Saturday, 07 Nov 2026 | 05:45 PM

Trending :

Nagaland Film Angh Oscar Entry | Marathi Film Gondhal Race

3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नगालैंड की फिल्म ‘अंग’ को 2027 के ऑस्कर अवॉर्ड्स की ‘इंटरनेशनल फीचर फिल्म’ कैटेगरी में डायरेक्ट एंट्री मिल गई है। यह इस साल भारत की ओर से ऑस्कर जाने वाली दूसरे फिल्म होगी।

इसके पहले मराठी फिल्म ‘गोंधल’ को भारत की ऑफिशियल एंट्री मिली थी।

दरअसल, ‘अंग’ ने टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (TIFF) 2026 में प्लेटफॉर्म प्राइज जीता है। इसी प्राइज ने फिल्म को ऑस्कर में डायरेक्ट एंट्री दिलाई।

नगा फिल्ममेकर थेजा रियो की यह फिल्म ईसाई मिशनरी के धर्म परिवर्तन से अपनी संस्कृति बचाने की कोशिश करते एक आदिवासी व्यक्ति की कहानी है।

यह इस साल TIFF की प्लेटफॉर्म प्रतियोगिता में चुनी गई एकमात्र भारतीय फिल्म थी।

फिल्म में ईसाई मिशनरी से संस्कृति बचाने की कहानी

अंग कहानी 1960 के दशक के नगालैंड की है, जहां एक अमेरिकी मिशनरी के आने के बाद गांव की तस्वीर बदलने लगती है। अधिकांश ग्रामीण ईसाई धर्म अपना लेते हैं और अपनी पुरानी परंपराओं को छोड़ देते हैं, जिससे गांव खाली सा हो जाता है। आदिवासी मुखिया (अंग्बा) है जो अपनी संस्कृति और परंपराओं को बचाए रखना चाहता है, जबकि उसका बेटा इस नई जीवनशैली और धर्म की ओर आकर्षित होने लगता है।

ऑस्कर में एंट्री के साथ 20 हजार कनाडाई डॉलर का इनाम

15 सितंबर को प्रीमियर हुई फिल्म ‘अंग’ को TIFF की प्लेटफॉर्म जूरी ने उसकी अलग सोच, बेहतरीन मेकिंग और कहानी के लिए सराहा।

इस अवॉर्ड के तहत मेकर्स को 20,000 कनाडाई डॉलर का नकद पुरस्कार मिला है। इसके अलावा, इस साल से लागू हुए नए नियमों के तहत यह प्राइज हासिल करने वाली फिल्म को ऑस्कर के लिए डायरेक्ट एलिजिबिलिटी (पात्रता) मिल जाती है।

इसके लिए फिल्म का किसी देश की ओर से आधिकारिक रूप से भेजा जाना जरूरी नहीं होता।

अंग फिल्म की कहानी 1960 के दशक के नगालैंड पर आधारित है।

फिल्म में ज्यादातर कलाकार नागालैंड के स्थानीय और आदिवासी समुदाय से हैं।

नगा कलाकारों के साथ बाफ्टा विजेता एक्टर ने किया काम

इस फिल्म में ज्यादातर कलाकार नगालैंड के स्थानीय और आदिवासी समुदाय से हैं। उनके साथ बाफ्टा अवॉर्ड विजेता ब्रिटिश एक्टर डगलस हेनशॉल भी अहम भूमिका में हैं। ‘अंग’ का निर्देशन थेजा रियो ने किया है और यह उनकी 2021 में आई इसी नाम की शॉर्ट फिल्म का ही बड़ा रूप है।

फिल्म का प्रोडक्शन थेजा रियो और नैन्सी निसा बेसो ने ‘विंटर हिम्स फिल्म्स’ के बैनर तले किया है, जबकि इसके ग्लोबल डिस्ट्रीब्यूशन का काम ‘जंगल बुक स्टूडियो’ देख रहा है।

‘गोंधल’ ऑस्कर में भारत की ऑफिशियल एंट्री

मराठी फिल्म ‘गोंधल’ को 99वें एकेडमी अवॉर्ड्स (ऑस्कर 2027) के लिए भारत की ऑफिशियल एंट्री चुना गया है।

मराठी लोक परम्परा पर बनी इस थ्रिलर फिल्म को ऑस्कर समारोह में ‘बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म’ कैटेगरी में भेजा जाएगा। इस बार ऑस्कर की रेस में भारत की तरफ से धुरंधर, बॉर्डर-2, हनुमान अंश समेत 33 फिल्में शामिल हुई थीं।

साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है गोंधल

2 घंटे के रनटाइम वाली यह मराठी फिल्म ग्रामीण महाराष्ट्र की लोक परंपरा और धार्मिक अनुष्ठान ‘गोंधल’ पर आधारित एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर है। इस फिल्म का लेखन और निर्देशन संतोष डावखर ने किया है।

फिल्म की कहानी नवविवाहित जोड़े आनंद और सुमन के घर पर आयोजित रात भर चलने वाले गोंधल अनुष्ठान के इर्द-गिर्द घूमती है। पूजा-पाठ और उत्सव के दौरान गांव के लोगों के बीच दबे हुए पुराने विवाद, व्यक्तिगत रंजिशें और राजनीतिक तनाव बाहर आने लगते हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
राजगढ़ में ओलावृष्टि से लोहे-सीमेंट की चद्दरों में छेद हुए:खेतों में फसलों को ढकने वाले त्रिपाल भी फटे, 15 मिनट ओला गिरने से भारी नुकसान

April 4, 2026/
10:18 pm

राजगढ़ जिले में शनिवार शाम तेज आंधी और बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि हुई। बड़े-बड़े ओले गिरने से कई घरों...

कबाड़ बीनने वाले ने की 5 लाख की चोरी:नर्मदापुरम में रैकी कर सूने मकान में घुसा; खंडवा से गिरफ्तार हुआ 19 वर्षीय शादाब

April 9, 2026/
8:36 am

नर्मदापुरम के जुमेराती क्षेत्र में 3 अप्रैल को सूने मकान का ताला तोड़कर 5 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर...

उपभोक्ता आयोग से साडा को 13 लाख लौटाने का आदेश:6% ब्याज और मुआवजे के साथ 45 दिन में करना होगा भुगतान

March 15, 2026/
9:58 am

ग्वालियर जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग ने विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) को एक उपभोक्ता के 13 लाख रुपए लौटाने...

वर्ल्ड अपडेट्स:एपस्टीन कनेक्शन की समीक्षा पूरी होने तक वॉरेन बफे ने गेट्स फाउंडेशन को दान रोका: रिपोर्ट

June 30, 2026/
10:37 am

बर्कशायर हैथवे के चेयरमैन वॉरेन बफे ने इस साल गेट्स फाउंडेशन को होने वाला अपना नियमित मध्य-वर्षीय अरबों डॉलर का...

US Attacks Iran Rocket Launchers in Hormuz Strait

August 31, 2026/
2:23 am

8 मिनट पहले कॉपी लिंक अमेरिकी सेना ने रविवार को हॉर्मुज स्ट्रेट में ईरान के रॉकेट लॉन्चर्स को निशाना बनाया।...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Nagaland Film Angh Oscar Entry | Marathi Film Gondhal Race

Nagaland Film Angh Oscar Entry | Marathi Film Gondhal Race

3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नगालैंड की फिल्म ‘अंग’ को 2027 के ऑस्कर अवॉर्ड्स की ‘इंटरनेशनल फीचर फिल्म’ कैटेगरी में डायरेक्ट एंट्री मिल गई है। यह इस साल भारत की ओर से ऑस्कर जाने वाली दूसरे फिल्म होगी।

इसके पहले मराठी फिल्म ‘गोंधल’ को भारत की ऑफिशियल एंट्री मिली थी।

दरअसल, ‘अंग’ ने टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (TIFF) 2026 में प्लेटफॉर्म प्राइज जीता है। इसी प्राइज ने फिल्म को ऑस्कर में डायरेक्ट एंट्री दिलाई।

नगा फिल्ममेकर थेजा रियो की यह फिल्म ईसाई मिशनरी के धर्म परिवर्तन से अपनी संस्कृति बचाने की कोशिश करते एक आदिवासी व्यक्ति की कहानी है।

यह इस साल TIFF की प्लेटफॉर्म प्रतियोगिता में चुनी गई एकमात्र भारतीय फिल्म थी।

फिल्म में ईसाई मिशनरी से संस्कृति बचाने की कहानी

अंग कहानी 1960 के दशक के नगालैंड की है, जहां एक अमेरिकी मिशनरी के आने के बाद गांव की तस्वीर बदलने लगती है। अधिकांश ग्रामीण ईसाई धर्म अपना लेते हैं और अपनी पुरानी परंपराओं को छोड़ देते हैं, जिससे गांव खाली सा हो जाता है। आदिवासी मुखिया (अंग्बा) है जो अपनी संस्कृति और परंपराओं को बचाए रखना चाहता है, जबकि उसका बेटा इस नई जीवनशैली और धर्म की ओर आकर्षित होने लगता है।

ऑस्कर में एंट्री के साथ 20 हजार कनाडाई डॉलर का इनाम

15 सितंबर को प्रीमियर हुई फिल्म ‘अंग’ को TIFF की प्लेटफॉर्म जूरी ने उसकी अलग सोच, बेहतरीन मेकिंग और कहानी के लिए सराहा।

इस अवॉर्ड के तहत मेकर्स को 20,000 कनाडाई डॉलर का नकद पुरस्कार मिला है। इसके अलावा, इस साल से लागू हुए नए नियमों के तहत यह प्राइज हासिल करने वाली फिल्म को ऑस्कर के लिए डायरेक्ट एलिजिबिलिटी (पात्रता) मिल जाती है।

इसके लिए फिल्म का किसी देश की ओर से आधिकारिक रूप से भेजा जाना जरूरी नहीं होता।

अंग फिल्म की कहानी 1960 के दशक के नगालैंड पर आधारित है।

अंग फिल्म की कहानी 1960 के दशक के नगालैंड पर आधारित है।

फिल्म में ज्यादातर कलाकार नागालैंड के स्थानीय और आदिवासी समुदाय से हैं।

फिल्म में ज्यादातर कलाकार नागालैंड के स्थानीय और आदिवासी समुदाय से हैं।

नगा कलाकारों के साथ बाफ्टा विजेता एक्टर ने किया काम

इस फिल्म में ज्यादातर कलाकार नगालैंड के स्थानीय और आदिवासी समुदाय से हैं। उनके साथ बाफ्टा अवॉर्ड विजेता ब्रिटिश एक्टर डगलस हेनशॉल भी अहम भूमिका में हैं। ‘अंग’ का निर्देशन थेजा रियो ने किया है और यह उनकी 2021 में आई इसी नाम की शॉर्ट फिल्म का ही बड़ा रूप है।

फिल्म का प्रोडक्शन थेजा रियो और नैन्सी निसा बेसो ने ‘विंटर हिम्स फिल्म्स’ के बैनर तले किया है, जबकि इसके ग्लोबल डिस्ट्रीब्यूशन का काम ‘जंगल बुक स्टूडियो’ देख रहा है।

‘गोंधल’ ऑस्कर में भारत की ऑफिशियल एंट्री

मराठी फिल्म ‘गोंधल’ को 99वें एकेडमी अवॉर्ड्स (ऑस्कर 2027) के लिए भारत की ऑफिशियल एंट्री चुना गया है।

मराठी लोक परम्परा पर बनी इस थ्रिलर फिल्म को ऑस्कर समारोह में ‘बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म’ कैटेगरी में भेजा जाएगा। इस बार ऑस्कर की रेस में भारत की तरफ से धुरंधर, बॉर्डर-2, हनुमान अंश समेत 33 फिल्में शामिल हुई थीं।

साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है गोंधल

2 घंटे के रनटाइम वाली यह मराठी फिल्म ग्रामीण महाराष्ट्र की लोक परंपरा और धार्मिक अनुष्ठान ‘गोंधल’ पर आधारित एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर है। इस फिल्म का लेखन और निर्देशन संतोष डावखर ने किया है।

फिल्म की कहानी नवविवाहित जोड़े आनंद और सुमन के घर पर आयोजित रात भर चलने वाले गोंधल अनुष्ठान के इर्द-गिर्द घूमती है। पूजा-पाठ और उत्सव के दौरान गांव के लोगों के बीच दबे हुए पुराने विवाद, व्यक्तिगत रंजिशें और राजनीतिक तनाव बाहर आने लगते हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket