Saturday, 10 Oct 2026 | 09:43 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Amitabh Bachchan Pays Tribute To Nana Patekar

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अमिताभ बच्चन ने शुक्रवार को दिवंगत अभिनेता नाना पाटेकर को याद किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर नाना के पांच पुराने वीडियो शेयर किए। इन वीडियो में दोनों की मुलाकातों, फिल्मों और बातचीत की झलक देखने को मिली।

नाना पाटेकर का गुरुवार सुबह गोवा स्थित उनके घर पर कार्डियक अरेस्ट के बाद निधन हो गया था।

पहले वीडियो में नाना एक इंटरव्यू के दौरान ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में अमिताभ बच्चन के साथ शूटिंग का अनुभव बताते नजर आए। उन्होंने अमिताभ की तारीफ करते हुए कहा कि उनके आने से फिल्मों का अंदाज बदल गया था।

वह हीरो के साथ कॉमेडियन भी बनते थे और डांस भी करते थे। कभी-कभी महिला का किरदार भी निभाते थे। नाना ने मजाक में कहा कि इससे कई लोगों का काम कम हो गया।

दूसरे वीडियो में अमिताभ और नाना की फिल्म ‘कोहराम’ के मुहूर्त की झलक दिखाई गई।

साल 1999 में रिलीज हुई फिल्म ‘कोहराम’ में अमिताभ बच्चन और नाना पाटेकर के अलावा जैकी श्रॉफ भी थे।

तीसरे वीडियो में दोनों के बीच मजेदार बातचीत सुनाई दी। नाना ने कहा, ‘भगवान का दिया हुआ सब कुछ है, बंगला है, गाड़ी है, तुम्हारे पास क्या है?’ इस पर अमिताभ ने जवाब दिया, ‘आज तो मेरे पास नाना पाटेकर है।’ इसके बाद नाना ने मजाक में कहा कि अमिताभ अगले 25 साल तक केबीसी संभाल लें, फिर वह शो की जिम्मेदारी संभालेंगे।

चौथे वीडियो में नाना ने अमिताभ के लिखे एक खत का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि फिल्म ‘दि अटैक्स ऑफ 26/11’ देखने के बाद अमिताभ ने उन्हें पत्र लिखकर उनके काम की तारीफ की थी। नाना ने कहा कि वह खत आज भी उनके पास संभालकर रखा है।

26/11 के मुंबई आतंकी हमलों पर आधारित फिल्म ‘द अटैक्स ऑफ 26/11’ में नाना पाटेकर संयुक्त पुलिस आयुक्त राकेश मारिया के रोल में थे।

पांचवें वीडियो में नाना पाटेकर फिल्म ‘हम दोनों’ के मशहूर गाने ‘मैं जिंदगी का साथ निभाता चला गया’ की पंक्तियां गाते नजर आए। उन्होंने इस गाने को अपनी जिंदगी का सार बताया। अमिताभ ने उनकी तारीफ की और उनसे अपने अंदाज में गाना सुनाने की गुजारिश की।

अमिताभ बच्चन ने KBC के मंच से भी नाना को याद किया

‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ के मंच से भी अमिताभ ने नाना पाटेकर को याद किया। उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि नाना पाटेकर का अचानक निधन हो गया। उनके जाने से फिल्म इंडस्ट्री और उन्हें जानने वाले लोग दुखी हैं।

अमिताभ ने नाना को एक शानदार कलाकार, अच्छा दोस्त और समाज सेवा करने वाला इंसान बताया। उन्होंने कहा कि नाना अपनी बेबाकी, सादगी और सच बोलने के अंदाज के लिए जाने जाते थे।

एक्टर ने आगे कहा कि कुछ लोग दुनिया से चले जाते हैं, लेकिन उनकी बातें और सीख हमेशा हमारे साथ रहती हैं। नाना भी ऐसे ही लोगों में से एक थे। उन्होंने नाना की कला को सलाम करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने नाना के समाज सेवा के कामों को भी याद किया। उन्होंने बताया कि नाना एक बार KBC के खास कार्यक्रम में मेहमान बनकर आए थे। उस दौरान उन्होंने जीती हुई रकम समाज सेवा के लिए दे दी थी। नाना ने महाराष्ट्र के उन गांवों के किसानों की मदद की थी, जहां बारिश की कमी के कारण परेशानी थी।

अमिताभ को नाना के साथ काम करने में झिझक थी

अमिताभ बच्चन और नाना पाटेकर ने केवल एक ही फिल्म ‘कोहराम’ में साथ काम किया। नाना पाटेकर के निधन के बाद दैनिक भास्कर से बातचीत में ‘कोहराम’ के डायरेक्टर मेहुल कुमार ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन को शुरुआत में नाना के साथ काम करने में थोड़ा संकोच था, लेकिन बाद में दोनों की अच्छी दोस्ती हो गई।

…………

यह खबर भी पढ़ें…

रेपिस्ट के रोल पर नाना ने डायरेक्टर को गालियां दीं:’परिंदा’ के क्लाईमैक्स में आग से झुलसे, आर्मी जॉइन करने के लिए रक्षामंत्री को फोन किया

नाना पाटेकर ने अपने करीब पांच दशक के करियर में कई यादगार किरदार निभाए थे। नाना अपने बेबाक और गुस्सैल अंदाज के लिए भी जाने जाते थे। एक बार डायरेक्टर रवि चोपड़ा ने उन्हें फिल्म में रेपिस्ट का रोल ऑफर किया तो नाना भड़क गए और उन्हें गालियां तक दे दीं। बाद में स्मिता पाटिल के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ और नाना को फिल्म में अहम विलेन का किरदार मिला। (परिंदा) की शूटिंग के दौरान भी उनका डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा से विवाद हुआ था। पूरी खबर यहां पढ़ें…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
बंगाल में 100 मीटर दूर हो रही थी बीजेपी की रैली, घबराईं ममता बनर्जी, मंच छोड़ वापस लौटीं

April 26, 2026/
1:19 pm

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में प्रचार प्रसार जोरों से चल रहा है। शनिवार (26 अप्रैल) को भवानीपुर...

टोल प्लाजा पर अब नहीं रुकेंगी गाड़ियां:सूरत में देश का पहला बैरियर-लेस टोलिंग सिस्टम हुआ लॉन्च, रियल टाइम में कट जाएगा पैसा

May 2, 2026/
2:22 pm

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को भारत का पहला मल्टी-लेन फ्री फ्लो (एमएलएफएफ) बैरियर-लेस टोलिंग...

राहुल गांधी पर भड़के केरल के सीएम पिनाराई विजयन, कांग्रेस पर बीजेपी की बी-टीम पर आरोप

March 21, 2026/
10:25 pm

त्वरित पढ़ें दिखाएँ एआई द्वारा उत्पन्न मुख्य बिंदु, न्यूज़ रूम द्वारा सत्यापित केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने शनिवार (21...

चंदिया कटनी बाइपास पर ट्रकों से यातायात बाधित:एक किलोमीटर तक सड़क पर खड़े रहते हैं भारी वाहन

February 28, 2026/
10:42 am

उमरिया जिले के चंदिया नगर में कटनी बाइपास मार्ग पर अव्यवस्थित रूप से खड़े ट्रकों के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित...

केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा गया

March 16, 2026/
4:33 pm

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपनी बढ़त की पहली सूची जारी की है (केरल भाजपा उम्मीदवारों की...

नर्मदापुरम में वकीलों के 2 गुटों में मारपीट:अध्यक्ष के बेटों ने कोषाध्यक्ष को पीटा; वॉट्सऐप पर हिसाब मांगने पर विवाद

April 18, 2026/
9:58 am

नर्मदापुरम में शुक्रवार रात मीनाक्षी चौक के पास अधिवक्ता संघ के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। संघ...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Amitabh Bachchan Pays Tribute To Nana Patekar

Amitabh Bachchan Pays Tribute To Nana Patekar

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अमिताभ बच्चन ने शुक्रवार को दिवंगत अभिनेता नाना पाटेकर को याद किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर नाना के पांच पुराने वीडियो शेयर किए। इन वीडियो में दोनों की मुलाकातों, फिल्मों और बातचीत की झलक देखने को मिली।

नाना पाटेकर का गुरुवार सुबह गोवा स्थित उनके घर पर कार्डियक अरेस्ट के बाद निधन हो गया था।

पहले वीडियो में नाना एक इंटरव्यू के दौरान ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में अमिताभ बच्चन के साथ शूटिंग का अनुभव बताते नजर आए। उन्होंने अमिताभ की तारीफ करते हुए कहा कि उनके आने से फिल्मों का अंदाज बदल गया था।

वह हीरो के साथ कॉमेडियन भी बनते थे और डांस भी करते थे। कभी-कभी महिला का किरदार भी निभाते थे। नाना ने मजाक में कहा कि इससे कई लोगों का काम कम हो गया।

दूसरे वीडियो में अमिताभ और नाना की फिल्म ‘कोहराम’ के मुहूर्त की झलक दिखाई गई।

साल 1999 में रिलीज हुई फिल्म ‘कोहराम’ में अमिताभ बच्चन और नाना पाटेकर के अलावा जैकी श्रॉफ भी थे।

साल 1999 में रिलीज हुई फिल्म ‘कोहराम’ में अमिताभ बच्चन और नाना पाटेकर के अलावा जैकी श्रॉफ भी थे।

तीसरे वीडियो में दोनों के बीच मजेदार बातचीत सुनाई दी। नाना ने कहा, ‘भगवान का दिया हुआ सब कुछ है, बंगला है, गाड़ी है, तुम्हारे पास क्या है?’ इस पर अमिताभ ने जवाब दिया, ‘आज तो मेरे पास नाना पाटेकर है।’ इसके बाद नाना ने मजाक में कहा कि अमिताभ अगले 25 साल तक केबीसी संभाल लें, फिर वह शो की जिम्मेदारी संभालेंगे।

चौथे वीडियो में नाना ने अमिताभ के लिखे एक खत का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि फिल्म ‘दि अटैक्स ऑफ 26/11’ देखने के बाद अमिताभ ने उन्हें पत्र लिखकर उनके काम की तारीफ की थी। नाना ने कहा कि वह खत आज भी उनके पास संभालकर रखा है।

26/11 के मुंबई आतंकी हमलों पर आधारित फिल्म ‘द अटैक्स ऑफ 26/11’ में नाना पाटेकर संयुक्त पुलिस आयुक्त राकेश मारिया के रोल में थे।

26/11 के मुंबई आतंकी हमलों पर आधारित फिल्म ‘द अटैक्स ऑफ 26/11’ में नाना पाटेकर संयुक्त पुलिस आयुक्त राकेश मारिया के रोल में थे।

पांचवें वीडियो में नाना पाटेकर फिल्म ‘हम दोनों’ के मशहूर गाने ‘मैं जिंदगी का साथ निभाता चला गया’ की पंक्तियां गाते नजर आए। उन्होंने इस गाने को अपनी जिंदगी का सार बताया। अमिताभ ने उनकी तारीफ की और उनसे अपने अंदाज में गाना सुनाने की गुजारिश की।

अमिताभ बच्चन ने KBC के मंच से भी नाना को याद किया

‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ के मंच से भी अमिताभ ने नाना पाटेकर को याद किया। उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि नाना पाटेकर का अचानक निधन हो गया। उनके जाने से फिल्म इंडस्ट्री और उन्हें जानने वाले लोग दुखी हैं।

अमिताभ ने नाना को एक शानदार कलाकार, अच्छा दोस्त और समाज सेवा करने वाला इंसान बताया। उन्होंने कहा कि नाना अपनी बेबाकी, सादगी और सच बोलने के अंदाज के लिए जाने जाते थे।

एक्टर ने आगे कहा कि कुछ लोग दुनिया से चले जाते हैं, लेकिन उनकी बातें और सीख हमेशा हमारे साथ रहती हैं। नाना भी ऐसे ही लोगों में से एक थे। उन्होंने नाना की कला को सलाम करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने नाना के समाज सेवा के कामों को भी याद किया। उन्होंने बताया कि नाना एक बार KBC के खास कार्यक्रम में मेहमान बनकर आए थे। उस दौरान उन्होंने जीती हुई रकम समाज सेवा के लिए दे दी थी। नाना ने महाराष्ट्र के उन गांवों के किसानों की मदद की थी, जहां बारिश की कमी के कारण परेशानी थी।

अमिताभ को नाना के साथ काम करने में झिझक थी

अमिताभ बच्चन और नाना पाटेकर ने केवल एक ही फिल्म ‘कोहराम’ में साथ काम किया। नाना पाटेकर के निधन के बाद दैनिक भास्कर से बातचीत में ‘कोहराम’ के डायरेक्टर मेहुल कुमार ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन को शुरुआत में नाना के साथ काम करने में थोड़ा संकोच था, लेकिन बाद में दोनों की अच्छी दोस्ती हो गई।

…………

यह खबर भी पढ़ें…

रेपिस्ट के रोल पर नाना ने डायरेक्टर को गालियां दीं:’परिंदा’ के क्लाईमैक्स में आग से झुलसे, आर्मी जॉइन करने के लिए रक्षामंत्री को फोन किया

नाना पाटेकर ने अपने करीब पांच दशक के करियर में कई यादगार किरदार निभाए थे। नाना अपने बेबाक और गुस्सैल अंदाज के लिए भी जाने जाते थे। एक बार डायरेक्टर रवि चोपड़ा ने उन्हें फिल्म में रेपिस्ट का रोल ऑफर किया तो नाना भड़क गए और उन्हें गालियां तक दे दीं। बाद में स्मिता पाटिल के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ और नाना को फिल्म में अहम विलेन का किरदार मिला। (परिंदा) की शूटिंग के दौरान भी उनका डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा से विवाद हुआ था। पूरी खबर यहां पढ़ें…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket