Monday, 14 Sep 2026 | 04:25 AM

Trending :

EXCLUSIVE

क्या बीपी मरीज भी रख सकते हैं रोज, इनके लिए भूखा रहना कितना ठीक, डॉक्टर ने बताया सही तरीका

authorimg

Last Updated:

रमजान का महीना चल रहा है. मुस्लिम समुदाय इस दौरान पूरे दिन भूखे-प्यासे रहकर अल्लाह की इबादत करता हैा. कई लोग ऐसे भी होते हैं, जो बीपी की समस्या से ग्रस्त हैं. सवाल उठता है कि उनके लिए रोजा रखना कितना सुरक्षित है. लोकल 18 ने इस बारे में अलीगढ़ के चिकित्सक डॉ. इरफान अहमद खान से बात की. वे बताते हैं कि ऐसे लोगों को रोजा रखते समय सावधानी बरतने की जरूरत है. जिन मरीजों की पहले से ब्लड प्रेशर की दवा चल रही है, उन्हें रोजा शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श कर दवाइयों का सही शेड्यूल तय कर लेना चाहिए.

अलीगढ़. रमजान का पवित्र महीना इबादत, संयम और आत्मअनुशासन का संदेश देता है. इस दौरान रोजेदार पूरे दिन भूखे-प्यासे रहकर अल्लाह की इबादत करते हैं. हालांकि कई लोग ऐसे भी होते हैं, जो ब्लड प्रेशर (बीपी) की समस्या से ग्रस्त हैं और उन्हें रोजा रखते समय अपनी सेहत को लेकर विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होती है. लोकल 18 ने इस विषय पर अलीगढ़ के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के डिपार्टमेंट ऑफ फार्मकोलॉजी में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. इरफान अहमद खान से बात की. डॉ. इरफान अहमद खान बताते हैं कि रमजान केवल इबादत का महीना ही नहीं, बल्कि शरीर को संतुलित करने का भी समय होता है. सही खान-पान और दिनचर्या अपनाने से शरीर को डिटॉक्स होने में भी मदद मिलती है.

रोजे से पहले डॉक्टर की सलाह

डॉ. इरफान के मुताबिक, जिन मरीजों की पहले से ब्लड प्रेशर की दवा चल रही है, उन्हें रोजा शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर से जरूर परामर्श लेना चाहिए, ताकि दवाइयों का सही शेड्यूल तय किया जा सके. डॉक्टर की सलाह से यह तय किया जाता है कि दवा इफ्तार और सहरी के बीच किस समय लेनी है, जिससे बीपी नियंत्रित बना रहे और रोजा भी आसानी से पूरा हो सके.

डॉ. इरफान ने बताया कि रोजे के दौरान जीवनशैली और खान-पान में बदलाव करना बेहद जरूरी है. तेल, ज्यादा चिकनाई और मसालेदार भोजन से परहेज करना चाहिए, क्योंकि ऐसे खाद्य पदार्थ ब्लड प्रेशर बढ़ा सकते हैं. नमक का सेवन कम रखना चाहिए, जिससे बीपी बेहतर तरीके से नियंत्रित रहता है. फल और हरी सब्जियों को डाइट में शामिल करना फायदेमंद है. डॉ. इरफान के अनुसार, जिन लोगों को माइल्ड हाइपरटेंशन है, यानी जिनका ब्लड प्रेशर बहुत ज्यादा नहीं बढ़ा हुआ है, वे नियमित सावधानियों से बिना अतिरिक्त दवा के भी काफी हद तक बीपी नियंत्रित रख सकते हैं. इसके लिए रोजाना कम से कम 20 मिनट की ब्रिस्क वॉक, संतुलित आहार और नमक की मात्रा कम करना बेहद असरदार उपाय हैं. तनाव से दूर रहना और सकारात्मक पारिवारिक व सामाजिक माहौल बनाए रखना भी ब्लड प्रेशर नियंत्रण में भूमिका निभाता है.

हालात बिगड़ने पर करें क्या

डॉ. इरफान बताते हैं कि अगर अचानक ब्लड प्रेशर बढ़ने जैसी स्थिति महसूस हो, जैसे तेज सिरदर्द, घबराहट, चक्कर या बेचैनी हो तो तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए और उनकी सलाह का पालन करना चाहिए. ऐसी स्थिति में स्वयं से दवा बदलना या नजरअंदाज करना सही नहीं होता. सही मेडिकल सलाह, संतुलित आहार और नियमित दिनचर्या अपनाकर बीपी मरीज भी सुरक्षित तरीके से रोजा रख सकते हैं और रमजान की इबादत को मुकम्मल कर सकते हैं.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
असम चुनाव: 'देबव्रत सैकिया इस बार अपना गढ़ हारेंगे', केंद्रीय मंत्री बड़ा का बयान, जानिए क्या कहा

April 3, 2026/
8:09 am

विदेश राज्य मंत्री सेक्योर मार्गेरिटा ने गुरुवार को दावा किया कि आगामी असम विधानसभा चुनाव में बीजेपी नाजिरा सेंट्रल सीट...

'कम से कम 10 बार खुल गया', काउंटींग से पहले बंगाल में स्ट्रांगरूम कंसोल पर सेमेस्टर ब्रेक; बीजेपी ने भी लगाया आरोप

May 1, 2026/
11:24 pm

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: पश्चिम बंगाल में गणना से पहले अर्थशास्त्र अपने उफान पर है। इस बार पैरा स्ट्रांगरूम...

Mexico vs South Africa Live Score Updates, FIFA World Cup 2026: Follow MEX vs RSA football match minute-by-minute commentary, latest score, lineups, key events, and highlights.

June 12, 2026/
12:29 am

आखरी अपडेट:12 जून, 2026, 00:29 IST अपनी पार्टी के अस्तित्व और अपने भतीजे के भविष्य के बीच चयन करना ममता...

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: 'बंगाल चुनाव के बाद कैश और गैस बंद कर्ज़ी बीजेपी...', ममता बनर्जी का केंद्र सरकार पर हमला

March 30, 2026/
4:12 pm

पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले ठीक है भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर मंथन किया था। अब ममता...

पीएम मोदी UAE के दौरे पर रवाना:राष्ट्रपति अल नाहयान मुलाकात करेंगे, दोनों देशों के बीच ऊर्जा समझौते संभव

May 15, 2026/
11:53 am

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छह दिन के विदेश दौरे पर रवाना हो गए हैं। उनके दौरे का पहला पड़ाव UAE होगा,...

क्लासरूम में ग्रिल गिरने से छठी क्लास के छात्र की:डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन ऑफिसर ने लापारवाही मानी, प्रिंसिपल को सस्पेंड किया

May 7, 2026/
9:07 pm

बिहार के बेगूसराय में एक सरकारी स्कूल के भीतर हुई लापरवाही ने 12 साल के छात्र की जान ले ली।...

अनिल-अंबानी की रिलायंस पावर के ठिकानों पर ED का छापा:सुबह होने से पहले ही पहुंची 15 टीमें; बैंक कर्ज और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है मामला

March 6, 2026/
11:26 am

ED ने आज यानी 6 मार्च को उद्योगपति अनिल अंबानी और उनकी कंपनी रिलायंस पावर से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी...

गिलगित-बाल्टिस्तान चुनाव पर गहराया विवाद | कार्रवाई और चुनाव में धांधली के दावे सतह|पाकिस्तान|टीआरएस

June 1, 2026/
8:32 pm

7 जून के चुनाव से पहले गिलगित-बाल्टिस्तान में चुनाव पूर्व कार्रवाई के ताजा आरोप सामने आए हैं, जिससे क्षेत्र में...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

क्या बीपी मरीज भी रख सकते हैं रोज, इनके लिए भूखा रहना कितना ठीक, डॉक्टर ने बताया सही तरीका

authorimg

Last Updated:

रमजान का महीना चल रहा है. मुस्लिम समुदाय इस दौरान पूरे दिन भूखे-प्यासे रहकर अल्लाह की इबादत करता हैा. कई लोग ऐसे भी होते हैं, जो बीपी की समस्या से ग्रस्त हैं. सवाल उठता है कि उनके लिए रोजा रखना कितना सुरक्षित है. लोकल 18 ने इस बारे में अलीगढ़ के चिकित्सक डॉ. इरफान अहमद खान से बात की. वे बताते हैं कि ऐसे लोगों को रोजा रखते समय सावधानी बरतने की जरूरत है. जिन मरीजों की पहले से ब्लड प्रेशर की दवा चल रही है, उन्हें रोजा शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श कर दवाइयों का सही शेड्यूल तय कर लेना चाहिए.

अलीगढ़. रमजान का पवित्र महीना इबादत, संयम और आत्मअनुशासन का संदेश देता है. इस दौरान रोजेदार पूरे दिन भूखे-प्यासे रहकर अल्लाह की इबादत करते हैं. हालांकि कई लोग ऐसे भी होते हैं, जो ब्लड प्रेशर (बीपी) की समस्या से ग्रस्त हैं और उन्हें रोजा रखते समय अपनी सेहत को लेकर विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होती है. लोकल 18 ने इस विषय पर अलीगढ़ के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के डिपार्टमेंट ऑफ फार्मकोलॉजी में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. इरफान अहमद खान से बात की. डॉ. इरफान अहमद खान बताते हैं कि रमजान केवल इबादत का महीना ही नहीं, बल्कि शरीर को संतुलित करने का भी समय होता है. सही खान-पान और दिनचर्या अपनाने से शरीर को डिटॉक्स होने में भी मदद मिलती है.

रोजे से पहले डॉक्टर की सलाह

डॉ. इरफान के मुताबिक, जिन मरीजों की पहले से ब्लड प्रेशर की दवा चल रही है, उन्हें रोजा शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर से जरूर परामर्श लेना चाहिए, ताकि दवाइयों का सही शेड्यूल तय किया जा सके. डॉक्टर की सलाह से यह तय किया जाता है कि दवा इफ्तार और सहरी के बीच किस समय लेनी है, जिससे बीपी नियंत्रित बना रहे और रोजा भी आसानी से पूरा हो सके.

डॉ. इरफान ने बताया कि रोजे के दौरान जीवनशैली और खान-पान में बदलाव करना बेहद जरूरी है. तेल, ज्यादा चिकनाई और मसालेदार भोजन से परहेज करना चाहिए, क्योंकि ऐसे खाद्य पदार्थ ब्लड प्रेशर बढ़ा सकते हैं. नमक का सेवन कम रखना चाहिए, जिससे बीपी बेहतर तरीके से नियंत्रित रहता है. फल और हरी सब्जियों को डाइट में शामिल करना फायदेमंद है. डॉ. इरफान के अनुसार, जिन लोगों को माइल्ड हाइपरटेंशन है, यानी जिनका ब्लड प्रेशर बहुत ज्यादा नहीं बढ़ा हुआ है, वे नियमित सावधानियों से बिना अतिरिक्त दवा के भी काफी हद तक बीपी नियंत्रित रख सकते हैं. इसके लिए रोजाना कम से कम 20 मिनट की ब्रिस्क वॉक, संतुलित आहार और नमक की मात्रा कम करना बेहद असरदार उपाय हैं. तनाव से दूर रहना और सकारात्मक पारिवारिक व सामाजिक माहौल बनाए रखना भी ब्लड प्रेशर नियंत्रण में भूमिका निभाता है.

हालात बिगड़ने पर करें क्या

डॉ. इरफान बताते हैं कि अगर अचानक ब्लड प्रेशर बढ़ने जैसी स्थिति महसूस हो, जैसे तेज सिरदर्द, घबराहट, चक्कर या बेचैनी हो तो तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए और उनकी सलाह का पालन करना चाहिए. ऐसी स्थिति में स्वयं से दवा बदलना या नजरअंदाज करना सही नहीं होता. सही मेडिकल सलाह, संतुलित आहार और नियमित दिनचर्या अपनाकर बीपी मरीज भी सुरक्षित तरीके से रोजा रख सकते हैं और रमजान की इबादत को मुकम्मल कर सकते हैं.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket