Tuesday, 06 Oct 2026 | 04:15 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Akanksha Chamola Lock Upp Divorce Reveal

30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला के रियलिटी शो ‘लॉक अप सीजन 2’ में तलाक के एलान पर गौरव खन्ना के दोस्त और एक्टर अनुज सचदेवा ने प्रतिक्रिया दी है। अनुज ने विक्की लालवानी को दिए इंटरव्यू में बताया की वे खुद इस खुलासे से हैरान हैं।

उनके मुताबिक, गौरव को इस बात का बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि आकांक्षा शो में अपनी शादी टूटने की बात सार्वजनिक करेंगी। आकांक्षा ने शो होस्ट फराह खान और रितेश देशमुख के सामने खुलासा किया था कि वे और गौरव एक साल से अलग रह रहे हैं।

गौरव के दोस्त और एक्टर अनुज सचदेवा।

गौरव के दोस्त और एक्टर अनुज सचदेवा।

दावा- गौरव को नहीं थी जानकारी अनुज सचदेवा ने बताया कि खबर सामने आने के बाद उन्होंने गौरव खन्ना से बात की थी। अनुज ने कहा, “मुझे नहीं पता था कि गौरव और आकांक्षा पिछले 9 महीनों से साथ नहीं रह रहे हैं। खबर आने के बाद मेरी गौरव से बात हुई। गौरव को इस बात की बिल्कुल जानकारी नहीं थी कि आकांक्षा लॉक अप शो में उनके रिश्ते के स्टेटस को इस तरह सबके सामने लेकर आएंगी।”

आकांक्षा ने‘लॉक अप सीजन 2’ में गौरव से अलग होने का एलान किया था।

निजी बातों को बाहर नहीं ला रहे गौरव अनुज ने गौरव का सपोर्ट करते हुए कहा कि गौरव अपनी निजी जिंदगी की बातों को पब्लिक में लेकर नहीं आ रहे हैं। अनुज के मुताबिक, गौरव आकांक्षा से बहुत प्यार करते थे और उन्होंने आकांक्षा को वो सब कुछ दिया जो वे चाहती थीं। शादी में आई दिक्कतों को लेकर गौरव ने कभी बाहर किसी से कोई शिकायत नहीं की थी और वे गरिमा बनाए हुए हैं।

बच्चे की बात पर अनुज ने जताया संदेह शो में आकांक्षा ने कंटेस्टेंट्स को बताया था कि गौरव को बच्चे चाहिए थे, लेकिन वे मां नहीं बनना चाहती थीं, इसलिए दोनों अलग हो रहे हैं। इस बात पर अनुज ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि यह असली वजह है। वैसे भी यह बहुत ही पर्सनल मामला है जिस पर किसी को भी कयास नहीं लगाने चाहिए। आकांक्षा ने पहले कभी इस बारे में बाहर बात नहीं की थी। मुझे संदेह है कि शायद शो की टीआरपी या अटेंशन बढ़ाने के लिए उन्होंने ऐसा किया है।”

दोनों ने 24 नवंबर 2016 को गौरव के होमटाउन कानपुर में शादी कर ली थी।

गौरव खन्ना बोले- प्यार आज भी उतना ही

कल गौरव खन्ना ने अपनी पत्नी आकांक्षा चमोला से तलाक पर पहली बार बयान दिया। ‘लाफ्टर शेफ्स’ के सेट के बाहर मीडिया से बात करते हुए गौरव ने कहा कि वे आकांक्षा को हमेशा सपोर्ट करेंगे क्योंकि वे उनकी पत्नी हैं। गौरव ने आकांक्षा को उनके नए शो के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं।

उन्होंने कहा, “प्यार आज भी उतना ही है और सपोर्ट भी उतना ही है। मैं हमेशा आकांक्षा को सपोर्ट करूंगा, वो मेरी बीवी है। प्यार किया तो पीछे क्यों हटूं।” गौरव ने आगे कहा कि वे हमेशा आकांक्षा के साथ खड़े हैं और चाहते हैं कि वो शो में अच्छा खेलें और जीतकर आएं।

एक साल से अलग रह रहे हैं दोनों आकांक्षा ने शो के लॉन्च इवेंट में यह भी साफ किया था कि वे और गौरव पिछले एक साल से एक-दूसरे से अलग रह रहे हैं। उन्होंने गौरव से बातचीत में कहा था कि अगर वे इस वजह से अलग होना चाहते हैं, तो यह फैसला बिल्कुल सही है। सोशल मीडिया पर इस एलान के बाद से ही काफी चर्चा हो रही है। कई सोशल मीडिया यूजर्स और फैंस इसे शो के लिए एक पीआर स्टंट भी बता रहे हैं।

गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला के रिश्ते की शुरुआत टीवी इंडस्ट्री में काम करने के दौरान हुई थी।

नवंबर 2016 में हुई थी गौरव-आकांक्षा की शादी गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला के रिश्ते की शुरुआत टीवी इंडस्ट्री में काम करने के दौरान हुई थी। दोनों की पहली मुलाकात एक ऑडिशन के सिलसिले में हुई थी, जिसके बाद वे दोस्त बन गए। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद, दोनों ने 24 नवंबर 2016 को गौरव के होमटाउन कानपुर में शादी कर ली थी।

गौरव खन्ना जहां ‘अनुपमा’ और ‘बिग बॉस 19’ जैसे शोज से पहचान बना चुके हैं, वहीं आकांक्षा चमोला ने भी ‘स्वरागिनी’ जैसी कई टीवी सीरियल्स में अहम किरदार निभाए हैं। शादी के बाद कई मौकों पर दोनों को एक साथ देखा जाता रहा है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Europe Refuses to Support Hormuz Operation

March 17, 2026/
1:18 pm

वॉशिंगटन डीसी23 मिनट पहले कॉपी लिंक ईरान में खामेनेई समेत 40 से भी ज्यादा अधिकारियों के मारे जाने के बाद...

इस हफ्ते सोने-चांदी में गिरावट रही:चांदी की कीमत ₹2650 कम होकर ₹2.66 लाख किलो हुई, सोना ₹1654 सस्ता हुआ

May 30, 2026/
12:12 pm

सोने-चांदी के दाम में इस हफ्ते गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट...

मातृभाषा दिवस पर गूंजा अपनी जड़ों से जुड़ने का संदेश:इंदौर में विविध भाषाओं का भव्य उत्सव, भारतीय भाषा पर्व में वक्ताओं ने जताई चिंता

February 23, 2026/
12:26 am

अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर शहर में ‘भारतीय भाषा पर्व’ का भव्य आयोजन हुआ। डॉक्टर हेडगेवार स्मारक समिति एवं...

गलगोटिया यूनिवर्सिटी AI समिट से बाहर:पहले चीनी रोबोट, फिर ड्रोन को अपना बताया; कांग्रेस बोली- सरकार ने देश की इमेज खराब की

February 18, 2026/
8:57 am

चीनी रोबोट और कोरियन ड्रोन को अपना प्रोजेक्ट बताने वाली गलगोटिया यूनिवर्सिटी को इंडिया AI इम्पैक्ट समिट एक्सपो से बाहर...

कैप नंबर-122 वैभव सूर्यवंशी,37 साल पुराना सचिन का रिकॉर्ड तोड़ा:इंटरनेशनल डेब्यू करने पर पिता को किया फोन, मैच से पहले दी थी ये सलाह

July 5, 2026/
10:23 am

वैभव सूर्यवंशी ने शनिवार को अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था। इसी के साथ वैभव ने सचिन तेंदुलकर का 37 साल...

इंग्लैंड लॉर्ड्स टेस्ट जीतने से 5 विकेट दूर:न्यूजीलैंड को 199 रन की जरूरत; बारिश की वजह से तीसरे दिन स्टंप्स हुआ

June 6, 2026/
11:01 pm

लॉर्ड्स टेस्ट के तीसरे दिन इंग्लैंड मजबूत स्थिति में पहुंच गया है। बारिश की वजह से दिन का खेल खत्म...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Akanksha Chamola Lock Upp Divorce Reveal

Akanksha Chamola Lock Upp Divorce Reveal

30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला के रियलिटी शो ‘लॉक अप सीजन 2’ में तलाक के एलान पर गौरव खन्ना के दोस्त और एक्टर अनुज सचदेवा ने प्रतिक्रिया दी है। अनुज ने विक्की लालवानी को दिए इंटरव्यू में बताया की वे खुद इस खुलासे से हैरान हैं।

उनके मुताबिक, गौरव को इस बात का बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि आकांक्षा शो में अपनी शादी टूटने की बात सार्वजनिक करेंगी। आकांक्षा ने शो होस्ट फराह खान और रितेश देशमुख के सामने खुलासा किया था कि वे और गौरव एक साल से अलग रह रहे हैं।

गौरव के दोस्त और एक्टर अनुज सचदेवा।

गौरव के दोस्त और एक्टर अनुज सचदेवा।

दावा- गौरव को नहीं थी जानकारी अनुज सचदेवा ने बताया कि खबर सामने आने के बाद उन्होंने गौरव खन्ना से बात की थी। अनुज ने कहा, “मुझे नहीं पता था कि गौरव और आकांक्षा पिछले 9 महीनों से साथ नहीं रह रहे हैं। खबर आने के बाद मेरी गौरव से बात हुई। गौरव को इस बात की बिल्कुल जानकारी नहीं थी कि आकांक्षा लॉक अप शो में उनके रिश्ते के स्टेटस को इस तरह सबके सामने लेकर आएंगी।”

आकांक्षा ने‘लॉक अप सीजन 2’ में गौरव से अलग होने का एलान किया था।

आकांक्षा ने‘लॉक अप सीजन 2’ में गौरव से अलग होने का एलान किया था।

निजी बातों को बाहर नहीं ला रहे गौरव अनुज ने गौरव का सपोर्ट करते हुए कहा कि गौरव अपनी निजी जिंदगी की बातों को पब्लिक में लेकर नहीं आ रहे हैं। अनुज के मुताबिक, गौरव आकांक्षा से बहुत प्यार करते थे और उन्होंने आकांक्षा को वो सब कुछ दिया जो वे चाहती थीं। शादी में आई दिक्कतों को लेकर गौरव ने कभी बाहर किसी से कोई शिकायत नहीं की थी और वे गरिमा बनाए हुए हैं।

बच्चे की बात पर अनुज ने जताया संदेह शो में आकांक्षा ने कंटेस्टेंट्स को बताया था कि गौरव को बच्चे चाहिए थे, लेकिन वे मां नहीं बनना चाहती थीं, इसलिए दोनों अलग हो रहे हैं। इस बात पर अनुज ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि यह असली वजह है। वैसे भी यह बहुत ही पर्सनल मामला है जिस पर किसी को भी कयास नहीं लगाने चाहिए। आकांक्षा ने पहले कभी इस बारे में बाहर बात नहीं की थी। मुझे संदेह है कि शायद शो की टीआरपी या अटेंशन बढ़ाने के लिए उन्होंने ऐसा किया है।”

दोनों ने 24 नवंबर 2016 को गौरव के होमटाउन कानपुर में शादी कर ली थी।

दोनों ने 24 नवंबर 2016 को गौरव के होमटाउन कानपुर में शादी कर ली थी।

गौरव खन्ना बोले- प्यार आज भी उतना ही

कल गौरव खन्ना ने अपनी पत्नी आकांक्षा चमोला से तलाक पर पहली बार बयान दिया। ‘लाफ्टर शेफ्स’ के सेट के बाहर मीडिया से बात करते हुए गौरव ने कहा कि वे आकांक्षा को हमेशा सपोर्ट करेंगे क्योंकि वे उनकी पत्नी हैं। गौरव ने आकांक्षा को उनके नए शो के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं।

उन्होंने कहा, “प्यार आज भी उतना ही है और सपोर्ट भी उतना ही है। मैं हमेशा आकांक्षा को सपोर्ट करूंगा, वो मेरी बीवी है। प्यार किया तो पीछे क्यों हटूं।” गौरव ने आगे कहा कि वे हमेशा आकांक्षा के साथ खड़े हैं और चाहते हैं कि वो शो में अच्छा खेलें और जीतकर आएं।

एक साल से अलग रह रहे हैं दोनों आकांक्षा ने शो के लॉन्च इवेंट में यह भी साफ किया था कि वे और गौरव पिछले एक साल से एक-दूसरे से अलग रह रहे हैं। उन्होंने गौरव से बातचीत में कहा था कि अगर वे इस वजह से अलग होना चाहते हैं, तो यह फैसला बिल्कुल सही है। सोशल मीडिया पर इस एलान के बाद से ही काफी चर्चा हो रही है। कई सोशल मीडिया यूजर्स और फैंस इसे शो के लिए एक पीआर स्टंट भी बता रहे हैं।

गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला के रिश्ते की शुरुआत टीवी इंडस्ट्री में काम करने के दौरान हुई थी।

गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला के रिश्ते की शुरुआत टीवी इंडस्ट्री में काम करने के दौरान हुई थी।

नवंबर 2016 में हुई थी गौरव-आकांक्षा की शादी गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला के रिश्ते की शुरुआत टीवी इंडस्ट्री में काम करने के दौरान हुई थी। दोनों की पहली मुलाकात एक ऑडिशन के सिलसिले में हुई थी, जिसके बाद वे दोस्त बन गए। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद, दोनों ने 24 नवंबर 2016 को गौरव के होमटाउन कानपुर में शादी कर ली थी।

गौरव खन्ना जहां ‘अनुपमा’ और ‘बिग बॉस 19’ जैसे शोज से पहचान बना चुके हैं, वहीं आकांक्षा चमोला ने भी ‘स्वरागिनी’ जैसी कई टीवी सीरियल्स में अहम किरदार निभाए हैं। शादी के बाद कई मौकों पर दोनों को एक साथ देखा जाता रहा है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket