Monday, 19 Oct 2026 | 07:30 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Sidhu Moosewala Tour Cancelled After Parvinder Singh Jhota Murder

मानसा में परविंदर सिंह झोटा की हत्या के बाद पंजाबी कलाकारों की चुप्पी पर उठ रहे सवालों के बीच अब कई कलाकार उनके परिवार के समर्थन में सामने आए हैं। सोशल मीडिया पर कलाकारों से सवाल किया जा रहा था कि वे पंजाब के मुद्दों पर कब बोलेंगे।

.

अब सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने 19 अक्टूबर को होने वाला बेटे का ‘साइन टू गॉड’ शो रद्द कर दिया है। उन्होंने कहा कि उनके लिए पहले मानसा है, फिर बेटे का टूर। वहीं सिंगर रणजीत बावा और बब्बू मान व आर नेत झोटा के परिवार से मिलने पहुंचे।

जबकि दिलजीत दोसांझ ने इंस्टाग्राम स्टोरी में झोटा को शहीद बताते हुए परिवार को इंसाफ मिलने की बात कही। पंजाबी एक्ट्रेस नीरू बाजवा ने भी अपनी फिल्म ‘थापी’ की स्क्रीनिंग रोकने का ऐलान किया है।

मेडिकल स्टोर पर नशा बेचने का विरोध करने पर 13 अक्टूबर को गोली मारकर झोटा की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद से परिवार धरना पर बैठा हुआ है, जिसका आज 7वां दिन है। अभी तक शव का पोस्टमॉर्टम नहीं हुआ है। परिवार मामले की CBI जांच समेत 5 मांगों को पूरा करने पर अड़ा हुआ है।

सोमवार को सिंगर आर नेत काले कपड़े पहनकर और काली पगड़ी बांधकर धरने में पहुंचे।

रविवार को मानसा में झोटा के पिता भीम सिंह से मिलते सिंगर बब्बू मान।

जानिए झोटा के मर्डर पर किसने क्या कहा…

  • काले कपड़े और पगड़ी बांधकर धरने में पहुंचे आर नेत: सोमवार को परविंदर सिंह झोटा को इंसाफ दिलाने के लिए चल रहे मोर्चे में पंजाबी सिंगर आर नेत अपने माता-पिता के साथ शामिल हुए। इस दौरान आर नेत काले कपड़े पहनकर और सिर पर काली पगड़ी बांधकर धरने में पहुंचे। उनके इस अंदाज को झोटा के लिए इंसाफ की मांग के समर्थन के तौर पर देखा जा रहा है। मोर्चे में शामिल होकर उन्होंने परविंदर सिंह झोटा के परिवार के साथ एकजुटता दिखाई।
  • दिलजीत ने इंस्टा स्टोरी में लिखा- झोटा शहीद हुए हैं: पंजाबी सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ ने परविंदर झोटा मर्डर केस पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए इंस्टा पर स्टोरी साझा की। इसमें परविंदर झोटा की फोटो जारी कर लिखा कि झोटा शहीद हुए हैं। पूरा पंजाब इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ है। परिवार को इंसाफ मिलना चाहिए।
  • मूसेवाला के पिता बोले- पहले मेरा मानसा फिर बेटे का टूर: सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने बेटे का साइन टू गॉड टूर को रद्द करने का ऐलान किया। उन्होंने एक मैसेज लिखा कि शो के सारे टिकट बिक चुके थे, लेकिन झोटा के मर्डर से दुखा पहुंचा है। परविंदर झोटा भी उसके बेटे जैसा था। उन्होंने कहा कि सिद्धू मूसेवाला का टूर पंजाब के मौजूदा हालात और युवा परविंदर सिंह झोटा की मौत के बाद लोगों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शनों के मद्देनजर फिलहाल स्थगित किया जा रहा है। मेरे लिए मेरा हलका मानसा और मेरा पंजाब सबसे पहले है। मैं कैलगरी और अमेरिका में बैठे अपने सभी भाइयों और चाहने वालों से दिल से माफी मांगता हूं कि इस बार मैं आपके बीच नहीं पहुंच सका।
  • बब्बू मान बोले- झोटा ने असली पंजाबी होने की पहचान दिखाई: बब्बू मान ने कहा कि परविंदर झोटा नशे के खिलाफ सामाजिक लड़ाई लड़ते हुए शहादत का जाम पी गए और उन्होंने असली पंजाबी होने की पहचान दिखाई। उन्होंने कहा कि झोटा की लड़ाई केवल उनकी नहीं, बल्कि पूरे पंजाब की लड़ाई है। बब्बू मान 18 अक्टूबर को मानसा पहुंचे और धरनाकारियों के साथ मुलाकात की। उनके साथ पंजाब सिंगर जी खान भी पहुंचे थे।
  • पंजाबी एक्ट्रेस नीरू बाजवा ने भी फिल्म होल्ड की: रविवार को पंजाबी एक्ट्रेस नीरू बाजवा ने भी अपनी फिल्म ‘थापी’ को होल्ड करने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि मैं जो भी हूं पंजाब की वजह से हूं, हालात सही होने पर ही यह फिल्म चलाई जाएगी। यह फिल्म 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जो नहीं दिखाई जाएगी।

सिद्धू मूसेवाला के पिता ने ये पोस्ट शेयर की…

************

ये खबर भी पढ़ें:

झोटा हत्याकांड, शाह के दौरे पर विवाद: एक्शन कमेटी बोली- मंच नहीं देंगे, परिवार न मिले; एक्टिविस्ट के पिता बोले- बिना बताए फैसले ले रहे

मानसा में एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 20 अक्टूबर के दौरे को लेकर विवाद हो गया। शाह कल मानसा, संगरूर और गुरदासपुर में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों के परिजनों से मुलाकात करेंगे। इनमें 2 की हत्या हुई जबकि एक ने सुसाइड कर लिया था। (पढ़ें पूरी खबर)

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
एमपी के संविदा-आउटसोर्स कर्मचारियों को बड़ी राहत:हाईकोर्ट ने कहा- लाभ से वंचित करना तर्कहीन; वर्गीकरण कर वेतन-सेवा संबंधी लाभ दे सरकार

April 21, 2026/
10:01 pm

मंगलवार का दिन मध्यप्रदेश के लाखों संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर लेकर आया है। जबलपुर हाईकोर्ट...

सतना में सीमेंट प्लांट के लिए जमीन लीज का विरोध:किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकालकर कलेक्ट्रेट घेरा, निर्णय वापस लेने की मांग

March 10, 2026/
4:49 pm

सतना जिले के रामपुर बाघेलान क्षेत्र में प्रस्तावित डालमिया सीमेंट कंपनी के लिए भूमि लीज पर लेने के विरोध में...

Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda's Wedding Reception Is Being Held In Hyderabad Tonight.

March 4, 2026/
10:12 pm

आखरी अपडेट:मार्च 04, 2026, 22:12 IST बीजेपी के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी से लेकर “पुराने हाथ” संजीव चौरसिया और केंद्रीय...

रणबीर कपूर ने अयोध्या में ₹3.31 करोड़ की जमीन खरीदी:'रामायण' में निभाएंगे भगवान राम का रोल, अमिताभ ने भी किया था निवेश

May 15, 2026/
9:35 am

एक्टर रणबीर कपूर ने अयोध्या के रियल एस्टेट प्रोजेक्ट ‘द सरयू’ में जमीन खरीदी है। यह प्रोजेक्ट द हाउस ऑफ...

CBSE 10th Results 2026 Live Updates: CBSE Class 10 Second Board Results 2026 Date Time, Direct Link And Latest News (Representative Image)

June 23, 2026/
11:48 am

आखरी अपडेट:23 जून, 2026, 11:48 IST छह शिवसेना (यूबीटी) सांसद – संजय दीना पाटिल, संजय देशमुख, संजय जाधव, भाऊसाहेब वाकचौरे,...

वर्ल्ड अपडेट्स:फ्रांस के लालिक म्यूजियम में 40 करोड़ रुपए की चोरी, नकाबपोश बदमाश 20 क्रिस्टल ज्वेलरी लेकर फरार

July 6, 2026/
10:22 am

फ्रांस के लालिक म्यूजियम से रविवार तड़के करीब 40 लाख यूरो (करीब 40 करोड़ रुपए) के आभूषण चोरी हो गए।...

चरवाहे ने देख लिया था इजराइल का सीक्रेट सैन्य ठिकाना:हेलिकॉप्टर से पीछा कर मारा, तब खुला इराक में इजराइली कैंप का राज

May 18, 2026/
12:50 pm

तारीख- 3 मार्च जगह- अल-नुखैब कस्बा, पश्चिमी इराक 29 साल का चरवाहा अवाद अल-शम्मारी अपनी पिकअप गाड़ी लेकर जरूरी सामान...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Sidhu Moosewala Tour Cancelled After Parvinder Singh Jhota Murder

Sidhu Moosewala Tour Cancelled After Parvinder Singh Jhota Murder

मानसा में परविंदर सिंह झोटा की हत्या के बाद पंजाबी कलाकारों की चुप्पी पर उठ रहे सवालों के बीच अब कई कलाकार उनके परिवार के समर्थन में सामने आए हैं। सोशल मीडिया पर कलाकारों से सवाल किया जा रहा था कि वे पंजाब के मुद्दों पर कब बोलेंगे।

.

अब सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने 19 अक्टूबर को होने वाला बेटे का ‘साइन टू गॉड’ शो रद्द कर दिया है। उन्होंने कहा कि उनके लिए पहले मानसा है, फिर बेटे का टूर। वहीं सिंगर रणजीत बावा और बब्बू मान व आर नेत झोटा के परिवार से मिलने पहुंचे।

जबकि दिलजीत दोसांझ ने इंस्टाग्राम स्टोरी में झोटा को शहीद बताते हुए परिवार को इंसाफ मिलने की बात कही। पंजाबी एक्ट्रेस नीरू बाजवा ने भी अपनी फिल्म ‘थापी’ की स्क्रीनिंग रोकने का ऐलान किया है।

मेडिकल स्टोर पर नशा बेचने का विरोध करने पर 13 अक्टूबर को गोली मारकर झोटा की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद से परिवार धरना पर बैठा हुआ है, जिसका आज 7वां दिन है। अभी तक शव का पोस्टमॉर्टम नहीं हुआ है। परिवार मामले की CBI जांच समेत 5 मांगों को पूरा करने पर अड़ा हुआ है।

सोमवार को सिंगर आर नेत काले कपड़े पहनकर और काली पगड़ी बांधकर धरने में पहुंचे।

रविवार को मानसा में झोटा के पिता भीम सिंह से मिलते सिंगर बब्बू मान।

रविवार को मानसा में झोटा के पिता भीम सिंह से मिलते सिंगर बब्बू मान।

जानिए झोटा के मर्डर पर किसने क्या कहा…

  • काले कपड़े और पगड़ी बांधकर धरने में पहुंचे आर नेत: सोमवार को परविंदर सिंह झोटा को इंसाफ दिलाने के लिए चल रहे मोर्चे में पंजाबी सिंगर आर नेत अपने माता-पिता के साथ शामिल हुए। इस दौरान आर नेत काले कपड़े पहनकर और सिर पर काली पगड़ी बांधकर धरने में पहुंचे। उनके इस अंदाज को झोटा के लिए इंसाफ की मांग के समर्थन के तौर पर देखा जा रहा है। मोर्चे में शामिल होकर उन्होंने परविंदर सिंह झोटा के परिवार के साथ एकजुटता दिखाई।
  • दिलजीत ने इंस्टा स्टोरी में लिखा- झोटा शहीद हुए हैं: पंजाबी सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ ने परविंदर झोटा मर्डर केस पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए इंस्टा पर स्टोरी साझा की। इसमें परविंदर झोटा की फोटो जारी कर लिखा कि झोटा शहीद हुए हैं। पूरा पंजाब इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ है। परिवार को इंसाफ मिलना चाहिए।
  • मूसेवाला के पिता बोले- पहले मेरा मानसा फिर बेटे का टूर: सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने बेटे का साइन टू गॉड टूर को रद्द करने का ऐलान किया। उन्होंने एक मैसेज लिखा कि शो के सारे टिकट बिक चुके थे, लेकिन झोटा के मर्डर से दुखा पहुंचा है। परविंदर झोटा भी उसके बेटे जैसा था। उन्होंने कहा कि सिद्धू मूसेवाला का टूर पंजाब के मौजूदा हालात और युवा परविंदर सिंह झोटा की मौत के बाद लोगों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शनों के मद्देनजर फिलहाल स्थगित किया जा रहा है। मेरे लिए मेरा हलका मानसा और मेरा पंजाब सबसे पहले है। मैं कैलगरी और अमेरिका में बैठे अपने सभी भाइयों और चाहने वालों से दिल से माफी मांगता हूं कि इस बार मैं आपके बीच नहीं पहुंच सका।
  • बब्बू मान बोले- झोटा ने असली पंजाबी होने की पहचान दिखाई: बब्बू मान ने कहा कि परविंदर झोटा नशे के खिलाफ सामाजिक लड़ाई लड़ते हुए शहादत का जाम पी गए और उन्होंने असली पंजाबी होने की पहचान दिखाई। उन्होंने कहा कि झोटा की लड़ाई केवल उनकी नहीं, बल्कि पूरे पंजाब की लड़ाई है। बब्बू मान 18 अक्टूबर को मानसा पहुंचे और धरनाकारियों के साथ मुलाकात की। उनके साथ पंजाब सिंगर जी खान भी पहुंचे थे।
  • पंजाबी एक्ट्रेस नीरू बाजवा ने भी फिल्म होल्ड की: रविवार को पंजाबी एक्ट्रेस नीरू बाजवा ने भी अपनी फिल्म ‘थापी’ को होल्ड करने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि मैं जो भी हूं पंजाब की वजह से हूं, हालात सही होने पर ही यह फिल्म चलाई जाएगी। यह फिल्म 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जो नहीं दिखाई जाएगी।

सिद्धू मूसेवाला के पिता ने ये पोस्ट शेयर की…

************

ये खबर भी पढ़ें:

झोटा हत्याकांड, शाह के दौरे पर विवाद: एक्शन कमेटी बोली- मंच नहीं देंगे, परिवार न मिले; एक्टिविस्ट के पिता बोले- बिना बताए फैसले ले रहे

मानसा में एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 20 अक्टूबर के दौरे को लेकर विवाद हो गया। शाह कल मानसा, संगरूर और गुरदासपुर में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों के परिजनों से मुलाकात करेंगे। इनमें 2 की हत्या हुई जबकि एक ने सुसाइड कर लिया था। (पढ़ें पूरी खबर)

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket