Thursday, 22 Oct 2026 | 12:57 PM

Trending :

Tiger Shroff Firing Incident | Manoj Bajpayee & Divya Datta React

2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद मनोज बाजपेयी और दिव्या दत्ता ने घटना पर चिंता जताई है।

ANI से बातचीत में मनोज बाजपेयी ने कहा कि वह इस घटना को गैंगवार नहीं मानते, लेकिन कहीं से भी गोलियां चलना डराने वाला है।

मनोज ने कहा, “मुझे यह गैंगवार नहीं लगता, लेकिन गोली कहीं से भी चल जा रही हैं। यह बड़ा डरावना है। टाइगर के साथ जो हुआ, वह दुखद है और सबसे अच्छी बात यह है कि वह सुरक्षित हैं और उनके ड्राइवर की हालत भी धीरे-धीरे सुधर रही है।”

उन्होंने कहा कि खबरों से पता चला है कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों को गिरफ्तार कर मुंबई लाया गया है। मनोज ने उम्मीद जताई कि जांच जल्द पूरी होगी और दोषियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई की जाएगी, जिससे भविष्य में कोई इस तरह की घटना को अंजाम देने से पहले सोचे।

दिव्या दत्ता ने कहा कि ऐसी घटनाओं से लोगों में डर पैदा होता है। हर व्यक्ति को सुरक्षित महसूस करने की जरूरत है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं और टाइगर सुरक्षित हैं।

दिव्या दत्ता मनोज बाजपेयी के साथ फिल्म ‘गजब रात’ में नजर आएंगी, जो 23 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

18 अक्टूबर की शाम को मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर अज्ञात हमलावरों द्वारा फायरिंग की गई थी।

इस हमले में टाइगर श्रॉफ पूरी तरह सुरक्षित रहे, हालांकि उनकी कार के शीशे टूटने और बारूद की वजह से उनके हाथों और छाती पर मामूली चोटें आईं। घटना में उनका ड्राइवर फिरदौस और पास में खड़ा एक राहगीर घायल हो गए थे।

टाइगर पर फायरिंग की घटना से कई सेलेब्स ने चिंता जताई

बता दें कि टाइगर पर फायरिंग की घटना पर कई सेलेब्स ने रिएक्शन दिया। सुनील शेट्टी ने टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग की घटना पर चिंता जताते हुए कहा था, “पूरी दुनिया टाइगर और जैकी दादा से प्यार करती है। अगर उनके साथ ऐसा हो सकता है, तो किसी के साथ भी ऐसा हो सकता है। ऐसा बिल्कुल नहीं होना चाहिए था।”

सुनील ने कहा कि जैकी श्रॉफ उनके बचपन के दोस्त हैं। उन्हें राहत है कि टाइगर ठीक हैं।

जैकी श्रॉफ और सुनील शेट्टी ने फिल्म बॉर्डर, हलचल और आन: मेन एट वर्क जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया।

दीपक पराशर ने पूछा- एक्टर्स काम करने आते हैं या निशाना बनने?

टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग की घटना पर दिग्गज एक्टर दीपक पराशर ने कहा था कि इस घटना से उन्हें बहुत बुरा लगा। टाइगर एक अच्छे इंसान हैं और उनके पिता जैकी श्रॉफ उनके काफी करीबी हैं। उन्होंने जैकी को मैसेज भेजकर भी अपनी चिंता जाहिर की।

दीपक ने सवाल उठाया कि आखिर एक्टर्स यहां काम करने आते हैं या निशाना बनने के लिए? उन्होंने कहा कि अगर किसी गैंग को कोई परेशानी है, तो उसे सामने बैठकर बातचीत से मामला सुलझाना चाहिए।

दीपक पराशर ने फिल्म निकाह और इंसाफ का तराजू जैसी फिल्मों में काम किया है।

उन्होंने बताया कि फायरिंग में ड्राइवर को गोली लगी थी। इस घटना में टाइगर की जान भी खतरे में पड़ सकती थी।

दीपक ने कहा कि इसका असर सिर्फ टाइगर पर नहीं पड़ता, बल्कि फिल्मों से जुड़े कई लोगों की जिंदगी भी प्रभावित होती है। स्पॉट बॉय, कैमरा और साउंड टीम के सदस्य भी इन प्रोडक्शन से जुड़े होते हैं। ऐसी घटनाओं से उनकी रोजी-रोटी पर भी असर पड़ सकता है।

शरद बोले- देश में ऐसी अराजकता नहीं होनी चाहिए

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना को लेकर एक्टर शरद केलकर ने कहा था कि यह गलत है और देश में ऐसी अराजकता नहीं होनी चाहिए। यह मामला सिर्फ बॉलीवुड या किसी मशहूर व्यक्ति तक सीमित नहीं है।

शरद ने बताया कि घटना के बाद उनकी जैकी श्रॉफ से बात हुई थी और उन्होंने मैसेज भी किया था।

शरद केलकर ने फिल्म तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर और सीरीज द फैमिली मैन जैसे प्रोजेक्ट्स में काम किया है।

उन्होंने कहा कि उन्हें मुंबई पुलिस पर पूरा भरोसा है। पुलिस इस मामले की गहराई से जांच करेगी। शरद ने उम्मीद जताई कि इस घटना के जिम्मेदार लोगों को सजा मिलेगी।

राजेश रोशन ने घटना को बेहद दुखद बताया

टाइगर पर फायरिंग की घटना को लेकर म्यूजिक डायरेक्टर राजेश रोशन ने कहा कि यह बहुत दुखद घटना है।

वहीं, बिग बॉस फेम अर्शी खान ने कहा कि मामले की सही तरीके से जांच होनी चाहिए। जिसने भी यह किया है, उसे सजा मिलनी चाहिए। अर्शी ने कहा कि टाइगर एक मशहूर शख्सियत हैं और लोग उनसे बहुत प्यार करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनको कुछ हो गया तो छोड़ेंगे थोड़ी।

……………………

यह खबर भी पढ़ें…

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद अमाल मलिक ने पूछा- उन्हें क्यों निशाना बनाया, शत्रुघ्न सिन्हा और राहुल ढोलकिया ने उठाए सवाल

टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग के बाद घटना को लेकर म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक ने सवाल उठाया था कि आखिर टाइगर को निशाना क्यों बनाया गया। वहीं, रवि किशन, शत्रुघ्न सिन्हा और राहुल ढोलकिया समेत कई सितारों ने घटना पर नाराजगी जताई थी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। पूरी खबर यहां पढ़ें…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Trump received a red carpet welcome by China at Beijing airport.

May 13, 2026/
7:17 pm

आखरी अपडेट:13 मई, 2026, 19:17 IST दोनों नेता शीर्ष पद के लिए दावा करने वालों में सबसे आगे हैं, जिससे...

चंदन चोर गिरोह का सरगना कन्नौज से गिरफ्तार:3 वारदातों का खुलासा, 75 हजार की लकड़ी बरामद

April 22, 2026/
7:53 am

सतना पुलिस ने चंदन चोर गिरोह के सरगना को उत्तर प्रदेश के कन्नौज से गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी...

Asha Bhosle Passes Away at 92

April 13, 2026/
4:30 am

21 मिनट पहले कॉपी लिंक आशा भोसले का जन्म 8 सितंबर 1933 को महाराष्ट्र के सांगली जिले में हुआ था।...

बुरहानपुर में कल दो दर्जन क्षेत्रों में बिजली कटौती:आजाद नगर उपकेंद्र के मेंटेनेंस कार्य के चलते सुबह 8 से 9:30 बजे तक बंद रहेगी बिजली

April 27, 2026/
9:12 pm

बुरहानपुर में 33-11 केवी आजाद नगर उपकेंद्र के रखरखाव कार्य के कारण मंगलवार, 28 अप्रैल को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।...

राजनीति

Tiger Shroff Firing Incident | Manoj Bajpayee & Divya Datta React

Tiger Shroff Firing Incident | Manoj Bajpayee & Divya Datta React

2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद मनोज बाजपेयी और दिव्या दत्ता ने घटना पर चिंता जताई है।

ANI से बातचीत में मनोज बाजपेयी ने कहा कि वह इस घटना को गैंगवार नहीं मानते, लेकिन कहीं से भी गोलियां चलना डराने वाला है।

मनोज ने कहा, “मुझे यह गैंगवार नहीं लगता, लेकिन गोली कहीं से भी चल जा रही हैं। यह बड़ा डरावना है। टाइगर के साथ जो हुआ, वह दुखद है और सबसे अच्छी बात यह है कि वह सुरक्षित हैं और उनके ड्राइवर की हालत भी धीरे-धीरे सुधर रही है।”

उन्होंने कहा कि खबरों से पता चला है कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों को गिरफ्तार कर मुंबई लाया गया है। मनोज ने उम्मीद जताई कि जांच जल्द पूरी होगी और दोषियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई की जाएगी, जिससे भविष्य में कोई इस तरह की घटना को अंजाम देने से पहले सोचे।

दिव्या दत्ता ने कहा कि ऐसी घटनाओं से लोगों में डर पैदा होता है। हर व्यक्ति को सुरक्षित महसूस करने की जरूरत है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं और टाइगर सुरक्षित हैं।

दिव्या दत्ता मनोज बाजपेयी के साथ फिल्म ‘गजब रात’ में नजर आएंगी, जो 23 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

दिव्या दत्ता मनोज बाजपेयी के साथ फिल्म ‘गजब रात’ में नजर आएंगी, जो 23 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

18 अक्टूबर की शाम को मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर अज्ञात हमलावरों द्वारा फायरिंग की गई थी।

इस हमले में टाइगर श्रॉफ पूरी तरह सुरक्षित रहे, हालांकि उनकी कार के शीशे टूटने और बारूद की वजह से उनके हाथों और छाती पर मामूली चोटें आईं। घटना में उनका ड्राइवर फिरदौस और पास में खड़ा एक राहगीर घायल हो गए थे।

टाइगर पर फायरिंग की घटना से कई सेलेब्स ने चिंता जताई

बता दें कि टाइगर पर फायरिंग की घटना पर कई सेलेब्स ने रिएक्शन दिया। सुनील शेट्टी ने टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग की घटना पर चिंता जताते हुए कहा था, “पूरी दुनिया टाइगर और जैकी दादा से प्यार करती है। अगर उनके साथ ऐसा हो सकता है, तो किसी के साथ भी ऐसा हो सकता है। ऐसा बिल्कुल नहीं होना चाहिए था।”

सुनील ने कहा कि जैकी श्रॉफ उनके बचपन के दोस्त हैं। उन्हें राहत है कि टाइगर ठीक हैं।

जैकी श्रॉफ और सुनील शेट्टी ने फिल्म बॉर्डर, हलचल और आन: मेन एट वर्क जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया।

जैकी श्रॉफ और सुनील शेट्टी ने फिल्म बॉर्डर, हलचल और आन: मेन एट वर्क जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया।

दीपक पराशर ने पूछा- एक्टर्स काम करने आते हैं या निशाना बनने?

टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग की घटना पर दिग्गज एक्टर दीपक पराशर ने कहा था कि इस घटना से उन्हें बहुत बुरा लगा। टाइगर एक अच्छे इंसान हैं और उनके पिता जैकी श्रॉफ उनके काफी करीबी हैं। उन्होंने जैकी को मैसेज भेजकर भी अपनी चिंता जाहिर की।

दीपक ने सवाल उठाया कि आखिर एक्टर्स यहां काम करने आते हैं या निशाना बनने के लिए? उन्होंने कहा कि अगर किसी गैंग को कोई परेशानी है, तो उसे सामने बैठकर बातचीत से मामला सुलझाना चाहिए।

दीपक पराशर ने फिल्म निकाह और इंसाफ का तराजू जैसी फिल्मों में काम किया है।

दीपक पराशर ने फिल्म निकाह और इंसाफ का तराजू जैसी फिल्मों में काम किया है।

उन्होंने बताया कि फायरिंग में ड्राइवर को गोली लगी थी। इस घटना में टाइगर की जान भी खतरे में पड़ सकती थी।

दीपक ने कहा कि इसका असर सिर्फ टाइगर पर नहीं पड़ता, बल्कि फिल्मों से जुड़े कई लोगों की जिंदगी भी प्रभावित होती है। स्पॉट बॉय, कैमरा और साउंड टीम के सदस्य भी इन प्रोडक्शन से जुड़े होते हैं। ऐसी घटनाओं से उनकी रोजी-रोटी पर भी असर पड़ सकता है।

शरद बोले- देश में ऐसी अराजकता नहीं होनी चाहिए

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना को लेकर एक्टर शरद केलकर ने कहा था कि यह गलत है और देश में ऐसी अराजकता नहीं होनी चाहिए। यह मामला सिर्फ बॉलीवुड या किसी मशहूर व्यक्ति तक सीमित नहीं है।

शरद ने बताया कि घटना के बाद उनकी जैकी श्रॉफ से बात हुई थी और उन्होंने मैसेज भी किया था।

शरद केलकर ने फिल्म तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर और सीरीज द फैमिली मैन जैसे प्रोजेक्ट्स में काम किया है।

शरद केलकर ने फिल्म तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर और सीरीज द फैमिली मैन जैसे प्रोजेक्ट्स में काम किया है।

उन्होंने कहा कि उन्हें मुंबई पुलिस पर पूरा भरोसा है। पुलिस इस मामले की गहराई से जांच करेगी। शरद ने उम्मीद जताई कि इस घटना के जिम्मेदार लोगों को सजा मिलेगी।

राजेश रोशन ने घटना को बेहद दुखद बताया

टाइगर पर फायरिंग की घटना को लेकर म्यूजिक डायरेक्टर राजेश रोशन ने कहा कि यह बहुत दुखद घटना है।

वहीं, बिग बॉस फेम अर्शी खान ने कहा कि मामले की सही तरीके से जांच होनी चाहिए। जिसने भी यह किया है, उसे सजा मिलनी चाहिए। अर्शी ने कहा कि टाइगर एक मशहूर शख्सियत हैं और लोग उनसे बहुत प्यार करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनको कुछ हो गया तो छोड़ेंगे थोड़ी।

……………………

यह खबर भी पढ़ें…

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद अमाल मलिक ने पूछा- उन्हें क्यों निशाना बनाया, शत्रुघ्न सिन्हा और राहुल ढोलकिया ने उठाए सवाल

टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग के बाद घटना को लेकर म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक ने सवाल उठाया था कि आखिर टाइगर को निशाना क्यों बनाया गया। वहीं, रवि किशन, शत्रुघ्न सिन्हा और राहुल ढोलकिया समेत कई सितारों ने घटना पर नाराजगी जताई थी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। पूरी खबर यहां पढ़ें…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket