Monday, 02 Nov 2026 | 06:24 PM

Trending :

‘मंजुम्मेल बॉयज’ के डायरेक्टर के खिलाफ यौन उत्पीड़न का केस:चिदंबरम एस पोडुवाल पर कोच्चि में महिला की शिकायत के बाद मामला दर्ज

सुपरहिट मलयालम फिल्म ‘मंजुम्मेल बॉयज’ के डायरेक्टर चिदंबरम एस पोडुवाल के खिलाफ केरल में यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है। PTI की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि कोच्चि की एर्नाकुलम साउथ पुलिस ने रविवार को एक महिला की शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया। शिकायत 2022 में हुई एक कथित घटना से जुड़ी है। पुलिस के मुताबिक आरोप है कि उन्होंने एलामकुलम स्थित महिला के अपार्टमेंट में जबरन प्रवेश किया और उसके साथ यौन उत्पीड़न किया। मामला भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 और 75 के तहत दर्ज किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, केस दर्ज करने से पहले शिकायतकर्ता का बयान लिया गया। उन्होंने कहा कि फिल्म डायरेक्टर को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया जाएगा। हालांकि, चिदंबरम ने अब तक इन आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। कौन हैं चिदंबरम एस पोडुवाल?
चिदंबरम एस पोडुवाल मलयालम फिल्म निर्देशक और लेखक हैं। उन्होंने ‘जन.ई.मैन’ (2021) और ‘मंजुम्मेल बॉयज’ (2024) फिल्मों का निर्देशन किया है। चिदंबरम को मंजुम्मेल बॉयज से खास पहचान मिली।
बता दें कि मंजुम्मेल बॉयज 200 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाने वाली पहली मलयालम फिल्म बनी थी। इसने 2018 (2023) को पीछे छोड़ते हुए सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मलयालम फिल्म का रिकॉर्ड बनाया। बाद में L2: एम्पुरान (2025) ने इसे पीछे छोड़ दिया। फिलहाल यह भारत में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मलयालम फिल्म है। फिल्म ने 55वें केरल स्टेट फिल्म अवॉर्ड्स में 10 पुरस्कार जीते। इनमें बेस्ट फिल्म, बेस्ट डायरेक्टर और बेस्ट स्क्रीनप्ले शामिल हैं। यह केरल स्टेट फिल्म अवॉर्ड्स में किसी एक फिल्म को मिले सबसे अधिक पुरस्कार हैं। इसके अलावा मंजुम्मेल बॉयज ने 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ (2026) में सर्वश्रेष्ठ फिल्म (मलयालम) का पुरस्कार भी जीता।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Bill Gates Epstein Files Row; India AI Summit Speech

February 19, 2026/
9:27 am

नई दिल्ली2 दिन पहले कॉपी लिंक माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स नई दिल्ली में चल रही AI समिट में अपना...

वैभव ने बुमराह की पहली बॉल पर सिक्स लगाया:यशस्वी के IPL में 100 सिक्स पूरे, राजस्थान की दूसरी फास्टेस्ट टीम फिफ्टी; मोमेंट्स-रिकार्ड्स

April 8, 2026/
4:30 am

राजस्थान रॉयल्स ने मंगलवार को IPL 2026 के 13वें मैच में मुंबई इंडियंस को 27 रन से हरा दिया। बारिश...

शख्स ने गोली मारकर आत्महत्या की:पुलिस ने पिस्टल के लाइसेंस और कारणों की जांच शुरू की

April 2, 2026/
10:14 pm

नरसिंहपुर जिले के सालीचौका क्षेत्र में गुरुवार शाम को 42 वर्षीय अनुपम राय ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना...

PF Withdrawal Rule Change: 75% Limit Explained

July 2, 2026/
10:34 am

नई दिल्ली10 मिनट पहले कॉपी लिंक अब नौकरीपेशा लोग बीमारी, शिक्षा, शादी और घर जैसी जरूरतों के लिए अपने PF...

लेक्चरर-कोच एग्जाम-कल से दर्ज कराएं ऑब्जेक्शन:RPSC ने जारी की थी 7 सब्जेक्ट की मॉडल आंसर-की, 19 जून लास्ट डेट

June 16, 2026/
2:33 pm

राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से लेक्चरर-कोच (माध्यमिक शिक्षा विभाग) परीक्षा-2025 की जारी की गई जनरल अवेयरनेस एंड जनरल...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर बालाघाट में चर्चा:महिलाएं बोलीं- संसद में 33 प्रतिशत आरक्षण से बढ़ेगी राजनीतिक भागीदारी, 16 अप्रैल से विशेष सत्र

April 11, 2026/
6:45 pm

केंद्र सरकार की ओर से संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के उद्देश्य से लाए जा...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

‘मंजुम्मेल बॉयज’ के डायरेक्टर के खिलाफ यौन उत्पीड़न का केस:चिदंबरम एस पोडुवाल पर कोच्चि में महिला की शिकायत के बाद मामला दर्ज

‘मंजुम्मेल बॉयज’ के डायरेक्टर के खिलाफ यौन उत्पीड़न का केस:चिदंबरम एस पोडुवाल पर कोच्चि में महिला की शिकायत के बाद मामला दर्ज

सुपरहिट मलयालम फिल्म ‘मंजुम्मेल बॉयज’ के डायरेक्टर चिदंबरम एस पोडुवाल के खिलाफ केरल में यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है। PTI की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि कोच्चि की एर्नाकुलम साउथ पुलिस ने रविवार को एक महिला की शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया। शिकायत 2022 में हुई एक कथित घटना से जुड़ी है। पुलिस के मुताबिक आरोप है कि उन्होंने एलामकुलम स्थित महिला के अपार्टमेंट में जबरन प्रवेश किया और उसके साथ यौन उत्पीड़न किया। मामला भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 और 75 के तहत दर्ज किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, केस दर्ज करने से पहले शिकायतकर्ता का बयान लिया गया। उन्होंने कहा कि फिल्म डायरेक्टर को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया जाएगा। हालांकि, चिदंबरम ने अब तक इन आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। कौन हैं चिदंबरम एस पोडुवाल?
चिदंबरम एस पोडुवाल मलयालम फिल्म निर्देशक और लेखक हैं। उन्होंने ‘जन.ई.मैन’ (2021) और ‘मंजुम्मेल बॉयज’ (2024) फिल्मों का निर्देशन किया है। चिदंबरम को मंजुम्मेल बॉयज से खास पहचान मिली।
बता दें कि मंजुम्मेल बॉयज 200 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाने वाली पहली मलयालम फिल्म बनी थी। इसने 2018 (2023) को पीछे छोड़ते हुए सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मलयालम फिल्म का रिकॉर्ड बनाया। बाद में L2: एम्पुरान (2025) ने इसे पीछे छोड़ दिया। फिलहाल यह भारत में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मलयालम फिल्म है। फिल्म ने 55वें केरल स्टेट फिल्म अवॉर्ड्स में 10 पुरस्कार जीते। इनमें बेस्ट फिल्म, बेस्ट डायरेक्टर और बेस्ट स्क्रीनप्ले शामिल हैं। यह केरल स्टेट फिल्म अवॉर्ड्स में किसी एक फिल्म को मिले सबसे अधिक पुरस्कार हैं। इसके अलावा मंजुम्मेल बॉयज ने 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ (2026) में सर्वश्रेष्ठ फिल्म (मलयालम) का पुरस्कार भी जीता।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket