Wednesday, 21 Oct 2026 | 11:51 AM

Trending :

Tiger Shroff Firing Case | Sonipat Youths Arrested With Weapons

सोनीपत11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी, जिनमें हरियाणा के सोनीपत के कुणाल और सुमित शामिल है।

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में सोनीपत के दो और युवकों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें 2 महिलाएं भी शामिल हैं। आरोपियों की पहचान हरियाणा के सोनीपत जिले के कुणाल (21), सुमित (19) और उत्तर प्रदेश की राधा (23), बबीता (23) के रूप में हुई है।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के मुताबिक, लॉरेंस गैंग के मेंबर अनिल पंडित के निर्देश पर कुणाल और सुमित ने ही हथियारों का इंतजाम किया था। पिस्टल और 20 कारतूस अमृतसर से लाए गए थे। इसके बाद ये हथियार राधा और बबीता के जरिए तीनों शूटरों तक पहुंचाए गए।

तीनों शूटर पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं, जिनमें हरियाणा के सोनीपत का ही रेहान, एक नाबालिग और बिहार का ऋतिक उर्फ रोशन शामिल है। रेहान के दो दोस्त समीन और बोनी उर्फ रौनक भी पुलिस हिरासत में है।

पुलिस की मानें तो 18 अक्टूबर को फायरिंग के बाद शूटरों को मुंबई से निकालने की जिम्मेदारी भी कुणाल को मिली थी। उसे एन्क्रिप्टेड ऐप के जरिए अनिल पंडित से निर्देश मिल रहे थे। मंगलवार रात दिल्ली से हुई गिरफ्तारी के बाद मुंबई पुलिस चारों का तीन दिन का ट्रांजिट रिमांड हासिल किया है।

दिल्ली पुलिस द्वारा जारी किए गए आरोपियों के फोटो।

दिल्ली पुलिस ने चारों आरोपियों के बारे में ये बातें बताईं…

  • एन्क्रिप्टेड ऐप के जरिए अनिल पंडित से संपर्क: दिल्ली पुलिस के मुताबिक, कुणाल की मुलाकात सोनीपत के हरसाना गांव में रहने वाले एक दोस्त के जरिए अनिल पंडित से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच एन्क्रिप्टेड ऐप के जरिए बातचीत होने लगी। पुलिस को शक है कि अनिल पंडित विदेश में बैठकर भारत में अपने गुर्गों को निर्देश दे रहा था। उसके कहने पर ही कुणाल ने हथियार जुटाने और उन्हें मुंबई तक पहुंचाने में भूमिका निभाई।
  • अमृतसर से पिस्टल और 20 कारतूस लेकर आया: पुलिस के अनुसार, कुणाल अमृतसर से एक पिस्टल और 20 कारतूस लेकर आया था। करीब दो महीने पहले उसकी मुलाकात राधा से हुई थी। जांच में सामने आया कि कुणाल ने पहले उसे अपनी गतिविधियों के बारे में बताया और बाद में हथियार देकर मुंबई जाने के लिए तैयार किया। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि हथियार किससे खरीदे गए थे।
  • 15 अक्टूबर को युवतियों के साथ नई दिल्ली स्टेशन पहुंचा: जांच के अनुसार, 15 अक्टूबर को कुणाल, राधा और बबीता को लेकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचा और उन्हें ट्रेन में बैठा दिया। पिस्टल राधा के बैग में रखी हुई थी। यात्रा के दौरान कुणाल एन्क्रिप्टेड ऐप के जरिए अनिल पंडित के संपर्क में रहा और दोनों युवतियों को निर्देश देता रहा। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि दोनों युवतियों को हथियार ले जाने के लिए किस तरह तैयार किया गया था।
  • मुंबई में दादर स्टेशन पर उतरीं, होटल में ठहरीं: पुलिस के मुताबिक, 17 अक्टूबर को राधा और बबीता मुंबई के दादर रेलवे स्टेशन पर उतरीं और एक होटल में ठहरीं। उसी दिन सुबह करीब 11 बजे एक नाबालिग लड़का होटल के पास राधा से बैग लेकर चला गया। जांच में इस बैग में रखे हथियार को फायरिंग की घटना से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस को शक है कि जो नाबालिग लड़का बैग लेकर गया, वह हरियाणा के सोनीपत का वही लड़का है जिसे कोटा से अरेस्ट किया जा चुका है। पुलिस अब इसकी पुष्टि कर रही है।
  • फायरिंग के बाद शूटरों को निकालने का भी काम किया: पुलिस के अनुसार, 18 अक्टूबर को शाम करीब सात बजे टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग हुई। इसके बाद अनिल पंडित ने कुणाल को बताया कि शूटर मुंबई में फंस गए हैं और उन्हें वहां से निकालने की व्यवस्था करने को कहा। इसी दिन राधा और बबीता दादर से हरिद्वार जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होकर दिल्ली के लिए रवाना हो गईं। पुलिस इस घटनाक्रम को फायरिंग के बाद आरोपियों की आवाजाही और उनके नेटवर्क से जोड़कर जांच रही है।
टाइगर पर हमला करने वाले तीनों आरोपियों रेहान, ऋतिक और एक नाबालिग को कोटा पुलिस ऑफिस में मीडिया के सामने पेश किया गया था।

दिल्ली रेलवे स्टेशन और सोनीपत से पकड़े गए आरोपी

पुलिस के मुताबिक, 20 अक्टूबर को राधा और बबीता को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया, जबकि कुनाल और सुमित को हरियाणा के सोनीपत से हिरासत में लिया गया। कुनाल की उम्र 21 वर्ष और सुमित की 19 वर्ष बताई गई है। उत्तर प्रदेश निवासी राधा और बबीता दोनों 23-23 वर्ष की हैं। पुलिस चारों को लिंक खंगाल रही है। साथ ही पता कर रही है कि ये चारों करते क्या है, इनका फैमिली बैकग्राउंड क्या है।

मुंबई पुलिस को तीन दिन का ट्रांजिट रिमांड मिला

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की कार्रवाई के बाद महाराष्ट्र पुलिस के क्राइम इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (सीआईडी) ने अदालत में चारों आरोपियों से पूछताछ की अनुमति मांगी। अदालत ने आवेदन स्वीकार करते हुए मुंबई पुलिस को तीन दिन का ट्रांजिट रिमांड दिया। अब जांच एजेंसियां हथियारों की सप्लाई, कथित शूटरों तक हथियार पहुंचाने और पूरे नेटवर्क में प्रत्येक आरोपी की भूमिका का पता लगाने में जुटी हैं।

फायरिंग करने में हरियाणा के अनिल पंडित और रेहान मुख्य किरदार

———————-

ये खबर भी पढ़ें….

टाइगर श्रॉफ केस-शूटर रेहान की मां बोली-हरियाणा में छिपा मास्टरमाइंड:दावा-विदेशों से फंडिग अमन के जरिए हुई, वेपन सप्लाई से फायरिंग तक की पूरी साजिश रची

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश में सोनीपत के युवकों रेहान, समीर, बोनी उर्फ रौनक और एक नाबालिग के तार जुड़ने के बाद अब उनके परिवारों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। रेहान की मां शमशीदा ने तो दैनिक भास्कर से बातचीत में गोहाना क्षेत्र के रहने वाले अमन को ही इसे पूरे केस का मास्टरमाइंट बताया है। (पूरी खबर पढ़ें)

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
सूरज बड़जात्या बोले- अच्छी कहानी अपनी जगह बना लेती है:एक्शन के शोर के बीच ‘संगमरमर’ में पारिवारिक मूल्यों और लंबे प्रेम सफर की कहानी

February 27, 2026/
5:30 am

सूरज बड़जात्या एक बार फिर प्रेम और पारिवारिक मूल्यों की अपनी विशिष्ट दुनिया के साथ दर्शकों के सामने हैं। अपने...

पाकिस्तान ने आतंकी मसूद-अजहर पर इनाम बढ़ाकर 70 लाख किया:भगोड़ा घोषित किया; अक्टूबर में FATF बैठक होनी है, उससे पहले कार्रवाई की

September 14, 2026/
3:10 pm

पाकिस्तान ने जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के प्रमुख मसूद अजहर पर इनाम बढ़ाकर 70 लाख पाकिस्तानी रुपए कर दिया है। पाकिस्तान की...

Mukesh Ambani Zero Salary | Tata Tiago Launch

May 29, 2026/
5:01 am

31 मिनट पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर इंस्टाग्राम, फेसबुक और वॉट्सएप से जुड़ी रही। इनकी पेरेंट कंपनी मेटा...

प्रियंका चोपड़ा-महेश बाबू की ‘वाराणसी’ की कहानी लीक:विलेन के मिशन पर टाइम ट्रैवल करेंगे महेश, इतिहास से 2027 तक का दिखेगा सफर

April 8, 2026/
7:18 pm

एसएस राजामौली के डायरेक्शन में बन रही फिल्म ‘वाराणसी’ फिल्म का प्लॉट लीक हो गया है। प्रियंका चोपड़ा और महेश...

Gujarat Titans' players celebrate after they won the Indian Premier League cricket match against Delhi Capitals in New Delhi, India, Wednesday, April. 8, 2026. (AP Photo/ Manish Swarup)

April 9, 2026/
5:43 am

आखरी अपडेट:09 अप्रैल, 2026, 05:43 IST आज असम का नक्शा कई ‘प्रतिष्ठा की लड़ाइयों’ से भरा पड़ा है, जहां मार्जिन...

युवक पर धर्मविरोधी रील बनाने का आरोप:हिंदू संगठनों ने सौंपा ज्ञापन, पहले भी कर चुका है टिप्पणी

March 17, 2026/
11:05 am

दमोह जिले के पटेरा थाना क्षेत्र में एक युवक पर सोशल मीडिया पर धर्मविरोधी रील वायरल करने का आरोप लगा...

राजनीति

Tiger Shroff Firing Case | Sonipat Youths Arrested With Weapons

Tiger Shroff Firing Case | Sonipat Youths Arrested With Weapons

सोनीपत11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी, जिनमें हरियाणा के सोनीपत के कुणाल और सुमित शामिल है।

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में सोनीपत के दो और युवकों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें 2 महिलाएं भी शामिल हैं। आरोपियों की पहचान हरियाणा के सोनीपत जिले के कुणाल (21), सुमित (19) और उत्तर प्रदेश की राधा (23), बबीता (23) के रूप में हुई है।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के मुताबिक, लॉरेंस गैंग के मेंबर अनिल पंडित के निर्देश पर कुणाल और सुमित ने ही हथियारों का इंतजाम किया था। पिस्टल और 20 कारतूस अमृतसर से लाए गए थे। इसके बाद ये हथियार राधा और बबीता के जरिए तीनों शूटरों तक पहुंचाए गए।

तीनों शूटर पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं, जिनमें हरियाणा के सोनीपत का ही रेहान, एक नाबालिग और बिहार का ऋतिक उर्फ रोशन शामिल है। रेहान के दो दोस्त समीन और बोनी उर्फ रौनक भी पुलिस हिरासत में है।

पुलिस की मानें तो 18 अक्टूबर को फायरिंग के बाद शूटरों को मुंबई से निकालने की जिम्मेदारी भी कुणाल को मिली थी। उसे एन्क्रिप्टेड ऐप के जरिए अनिल पंडित से निर्देश मिल रहे थे। मंगलवार रात दिल्ली से हुई गिरफ्तारी के बाद मुंबई पुलिस चारों का तीन दिन का ट्रांजिट रिमांड हासिल किया है।

दिल्ली पुलिस द्वारा जारी किए गए आरोपियों के फोटो।

दिल्ली पुलिस द्वारा जारी किए गए आरोपियों के फोटो।

दिल्ली पुलिस ने चारों आरोपियों के बारे में ये बातें बताईं…

  • एन्क्रिप्टेड ऐप के जरिए अनिल पंडित से संपर्क: दिल्ली पुलिस के मुताबिक, कुणाल की मुलाकात सोनीपत के हरसाना गांव में रहने वाले एक दोस्त के जरिए अनिल पंडित से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच एन्क्रिप्टेड ऐप के जरिए बातचीत होने लगी। पुलिस को शक है कि अनिल पंडित विदेश में बैठकर भारत में अपने गुर्गों को निर्देश दे रहा था। उसके कहने पर ही कुणाल ने हथियार जुटाने और उन्हें मुंबई तक पहुंचाने में भूमिका निभाई।
  • अमृतसर से पिस्टल और 20 कारतूस लेकर आया: पुलिस के अनुसार, कुणाल अमृतसर से एक पिस्टल और 20 कारतूस लेकर आया था। करीब दो महीने पहले उसकी मुलाकात राधा से हुई थी। जांच में सामने आया कि कुणाल ने पहले उसे अपनी गतिविधियों के बारे में बताया और बाद में हथियार देकर मुंबई जाने के लिए तैयार किया। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि हथियार किससे खरीदे गए थे।
  • 15 अक्टूबर को युवतियों के साथ नई दिल्ली स्टेशन पहुंचा: जांच के अनुसार, 15 अक्टूबर को कुणाल, राधा और बबीता को लेकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचा और उन्हें ट्रेन में बैठा दिया। पिस्टल राधा के बैग में रखी हुई थी। यात्रा के दौरान कुणाल एन्क्रिप्टेड ऐप के जरिए अनिल पंडित के संपर्क में रहा और दोनों युवतियों को निर्देश देता रहा। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि दोनों युवतियों को हथियार ले जाने के लिए किस तरह तैयार किया गया था।
  • मुंबई में दादर स्टेशन पर उतरीं, होटल में ठहरीं: पुलिस के मुताबिक, 17 अक्टूबर को राधा और बबीता मुंबई के दादर रेलवे स्टेशन पर उतरीं और एक होटल में ठहरीं। उसी दिन सुबह करीब 11 बजे एक नाबालिग लड़का होटल के पास राधा से बैग लेकर चला गया। जांच में इस बैग में रखे हथियार को फायरिंग की घटना से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस को शक है कि जो नाबालिग लड़का बैग लेकर गया, वह हरियाणा के सोनीपत का वही लड़का है जिसे कोटा से अरेस्ट किया जा चुका है। पुलिस अब इसकी पुष्टि कर रही है।
  • फायरिंग के बाद शूटरों को निकालने का भी काम किया: पुलिस के अनुसार, 18 अक्टूबर को शाम करीब सात बजे टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग हुई। इसके बाद अनिल पंडित ने कुणाल को बताया कि शूटर मुंबई में फंस गए हैं और उन्हें वहां से निकालने की व्यवस्था करने को कहा। इसी दिन राधा और बबीता दादर से हरिद्वार जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होकर दिल्ली के लिए रवाना हो गईं। पुलिस इस घटनाक्रम को फायरिंग के बाद आरोपियों की आवाजाही और उनके नेटवर्क से जोड़कर जांच रही है।
टाइगर पर हमला करने वाले तीनों आरोपियों रेहान, ऋतिक और एक नाबालिग को कोटा पुलिस ऑफिस में मीडिया के सामने पेश किया गया था।

टाइगर पर हमला करने वाले तीनों आरोपियों रेहान, ऋतिक और एक नाबालिग को कोटा पुलिस ऑफिस में मीडिया के सामने पेश किया गया था।

दिल्ली रेलवे स्टेशन और सोनीपत से पकड़े गए आरोपी

पुलिस के मुताबिक, 20 अक्टूबर को राधा और बबीता को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया, जबकि कुनाल और सुमित को हरियाणा के सोनीपत से हिरासत में लिया गया। कुनाल की उम्र 21 वर्ष और सुमित की 19 वर्ष बताई गई है। उत्तर प्रदेश निवासी राधा और बबीता दोनों 23-23 वर्ष की हैं। पुलिस चारों को लिंक खंगाल रही है। साथ ही पता कर रही है कि ये चारों करते क्या है, इनका फैमिली बैकग्राउंड क्या है।

मुंबई पुलिस को तीन दिन का ट्रांजिट रिमांड मिला

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की कार्रवाई के बाद महाराष्ट्र पुलिस के क्राइम इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (सीआईडी) ने अदालत में चारों आरोपियों से पूछताछ की अनुमति मांगी। अदालत ने आवेदन स्वीकार करते हुए मुंबई पुलिस को तीन दिन का ट्रांजिट रिमांड दिया। अब जांच एजेंसियां हथियारों की सप्लाई, कथित शूटरों तक हथियार पहुंचाने और पूरे नेटवर्क में प्रत्येक आरोपी की भूमिका का पता लगाने में जुटी हैं।

फायरिंग करने में हरियाणा के अनिल पंडित और रेहान मुख्य किरदार

———————-

ये खबर भी पढ़ें….

टाइगर श्रॉफ केस-शूटर रेहान की मां बोली-हरियाणा में छिपा मास्टरमाइंड:दावा-विदेशों से फंडिग अमन के जरिए हुई, वेपन सप्लाई से फायरिंग तक की पूरी साजिश रची

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश में सोनीपत के युवकों रेहान, समीर, बोनी उर्फ रौनक और एक नाबालिग के तार जुड़ने के बाद अब उनके परिवारों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। रेहान की मां शमशीदा ने तो दैनिक भास्कर से बातचीत में गोहाना क्षेत्र के रहने वाले अमन को ही इसे पूरे केस का मास्टरमाइंट बताया है। (पूरी खबर पढ़ें)

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket