Saturday, 26 Sep 2026 | 02:48 AM

Trending :

EXCLUSIVE

गर्मियों में खाना जल्दी क्यों खराब हो जाता है? क्या होती है इसकी वजह, डॉक्टर से समझ लीजिए

authorimg

Last Updated:

Summer Heat and Food Spoilage: गर्मियों में ज्यादा तापमान और नमी के कारण बैक्टीरिया तेजी से बढ़ते हैं. इससे खाना जल्दी खराब हो जाता है. इसी वजह से गर्मियों में पेट से जुड़ी समस्याएं बढ़ जाती हैं. सही स्टोरेज, साफ-सफाई और ताजा खाना खाकर गर्मियों में फूड पॉइजनिंग से बचा जा सकता है.

Zoom

गर्मी में ज्यादा तापमान और नमी के कारण खाना जल्दी खराब हो जाता है.

Food Safety Tips in Summer Season: गर्मियों के मौसम में खाना जल्दी खराब हो जाता है. खाने को कई घंटों तक फ्रेश बनाए रखने के लिए इसे फ्रिज में रखना जरूरी होता है. गर्मियों में यह एक कॉमन समस्या है. कई बार सुबह बना भोजन शाम तक खराब होने लगता है या उसमें खट्टापन और बदबू आने लगती है. डॉक्टर्स के अनुसार इसके पीछे सबसे बड़ी वजह गर्म तापमान और नमी होती है, जो बैक्टीरिया और फंगस को तेजी से बढ़ने का मौका देती है. यही कारण है कि गर्मियों में फूड पॉइजनिंग के मामले भी बढ़ जाते हैं. गर्मियों में पेट की समस्याओं से लोगों को हमेशा ताजा भोजन करना चाहिए.

नई दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल के प्रिवेंटिव हेल्थ एंड वेलनेस डिपार्टमेंट की डायरेक्टर डॉ. सोनिया रावत ने News18 को बताया गर्मियों में तापमान बढ़ जाता है और इसकी वजह से बैक्टीरिया तेजी से पनपने लगते हैं. इस वजह से पका हुआ खाना जल्दी संक्रमित हो सकता है और कुछ घंटों में खराब होने लगता है. खासकर दूध, दही, चावल, दाल, मांस और कटे हुए फल जैसी चीजें ज्यादा जल्दी खराब होती हैं. खाना खराब होने की एक और वजह हवा में मौजूद नमी है. नमी बढ़ने से सूक्ष्मजीवों को बढ़ने के लिए बेहतर वातावरण मिलता है. अगर खाना खुला छोड़ दिया जाए या सही तरीके से स्टोर न किया जाए, तो बैक्टीरिया उसमें तेजी से पनपने लगते हैं. यही वजह है कि गर्मियों में खाना ढककर रखने और फ्रिज में स्टोर करने की सलाह दी जाती है.

एक्सपर्ट के मुताबिक खराब खाना खाने से पेट दर्द, उल्टी, दस्त, बुखार और फूड पॉइजनिंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं. छोटे बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों में इसका खतरा ज्यादा होता है. इसलिए खाने की ताजगी को लेकर लापरवाही नहीं करनी चाहिए. गर्मियों में खाने को सुरक्षित रखने के लिए कुछ जरूरी सावधानियां अपनानी चाहिए. खाना बनने के दो घंटे के भीतर उसे फ्रिज में रख देना चाहिए. बार-बार गर्म और ठंडा करने से भी खाना जल्दी खराब हो सकता है. इसके अलावा साफ बर्तनों का इस्तेमाल और हाथों की सफाई भी बेहद जरूरी है.

डॉक्टर की मानें तो गर्मियों में जरूरत से ज्यादा खाना बनाकर लंबे समय तक न रखें. ताजा बना खाना ज्यादा सुरक्षित माना जाता है. अगर खाने से अजीब गंध आए, रंग बदल जाए या स्वाद अलग लगे, तो उसे तुरंत फेंक देना चाहिए. गर्मियों में खाना जल्दी खराब होना गंभीर समस्या है. सही तापमान, साफ-सफाई और उचित स्टोरेज अपनाकर इस समस्या से बचा जा सकता है. थोड़ी सी सावधानी आपको और आपके परिवार को फूड पॉइजनिंग जैसी गंभीर समस्याओं से सुरक्षित रख सकती है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
दिशा पाटनी ने अक्षय के लिए घर से खाना मंगाया:पिता बरेली एयरपोर्ट लेकर पहुंचे; राजपाल के साथ खाया, बोले- मजा आ गया

June 23, 2026/
9:52 am

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी सोमवार को एक्टर अक्षय कुमार, राजपाल यादव और भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के साथ बरेली पहुंचीं।...

80 वर्षीय बुजुर्ग की 18 हजार फीट से स्काई डाइविंग,VIDEO:ऑस्ट्रेलिया में हाथों में तिरंगा लेकर कूदे; बोले- हम हरियाणवी, किसी से नी डरते

July 2, 2026/
5:00 am

हरियाणा के 80 वर्षीय बुजुर्ग ने 18 हजार फीट से स्काई डाइविंग कर एक अनोखा रिकॉर्ड सेट किया है। कैथल...

authorimg

February 27, 2026/
12:38 pm

होली में कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं, जिसमें एक है खट्टी-मीठी इमली की चटनी. काफी लोग होली पर...

अवैध रेत उत्खनन पर कार्रवाई, पनडुब्बी मशीन जलाकर नष्ट:शिवपुरी के नरवर में शिकायतों के बाद पहुंची थी टीम

April 20, 2026/
11:14 am

शिवपुरी में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देश पर एसडीएम...

पैसों की जरूरत पड़ने पर FD पर लोन लें:इसमें कम ब्याज पर मिलेगा कर्ज, FD भी नहीं तुड़वानी पड़ेगी; समझें इसका पूरा गणित

July 30, 2026/
11:28 am

फिक्स्ड डिपॉजिट यानी FD आज भी निवेश का सबसे सुरक्षित और भरोसेमंद जरिया बना हुआ है। हालांकि, मेडिकल इमरजेंसी, एक्सीडेंट,...

Sohail Khan Reveals Childhood Sexual Assault

July 17, 2026/
5:30 am

7 मिनट पहले कॉपी लिंक सोहेल खान सलीम खान के सबसे छोटे बेटे और सलमान खान और अरबाज खान के...

‘तुम जैसे सिंगर से ऐसी उम्मीद नहीं थी’:‘चांद सिफारिश’ के आलाप में ऑटो-ट्यून वाली बात पर ललित पंडित ने शान को डांटा था

August 2, 2026/
4:30 am

गुरु पूर्णिमा के मौके पर सिंगर शान का नया साईं भजन ‘साई नाम सांचा’ रिलीज हुआ है। इसे संगीतकार ललित...

Govt Must Initiate, Gather Resources for Rajasthan Regional Center

June 8, 2026/
11:40 am

जयपुर3 घंटे पहले कॉपी लिंक राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) के निदेशक चितरंजन त्रिपाठी ने राजस्थान में एनएसडी का क्षेत्रीय केंद्र...

राजनीति

गर्मियों में खाना जल्दी क्यों खराब हो जाता है? क्या होती है इसकी वजह, डॉक्टर से समझ लीजिए

authorimg

Last Updated:

Summer Heat and Food Spoilage: गर्मियों में ज्यादा तापमान और नमी के कारण बैक्टीरिया तेजी से बढ़ते हैं. इससे खाना जल्दी खराब हो जाता है. इसी वजह से गर्मियों में पेट से जुड़ी समस्याएं बढ़ जाती हैं. सही स्टोरेज, साफ-सफाई और ताजा खाना खाकर गर्मियों में फूड पॉइजनिंग से बचा जा सकता है.

Zoom

गर्मी में ज्यादा तापमान और नमी के कारण खाना जल्दी खराब हो जाता है.

Food Safety Tips in Summer Season: गर्मियों के मौसम में खाना जल्दी खराब हो जाता है. खाने को कई घंटों तक फ्रेश बनाए रखने के लिए इसे फ्रिज में रखना जरूरी होता है. गर्मियों में यह एक कॉमन समस्या है. कई बार सुबह बना भोजन शाम तक खराब होने लगता है या उसमें खट्टापन और बदबू आने लगती है. डॉक्टर्स के अनुसार इसके पीछे सबसे बड़ी वजह गर्म तापमान और नमी होती है, जो बैक्टीरिया और फंगस को तेजी से बढ़ने का मौका देती है. यही कारण है कि गर्मियों में फूड पॉइजनिंग के मामले भी बढ़ जाते हैं. गर्मियों में पेट की समस्याओं से लोगों को हमेशा ताजा भोजन करना चाहिए.

नई दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल के प्रिवेंटिव हेल्थ एंड वेलनेस डिपार्टमेंट की डायरेक्टर डॉ. सोनिया रावत ने News18 को बताया गर्मियों में तापमान बढ़ जाता है और इसकी वजह से बैक्टीरिया तेजी से पनपने लगते हैं. इस वजह से पका हुआ खाना जल्दी संक्रमित हो सकता है और कुछ घंटों में खराब होने लगता है. खासकर दूध, दही, चावल, दाल, मांस और कटे हुए फल जैसी चीजें ज्यादा जल्दी खराब होती हैं. खाना खराब होने की एक और वजह हवा में मौजूद नमी है. नमी बढ़ने से सूक्ष्मजीवों को बढ़ने के लिए बेहतर वातावरण मिलता है. अगर खाना खुला छोड़ दिया जाए या सही तरीके से स्टोर न किया जाए, तो बैक्टीरिया उसमें तेजी से पनपने लगते हैं. यही वजह है कि गर्मियों में खाना ढककर रखने और फ्रिज में स्टोर करने की सलाह दी जाती है.

एक्सपर्ट के मुताबिक खराब खाना खाने से पेट दर्द, उल्टी, दस्त, बुखार और फूड पॉइजनिंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं. छोटे बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों में इसका खतरा ज्यादा होता है. इसलिए खाने की ताजगी को लेकर लापरवाही नहीं करनी चाहिए. गर्मियों में खाने को सुरक्षित रखने के लिए कुछ जरूरी सावधानियां अपनानी चाहिए. खाना बनने के दो घंटे के भीतर उसे फ्रिज में रख देना चाहिए. बार-बार गर्म और ठंडा करने से भी खाना जल्दी खराब हो सकता है. इसके अलावा साफ बर्तनों का इस्तेमाल और हाथों की सफाई भी बेहद जरूरी है.

डॉक्टर की मानें तो गर्मियों में जरूरत से ज्यादा खाना बनाकर लंबे समय तक न रखें. ताजा बना खाना ज्यादा सुरक्षित माना जाता है. अगर खाने से अजीब गंध आए, रंग बदल जाए या स्वाद अलग लगे, तो उसे तुरंत फेंक देना चाहिए. गर्मियों में खाना जल्दी खराब होना गंभीर समस्या है. सही तापमान, साफ-सफाई और उचित स्टोरेज अपनाकर इस समस्या से बचा जा सकता है. थोड़ी सी सावधानी आपको और आपके परिवार को फूड पॉइजनिंग जैसी गंभीर समस्याओं से सुरक्षित रख सकती है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket