Thursday, 24 Sep 2026 | 01:33 PM

Trending :

National Scholarship Portal Rules Changed

  • Hindi News
  • Career
  • National Scholarship Portal Rules Changed | Students Apply 2 Scholarships

2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) पर स्कॉलरशिप के नियमों में बदलाव किया गया है, जो 2026-27 से लागू होंगे। केंद्र सरकार के नए नियम के अनुसार, अगर कोई स्टूडेंट, जिसे वेलफेयर-बेस्ड स्कॉलरशिप मिल रही है, मेरिट-बेस्ड स्कॉलरशिप के लिए भी योग्य हो जाता है, तो उसे मेरिट-बेस्ड स्कॉलरशिप भी मिलेगी। इसी तरह से मेरिट-बेस्ड स्कॉलरशिप पाने वाले स्टूडेंट को वेलफेयर बेस्ड स्कॉलरशिप भी मिल सकती है।

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने अपने सभी स्कूलों से कहा है कि वे इस संबंध में लोगों को अवेयर करने के लिए स्टूडेंट्स, पेरेंट्स और अन्य संबंधित लोगों तक यह जानकारी पहुंचाएं।

संबंधित विभागों ने उम्मीदवारों को डुप्लिकेट माना

सरकार द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर ‘डिडुप्लिकेशन मॉड्यूल’ लागू करने के दौरान, स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग (DoSEL) व सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग (DoSJE) के बीच कुछ समस्याएं सामने आईं, जिसमें कई उम्मीदवारों को ‘डुप्लिकेट’ माना गया।

इन मामलों की जांच से यह बात सामने आई कि भारत सरकार द्वारा लागू की गई स्कॉलरशिप के क्लासिफिकेशन, लिमिट और मकसद को लेकर अलग-अलग मंत्रालयों और विभागों के बीच एक जैसी समझ होनी चाहिए।

L1 वेरिफिकेशन के नए नियम :

  • L1 वेरिफिकेशन के दौरान अपडेट की गई ट्यूशन फीस, एडमिशन फीस और अन्य नॉन-रिफंडेबल फीस की जानकारी बाद में किए गए आवेदनों में अपने आप भर जाएगी।
  • आवेदक द्वारा जमा किए गए सभी आवेदन और उनका स्टेटस, इंस्टीट्यूट नोडल ऑफिसर (INO) को दिखाई देंगे।
  • आवेदनों को डिफेक्टिव मार्क करते समय, कमियों को अलग-अलग दो कैटेगरी यानी पहला स्कीम से जुड़ी जानकारी में कमियां और दूसरा सामान्य या एकेडमिक जानकारी में कमियों में बांटा जाएगा।

L 2 वेरिफिकेशन के नए नियम :

  • किसी आवेदक द्वारा जमा किए गए सभी आवेदन और उनका स्टेटस, संबंधित सभी L2 नोडल ऑफिसर को एक साथ दिखाई देंगे।
  • इससे एक ही आवेदक द्वारा अलग-अलग स्कॉलरशिप कैटेगरी के तहत जमा किए गए कई आवेदनों पर निर्णय लेना आसान होगा।
  • जिन मामलों में कमियां नॉर्मल या एजुकेशनल डिटेल्स से संबंधित होती हैं, वहां आवेदक के अन्य सभी आवेदनों को अपने-आप “रेड फ्लैग” कैटेगरी में डाल दिया जाएगा।

NSP पर 1 जून से शुरू हैं आवेदन

नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर एकेडमिक ईयर 2026-27 के आवेदन 1 जून 2026 से खुले हैं। अलग-अलग स्कॉलरशिप स्कीम की आखिरी तारीख अलग हो सकती है।

NSP ऑफिशियल पोर्टल लिंक

——————————————————————- ये खबर भी पढ़ें

NTA ने निकाली सब्जेक्ट एक्सपर्ट्स की भर्ती:एज लिमिट 65 साल, NEET, JEE जैसे एग्जाम के पेपर बनाने का मौका, नि:शुल्क करें अप्लाई

एनटीए ने सब्जेक्ट एक्सपर्ट्स की भर्ती निकाली है। ये एक्सपर्ट NTA द्वारा कराई जाने वाली परीक्षाओं के लिए पेपर तैयार करेंगे। साथ ही ट्रांसलेशन रिव्यू करने वालों की भी भर्ती निकाली गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट nta.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों का पैनल 3 साल तक वैलिड रहेगा, जिसकी हर साल समीक्षा की जाएगी। पूरी खबर यहां पढ़ें

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
पंजाब- ट्रक में घुसी कार, 4 दोस्तों की मौत:2 लाशें ड्राइविंग सीट पर फंसी, एक-दूसरे से चिपकीं, कटर से काटकर निकालीं

May 19, 2026/
10:39 am

गुरदासपुर में नेशनल हाईवे पर मंगलवार सुबह ऑल्टो कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। इससे कार सवार 4...

T20 World Cup Super 8; WC 2026 Points Table

February 17, 2026/
4:50 am

स्पोर्ट्स डेस्क5 दिन पहले कॉपी लिंक श्रीलंका ने टी-20 वर्ल्ड कप में लगातार तीसरा मैच जीतकर सुपर-8 में एंट्री कर...

तस्वीर का विवरण

July 10, 2026/
10:59 pm

सामग्री: 2 कप आटे का आटा, 1 लोकी, 1 कप सोया ग्रेन्यूल्स, 1 प्याज, 2 हरी मिर्च, हरा धनिया, ½...

Telangana Intermediate 1st, 2nd Year Results 2026 (OUT) Live: Manabadi TS Inter Supplementary Results Link, Mark Memos Download Here.

June 11, 2026/
9:48 pm

आखरी अपडेट:11 जून, 2026, 21:48 IST नीति आयोग के हंगामे के बाद, विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक...

प्रीमियम पेट्रोल ₹2.35 प्रति लीटर तक महंगा:भोपाल में दाम 117 रुपए प्रति लीटर तक हुए, इंडस्ट्रियल फ्यूल की कीमत 25% बढ़ी

March 20, 2026/
2:40 pm

सरकारी तेल कंपनियों ने आज यानी 20 मार्च को स्पीड और पावर जैसे प्रीमियम पेट्रोल की कीमतें ₹2.09-₹2.35 प्रति लीटर...

Mamata Banerjee Slams Exit Polls; TMC Confidence High

April 30, 2026/
5:53 pm

नई दिल्ली/कोलकाताकुछ ही क्षण पहले कॉपी लिंक पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार शाम वीडियो मैसेज जारी कर...

कुणाल खेमू बोले- होस्टिंग मेरे लिए नया अनुभव:‘अलायंस’ में रियलिटी, रिश्ते और रणनीति का अनोखा मिश्रण दिखेगा

June 30, 2026/
6:30 am

बाल कलाकार से शुरुआत करने वाले कुणाल खेमू ने अभिनय, लेखन और निर्देशन में पहचान बनाई है। अब वह प्राइम...

authorimg

February 26, 2026/
5:16 pm

Last Updated:February 26, 2026, 17:16 IST Nighttime Brain Detox: गहरी नींद के दौरान ब्रेन का ग्लिम्फैटिक सिस्टम सक्रिय होकर टॉक्सिन्स...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

National Scholarship Portal Rules Changed

National Scholarship Portal Rules Changed
  • Hindi News
  • Career
  • National Scholarship Portal Rules Changed | Students Apply 2 Scholarships

2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) पर स्कॉलरशिप के नियमों में बदलाव किया गया है, जो 2026-27 से लागू होंगे। केंद्र सरकार के नए नियम के अनुसार, अगर कोई स्टूडेंट, जिसे वेलफेयर-बेस्ड स्कॉलरशिप मिल रही है, मेरिट-बेस्ड स्कॉलरशिप के लिए भी योग्य हो जाता है, तो उसे मेरिट-बेस्ड स्कॉलरशिप भी मिलेगी। इसी तरह से मेरिट-बेस्ड स्कॉलरशिप पाने वाले स्टूडेंट को वेलफेयर बेस्ड स्कॉलरशिप भी मिल सकती है।

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने अपने सभी स्कूलों से कहा है कि वे इस संबंध में लोगों को अवेयर करने के लिए स्टूडेंट्स, पेरेंट्स और अन्य संबंधित लोगों तक यह जानकारी पहुंचाएं।

संबंधित विभागों ने उम्मीदवारों को डुप्लिकेट माना

सरकार द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर ‘डिडुप्लिकेशन मॉड्यूल’ लागू करने के दौरान, स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग (DoSEL) व सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग (DoSJE) के बीच कुछ समस्याएं सामने आईं, जिसमें कई उम्मीदवारों को ‘डुप्लिकेट’ माना गया।

इन मामलों की जांच से यह बात सामने आई कि भारत सरकार द्वारा लागू की गई स्कॉलरशिप के क्लासिफिकेशन, लिमिट और मकसद को लेकर अलग-अलग मंत्रालयों और विभागों के बीच एक जैसी समझ होनी चाहिए।

L1 वेरिफिकेशन के नए नियम :

  • L1 वेरिफिकेशन के दौरान अपडेट की गई ट्यूशन फीस, एडमिशन फीस और अन्य नॉन-रिफंडेबल फीस की जानकारी बाद में किए गए आवेदनों में अपने आप भर जाएगी।
  • आवेदक द्वारा जमा किए गए सभी आवेदन और उनका स्टेटस, इंस्टीट्यूट नोडल ऑफिसर (INO) को दिखाई देंगे।
  • आवेदनों को डिफेक्टिव मार्क करते समय, कमियों को अलग-अलग दो कैटेगरी यानी पहला स्कीम से जुड़ी जानकारी में कमियां और दूसरा सामान्य या एकेडमिक जानकारी में कमियों में बांटा जाएगा।

L 2 वेरिफिकेशन के नए नियम :

  • किसी आवेदक द्वारा जमा किए गए सभी आवेदन और उनका स्टेटस, संबंधित सभी L2 नोडल ऑफिसर को एक साथ दिखाई देंगे।
  • इससे एक ही आवेदक द्वारा अलग-अलग स्कॉलरशिप कैटेगरी के तहत जमा किए गए कई आवेदनों पर निर्णय लेना आसान होगा।
  • जिन मामलों में कमियां नॉर्मल या एजुकेशनल डिटेल्स से संबंधित होती हैं, वहां आवेदक के अन्य सभी आवेदनों को अपने-आप “रेड फ्लैग” कैटेगरी में डाल दिया जाएगा।

NSP पर 1 जून से शुरू हैं आवेदन

नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर एकेडमिक ईयर 2026-27 के आवेदन 1 जून 2026 से खुले हैं। अलग-अलग स्कॉलरशिप स्कीम की आखिरी तारीख अलग हो सकती है।

NSP ऑफिशियल पोर्टल लिंक

——————————————————————- ये खबर भी पढ़ें

NTA ने निकाली सब्जेक्ट एक्सपर्ट्स की भर्ती:एज लिमिट 65 साल, NEET, JEE जैसे एग्जाम के पेपर बनाने का मौका, नि:शुल्क करें अप्लाई

एनटीए ने सब्जेक्ट एक्सपर्ट्स की भर्ती निकाली है। ये एक्सपर्ट NTA द्वारा कराई जाने वाली परीक्षाओं के लिए पेपर तैयार करेंगे। साथ ही ट्रांसलेशन रिव्यू करने वालों की भी भर्ती निकाली गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट nta.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों का पैनल 3 साल तक वैलिड रहेगा, जिसकी हर साल समीक्षा की जाएगी। पूरी खबर यहां पढ़ें

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket