Tuesday, 27 Oct 2026 | 04:20 PM

Trending :

जया बच्चन-हेमा मालिनी की ट्रोलिंग पर भड़की ईशा देओल:बोलीं- इंडस्ट्री की स्तंभ हैं ये कलाकार, इनका सम्मान करना चाहिए जया बच्चन-हेमा मालिनी की ट्रोलिंग पर भड़की ईशा देओल:बोलीं- इंडस्ट्री के स्तंभ हैं ये कलाकार, इनका सम्मान करना चाहिए CID शो बनाने वाले बीपी सिंह का हार्ट-अटैक से निधन:सुबह ली अंतिम सांस; 'आहट' शो से हॉरर जॉनर को दी नई पहचान सिंगर नील यंग ने ट्रम्प की टीम पर किया केस:बिना अनुमति गाना बजाने पर मांगे ₹95 करोड़; 2020 में भी किया था मुकदमा RBI Inauguration Ahmedabad | World Weightlifting Championship 2029 Update शाहरुख की फिल्म ‘किंग’ का नया पोस्टर रिलीज:होंठों पर गुलाब, आंखों में गुस्सा दिखा, एक्टर ने लिखा- कातिल नहीं, आशिक हूं
EXCLUSIVE

CID शो बनाने वाले बीपी सिंह का हार्ट-अटैक से निधन:सुबह ली अंतिम सांस; 'आहट' शो से हॉरर जॉनर को दी नई पहचान

टीवी शो ‘सीआईडी’ और ‘आहट’ के निर्माता-निर्देशक बृजेंद्र पाल सिंह (बीपी सिंह) का मंगलवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर यह जानकारी दी। अशोक पंडित ने बताया कि बीपी सिंह को सुबह बड़ा हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार बुधवार, 28 अक्टूबर को किया जाएगा। दो दशकों तक चले अपराध आधारित शो ‘सीआईडी’ से बीपी सिंह को देशभर में पहचान मिली थी। फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने इंस्टाग्राम पर दी जानकारी अशोक पंडित ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि बीपी सिंह एक बेहतरीन निर्माता-निर्देशक थे, जिन्होंने ‘सीआईडी’ और ‘आहट’ जैसे शोज के जरिए दर्शकों को बांधकर रखा। इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन (IFTDA) के अध्यक्ष पद पर रहने के दौरान अशोक पंडित उनके साथ करीबी रूप से काम कर चुके थे। अशोक पंडित ने बीपी सिंह के निधन पर दुख जताते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि उनका काम आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। देहरादून में हुआ था जन्म, 1998 में शुरू किया था ‘सीआईडी’ देहरादून में जन्मे बृजेंद्र पाल सिंह ने भारतीय टेलीविजन को सबसे लंबे समय तक चलने वला क्राइम शो ‘सीआईडी’ बनाया था। यह शो साल 1998 में शुरू हुआ था और लगातार दो दशकों तक प्रसारित हुआ। इस शो में बीपी सिंह ने केवल निर्माण और निर्देशन ही नहीं किया, बल्कि समय-समय पर डीसीपी शमशेर सिंह चित्रोले का किरदार भी निभाया। साल 2010 में उनके शो की ओर से ‘सीआईडी गैलेंट्री अवॉर्ड्स’ की शुरुआत भी की गई थी। ‘आहट’ से हॉरर जॉनर को दी नई पहचान बीपी सिंह का योगदान केवल ‘सीआईडी’ तक सीमित नहीं था। उन्होंने साल 1995 में हॉरर शो ‘आहट’ की शुरुआत की थी, जो 2015 तक टीवी पर प्रसारित हुआ। भारतीय टेलीविजन पर हॉरर जॉनर को स्थापित करने में इस शो की बड़ी भूमिका रही। इसके अलावा उन्होंने ‘खाकी’, ‘अभय’ और ‘सुपरकॉप्स वर्सेज सुपर विलेन्स’ जैसे कई चर्चित शोज का निर्माण और निर्देशन किया था। 111 मिनट का सिंगल शॉट एपिसोड, गिनीज बुक में दर्ज हुआ नाम बीपी सिंह ने ‘सीआईडी’ के जरिए टेलीविजन इतिहास में एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज कराया था। अक्टूबर 2004 में उन्होंने शो का एक विशेष एपिसोड बिना किसी कट के लगातार 111 मिनट के सिंगल शॉट में शूट किया था। इस प्रयोग के लिए शो का नाम ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ और ‘लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में दर्ज किया गया था। किसी टीवी शो में इतने लंबे समय तक बिना रुके शूटिंग करने का यह अपने आप में अनूठा रिकॉर्ड था।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
सहायक कृषि अधिकारी भर्ती-5 मई से भर सकते आवेदन-फॉर्म:एग्जाम में 166 अयोग्य घोषित; जानिए-कितने पदों पर भर्ती और कितने कैंडिडेट्स सिलेक्ट

April 30, 2026/
11:04 am

राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से सहायक कृषि अधिकारी (कृषि विभाग) भर्ती-2024 के तहत पात्रता जांच के लिए 400...

IPL 2026 KKR vs MI Today

May 20, 2026/
4:30 am

कोलकाता44 मिनट पहले कॉपी लिंक IPL 2026 का 65वां मैच आज कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला...

England vs New Zealand Live Score: Follow the latest updates from Day 1 of the 2nd Test. (AP Photo)

June 17, 2026/
5:15 pm

आखरी अपडेट:17 जून, 2026, 17:15 IST मंत्री ने राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण राज्य में एकजुट मोर्चा बनाने के विपक्ष के...

निवाड़ी में प्रजापति समाज का होली मिलन समारोह:सेंगुवा में बुंदेली गीतों पर झूमे लोग; नए पदाधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

March 9, 2026/
6:18 pm

निवाड़ी जिले के ग्राम सेंगुवा में सोमवार को राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के तत्वावधान में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया।...

सेलिना जेटली ने पति पीटर हाग के खिलाफ FIR दर्ज:2 दिन पहले एक्ट्रेस ने बेटे की कब्र पर जाकर रोने का वीडियो शेयर किया था

May 9, 2026/
11:24 am

मुंबई पुलिस ने एक्ट्रेस सेलिना जेटली के पति पीटर हाग के खिलाफ FIR दर्ज की है। एक्ट्रेस ने उन पर...

शिल्पा शेट्टी बोलीं- रात 9 बजे सो जाती हूं:पार्टी नहीं करती; फिटनेस हो या शादी, चीट नहीं कर सकते, यही है मेरी लाइफस्टाइल

June 21, 2026/
4:30 am

मकाऊ में आयोजित दैनिक भास्कर एशिया अवॉर्ड्स ऑफ एक्सीलेंस 2026 के दौरान अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने सफलता, फिटनेस, परिवार और...

authorimg

April 12, 2026/
2:42 pm

Last Updated:April 12, 2026, 14:42 IST Non-Stick Cookware Risks: नॉन-स्टिक तवा किचन में सुविधाजनक जरूर होता है, लेकिन खराब होने...

कोटा में स्टूडेंट्स के लिए हॉस्टल का किराया घटाया:2 से 4 हजार में मिल रहे PG, कोचिंग संस्थान दे रहे 50% तक स्कॉलरशिप

April 2, 2026/
8:40 am

डॉक्टर और इंजीनियर बनने का सपना लेकर कोटा आने वाले देश भर के लाखों स्टूडेंट्स के लिए इस बार राहत...

राजनीति

CID शो बनाने वाले बीपी सिंह का हार्ट-अटैक से निधन:सुबह ली अंतिम सांस; 'आहट' शो से हॉरर जॉनर को दी नई पहचान

CID शो बनाने वाले बीपी सिंह का हार्ट-अटैक से निधन:सुबह ली अंतिम सांस; 'आहट' शो से हॉरर जॉनर को दी नई पहचान

टीवी शो ‘सीआईडी’ और ‘आहट’ के निर्माता-निर्देशक बृजेंद्र पाल सिंह (बीपी सिंह) का मंगलवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर यह जानकारी दी। अशोक पंडित ने बताया कि बीपी सिंह को सुबह बड़ा हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार बुधवार, 28 अक्टूबर को किया जाएगा। दो दशकों तक चले अपराध आधारित शो ‘सीआईडी’ से बीपी सिंह को देशभर में पहचान मिली थी। फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने इंस्टाग्राम पर दी जानकारी अशोक पंडित ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि बीपी सिंह एक बेहतरीन निर्माता-निर्देशक थे, जिन्होंने ‘सीआईडी’ और ‘आहट’ जैसे शोज के जरिए दर्शकों को बांधकर रखा। इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन (IFTDA) के अध्यक्ष पद पर रहने के दौरान अशोक पंडित उनके साथ करीबी रूप से काम कर चुके थे। अशोक पंडित ने बीपी सिंह के निधन पर दुख जताते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि उनका काम आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। देहरादून में हुआ था जन्म, 1998 में शुरू किया था ‘सीआईडी’ देहरादून में जन्मे बृजेंद्र पाल सिंह ने भारतीय टेलीविजन को सबसे लंबे समय तक चलने वला क्राइम शो ‘सीआईडी’ बनाया था। यह शो साल 1998 में शुरू हुआ था और लगातार दो दशकों तक प्रसारित हुआ। इस शो में बीपी सिंह ने केवल निर्माण और निर्देशन ही नहीं किया, बल्कि समय-समय पर डीसीपी शमशेर सिंह चित्रोले का किरदार भी निभाया। साल 2010 में उनके शो की ओर से ‘सीआईडी गैलेंट्री अवॉर्ड्स’ की शुरुआत भी की गई थी। ‘आहट’ से हॉरर जॉनर को दी नई पहचान बीपी सिंह का योगदान केवल ‘सीआईडी’ तक सीमित नहीं था। उन्होंने साल 1995 में हॉरर शो ‘आहट’ की शुरुआत की थी, जो 2015 तक टीवी पर प्रसारित हुआ। भारतीय टेलीविजन पर हॉरर जॉनर को स्थापित करने में इस शो की बड़ी भूमिका रही। इसके अलावा उन्होंने ‘खाकी’, ‘अभय’ और ‘सुपरकॉप्स वर्सेज सुपर विलेन्स’ जैसे कई चर्चित शोज का निर्माण और निर्देशन किया था। 111 मिनट का सिंगल शॉट एपिसोड, गिनीज बुक में दर्ज हुआ नाम बीपी सिंह ने ‘सीआईडी’ के जरिए टेलीविजन इतिहास में एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज कराया था। अक्टूबर 2004 में उन्होंने शो का एक विशेष एपिसोड बिना किसी कट के लगातार 111 मिनट के सिंगल शॉट में शूट किया था। इस प्रयोग के लिए शो का नाम ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ और ‘लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में दर्ज किया गया था। किसी टीवी शो में इतने लंबे समय तक बिना रुके शूटिंग करने का यह अपने आप में अनूठा रिकॉर्ड था।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket