Friday, 23 Oct 2026 | 04:25 AM

Trending :

EXCLUSIVE

कनाडा में पंजाबी यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल की हत्या:हमलावरों ने घर में घुसकर चाकू मारे; हरियाणा में जन्मी, लुधियाना में रही; विवादित टिप्पणियां करती थीं

कनाडा में पंजाबी मूल की यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल (45) की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। कैनेडियन पुलिस के मुताबिक मंगलवार की रात करीब साढ़े 9 बजे हमलावर उसके घर में घुसे। उसे घर के भीतर ही चाकू मारे गए। जिसके बाद हमलावर उसे लहूलुहान हालत में छोड़कर फरार हो गए। नैन्सी कनाडा के विंडसर इलाके में रहती थी। इसका पता चलने के बाद पुलिस वहां पहुंची। जहां से नैन्सी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। वहां के डॉक्टरों के मुताबिक उसे काफी गंभीर चोटें लगी हुई थीं। जिस वजह से उसकी मौत हो गई। नैन्सी मूल रूप से लुधियाना के जोधा गांव की रहने वाली थी। हालांकि उसकी स्कूलिंग हरियाणा से हुई थी। नैन्सी अपने यूट्यूब वीडियो को लेकर सुर्खियों में रहती थी। जिसमें वह खुलकर खालिस्तानियों से लेकर अकाल तख्त जत्थेदार और डेरा ब्यास मुखी तक की आलोचना करती थी। नैन्सी ग्रेवाल के कत्ल पर पुलिस की 3 अहम बातें… कत्ल से पहले आखिरी पोस्ट, अकाल तख्त जत्थेदार पर विवादित टिप्पणी
नैन्सी ग्रेवाल के इंस्टाग्राम अकाउंट पर आखिरी पोस्ट में उसने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार पर विवादित टिप्पणी की थी। इसमें वह किसी सतनाम सिंह नाम के व्यक्ति के बयान का समर्थन करती है। वह अकाल तख्त जत्थेदार को चेतावनी देती हुई नजर आ रही थी कि जब अवाम इकट्‌ठा हो गई और सच्चे सिख साथ हो गए तो उन्हें नहीं छोड़ेंगे। इसके अलावा अकाल तख्त जत्थेदार के कपड़ों को लेकर भी कई किस्म की विवादित बातें कहीं थीं। यह वीडियो उसके कत्ल वाले दिन यानी 3 फरवरी से 6 दिन पहले का है। डेरा ब्यास मुखी पर भी उठाए थे सवाल
नैन्सी ग्रेवाल ने कुछ दिन पहले एक वीडियो के जरिए ब्यास स्थित राधा स्वामी डेरे के मुखी बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों पर भी वीडियो के जरिए आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। नैन्सी कह रही थी कि लोग कहते हैं कि उनके बाबा जी नशा छुड़ाते हैं। मगर, क्या उन्होंने कहीं नशा मुक्ति सेंटर खोला है और कहां पर खोला है मुझे बताएं। कितने बच्चों के नशे छुड़ा दिया। जो बच्चा नशा करता है उसके मां बाप भी कहते हैं कि नशा नहीं करना। ये भी डेरे में ऐसा ही कहते हैं। इन्होंने पंजाब में कितने भले काम किए हैं। नैन्सी ने कहा था कि बाबाओं के पीछे न जाएं बल्कि मेहनत करके खुद प्राप्त करो। सुखबीर बादल, मजीठिया व राजा वड़िंग पर की टिप्पणी
नैन्सी ग्रेवाल ने एक वीडियो में सुखबीर बादल पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि सिंगर केएस मक्खन को पार्टी में शामिल कर दिया। केएस मक्खन पर कथित ड्रग के केस हैं। उससे बचने के लिए वो राजनीति में आया। उसे किसी ने स्कीम दी है कि अगर तू इस रूप में राजनीति में आ गया तो सिख तेरे साथ खड़े हो जाएंगे और तुझे बचा देंगे। यहां पर भी लोग इस तरह की हरकतें करते हैं। इसने कुछ देर ढोंग किया और उसके बाद फिर पुराने रूप में आ गया। इसने बेअदबी की। एक बार मेरा शो था उसमें ये गेस्ट आया था। मैं स्टेज होस्ट कर रही थी। ये किसी बंदे को बंदा नहीं समझ रहा था। राजा वड़िंग को लेकर नैन्सी ने कहा था कि उन्हें पता नहीं चलता कि बोलना क्या है? कपिल शर्मा से अपील है है कि इन्हें अपने शो में बुला दें। तेरा शो खूब चलेगा। बादल अगर सीएम बन गया तो कभी नशा खत्म नहीं होगा। खालिस्तानियों पर टिप्पणी करती थी, फिर कहा- मैं खालिस्तान विरोधी नहीं
नैंसी ग्रेवाल ने खालिस्तानियों को लेकर भी टिप्पणी करती थी। उसने भारतीय झंडा जलाने जाने पर कहा था कि इस तरह से अलग देश मिल जाता तो अब तक मिल चुका होता। इसके अलावा भी उसने खालिस्तानियों पर कई तरह की टिप्पणी की थी। हालांकि हाल ही में 21 फरवरी को एक वीडियो पोस्ट में नैन्सी ने कहा था कि मेरे खिलाफ अफवाह फैलाई जा रही है कि मैं खालिस्तान के खिलाफ हूं। मैं खालिस्तान के खिलाफ नहीं हूं। तुम्हें खालिस्तान चाहिए तो तुम अपनी मांग रखो। मुझे कोई प्राॅब्लम नहीं है। लेकिन जो लोग सोशल मीडिया पर बैठकर खालिस्तान की बात करते हैं। लड़कियों को उठाने की बात करते हैं। खालिस्तान समर्थकों ने कनाडा में हिंदोस्तान का झंडा फाड़ दिया। ऐसे वीडियो मेरे पास आई हैं, मैं उन खालिस्तानियों के खिलाफ हूं। पीसफुली जो करना है वो करें। मेरे बोलने से न तो खालिस्तान न बनेगा, न बनने से रूकेगा। मेरे बारे में गलत न बोलें। मैं उन खालिस्तानियों के खिलाफ हूं, जो लोगों को जान से मारने की धमकी देते हैं। जो लोगों को मारते हैं। कनाडा में 12 खालिस्तानियों को पकड़ने की बात की जा रही है। मैं उसके खिलाफ हूं। मैं खालिस्तानियों को मारने वालों के भी खिलाफ हूं। भारत की एजेंसियां करवा रही हैं, इसके कोई प्रमाण नहीं हैं। अगर भारत की एजेंसियां गैंगस्टरों के जरिए कनाडा में हत्याएं करवा रही हैं तो मैं उसके भी खिलाफ हूं। भारत को कोई राइट नहीं किसी को उसके देश में मारने की। इंडिया ने ऐसे एजेंट छोड़े हैं तो ऐसा न करें इससे नफरत फैलेगी। खालिस्तानियों से भी अपील है कि भारत के झंडे को न फाड़ें। नैन्सी ग्रेवाल स्टेज शो करती थी, AAP से जुड़कर कनाडा चली गई
नैन्सी ग्रेवाल पहले स्टेज शो करती थी। वह रहने वाली लुधियाना के जोधा की रहने वाली थी लेकिन उसके ज्यादातर शो जालंधर, कपूरथला और होशियारपुर सरीखे दोआबा एरिया में होते थे। उसने समाज सेवा से काम शुरू करने के बाद सिंगिंग शुरू कर दी थी। 2015 तक उसने स्टेज प्रोग्राम किए। इसके बाद वह आम आदमी पार्टी (AAP) से जुड़ गई। फिर कुछ ही समय बाद वह कनाडा चली गईं। नैन्सी ने अपने फेसबुक पेज पर होमटाउन लुधियाना लिखा हुआ है। हालांकि उसने अपनी स्कूलिंग हरियाणा के सतलुज पब्लिक स्कूल का नाम लिखा है। इसके अलावा कॉलेज की पढ़ाई गवर्नमेंट कॉलेज सिरसा से बताई गई है। वहीं नर्सिंग की पढ़ाई यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो लिखा है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
दिल्ली-लंदन एअर इंडिया फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी:खराबी के बावजूद 7 घंटे हवा में रही; 15 मार्च को भी डायवर्ट करना पड़ा था

March 26, 2026/
3:12 pm

नई दिल्ली से लंदन जा रहा एअर इंडिया का A350 विमान गुरुवार को तकनीकी खराबी के कारण वापस दिल्ली लौट...

Smoke rises after an Israeli strike on a bridge in lebanon. (File Image: Reuters)

March 26, 2026/
11:10 am

आखरी अपडेट:26 मार्च, 2026, 11:10 IST पारुल दास ने अपने क्षेत्र में एक बीएसएफ शिविर स्थापित करने के लिए कहा,...

पद्म भूषण मिलने के बाद भावुक हुईं सिंगर अल्का याग्निक:कहा- मुश्किल दौर से गुजर रही हूं; 2 साल पहले अचानक सुनाई देना बंद हुआ, सिंगिंग छोड़ी

June 24, 2026/
10:47 am

सिंगर अल्का याग्निक को मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है। सम्मान लेने से पहले...

Akanksha Chamola Lock Upp Divorce Reveal

July 1, 2026/
8:08 pm

30 मिनट पहले कॉपी लिंक टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला के रियलिटी शो ‘लॉक अप सीजन 2’ में तलाक के एलान...

Google Preferred Source CTA

September 9, 2026/
1:50 pm

ऑफिस या जिंदगी की परेशानियां किसी करीबी से साझा करने पर मन हल्का होता है। लेकिन अगर हर बातचीत में...

राजनीति

कनाडा में पंजाबी यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल की हत्या:हमलावरों ने घर में घुसकर चाकू मारे; हरियाणा में जन्मी, लुधियाना में रही; विवादित टिप्पणियां करती थीं

कनाडा में पंजाबी यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल की हत्या:हमलावरों ने घर में घुसकर चाकू मारे; हरियाणा में जन्मी, लुधियाना में रही; विवादित टिप्पणियां करती थीं

कनाडा में पंजाबी मूल की यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल (45) की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। कैनेडियन पुलिस के मुताबिक मंगलवार की रात करीब साढ़े 9 बजे हमलावर उसके घर में घुसे। उसे घर के भीतर ही चाकू मारे गए। जिसके बाद हमलावर उसे लहूलुहान हालत में छोड़कर फरार हो गए। नैन्सी कनाडा के विंडसर इलाके में रहती थी। इसका पता चलने के बाद पुलिस वहां पहुंची। जहां से नैन्सी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। वहां के डॉक्टरों के मुताबिक उसे काफी गंभीर चोटें लगी हुई थीं। जिस वजह से उसकी मौत हो गई। नैन्सी मूल रूप से लुधियाना के जोधा गांव की रहने वाली थी। हालांकि उसकी स्कूलिंग हरियाणा से हुई थी। नैन्सी अपने यूट्यूब वीडियो को लेकर सुर्खियों में रहती थी। जिसमें वह खुलकर खालिस्तानियों से लेकर अकाल तख्त जत्थेदार और डेरा ब्यास मुखी तक की आलोचना करती थी। नैन्सी ग्रेवाल के कत्ल पर पुलिस की 3 अहम बातें… कत्ल से पहले आखिरी पोस्ट, अकाल तख्त जत्थेदार पर विवादित टिप्पणी
नैन्सी ग्रेवाल के इंस्टाग्राम अकाउंट पर आखिरी पोस्ट में उसने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार पर विवादित टिप्पणी की थी। इसमें वह किसी सतनाम सिंह नाम के व्यक्ति के बयान का समर्थन करती है। वह अकाल तख्त जत्थेदार को चेतावनी देती हुई नजर आ रही थी कि जब अवाम इकट्‌ठा हो गई और सच्चे सिख साथ हो गए तो उन्हें नहीं छोड़ेंगे। इसके अलावा अकाल तख्त जत्थेदार के कपड़ों को लेकर भी कई किस्म की विवादित बातें कहीं थीं। यह वीडियो उसके कत्ल वाले दिन यानी 3 फरवरी से 6 दिन पहले का है। डेरा ब्यास मुखी पर भी उठाए थे सवाल
नैन्सी ग्रेवाल ने कुछ दिन पहले एक वीडियो के जरिए ब्यास स्थित राधा स्वामी डेरे के मुखी बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों पर भी वीडियो के जरिए आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। नैन्सी कह रही थी कि लोग कहते हैं कि उनके बाबा जी नशा छुड़ाते हैं। मगर, क्या उन्होंने कहीं नशा मुक्ति सेंटर खोला है और कहां पर खोला है मुझे बताएं। कितने बच्चों के नशे छुड़ा दिया। जो बच्चा नशा करता है उसके मां बाप भी कहते हैं कि नशा नहीं करना। ये भी डेरे में ऐसा ही कहते हैं। इन्होंने पंजाब में कितने भले काम किए हैं। नैन्सी ने कहा था कि बाबाओं के पीछे न जाएं बल्कि मेहनत करके खुद प्राप्त करो। सुखबीर बादल, मजीठिया व राजा वड़िंग पर की टिप्पणी
नैन्सी ग्रेवाल ने एक वीडियो में सुखबीर बादल पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि सिंगर केएस मक्खन को पार्टी में शामिल कर दिया। केएस मक्खन पर कथित ड्रग के केस हैं। उससे बचने के लिए वो राजनीति में आया। उसे किसी ने स्कीम दी है कि अगर तू इस रूप में राजनीति में आ गया तो सिख तेरे साथ खड़े हो जाएंगे और तुझे बचा देंगे। यहां पर भी लोग इस तरह की हरकतें करते हैं। इसने कुछ देर ढोंग किया और उसके बाद फिर पुराने रूप में आ गया। इसने बेअदबी की। एक बार मेरा शो था उसमें ये गेस्ट आया था। मैं स्टेज होस्ट कर रही थी। ये किसी बंदे को बंदा नहीं समझ रहा था। राजा वड़िंग को लेकर नैन्सी ने कहा था कि उन्हें पता नहीं चलता कि बोलना क्या है? कपिल शर्मा से अपील है है कि इन्हें अपने शो में बुला दें। तेरा शो खूब चलेगा। बादल अगर सीएम बन गया तो कभी नशा खत्म नहीं होगा। खालिस्तानियों पर टिप्पणी करती थी, फिर कहा- मैं खालिस्तान विरोधी नहीं
नैंसी ग्रेवाल ने खालिस्तानियों को लेकर भी टिप्पणी करती थी। उसने भारतीय झंडा जलाने जाने पर कहा था कि इस तरह से अलग देश मिल जाता तो अब तक मिल चुका होता। इसके अलावा भी उसने खालिस्तानियों पर कई तरह की टिप्पणी की थी। हालांकि हाल ही में 21 फरवरी को एक वीडियो पोस्ट में नैन्सी ने कहा था कि मेरे खिलाफ अफवाह फैलाई जा रही है कि मैं खालिस्तान के खिलाफ हूं। मैं खालिस्तान के खिलाफ नहीं हूं। तुम्हें खालिस्तान चाहिए तो तुम अपनी मांग रखो। मुझे कोई प्राॅब्लम नहीं है। लेकिन जो लोग सोशल मीडिया पर बैठकर खालिस्तान की बात करते हैं। लड़कियों को उठाने की बात करते हैं। खालिस्तान समर्थकों ने कनाडा में हिंदोस्तान का झंडा फाड़ दिया। ऐसे वीडियो मेरे पास आई हैं, मैं उन खालिस्तानियों के खिलाफ हूं। पीसफुली जो करना है वो करें। मेरे बोलने से न तो खालिस्तान न बनेगा, न बनने से रूकेगा। मेरे बारे में गलत न बोलें। मैं उन खालिस्तानियों के खिलाफ हूं, जो लोगों को जान से मारने की धमकी देते हैं। जो लोगों को मारते हैं। कनाडा में 12 खालिस्तानियों को पकड़ने की बात की जा रही है। मैं उसके खिलाफ हूं। मैं खालिस्तानियों को मारने वालों के भी खिलाफ हूं। भारत की एजेंसियां करवा रही हैं, इसके कोई प्रमाण नहीं हैं। अगर भारत की एजेंसियां गैंगस्टरों के जरिए कनाडा में हत्याएं करवा रही हैं तो मैं उसके भी खिलाफ हूं। भारत को कोई राइट नहीं किसी को उसके देश में मारने की। इंडिया ने ऐसे एजेंट छोड़े हैं तो ऐसा न करें इससे नफरत फैलेगी। खालिस्तानियों से भी अपील है कि भारत के झंडे को न फाड़ें। नैन्सी ग्रेवाल स्टेज शो करती थी, AAP से जुड़कर कनाडा चली गई
नैन्सी ग्रेवाल पहले स्टेज शो करती थी। वह रहने वाली लुधियाना के जोधा की रहने वाली थी लेकिन उसके ज्यादातर शो जालंधर, कपूरथला और होशियारपुर सरीखे दोआबा एरिया में होते थे। उसने समाज सेवा से काम शुरू करने के बाद सिंगिंग शुरू कर दी थी। 2015 तक उसने स्टेज प्रोग्राम किए। इसके बाद वह आम आदमी पार्टी (AAP) से जुड़ गई। फिर कुछ ही समय बाद वह कनाडा चली गईं। नैन्सी ने अपने फेसबुक पेज पर होमटाउन लुधियाना लिखा हुआ है। हालांकि उसने अपनी स्कूलिंग हरियाणा के सतलुज पब्लिक स्कूल का नाम लिखा है। इसके अलावा कॉलेज की पढ़ाई गवर्नमेंट कॉलेज सिरसा से बताई गई है। वहीं नर्सिंग की पढ़ाई यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो लिखा है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket