Friday, 25 Sep 2026 | 06:39 AM

Trending :

बॉलीवुड एक्टर यशपाल शर्मा का भाई रिश्वत लेते अरेस्ट:हिसार ACB ने ₹3 हजार लेते रंगेहाथ दबोचा; 2 दिन बाद प्रमोशन होना था Sidharth Malhotra Success Story; Manish Malhotra Relation सत्यनारायण पूजन में टी-सीरीज ऑफिस पहुंचे बॉलीवुड सेलेब्स:वरुण-कार्तिक, सारा और रकुल शामिल हुए, 'हनुमान अंश' फेम शोभिनव भी दिखे; जैकी श्रॉफ ने बांटा प्रसाद वेलकम फिल्म फेम एक्टर मुश्ताक खान का निधन:56 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; 5 साल से कैंसर से पीड़ित थे वेलकम फिल्म फेम एक्टर मुश्ताक खान का निधन:56 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; 5 साल से कैंसर से पीड़ित थे अनुपम खेर बोले- गोविंदा अपने आसपास के माहौल से परेशान:कहा- आदतों को काम पर हावी न होने दें; रूमर्ड गर्लफ्रेंड के चलते विवाद में फंसे गोविंदा
EXCLUSIVE

बॉलीवुड एक्टर यशपाल शर्मा का भाई रिश्वत लेते अरेस्ट:हिसार ACB ने ₹3 हजार लेते रंगेहाथ दबोचा; 2 दिन बाद प्रमोशन होना था

हिसार में बॉलीवुड एक्टर यशपाल शर्मा का भाई राजेश कुमार रिश्वत कांड में फंस गया है। उसे 3 हजार रुपए की रिश्वत लेते अरेस्ट किया गया है। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने गुरुवार को उसे रंगे हाथ पकड़ा। अधिकारियों का कहना है कि राजेश ने राजगढ़-चंडीगढ़ हाईवे के पास एग्रीकल्चर लैंड पर कॉलोनी के लिए नहर के पानी की व्यवस्था के संबंध में रिश्वत मांगी थी। राजेश कुमार सिंचाई विभाग में असिस्टेंट रेवेन्यू क्लर्क (ARC) है। बताया जा रहा है कि 2 दिन बाद उनका प्रमोशन होने वाला था। वहीं, राजेश के भाई घनश्याम शर्मा ने दैनिक भास्कर से बातचीत में दावा कि उसने रिश्वत नहीं ली थी। वो सरकारी फीस थी, उसकी रसीद भी दी जाती है। इधर, ACB ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए राजेश की अरेस्टिंग का एक फोटो भी जारी किया है। जानिए, ट्रैप लगाकर कैसे पकड़ा गया आरोपी सिंचाई व्यवस्था के लिए रिश्वत मांगी: ACB से जुड़े सूत्रों का कहना है कि एक कॉलोनी में सिंचाई व्यवस्था कराने के बदले शिकायतकर्ता से रिश्वत मांगी गई थी। शिकायत मिलते ही टीम ने पहले रिश्वत मांगने के आरोपों की पुष्टि की। इसके बाद आरोपी को पकड़ने के लिए ट्रैप लगाया। ₹3 हजार देकर राजेश के पास भेजा: एसीबी अधिकारियों का कहना है कि शिकायतकर्ता को 3 हजार रुपए देकर आरोपी के पास भेजा गया। जैसे ही राजेश कुमार ने शिकायतकर्ता से रुपए लिए, टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। हिसार में केस दर्ज किया: ACB अधिकारियों का कहना है कि राजेश के पास से रिश्वत के 3 हजार रुपए भी बरामद कर लिए गए। एसीबी ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत हिसार में केस दर्ज किया है। मामले में आरोपी से पूछताछ की जा रही है और आगे की जांच जारी है। एक-दो दिन में प्रमोशन होने वाला था बताया जा रहा है कि राजेश शर्मा सिंचाई विभाग में एआरसी पद पर तैनात हैं। उनका एक-दो दिन में प्रमोशन होने वाला था और इसके ऑर्डर भी जारी हो चुके थे। इसी बीच वह रिश्वत के मामले में गिरफ्तार हो गया। सूत्रों के मुताबिक, देर रात तक एसीबी की टीम मामले की जांच में जुटी थी। राजेश शर्मा को ऑफिस में बैठाकर पूछताछ की गई। भाई बोले- हमें भी नहीं जाने दिया यशपाल शर्मा के दूसरे भाई घनश्याम शर्मा ने बताया कि जब उन्हें पता चला कि उनके भाई को किसी केस में पकड़ा गया है। इसके बाद वे ऑफिस पहुंचे, लेकिन उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया। उन्होंने कहा कि भाई राजेश को फंसाया जा रहा है। राजेश ने चालान के लिए फीस मांगी थी, जिसकी बाकायदा रसीद भी दी जाती है। यहां जानिए, कौन हैं यशपाल शर्मा हिसार में जन्म: यशपाल शर्मा का जन्म 1 जनवरी 1967 को हिसार में हुआ था। उनके पिता PWD में चपरासी थे। सात भाई-बहनों के परिवार में आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। परिवार की आर्थिक तंगी के चलते उन्होंने कम उम्र में काम शुरू कर दिया। गाय-बकरियां चराने, गोबर के उपले बनाने, खेत जोतने, पंचर लगाने और चक्की पर आटा पीसने तक का काम किया। रामलीला से एक्टिंग तक: यशपाल ने कॉलेज के दौरान रामलीला और नाटकों में अभिनय शुरू किया। NSD में चयन के लिए उन्हें तीन बार रिजेक्शन मिला। चौथी कोशिश में NSD में उनका चयन हुआ। तीन साल NSD और दो साल रेपेट्री में काम करने के बाद टीवी से उन्होंने करिअर की शुरुआत की।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
वर्ल्ड नंबर-1 सबालेंका फ्रेंच ओपन से बाहर:क्वार्टर फाइनल में डायना ने 3-6, 7-5, 6-0 से हराया; 2 घंटे 12 मिनट मुकाबला चला

June 3, 2026/
7:57 pm

दुनिया की नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबालेंका फ्रेंच ओपन से बाहर हो गईं हैं। बुधवार को पेरिस में खेले गए...

भास्कर अपडेट्स:नासिक के स्टार मॉल में आग, बगल के अस्पताल से मरीजों को निकाला गया

May 6, 2026/
8:04 am

महाराष्ट्र के नासिक स्थित स्टार मॉल में भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही...

2लाख के लालच में साजिश में शामिल हुए थे रामकृष्ण-शुभम:पत्नी की हत्या कर हादसे में बदलने रची थी साजिश, आग में पत्नी को जलते देखता रहा आरोपी पति

March 24, 2026/
7:37 am

कार में जलकर हुई डॉ. की पत्नी की मौत मामले में पुलिस ने आरोपी डॉ. पति और उसके दो साथियों...

बालाघाट में ओवरब्रिज के उद्घाटन में विधायक को रोका:वारासिवनी में सांसद ने किया पूजन; MLA बोले- यह प्रोटोकॉल का उल्लंघन, कार्यकर्ताओं के साथ फीता काटा

April 10, 2026/
4:25 pm

बालाघाट के वारासिवनी में बुधवार को रेलवे ओवरब्रिज के उद्घाटन के दौरान पुलिस और कांग्रेस विधायक विवेक पटेल के बीच...

अहमदाबाद की पिच सेमीफाइनल की तरह बैटिंग फ्रेंडली होगी:स्पिन कम, पेस और बाउंस ज्यादा; फाइनल में रिचर्ड इलिंगवर्थ अंपायरिंग करेंगे

March 7, 2026/
9:10 am

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल बैटिंग फ्रेंडली पिच पर होगा। ESPN के मुताबिक अहमदाबाद के...

रिपोर्ट- ईरान जंग में अमेरिका के 42 एयरक्राफ्ट-ड्रोन तबाह:इसमें एक F-35 भी शामिल, जंग पर कुल ₹2.81 लाख करोड़ खर्च हुए

May 21, 2026/
6:28 am

ईरान के खिलाफ चले ऑपरेशन एपिक फ्यूरी में अमेरिका को बड़ा हवाई नुकसान हुआ है। यूएस कांग्रेस की रिपोर्ट के...

राजनीति

बॉलीवुड एक्टर यशपाल शर्मा का भाई रिश्वत लेते अरेस्ट:हिसार ACB ने ₹3 हजार लेते रंगेहाथ दबोचा; 2 दिन बाद प्रमोशन होना था

बॉलीवुड एक्टर यशपाल शर्मा का भाई रिश्वत लेते अरेस्ट:हिसार ACB ने ₹3 हजार लेते रंगेहाथ दबोचा; 2 दिन बाद प्रमोशन होना था

हिसार में बॉलीवुड एक्टर यशपाल शर्मा का भाई राजेश कुमार रिश्वत कांड में फंस गया है। उसे 3 हजार रुपए की रिश्वत लेते अरेस्ट किया गया है। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने गुरुवार को उसे रंगे हाथ पकड़ा। अधिकारियों का कहना है कि राजेश ने राजगढ़-चंडीगढ़ हाईवे के पास एग्रीकल्चर लैंड पर कॉलोनी के लिए नहर के पानी की व्यवस्था के संबंध में रिश्वत मांगी थी। राजेश कुमार सिंचाई विभाग में असिस्टेंट रेवेन्यू क्लर्क (ARC) है। बताया जा रहा है कि 2 दिन बाद उनका प्रमोशन होने वाला था। वहीं, राजेश के भाई घनश्याम शर्मा ने दैनिक भास्कर से बातचीत में दावा कि उसने रिश्वत नहीं ली थी। वो सरकारी फीस थी, उसकी रसीद भी दी जाती है। इधर, ACB ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए राजेश की अरेस्टिंग का एक फोटो भी जारी किया है। जानिए, ट्रैप लगाकर कैसे पकड़ा गया आरोपी सिंचाई व्यवस्था के लिए रिश्वत मांगी: ACB से जुड़े सूत्रों का कहना है कि एक कॉलोनी में सिंचाई व्यवस्था कराने के बदले शिकायतकर्ता से रिश्वत मांगी गई थी। शिकायत मिलते ही टीम ने पहले रिश्वत मांगने के आरोपों की पुष्टि की। इसके बाद आरोपी को पकड़ने के लिए ट्रैप लगाया। ₹3 हजार देकर राजेश के पास भेजा: एसीबी अधिकारियों का कहना है कि शिकायतकर्ता को 3 हजार रुपए देकर आरोपी के पास भेजा गया। जैसे ही राजेश कुमार ने शिकायतकर्ता से रुपए लिए, टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। हिसार में केस दर्ज किया: ACB अधिकारियों का कहना है कि राजेश के पास से रिश्वत के 3 हजार रुपए भी बरामद कर लिए गए। एसीबी ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत हिसार में केस दर्ज किया है। मामले में आरोपी से पूछताछ की जा रही है और आगे की जांच जारी है। एक-दो दिन में प्रमोशन होने वाला था बताया जा रहा है कि राजेश शर्मा सिंचाई विभाग में एआरसी पद पर तैनात हैं। उनका एक-दो दिन में प्रमोशन होने वाला था और इसके ऑर्डर भी जारी हो चुके थे। इसी बीच वह रिश्वत के मामले में गिरफ्तार हो गया। सूत्रों के मुताबिक, देर रात तक एसीबी की टीम मामले की जांच में जुटी थी। राजेश शर्मा को ऑफिस में बैठाकर पूछताछ की गई। भाई बोले- हमें भी नहीं जाने दिया यशपाल शर्मा के दूसरे भाई घनश्याम शर्मा ने बताया कि जब उन्हें पता चला कि उनके भाई को किसी केस में पकड़ा गया है। इसके बाद वे ऑफिस पहुंचे, लेकिन उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया। उन्होंने कहा कि भाई राजेश को फंसाया जा रहा है। राजेश ने चालान के लिए फीस मांगी थी, जिसकी बाकायदा रसीद भी दी जाती है। यहां जानिए, कौन हैं यशपाल शर्मा हिसार में जन्म: यशपाल शर्मा का जन्म 1 जनवरी 1967 को हिसार में हुआ था। उनके पिता PWD में चपरासी थे। सात भाई-बहनों के परिवार में आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। परिवार की आर्थिक तंगी के चलते उन्होंने कम उम्र में काम शुरू कर दिया। गाय-बकरियां चराने, गोबर के उपले बनाने, खेत जोतने, पंचर लगाने और चक्की पर आटा पीसने तक का काम किया। रामलीला से एक्टिंग तक: यशपाल ने कॉलेज के दौरान रामलीला और नाटकों में अभिनय शुरू किया। NSD में चयन के लिए उन्हें तीन बार रिजेक्शन मिला। चौथी कोशिश में NSD में उनका चयन हुआ। तीन साल NSD और दो साल रेपेट्री में काम करने के बाद टीवी से उन्होंने करिअर की शुरुआत की।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket