Thursday, 15 Oct 2026 | 03:04 PM

Trending :

मूवी रिव्यू- 'जेलर 2':रजनीकांत का स्वैग बरकरार; एक्शन और सेलेब्स का मेला, कमजोर कहानी और ढीली स्क्रीनप्ले ने मजा किया किरकिरा मूवी रिव्यू- जेलर 2: रजनीकांत का स्वैग बरकरार:एक्शन और सितारों का मेला; कमजोर कहानी और ढीली स्क्रीनप्ले ने मजा किया किरकिरा इमरान खान को छोड़ना होगा भारत:अक्षय कुमार, अदनान सामी की नागरिकता पर भी हुआ विवाद, आलिया-कटरीना इंडियन नहीं, जानिए क्या हैं नियम और विवाद इमरान खान को छोड़ना होगा भारत:अक्षय कुमार, अदनान सामी की नागरिकता पर भी हुआ विवाद, आलिया-कटरीना इंडियन नहीं, जानिए क्या हैं नियम और विवाद सलमान खान बोले- मेरे बच्चे जरूर होंगे:शादी के फैसले पर भी बात की, संजय दत्त बोले- हमें भी गोद में छोटा सलमान चाहिए NEET Paper Leak | Nandan Nilekani Task Force Exam Reform Suggestion
EXCLUSIVE

इमरान खान को छोड़ना होगा भारत:अक्षय कुमार, अदनान सामी की नागरिकता पर भी हुआ विवाद, आलिया-कटरीना इंडियन नहीं, जानिए क्या हैं नियम और विवाद

एक्टर इमरान खान के खिलाफ भारतीय नागरिकता न होने के बावजूद प्रोटेस्ट में शामिल होने पर शिकायत दर्ज हुई है। मुंबई पुलिस ने उन पर कार्रवाई करते हुए 28 अक्टूबर तक देश छोड़ने का आदेश दिया है। ये इस तरह का इकलौता मामला नहीं है। इससे पहले अक्षय कुमार, अदनान सामी, दिलजीत दोसांझ जैसे कई सेलेब्स की नागरिकता विवादों में रही है। कुछ ने विदेशों के बाद भारतीय नागरिकता ली, तो कुछ ने भारतीय नागरिकता छोड़ दी। इनके अलावा आलिया भट्ट, कटरीना कैफ जैसे कुछ सेलेब्स ऐसे भी हैं, जो सालों से भारत में काम कर रहे हैं, लेकिन उनके पास भारतीय नागरिकता नहीं है। इमरान खान के हालिया विवाद के बीच जानिए सिटिजनशिप से जुड़े सेलेब्स के विवादों की कहानी- पहले इमरान खान को भारत से निकाले जाने की सही वजह समझिए- नागरिकता से जुड़े सेलेब्स के ये 3 बड़े विवाद भी पढ़िए- 1. दिलजीत दोसांझ ने भारतीय नागरिकता छोड़ी, अब अमेरिकन सिटिजन हैं अमर सिंह चमकीला, गुड न्यूज और बॉर्डर 2 जैसे प्रोजेक्ट्स से जुड़े दिलजीत के पास 2018 तक भारतीय नागरिकता थी, हालांकि 2022 में उन्होंने अमेरिकी नागरिकता ले ली। तब से अब तक वह अमेरिकी पासपोर्ट होल्डर हैं। भारत में दोहरी नागरिकता का प्रावधान नहीं है, इसलिए वे अब भारत आने के लिए ई-वीजा का उपयोग करते हैं और उनके पास ओसीआई (OCI) कार्ड भी नहीं है। 2. अक्षय कुमार के पास थी कनाडाई नागरिकता, विवादों के बीच इंडियन सिजिटनशिप हासिल की अक्षय कुमार की नागरिकता का विवाद 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान बड़ा मुद्दा बना। दरअसल, अमृतसर में जन्में अक्षय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में कनाडा की नागरिकता हासिल की थी। उन्हें भारत में अच्छा काम नहीं मिल रहा था, ऐसे में वो कनाडा के नागरिक बनकर वहीं काम करने लगे। बाद में भारत में उनका फिल्मी करियर फिर चल निकला, लेकिन उन्होंने कनाडाई नागरिकता ही रखी और डॉक्यूमेंटेशन नहीं करवाया। वह लगातार कनाडा के पासपोर्ट से ही ट्रेवल करते थे। विवाद पर अक्षय का जवाब रहा कि उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी कनाडाई पासपोर्ट रखने की बात नहीं छिपाई। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय होने पर बार-बार सफाई देना उन्हें दुख पहुंचाता है। विवादों के बीच अक्षय कुमार ने भारतीय नागरिकता हासिल करने के लिए आवेदन किया। 15 अगस्त 2023 को उन्हें भारतीय नागरिकता मिलने की पुष्टि हुई। उन्होंने कनाडाई नागरिकता छोड़ दी। 3. अदनान सामी लंदन में जन्में, पाकिस्तानी नागरिकता ली, फिर भारतीय नागरिकता बने अदनान सामी का जन्म लंदन में हुआ था और वे पाकिस्तानी नागरिक रहे। बाद में उन्होंने भारतीय नागरिकता हासिल की। दरअसल, 2001 में अदनान सामी पाकिस्तान से भारत आए थे। भारत-पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण रिश्ते होने के चलते उनका पाकिस्तानी नागरिकता के साथ भारत में रहकर काम करना विवादों में रहा। 2015 में जब उनके पाकिस्तानी पासपोर्ट की वैधता समाप्त हो गई, तो उन्होंने भारत में रहने और भारतीय नागरिकता हासिल करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई। 1 जनवरी 2016 को उन्हें भारतीय नागरिकता मिल गई। इसके बाद वे आधिकारिक तौर पर भारतीय नागरिक बन गए।
भारत में दोहरी नागरिकता का क्या नियम है? भारत में नागरिकता को लेकर एक अहम कानूनी व्यवस्था है। भारतीय संविधान और नागरिकता अधिनियम, 1955 के तहत भारत और किसी दूसरे देश की नागरिकता एक साथ रखने की सामान्य अनुमति नहीं है, जबकि दूसरे कुछ देशों में दोहरी नागरिकता रखी जा सकती है। यदि कोई भारतीय नागरिक स्वेच्छा से किसी दूसरे देश की नागरिकता हासिल करता है, तो नागरिकता अधिनियम की धारा 9 के तहत उसकी भारतीय नागरिकता समाप्त हो जाती है। इन सेलेब्स के पास अब भी नहीं है भारतीय नागरिकता कैटरीना कैफ- ब्रिटिश नागरिक हांगकांग में जन्मीं कैटरीना की मां ब्रिटिश हैं। वह ब्रिटिश नागरिकता रखती हैं। आलिया भट्ट- ब्रिटिश नागरिक मुंबई में जन्मीं आलिया के पास ब्रिटिश नागरिकता है। उनकी मां सोनी राजदान का जन्म ब्रिटेन में हुआ था। जैकलीन फर्नांडिस- श्रीलंकाई नागरिक जैकलीन का जन्म बहरीन में हुआ था। उन्होंने 2006 में मिस यूनिवर्स श्रीलंका का खिताब जीता और बाद में बॉलीवुड में करियर बनाया। नोरा फतेही- कनाडाई नागरिक नोरा का जन्म कनाडा में हुआ और उनकी पारिवारिक जड़ें मोरक्को से जुड़ी हैं। उन्होंने हिंदी फिल्मों, डांस नंबर्स और रियलिटी शोज से लोकप्रियता हासिल की। सनी लियोनी- कनाडाई और अमेरिकी नागरिकता सनी लियोनी का जन्म कनाडा में हुआ था। उन्होंने भारतीय मनोरंजन जगत में फिल्मों, रियलिटी टीवी और अन्य प्रोजेक्ट्स के जरिए पहचान बनाई। उनकी नागरिकता को लेकर प्रकाशित रिपोर्टों में कनाडाई और अमेरिकी नागरिकता का उल्लेख मिलता है। कल्कि कोचलिन- फ्रांस की नागरिकता
कल्कि कोचलिन का जन्म पुडुचेरी में हुआ था। वह फ्रांस की नागरिक हैं और भारतीय फिल्मों में लंबे समय से काम कर रही हैं। उन्हें ‘देव डी’ से पहचान मिली। वह ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ और ‘ये जवानी है दीवानी’ में भी नजर आईं।
इलियाना डिक्रूज- पुर्तगाल की नागरिकता
इलियाना डिक्रूज ने अपने करियर की शुरुआत तेलुगु फिल्मों से की थी। बाद में उन्होंने बॉलीवुड में भी पहचान बनाई। उनकी हिंदी फिल्मों में ‘बर्फी!’, ‘मैं तेरा हीरो’, ‘रुस्तम’ और ‘रेड’ शामिल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके पास पुर्तगाल की नागरिकता है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Salman Khan New Home MCZMA Approval

June 27, 2026/
6:04 pm

3 मिनट पहले कॉपी लिंक एक्टर सलमान खान और उनका परिवार मुंबई के बांद्रा इलाके में नया घर बनवाने जा...

Trump Sons Defense Firm | Middle East Drone Demos

April 4, 2026/
6:08 pm

1 घंटे पहले कॉपी लिंक एरिक ट्रम्प (बाएं) और डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर (दाएं) अपनी क्रिप्टोकरेंसी कंपनी के शेयर बाजार में...

काला हिरण फिल्म पर सलमान की याचिका पर सुनवाई:दिल्ली हाईकोर्ट ने प्रोड्यूसर से 2 हफ्ते में जवाब मांगा, रिलीज रोकने की मांग, जानिए पूरा विवाद

September 10, 2026/
3:11 pm

दिल्ली हाईकोर्ट ने फिल्म ‘काला हिरण: द बैटल फॉर लिगेसी’ पर रोक लगाने की सलमान खान की याचिका पर प्रोड्यूसर...

ask search icon

March 20, 2026/
5:36 pm

Last Updated:March 20, 2026, 17:36 IST शहद सिर्फ मिठास बढ़ाने के लिए नहीं, बल्कि स्वास्थ्य सुधार के लिए भी उपयोगी...

बिहार- नई सरकार में मंत्री बनने के लिए तांत्रिक पूजा:कैमरे पर दावा- 27 विधायकों ने कराया अनुष्ठान, CM-डिप्टी CM और मंत्री बनना चाहते हैं

March 31, 2026/
5:21 am

बिहार में नई सरकार बनने जा रही है। मंत्री बनने के लिए विधायक तंत्र-मंत्र का सहारा ले रहे हैं। CM...

राहुल बोले- रुपए का गिरना-फ्यूल कीमत बढ़ना महंगाई का संकेत:कहा- सरकार चाहे इसे नॉर्मल बताए, लेकिन रोजमर्रा की चीजों का दाम बढ़ेंगे

March 21, 2026/
5:25 pm

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने डॉलर के मुकाबले रुपए के स्तर के गिरने और इंस्ट्रीयल फ्यूल की कीमत बढ़ने केंद्र...

राजनीति

इमरान खान को छोड़ना होगा भारत:अक्षय कुमार, अदनान सामी की नागरिकता पर भी हुआ विवाद, आलिया-कटरीना इंडियन नहीं, जानिए क्या हैं नियम और विवाद

इमरान खान को छोड़ना होगा भारत:अक्षय कुमार, अदनान सामी की नागरिकता पर भी हुआ विवाद, आलिया-कटरीना इंडियन नहीं, जानिए क्या हैं नियम और विवाद

एक्टर इमरान खान के खिलाफ भारतीय नागरिकता न होने के बावजूद प्रोटेस्ट में शामिल होने पर शिकायत दर्ज हुई है। मुंबई पुलिस ने उन पर कार्रवाई करते हुए 28 अक्टूबर तक देश छोड़ने का आदेश दिया है। ये इस तरह का इकलौता मामला नहीं है। इससे पहले अक्षय कुमार, अदनान सामी, दिलजीत दोसांझ जैसे कई सेलेब्स की नागरिकता विवादों में रही है। कुछ ने विदेशों के बाद भारतीय नागरिकता ली, तो कुछ ने भारतीय नागरिकता छोड़ दी। इनके अलावा आलिया भट्ट, कटरीना कैफ जैसे कुछ सेलेब्स ऐसे भी हैं, जो सालों से भारत में काम कर रहे हैं, लेकिन उनके पास भारतीय नागरिकता नहीं है। इमरान खान के हालिया विवाद के बीच जानिए सिटिजनशिप से जुड़े सेलेब्स के विवादों की कहानी- पहले इमरान खान को भारत से निकाले जाने की सही वजह समझिए- नागरिकता से जुड़े सेलेब्स के ये 3 बड़े विवाद भी पढ़िए- 1. दिलजीत दोसांझ ने भारतीय नागरिकता छोड़ी, अब अमेरिकन सिटिजन हैं अमर सिंह चमकीला, गुड न्यूज और बॉर्डर 2 जैसे प्रोजेक्ट्स से जुड़े दिलजीत के पास 2018 तक भारतीय नागरिकता थी, हालांकि 2022 में उन्होंने अमेरिकी नागरिकता ले ली। तब से अब तक वह अमेरिकी पासपोर्ट होल्डर हैं। भारत में दोहरी नागरिकता का प्रावधान नहीं है, इसलिए वे अब भारत आने के लिए ई-वीजा का उपयोग करते हैं और उनके पास ओसीआई (OCI) कार्ड भी नहीं है। 2. अक्षय कुमार के पास थी कनाडाई नागरिकता, विवादों के बीच इंडियन सिजिटनशिप हासिल की अक्षय कुमार की नागरिकता का विवाद 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान बड़ा मुद्दा बना। दरअसल, अमृतसर में जन्में अक्षय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में कनाडा की नागरिकता हासिल की थी। उन्हें भारत में अच्छा काम नहीं मिल रहा था, ऐसे में वो कनाडा के नागरिक बनकर वहीं काम करने लगे। बाद में भारत में उनका फिल्मी करियर फिर चल निकला, लेकिन उन्होंने कनाडाई नागरिकता ही रखी और डॉक्यूमेंटेशन नहीं करवाया। वह लगातार कनाडा के पासपोर्ट से ही ट्रेवल करते थे। विवाद पर अक्षय का जवाब रहा कि उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी कनाडाई पासपोर्ट रखने की बात नहीं छिपाई। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय होने पर बार-बार सफाई देना उन्हें दुख पहुंचाता है। विवादों के बीच अक्षय कुमार ने भारतीय नागरिकता हासिल करने के लिए आवेदन किया। 15 अगस्त 2023 को उन्हें भारतीय नागरिकता मिलने की पुष्टि हुई। उन्होंने कनाडाई नागरिकता छोड़ दी। 3. अदनान सामी लंदन में जन्में, पाकिस्तानी नागरिकता ली, फिर भारतीय नागरिकता बने अदनान सामी का जन्म लंदन में हुआ था और वे पाकिस्तानी नागरिक रहे। बाद में उन्होंने भारतीय नागरिकता हासिल की। दरअसल, 2001 में अदनान सामी पाकिस्तान से भारत आए थे। भारत-पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण रिश्ते होने के चलते उनका पाकिस्तानी नागरिकता के साथ भारत में रहकर काम करना विवादों में रहा। 2015 में जब उनके पाकिस्तानी पासपोर्ट की वैधता समाप्त हो गई, तो उन्होंने भारत में रहने और भारतीय नागरिकता हासिल करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई। 1 जनवरी 2016 को उन्हें भारतीय नागरिकता मिल गई। इसके बाद वे आधिकारिक तौर पर भारतीय नागरिक बन गए।
भारत में दोहरी नागरिकता का क्या नियम है? भारत में नागरिकता को लेकर एक अहम कानूनी व्यवस्था है। भारतीय संविधान और नागरिकता अधिनियम, 1955 के तहत भारत और किसी दूसरे देश की नागरिकता एक साथ रखने की सामान्य अनुमति नहीं है, जबकि दूसरे कुछ देशों में दोहरी नागरिकता रखी जा सकती है। यदि कोई भारतीय नागरिक स्वेच्छा से किसी दूसरे देश की नागरिकता हासिल करता है, तो नागरिकता अधिनियम की धारा 9 के तहत उसकी भारतीय नागरिकता समाप्त हो जाती है। इन सेलेब्स के पास अब भी नहीं है भारतीय नागरिकता कैटरीना कैफ- ब्रिटिश नागरिक हांगकांग में जन्मीं कैटरीना की मां ब्रिटिश हैं। वह ब्रिटिश नागरिकता रखती हैं। आलिया भट्ट- ब्रिटिश नागरिक मुंबई में जन्मीं आलिया के पास ब्रिटिश नागरिकता है। उनकी मां सोनी राजदान का जन्म ब्रिटेन में हुआ था। जैकलीन फर्नांडिस- श्रीलंकाई नागरिक जैकलीन का जन्म बहरीन में हुआ था। उन्होंने 2006 में मिस यूनिवर्स श्रीलंका का खिताब जीता और बाद में बॉलीवुड में करियर बनाया। नोरा फतेही- कनाडाई नागरिक नोरा का जन्म कनाडा में हुआ और उनकी पारिवारिक जड़ें मोरक्को से जुड़ी हैं। उन्होंने हिंदी फिल्मों, डांस नंबर्स और रियलिटी शोज से लोकप्रियता हासिल की। सनी लियोनी- कनाडाई और अमेरिकी नागरिकता सनी लियोनी का जन्म कनाडा में हुआ था। उन्होंने भारतीय मनोरंजन जगत में फिल्मों, रियलिटी टीवी और अन्य प्रोजेक्ट्स के जरिए पहचान बनाई। उनकी नागरिकता को लेकर प्रकाशित रिपोर्टों में कनाडाई और अमेरिकी नागरिकता का उल्लेख मिलता है। कल्कि कोचलिन- फ्रांस की नागरिकता
कल्कि कोचलिन का जन्म पुडुचेरी में हुआ था। वह फ्रांस की नागरिक हैं और भारतीय फिल्मों में लंबे समय से काम कर रही हैं। उन्हें ‘देव डी’ से पहचान मिली। वह ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ और ‘ये जवानी है दीवानी’ में भी नजर आईं।
इलियाना डिक्रूज- पुर्तगाल की नागरिकता
इलियाना डिक्रूज ने अपने करियर की शुरुआत तेलुगु फिल्मों से की थी। बाद में उन्होंने बॉलीवुड में भी पहचान बनाई। उनकी हिंदी फिल्मों में ‘बर्फी!’, ‘मैं तेरा हीरो’, ‘रुस्तम’ और ‘रेड’ शामिल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके पास पुर्तगाल की नागरिकता है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket