Wednesday, 21 Oct 2026 | 08:09 PM

Trending :

Tiger Shroff Car Firing Case

Tiger Shroff Car Firing Case

मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में हथियारों की सप्लाई का तार अमृतसर से जुड़ा है। जांच के मुताबिक, अमृतसर से एक पिस्टल और 20 कारतूस लेकर दो युवतियां ट्रेन से मुंबई पहुंची थीं।

.

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हथियार सप्लाई करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि हरियाणा में सोनीपत के कुणाल (21) और सुमित (19) ने लॉरेंस गैंग के मेंबर अनिल पंडित के निर्देश पर एक पिस्टल और 20 कारतूस जुटाए थे।

उत्तर प्रदेश की राधा (23) और बबीता (23) नाम की दो महिलाओं ने इन्हें मुंबई तक पहुंचाया। जांच में सामने आया कि हरियाणा के सोनीपत निवासी कुनाल ने अनिल पंडित के कहने पर अमृतसर से एक पिस्टल और 20 कारतूस हासिल किए।

इसके बाद हथियार मुंबई पहुंचाने की जिम्मेदारी राधा को दी गई। पुलिस के मुताबिक, हथियारों की सप्लाई करने वाला मॉड्यूल लॉरेंस गैंग से जुड़ा हुआ था।

टाइगर पर हमला करने वाले तीनों आरोपियों को कोटा सीएसपी ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस में सामने लाया गया था।

जानिए पुलिस ने और क्या खुलासे किए…

15 अक्टूबर: दोनों लड़कियों को दिल्ली स्टेशन छोड़ा

पुलिस के अनुसार, 15 अक्टूबर को कुनाल ने राधा और बबीता को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन छोड़ा। दोनों ट्रेन से मुंबई रवाना हुईं। पिस्टल राधा के बैग में छिपाई गई थी। इस तरह हथियार सड़क के बजाय ट्रेन से मुंबई पहुंचाए गए।

17 अक्टूबर: दादर स्टेशन पहुंचीं, होटल में ठहरीं

17 अक्टूबर को राधा और बबीता मुंबई के दादर स्टेशन पहुंचीं। इसके बाद दोनों एक होटल में ठहरीं। इसी दिन एक नाबालिग लड़का होटल के पास पहुंचा और राधा से बैग लेने आया। पुलिस अब इस मुलाकात और हथियार आगे पहुंचाने की भूमिका की पड़ताल कर रही है।

18 अक्टूबर: टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग

18 अक्टूबर को ऋतिक, रेहान और फूल सिंह ने टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की। घटना के बाद हथियार सप्लाई करने वाले नेटवर्क के जरिए आरोपियों को मुंबई से बाहर निकालने की कोशिश की गई। पुलिस जांच में अब फायरिंग करने वालों और हथियार पहुंचाने वाले नेटवर्क के बीच की कड़ी खंगाली जा रही है।

20 अक्टूबर: दिल्ली और सोनीपत से चार गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 20 अक्टूबर को राधा और बबीता को दिल्ली रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। वहीं, कुनाल और सुमित को हरियाणा के सोनीपत से पकड़ा गया। फायरिंग के आरोपी ऋतिक, रेहान और फूल सिंह को राजस्थान के कोटा में ट्रेन से गिरफ्तार किया गया था।

हथियार सप्लाई से फायरिंग तक की कड़ी की जांच जारी

पुलिस अमृतसर से पिस्टल और कारतूस हासिल करने, उन्हें मुंबई पहुंचाने, फायरिंग में इस्तेमाल करने और आरोपियों को बाहर निकालने की कोशिश से जुड़े पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। इसमें अनिल पंडित की भूमिका और हथियारों की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

टाइगर से पहले अमिताभ-सलमान थे असली टारगेट

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग करने वाले आरोपी मुंबई में किसी बड़े स्टार को निशाना बनाने पहुंचे थे। मुंबई क्राइम ब्रांच और कोटा पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ कि उनके निशाने पर अमिताभ बच्चन, आमिर खान, सलमान खान और अक्षय कुमार समेत कई बड़े अभिनेता थे।

कोटा पुलिस के मुताबिक, करीब एक महीने पहले आरोपियों को मुंबई भेजा गया था। लॉरेंस गैंग के गुर्गे अनिल पंडित ने उन्हें किसी बड़े स्टार को टारगेट करने के लिए कहा था। आरोपियों ने अभिनेताओं के घरों की रेकी की और उनके वीडियो अनिल पंडित को भेजे। हालांकि, कड़ी सुरक्षा देखकर उन्होंने अपना प्लान बदल दिया।

इसके बाद आरोपियों ने टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाने की योजना बनाई। उन्हें पता चला कि टाइगर हर रविवार शाम फुटबॉल खेलने आते हैं। आरोपियों ने गूगल से उनके बारे में जानकारी जुटाई और सात दिन तक रेकी की। उन्होंने सेल्फी लेने के बहाने टाइगर की कार के पास पहुंचकर फायरिंग करने का प्लान बनाया। इसके लिए आरोपी रविवार को मौके पर पहुंचे, लेकिन पार्क के बाहर भीड़ होने के कारण उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी।

——————————

ये खबर भी पढ़ें

टाइगर श्रॉफ फायरिंग- शूटर रेहान के 2 दोस्त पकड़ाए:मां बोली- ₹2 लाख कमाने का ऑफर आया

एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले हरियाणा के शूटर रेहान की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके दो दोस्तों समीर और बोनी को भी डिटेन कर लिया है। रेहान की मां शमशीदा ने कहा कि सोनीपत पुलिस दोनों को साथ ले गई है। हालांकि, पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। समीर, रेहान का पड़ोसी भी रहा है। पूरी खबर पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Kidney Stone Summer Risk; Causes Symptoms Prevention

March 31, 2026/
4:30 am

3 घंटे पहलेलेखक: गौरव तिवारी कॉपी लिंक एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ नेफ्रोलॉजी एंड यूरोलॉजी (AINU) के मुताबिक, गर्मियों में किडनी स्टोन...

हेल्थ टिप्स: रोज के दांतों में मिलाएं ये 5 चीजें, डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं

June 24, 2026/
2:47 pm

स्वास्थ्य युक्तियाँ: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और शानदार लाइफ स्टाइल के कारण लोग कम उम्र में ही कई चुनौतियों...

New Delhi: Firefighters at the site after a fire broke out at a bed-and-breakfast in a five-storey building (Photos: PTI)

June 3, 2026/
7:28 pm

आखरी अपडेट:03 जून, 2026, 19:28 IST एक कट्टर वामपंथी विचारक से एक प्रमुख टीएमसी संचालक और अब एक बड़े अलग...

authorimg

February 27, 2026/
9:05 am

Rinku Singh Father Death due to liver cancer: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद्र सिंह (khanchandra singh)का निधन हो...

बुरहानपुर में तीन ईदगाहों पर अदा हुई ईद की नमाज:रोजों के बाद गले मिलकर दी मुबारकबाद और बांटी सिवैयां; सुरक्षा में ड्रोन से निगरानी

March 21, 2026/
2:32 pm

बुरहानपुर में मुस्लिम समाज ने शनिवार को ईदुल फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया। शहर की तीन प्रमुख ईदगाहों...

RBI Cancels Paytm Bank License

April 25, 2026/
8:56 am

नई दिल्ली6 घंटे पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर पेटीएम से जुड़ी रही। पेटीएम पेमेंट्स बैंक का कामकाज 24...

राजनीति

Tiger Shroff Car Firing Case

Tiger Shroff Car Firing Case

मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में हथियारों की सप्लाई का तार अमृतसर से जुड़ा है। जांच के मुताबिक, अमृतसर से एक पिस्टल और 20 कारतूस लेकर दो युवतियां ट्रेन से मुंबई पहुंची थीं।

.

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हथियार सप्लाई करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि हरियाणा में सोनीपत के कुणाल (21) और सुमित (19) ने लॉरेंस गैंग के मेंबर अनिल पंडित के निर्देश पर एक पिस्टल और 20 कारतूस जुटाए थे।

उत्तर प्रदेश की राधा (23) और बबीता (23) नाम की दो महिलाओं ने इन्हें मुंबई तक पहुंचाया। जांच में सामने आया कि हरियाणा के सोनीपत निवासी कुनाल ने अनिल पंडित के कहने पर अमृतसर से एक पिस्टल और 20 कारतूस हासिल किए।

इसके बाद हथियार मुंबई पहुंचाने की जिम्मेदारी राधा को दी गई। पुलिस के मुताबिक, हथियारों की सप्लाई करने वाला मॉड्यूल लॉरेंस गैंग से जुड़ा हुआ था।

टाइगर पर हमला करने वाले तीनों आरोपियों को कोटा सीएसपी ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस में सामने लाया गया था।

जानिए पुलिस ने और क्या खुलासे किए…

15 अक्टूबर: दोनों लड़कियों को दिल्ली स्टेशन छोड़ा

पुलिस के अनुसार, 15 अक्टूबर को कुनाल ने राधा और बबीता को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन छोड़ा। दोनों ट्रेन से मुंबई रवाना हुईं। पिस्टल राधा के बैग में छिपाई गई थी। इस तरह हथियार सड़क के बजाय ट्रेन से मुंबई पहुंचाए गए।

17 अक्टूबर: दादर स्टेशन पहुंचीं, होटल में ठहरीं

17 अक्टूबर को राधा और बबीता मुंबई के दादर स्टेशन पहुंचीं। इसके बाद दोनों एक होटल में ठहरीं। इसी दिन एक नाबालिग लड़का होटल के पास पहुंचा और राधा से बैग लेने आया। पुलिस अब इस मुलाकात और हथियार आगे पहुंचाने की भूमिका की पड़ताल कर रही है।

18 अक्टूबर: टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग

18 अक्टूबर को ऋतिक, रेहान और फूल सिंह ने टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की। घटना के बाद हथियार सप्लाई करने वाले नेटवर्क के जरिए आरोपियों को मुंबई से बाहर निकालने की कोशिश की गई। पुलिस जांच में अब फायरिंग करने वालों और हथियार पहुंचाने वाले नेटवर्क के बीच की कड़ी खंगाली जा रही है।

20 अक्टूबर: दिल्ली और सोनीपत से चार गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 20 अक्टूबर को राधा और बबीता को दिल्ली रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। वहीं, कुनाल और सुमित को हरियाणा के सोनीपत से पकड़ा गया। फायरिंग के आरोपी ऋतिक, रेहान और फूल सिंह को राजस्थान के कोटा में ट्रेन से गिरफ्तार किया गया था।

हथियार सप्लाई से फायरिंग तक की कड़ी की जांच जारी

पुलिस अमृतसर से पिस्टल और कारतूस हासिल करने, उन्हें मुंबई पहुंचाने, फायरिंग में इस्तेमाल करने और आरोपियों को बाहर निकालने की कोशिश से जुड़े पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। इसमें अनिल पंडित की भूमिका और हथियारों की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

टाइगर से पहले अमिताभ-सलमान थे असली टारगेट

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग करने वाले आरोपी मुंबई में किसी बड़े स्टार को निशाना बनाने पहुंचे थे। मुंबई क्राइम ब्रांच और कोटा पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ कि उनके निशाने पर अमिताभ बच्चन, आमिर खान, सलमान खान और अक्षय कुमार समेत कई बड़े अभिनेता थे।

कोटा पुलिस के मुताबिक, करीब एक महीने पहले आरोपियों को मुंबई भेजा गया था। लॉरेंस गैंग के गुर्गे अनिल पंडित ने उन्हें किसी बड़े स्टार को टारगेट करने के लिए कहा था। आरोपियों ने अभिनेताओं के घरों की रेकी की और उनके वीडियो अनिल पंडित को भेजे। हालांकि, कड़ी सुरक्षा देखकर उन्होंने अपना प्लान बदल दिया।

इसके बाद आरोपियों ने टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाने की योजना बनाई। उन्हें पता चला कि टाइगर हर रविवार शाम फुटबॉल खेलने आते हैं। आरोपियों ने गूगल से उनके बारे में जानकारी जुटाई और सात दिन तक रेकी की। उन्होंने सेल्फी लेने के बहाने टाइगर की कार के पास पहुंचकर फायरिंग करने का प्लान बनाया। इसके लिए आरोपी रविवार को मौके पर पहुंचे, लेकिन पार्क के बाहर भीड़ होने के कारण उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी।

——————————

ये खबर भी पढ़ें

टाइगर श्रॉफ फायरिंग- शूटर रेहान के 2 दोस्त पकड़ाए:मां बोली- ₹2 लाख कमाने का ऑफर आया

एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले हरियाणा के शूटर रेहान की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके दो दोस्तों समीर और बोनी को भी डिटेन कर लिया है। रेहान की मां शमशीदा ने कहा कि सोनीपत पुलिस दोनों को साथ ले गई है। हालांकि, पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। समीर, रेहान का पड़ोसी भी रहा है। पूरी खबर पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket