Saturday, 10 Oct 2026 | 11:01 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Israel Civil Bravery Award Smit Machhar

Israel Civil Bravery Award Smit Machhar
  • Hindi News
  • Career
  • Israel Civil Bravery Award Smit Machhar | Navaneetham Pillai Nobel Peace Prize

5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं

नेशनल (NATIONAL)

1. स्मित मच्छर को इजराइल का राष्ट्रपति नागरिक वीरता पुरस्कार

  • इजराइल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर को देश का सर्वोच्च नागरिक वीरता सम्मान स्टेट ऑफ इजराइल प्रेसिडेंशियल अवार्ड फॉर सिविलियन हीरोइज्म देने की घोषणा की है।
  • पिछले महीने फ्लाईदुबई की तेल अवीव जा रही फ्लाइट में भारतीय कैप्टन स्मित मच्छर पर उनके को-पायलट ने हमला किया था। वह फ्लाइट को दुर्घटनाग्रस्त करने की कोशिश कर रहा था।
  • गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन स्मित ने कॉकपिट का दरवाजा खोला।
  • इससे यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को अंदर पहुंचने, हमलावर पर काबू पाने और विमान को सुरक्षित रूप से सऊदी अरब के तबुक की ओर मोड़ने में मदद मिली, जिससे विमान में सवार सभी लोगों की जान बचाई जा सकी।
  • सबसे पहले इजराइल ने केवल अपने उन नागरिकों को राष्ट्रपति मेडल से सम्मानित करने का ऐलान किया था जिन्होंने फ्लाइट में बहादुरी दिखाते हुए हमलावर पायलट को पकड़ा और घायल कैप्टन मच्छर का इलाज किया।
  • इसके बाद लोगों ने सवाल उठाए कि भारतीय पायलट स्मित मच्छर को सम्मानित क्यों नहीं किया जा रहा है।
  • केरलम में भारतीय डाक विभाग कैप्टन स्मिथ मच्छर के सम्मान में विशेष आवरण जारी करेगा।
  • 9 अक्टूबर को केरलम पोस्टल सर्किल ने तिरुवनंतपुरम में विशेष समारोह आयोजित कर यह आवरण जारी करने की घोषणा की है।

विशेष डाक आवरण

  • यह किसी विशिष्ट व्यक्ति, ऐतिहासिक घटना, संस्था या स्थानीय विरासत को सम्मानित करने के लिए जारी किया जाने वाला डाक आवरण होता है।
  • यह सामान्य डाक टिकट से अलग है और कई बार संग्रहणीय महत्व भी रखता है।
इजरायल जा रहे इस विमान में 174 यात्री सवार थे जिनकी कैप्टन स्मित की समझदारी से जान बची।

2. कैंसर की गैर-अनुसूचित दवाओं के ट्रेड मार्जिन पर 30% की सीमा तय

  • 8 अक्टूबर को सरकार की दवा मूल्य नियामक संस्था नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (NPPA) ने कुछ कैंसर दवाओं पर व्यापारिक मार्जिन अधिकतम 30% तक सीमित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
  • इसका उद्देश्य कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के मरीजों को महंगी दवाओं के बोझ से राहत दिलाना और मुनाफाखोरी पर लगाम कसना है।
  • रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय को उम्मीद है कि इस कदम से दवाओं की कीमतों में 70% तक की कमी आएगी, जिससे कैंसर रोगियों को सालाना 2500 करोड़ रुपये की बचत होगी।
  • स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय के तहत एक विशेषज्ञ समिति द्वारा शामिल की जाने वाली दवाओं की सूची को अंतिम रूप देने के बाद, राष्ट्रीय औषधि मूल्य प्राधिकरण ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करेगा।
  • मंत्रालय ने कहा कि नई सीमा अत्यधिक मुनाफाखोरी पर अंकुश लगाएगी। बाजार में अनुचित मूल्य निर्धारण प्रथाओं को खत्‍म करेगी और रोगियों के लिए सही दाम तय करेगी।
  • फिलहाल सभी कैंसर दवाओं की कीमतें एक साथ कम नहीं होंगी।
  • ये ऐसी दवाएं हैं जिनकी कीमतों पर फिलहाल सरकार की ओर से तय सीमा लागू नहीं है। विशेषज्ञों की एक समिति तय करेगी कि किन दवाओं को इस नियम के दायरे में लाया जाए।
यह फैसला सिर्फ उन कैंसर दवाओं पर लागू होगा, जिन्हें सरकार द्वारा तय की जाने वाली फाइनल लिस्ट में शामिल करेगी।

3. निर्मला सीतारमण तीन दिवसीय सिंगापुर यात्रा पर

  • 9 से 11 अक्टूबर तक निर्मला सीतारमण तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर सिंगापुर में हैं।
  • वे सिंगापुर के राष्ट्रपति थर्मन षणमुगरत्नम, प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग, उप प्रधानमंत्री गन किम योंग और विदेश मंत्री विवियन बालकृष्णन से मुलाकात करेंगी।
  • इस बीच द्विपक्षीय व्यापार, निवेश संबंधों, डिजिटल फाइनेंस, सेमीकंडक्टर, एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग, कैपिटल मार्केट और टैक्स से जुड़े मुद्दों पर बात होगी।
  • इन बैठकों का उद्देश्य द्विपक्षीय व्यापार और निवेश संबंधों को मजबूत करना है।
  • निवेशकों के साथ बातचीत में सीतारमण ‘हेज फंड और पोर्टफोलियो फंड’ प्रबंधकों के साथ गोलमेज बैठक में हिस्सा लेंगी।
  • वह निवेशकों, वित्तीय संस्थानों और उद्योग जगत के दिग्गजों के साथ सरकार-कारोबार (जी2बी) की कई बैठकें करेंगी।
  • इन बैठकों का उद्देश्य भारत में वृद्धि की संभावनाओं, निवेश के अवसरों और वैश्विक आर्थिक व वित्तीय क्षेत्र में हो रहे बदलावों पर विचारों का आदान-प्रदान करना है।
  • सिंगापुर से भारत के लिए अप्रैल 2000 से मार्च 2026 के बीच कुल 194.68 अरब डालर का निवेश आया है।

4. राष्ट्रीय महिला एवं बाल विकास शिखर सम्मेलन का दिल्ली में आयोजन

  • 8 अक्टूबर को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा दो दिवसीय विभागीय शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया।
  • केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने इस सम्मेलन की अध्यक्षता की।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समापन सत्र को संबोधित किया।
  • यह शिखर सम्मेलन पोषण, प्रारंभिक शिक्षा, बाल संरक्षण और महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण सहित चार प्रमुख विषयों पर केंद्रित है।
यह आयोजन नई दिल्ली के सुषमा स्वराज भवन में हुआ।

इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)

5. नवनीतम पिल्लै शांति के नोबेल पुरस्कार 2026 से सम्मानित

  • 9 अक्टूबर को नॉर्वे की नोबेल समिति ने 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार भारतवंशी नवनीतम नावी पिल्लै को देने का ऐलान किया है।
  • उन्हें शांति और अंतरराष्ट्रीय कानून को मजबूत करने के लिए यह सम्मान दिया जाएगा।
  • पिल्लै दक्षिण अफ्रीका की भारतीय तमिल मूल की प्रसिद्ध न्यायविद, मानवाधिकार कार्यकर्ता और अंतरराष्ट्रीय न्यायालयों में न्यायाधीश रही हैं।
  • उनका होम टाउन डरबन, दक्षिण अफ्रीका है और वह वहीं रहती हैं।
  • उन्होंने रंगभेद के खिलाफ संघर्ष, युद्ध अपराधों की जवाबदेही और मानवाधिकारों की रक्षा में खास भूमिका निभाई।
  • पिल्लै को दिसंबर में स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में सम्मानित किया जाएगा।
  • उन्हें मेडल, डिप्लोमा और पुरस्कार राशि दी जाएगी।
  • 2026 में नोबेल पुरस्कार की राशि करीब 11.5 करोड़ रुपए है।
  • उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ नेटाल से 1963 में बीए और 1965 में एलएलबी की डिग्री हासिल की।
  • बाद में अमेरिका की हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से 1982 में कानून में मास्टर डिग्री और 1988 में न्यायिक विज्ञान में डॉक्टरेट प्राप्त की।
  • नोबेल के बाकी पुरस्कार स्वीडन में दिए जाते हैं, लेकिन शांति का नोबेल नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में दिया जाता है।
  • इसकी वजह करीब 130 साल पुरानी है। यह व्यवस्था खुद अल्फ्रेड नोबेल ने अपनी वसीयत में तय की थी।
  • नोबेल की 1896 में मौत हुई और 1901 से पुरस्कार दिए जाने लगे।
  • 1905 में दोनों देश अलग हो गए, लेकिन नोबेल की वसीयत में शांति पुरस्कार के लिए नॉर्वे को दी गई जिम्मेदारी जारी रही।
  • इसी वजह से आज भी फिजिक्स, केमिस्ट्री, मेडिसिन, साहित्य और अर्थशास्त्र के नोबेल स्वीडन में, जबकि शांति का नोबेल नॉर्वे में दिया जाता है।
  • इससे पहले 8 अक्टूबर को 2026 का साहित्य नोबेल कनाडाई लेखिका ऐन कार्सन को दिया गया।
  • 7 अक्टूबर को हेनरी बी. कगन और केन्सो सोआई को केमेस्ट्री का नोबल प्राइज दिया गया।
  • 6 अक्टूबर को 2026 का फिजिक्स नोबेल फ्रांसिस हाल्जेन को मिला।
  • 5 अक्टूबर को मेडिसिन का नोबल प्राइज कार्ल डिसेरोथ, पीटर हेगमैन और जॉर्ज नागेल को दिया गया।

6. ट्रम्प ने टाटा-विप्रो को ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड किया

  • 8 अक्टूबर को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के प्रशासन ने 8 बड़ी IT कंपनियों को ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड कर दिया है।
  • इनमें भारत की 4 कंपनियां टाटा, इंफोसिस, विप्रो और HCL हैं।
  • इसके अलावा माइक्रोसॉफ्ट, एडोबी, कॉग्निजेंट और कैपजेमिनी पर भी यह रोक लगाई गई है।
  • इस फैसले के बाद ये कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के लिए परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन PERM का आवेदन नहीं कर सकेंगी।
  • न ही पहले से लंबित आवेदनों पर आगे कोई प्रक्रिया की जाएगी।
  • अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और ट्रंप प्रशासन का आरोप है कि ये बड़ी कंपनियां इस प्रोग्राम का दुरुपयोग कर रही हैं।
  • अमेरिकी स्थानीय नागरिकों को नौकरी से निकालकर उनकी जगह विदेशी कामगारों खासकर H-1B वीजा होल्डर्स को कम सैलरी पर रखा जा रहा है।
  • प्रशासन का तर्क है कि इससे अमेरिकी युवाओं के रोजगार पर असर पड़ रहा है।
  • इस फैसले से इन कंपनियों के जरिए अमेरिका में ग्रीन कार्ड पाने का इंतजार कर रहे हजारों भारतीय कर्मचारियों की ग्रीन कार्ड प्रक्रिया अटक सकती है।
  • इसी प्रक्रिया के जरिए कंपनियां H-1B वीजा पर काम कर रहे विदेशी कर्मचारियों को अमेरिका में पक्के तौर पर बसाने के लिए अर्जी लगाती हैं।

PERM

  • PERM यानी प्रोग्राम इलेक्ट्रॉनिक रिव्यू मैनेजमेंट एक तरह का सरकारी अप्रूवल है।
  • ये अमेरिकी कंपनी को किसी विदेशी कर्मचारी को हमेशा के लिए नौकरी पर रखने यानी ग्रीन कार्ड से पहले अमेरिका के श्रम विभाग से लेना पड़ता है।
  • कंपनी को सरकार को यह भरोसा दिलाना होता है कि इस नौकरी के लिए उन्हें कोई योग्य अमेरिकी कर्मचारी नहीं मिला।
  • इस विदेशी कर्मचारी को रखने से स्थानीय अमेरिकी लोगों की नौकरियां नहीं छिन रही हैं और न ही उनकी सैलरी पर कोई बुरा असर पड़ रहा है।

आज का इतिहास :

  • 1910 में वाराणसी में पंडित मदन मोहन मालवीय की अध्यक्षता में प्रथम अखिल भारतीय हिंदी सम्मेलन का आयोजन किया गया।
  • 1970 में फिजी को ब्रिटेन से स्वतंत्रता मिली।
  • 1978 में रोहिणी खाडिलकर राष्ट्रीय शतरंज (चेस) प्रतियोगिता जीतने वाली प्रथम महिला बनीं।
  • 2014 में भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता कैलाश सत्यार्थी को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई।
  • 1906 में प्रसिद्ध भारतीय उपन्यासकार आर. के. नारायण का जन्म हुआ।
  • 1954 में फिल्म अभिनेत्री रेखा का जन्म हुआ।
  • 2011 में मशहूर जगल गायक जगजीत सिंह का निधन हुआ।

——————————————————————————-

ये खबर भी पढ़ें

करेंट अफेयर्स 9 अक्टूबर:घाना अंतर्राष्ट्रीय बिग कैट एलायंस में शामिल, बंगाल सरकार में मिथुन चक्रवर्ती सलाहकार नियुक्त

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Aqib Nabi Joins For Afghanistan Test

June 2, 2026/
2:12 pm

नई दिल्ली14 मिनट पहले कॉपी लिंक जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच से पहले...

सेंसेक्स 600 अंक गिरकर 77,000 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी 150 अंक नीचे, 24000 पर आया; आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली

April 24, 2026/
9:22 am

आज यानी शुक्रवार, 24 अप्रैल को सेंसेक्स 600 अंक (0.80%) की गिरावट के साथ 77,000 पर कारोबार कर रहा है।...

Cooper Connolly and Suryansh Shedge are trying to rescue PBKS (Picture credit: AP)

May 7, 2026/
1:37 am

आखरी अपडेट:07 मई, 2026, 01:37 IST अधिकारी के सबसे करीबी सहयोगियों में से एक चंद्रनाथ रथ को बुधवार देर रात...

RPSC SI Re-Exam 2021: All Candidates Can Apply

July 8, 2026/
9:17 am

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने 20 सितंबर 2026 को प्रस्तावित एसआई भर्ती-2021 के री-एग्जाम में आवेदन करने वाले सभी...

बड़वानी में सीवरेज का पानी पेयजल लाइन में मिला:स्नेह नगर के घरों में पहुंचा बदबूदार पानी, रहवासी परेशान

April 7, 2026/
7:25 am

बड़वानी शहर के स्नेह नगर क्षेत्र में सोमवार रात 9 बजे नल जल योजना के तहत घरों में आने वाले...

NASA Artemis II Furthest Reach

April 8, 2026/
4:30 am

3 मिनट पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Israel Civil Bravery Award Smit Machhar

Israel Civil Bravery Award Smit Machhar
  • Hindi News
  • Career
  • Israel Civil Bravery Award Smit Machhar | Navaneetham Pillai Nobel Peace Prize

5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं

नेशनल (NATIONAL)

1. स्मित मच्छर को इजराइल का राष्ट्रपति नागरिक वीरता पुरस्कार

  • इजराइल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर को देश का सर्वोच्च नागरिक वीरता सम्मान स्टेट ऑफ इजराइल प्रेसिडेंशियल अवार्ड फॉर सिविलियन हीरोइज्म देने की घोषणा की है।
  • पिछले महीने फ्लाईदुबई की तेल अवीव जा रही फ्लाइट में भारतीय कैप्टन स्मित मच्छर पर उनके को-पायलट ने हमला किया था। वह फ्लाइट को दुर्घटनाग्रस्त करने की कोशिश कर रहा था।
  • गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन स्मित ने कॉकपिट का दरवाजा खोला।
  • इससे यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को अंदर पहुंचने, हमलावर पर काबू पाने और विमान को सुरक्षित रूप से सऊदी अरब के तबुक की ओर मोड़ने में मदद मिली, जिससे विमान में सवार सभी लोगों की जान बचाई जा सकी।
  • सबसे पहले इजराइल ने केवल अपने उन नागरिकों को राष्ट्रपति मेडल से सम्मानित करने का ऐलान किया था जिन्होंने फ्लाइट में बहादुरी दिखाते हुए हमलावर पायलट को पकड़ा और घायल कैप्टन मच्छर का इलाज किया।
  • इसके बाद लोगों ने सवाल उठाए कि भारतीय पायलट स्मित मच्छर को सम्मानित क्यों नहीं किया जा रहा है।
  • केरलम में भारतीय डाक विभाग कैप्टन स्मिथ मच्छर के सम्मान में विशेष आवरण जारी करेगा।
  • 9 अक्टूबर को केरलम पोस्टल सर्किल ने तिरुवनंतपुरम में विशेष समारोह आयोजित कर यह आवरण जारी करने की घोषणा की है।

विशेष डाक आवरण

  • यह किसी विशिष्ट व्यक्ति, ऐतिहासिक घटना, संस्था या स्थानीय विरासत को सम्मानित करने के लिए जारी किया जाने वाला डाक आवरण होता है।
  • यह सामान्य डाक टिकट से अलग है और कई बार संग्रहणीय महत्व भी रखता है।
इजरायल जा रहे इस विमान में 174 यात्री सवार थे जिनकी कैप्टन स्मित की समझदारी से जान बची।

इजरायल जा रहे इस विमान में 174 यात्री सवार थे जिनकी कैप्टन स्मित की समझदारी से जान बची।

2. कैंसर की गैर-अनुसूचित दवाओं के ट्रेड मार्जिन पर 30% की सीमा तय

  • 8 अक्टूबर को सरकार की दवा मूल्य नियामक संस्था नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (NPPA) ने कुछ कैंसर दवाओं पर व्यापारिक मार्जिन अधिकतम 30% तक सीमित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
  • इसका उद्देश्य कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के मरीजों को महंगी दवाओं के बोझ से राहत दिलाना और मुनाफाखोरी पर लगाम कसना है।
  • रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय को उम्मीद है कि इस कदम से दवाओं की कीमतों में 70% तक की कमी आएगी, जिससे कैंसर रोगियों को सालाना 2500 करोड़ रुपये की बचत होगी।
  • स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय के तहत एक विशेषज्ञ समिति द्वारा शामिल की जाने वाली दवाओं की सूची को अंतिम रूप देने के बाद, राष्ट्रीय औषधि मूल्य प्राधिकरण ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करेगा।
  • मंत्रालय ने कहा कि नई सीमा अत्यधिक मुनाफाखोरी पर अंकुश लगाएगी। बाजार में अनुचित मूल्य निर्धारण प्रथाओं को खत्‍म करेगी और रोगियों के लिए सही दाम तय करेगी।
  • फिलहाल सभी कैंसर दवाओं की कीमतें एक साथ कम नहीं होंगी।
  • ये ऐसी दवाएं हैं जिनकी कीमतों पर फिलहाल सरकार की ओर से तय सीमा लागू नहीं है। विशेषज्ञों की एक समिति तय करेगी कि किन दवाओं को इस नियम के दायरे में लाया जाए।
यह फैसला सिर्फ उन कैंसर दवाओं पर लागू होगा, जिन्हें सरकार द्वारा तय की जाने वाली फाइनल लिस्ट में शामिल करेगी।

यह फैसला सिर्फ उन कैंसर दवाओं पर लागू होगा, जिन्हें सरकार द्वारा तय की जाने वाली फाइनल लिस्ट में शामिल करेगी।

3. निर्मला सीतारमण तीन दिवसीय सिंगापुर यात्रा पर

  • 9 से 11 अक्टूबर तक निर्मला सीतारमण तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर सिंगापुर में हैं।
  • वे सिंगापुर के राष्ट्रपति थर्मन षणमुगरत्नम, प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग, उप प्रधानमंत्री गन किम योंग और विदेश मंत्री विवियन बालकृष्णन से मुलाकात करेंगी।
  • इस बीच द्विपक्षीय व्यापार, निवेश संबंधों, डिजिटल फाइनेंस, सेमीकंडक्टर, एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग, कैपिटल मार्केट और टैक्स से जुड़े मुद्दों पर बात होगी।
  • इन बैठकों का उद्देश्य द्विपक्षीय व्यापार और निवेश संबंधों को मजबूत करना है।
  • निवेशकों के साथ बातचीत में सीतारमण ‘हेज फंड और पोर्टफोलियो फंड’ प्रबंधकों के साथ गोलमेज बैठक में हिस्सा लेंगी।
  • वह निवेशकों, वित्तीय संस्थानों और उद्योग जगत के दिग्गजों के साथ सरकार-कारोबार (जी2बी) की कई बैठकें करेंगी।
  • इन बैठकों का उद्देश्य भारत में वृद्धि की संभावनाओं, निवेश के अवसरों और वैश्विक आर्थिक व वित्तीय क्षेत्र में हो रहे बदलावों पर विचारों का आदान-प्रदान करना है।
  • सिंगापुर से भारत के लिए अप्रैल 2000 से मार्च 2026 के बीच कुल 194.68 अरब डालर का निवेश आया है।

4. राष्ट्रीय महिला एवं बाल विकास शिखर सम्मेलन का दिल्ली में आयोजन

  • 8 अक्टूबर को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा दो दिवसीय विभागीय शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया।
  • केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने इस सम्मेलन की अध्यक्षता की।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समापन सत्र को संबोधित किया।
  • यह शिखर सम्मेलन पोषण, प्रारंभिक शिक्षा, बाल संरक्षण और महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण सहित चार प्रमुख विषयों पर केंद्रित है।
यह आयोजन नई दिल्ली के सुषमा स्वराज भवन में हुआ।

यह आयोजन नई दिल्ली के सुषमा स्वराज भवन में हुआ।

इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)

5. नवनीतम पिल्लै शांति के नोबेल पुरस्कार 2026 से सम्मानित

  • 9 अक्टूबर को नॉर्वे की नोबेल समिति ने 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार भारतवंशी नवनीतम नावी पिल्लै को देने का ऐलान किया है।
  • उन्हें शांति और अंतरराष्ट्रीय कानून को मजबूत करने के लिए यह सम्मान दिया जाएगा।
  • पिल्लै दक्षिण अफ्रीका की भारतीय तमिल मूल की प्रसिद्ध न्यायविद, मानवाधिकार कार्यकर्ता और अंतरराष्ट्रीय न्यायालयों में न्यायाधीश रही हैं।
  • उनका होम टाउन डरबन, दक्षिण अफ्रीका है और वह वहीं रहती हैं।
  • उन्होंने रंगभेद के खिलाफ संघर्ष, युद्ध अपराधों की जवाबदेही और मानवाधिकारों की रक्षा में खास भूमिका निभाई।
  • पिल्लै को दिसंबर में स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में सम्मानित किया जाएगा।
  • उन्हें मेडल, डिप्लोमा और पुरस्कार राशि दी जाएगी।
  • 2026 में नोबेल पुरस्कार की राशि करीब 11.5 करोड़ रुपए है।
  • उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ नेटाल से 1963 में बीए और 1965 में एलएलबी की डिग्री हासिल की।
  • बाद में अमेरिका की हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से 1982 में कानून में मास्टर डिग्री और 1988 में न्यायिक विज्ञान में डॉक्टरेट प्राप्त की।
  • नोबेल के बाकी पुरस्कार स्वीडन में दिए जाते हैं, लेकिन शांति का नोबेल नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में दिया जाता है।
  • इसकी वजह करीब 130 साल पुरानी है। यह व्यवस्था खुद अल्फ्रेड नोबेल ने अपनी वसीयत में तय की थी।
  • नोबेल की 1896 में मौत हुई और 1901 से पुरस्कार दिए जाने लगे।
  • 1905 में दोनों देश अलग हो गए, लेकिन नोबेल की वसीयत में शांति पुरस्कार के लिए नॉर्वे को दी गई जिम्मेदारी जारी रही।
  • इसी वजह से आज भी फिजिक्स, केमिस्ट्री, मेडिसिन, साहित्य और अर्थशास्त्र के नोबेल स्वीडन में, जबकि शांति का नोबेल नॉर्वे में दिया जाता है।
  • इससे पहले 8 अक्टूबर को 2026 का साहित्य नोबेल कनाडाई लेखिका ऐन कार्सन को दिया गया।
  • 7 अक्टूबर को हेनरी बी. कगन और केन्सो सोआई को केमेस्ट्री का नोबल प्राइज दिया गया।
  • 6 अक्टूबर को 2026 का फिजिक्स नोबेल फ्रांसिस हाल्जेन को मिला।
  • 5 अक्टूबर को मेडिसिन का नोबल प्राइज कार्ल डिसेरोथ, पीटर हेगमैन और जॉर्ज नागेल को दिया गया।

6. ट्रम्प ने टाटा-विप्रो को ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड किया

  • 8 अक्टूबर को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के प्रशासन ने 8 बड़ी IT कंपनियों को ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड कर दिया है।
  • इनमें भारत की 4 कंपनियां टाटा, इंफोसिस, विप्रो और HCL हैं।
  • इसके अलावा माइक्रोसॉफ्ट, एडोबी, कॉग्निजेंट और कैपजेमिनी पर भी यह रोक लगाई गई है।
  • इस फैसले के बाद ये कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के लिए परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन PERM का आवेदन नहीं कर सकेंगी।
  • न ही पहले से लंबित आवेदनों पर आगे कोई प्रक्रिया की जाएगी।
  • अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और ट्रंप प्रशासन का आरोप है कि ये बड़ी कंपनियां इस प्रोग्राम का दुरुपयोग कर रही हैं।
  • अमेरिकी स्थानीय नागरिकों को नौकरी से निकालकर उनकी जगह विदेशी कामगारों खासकर H-1B वीजा होल्डर्स को कम सैलरी पर रखा जा रहा है।
  • प्रशासन का तर्क है कि इससे अमेरिकी युवाओं के रोजगार पर असर पड़ रहा है।
  • इस फैसले से इन कंपनियों के जरिए अमेरिका में ग्रीन कार्ड पाने का इंतजार कर रहे हजारों भारतीय कर्मचारियों की ग्रीन कार्ड प्रक्रिया अटक सकती है।
  • इसी प्रक्रिया के जरिए कंपनियां H-1B वीजा पर काम कर रहे विदेशी कर्मचारियों को अमेरिका में पक्के तौर पर बसाने के लिए अर्जी लगाती हैं।

PERM

  • PERM यानी प्रोग्राम इलेक्ट्रॉनिक रिव्यू मैनेजमेंट एक तरह का सरकारी अप्रूवल है।
  • ये अमेरिकी कंपनी को किसी विदेशी कर्मचारी को हमेशा के लिए नौकरी पर रखने यानी ग्रीन कार्ड से पहले अमेरिका के श्रम विभाग से लेना पड़ता है।
  • कंपनी को सरकार को यह भरोसा दिलाना होता है कि इस नौकरी के लिए उन्हें कोई योग्य अमेरिकी कर्मचारी नहीं मिला।
  • इस विदेशी कर्मचारी को रखने से स्थानीय अमेरिकी लोगों की नौकरियां नहीं छिन रही हैं और न ही उनकी सैलरी पर कोई बुरा असर पड़ रहा है।

आज का इतिहास :

  • 1910 में वाराणसी में पंडित मदन मोहन मालवीय की अध्यक्षता में प्रथम अखिल भारतीय हिंदी सम्मेलन का आयोजन किया गया।
  • 1970 में फिजी को ब्रिटेन से स्वतंत्रता मिली।
  • 1978 में रोहिणी खाडिलकर राष्ट्रीय शतरंज (चेस) प्रतियोगिता जीतने वाली प्रथम महिला बनीं।
  • 2014 में भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता कैलाश सत्यार्थी को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई।
  • 1906 में प्रसिद्ध भारतीय उपन्यासकार आर. के. नारायण का जन्म हुआ।
  • 1954 में फिल्म अभिनेत्री रेखा का जन्म हुआ।
  • 2011 में मशहूर जगल गायक जगजीत सिंह का निधन हुआ।

——————————————————————————-

ये खबर भी पढ़ें

करेंट अफेयर्स 9 अक्टूबर:घाना अंतर्राष्ट्रीय बिग कैट एलायंस में शामिल, बंगाल सरकार में मिथुन चक्रवर्ती सलाहकार नियुक्त

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket