आगे फैसला लिया जाएगा। इन कर्मचारियों को कंपनी में दूसरे रोल में फिट होने के लिए भी टाइम दिया जाएगा, लेकिन जो फिट नहीं हुए, उन्हें 15 दिसंबर को अपनी नौकरी का आखिरी दिन मानना होगा।

मिलेगी नोटिस पीरियड की सैलरी

कंपनी की तरफ से कर्मचारियों को ये भी बताया गया है कि उन्हें पॉलिसी के हिसाब से नोटिस पीरियड की पूरी सैलरी और मुआवजा दिया जाएगा। कंपनी ने भी खुद ये माना है कि अपनी ग्लोबल टेक जरूरतों को पूरा करने के लिए वो ऑपरेटिंग मॉडल में बदलाव कर रही है।

Adidas के बारे में

यह एक जर्मन स्पोर्ट्सवियर और लाइफस्टाइल कंपनी है। इसका मुख्य काम खेलों से जुड़े कपड़े, जूते और अन्य सामान बनाना व बेचना है।

ये खबर भी पढ़ें

हरियाणा के 12 हजार शिक्षकों पर संकट:HTET जरूरी, नहीं तो नौकरी छोड़ो या रिटायरमेंट लो, पश्चिम बंगाल में 90 हजार टीचर्स के लिए एग्जाम की तैयारी

हरियाणा के सरकारी स्कूलों में कार्यरत उन 12 हजार शिक्षकों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं, जिन्होंने अब तक हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET) पास नहीं की है। विद्यालय शिक्षा निदेशालय (हरियाणा) ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए एक नोटिस जारी किया है। पूरी खबर यहां पढ़ें

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket