Tuesday, 15 Sep 2026 | 02:00 AM

Trending :

EXCLUSIVE

अनूपपुर में हाथी का हमला, युवक घायल:खेत में काम करते समय सूंड से पटका; सीएचसी कोतमा में भर्ती

अनूपपुर जिले के कोतमा वन परिक्षेत्र के ग्राम चुकान में गुरुवार शाम करीब 4 बजे एक जंगली हाथी ने खेत में काम कर रहे 20 वर्षीय युवक दारा सिंह पर हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा में भर्ती कराया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा के बीएमओ केएल दीवान ने बताया कि युवक हाथी के हमले से घायल हुआ है, लेकिन उसकी हालत सुरक्षित है और गंभीर चोटें नहीं आई हैं। उसका इलाज जारी है। घायल दारा सिंह, पिता राम सिंह ने बताया कि वह शाम के समय अपने खेत में काम कर रहे थे, तभी हाथी ने पीछे से अचानक सूंड से टक्कर मारकर हमला कर दिया, जिससे वह दूर जा गिरा और उसे चोटें आईं। आसपास काम कर रहे अन्य ग्रामीणों ने घायल दारा सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा पहुंचाया। घटना के बाद भी वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते वन विभाग की निगरानी और चेतावनी व्यवस्था होती तो इस हादसे से बचा जा सकता था। वन विभाग की टीम को जानकारी नहीं कोतमा रेंजर हरीश तिवारी ने बताया कि उन्हें हाथी के संबंध में अभी कोई जानकारी नहीं है और वे जानकारी लेकर टीम भेजने की बात कह रहे हैं। घायल युवक के पास अब तक वन विभाग का कोई भी कर्मचारी नहीं पहुंचा है। घटना के बाद हाथी लगातार इलाके में घूम रहा है, जिससे ग्रामीण खेतों और घरों से बाहर निकलने में डर रहे हैं। 72 दिन से क्षेत्र विचरण कर रहे हाथी उल्लेखनीय है कि अनूपपुर जिले में वर्तमान में चार हाथियों का दल विचरण कर रहा है। इनमें से तीन हाथी पिछले 72 दिनों से क्षेत्र में थे, जबकि एक अन्य हाथी सप्ताहभर पहले आया है। पूर्व में इन हाथियों के हमले में तीन लोगों के घायल होने और इलाज के दौरान मौत होने की घटनाएं हो चुकी हैं। यह घायल होने का चौथा मामला है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
LSG vs RCB Live Score, IPL 2026: Follow Lucknow Super Giants vs Royal Challengers Bengaluru IPL match updates from Lucknow. (Picture Credit: Creimas)

May 7, 2026/
5:45 pm

आखरी अपडेट:07 मई, 2026, 17:45 IST त्रिशंकु विधानसभा तब होती है जब किसी एक पार्टी या गठबंधन को बहुमत का...

Delhi IRS Officer Daughter Murder Case

April 23, 2026/
5:21 am

नई दिल्ली48 मिनट पहले कॉपी लिंक वारदात के बाद घर से बाहर जाता हुआ आरोपी राहुल मीणा। दिल्ली के पॉश...

पंजाबी महिला अमेरिका की जेल में कैद:35 साल बाद अचानक गिरफ्तार, एयरपोर्ट पर हथकड़ी लगाई; बेटा US आर्मी में अफसर

April 22, 2026/
5:25 am

अमेरिका के टेक्सास में रहने वाली पंजाबी मूल की कोर्ट इंटरप्रेटर मीनू बत्रा को 35 साल बाद अचानक गिरफ्तार कर...

महेश बाबू ने धुरंधर 2 की तारीफ की:बोले-एकदम शानदार तरीके से बनाई गई धमाकेदार फिल्म, रणवीर सिंह की एक्टिंग की भी सराहना की

March 20, 2026/
2:56 pm

साउथ एक्टर महेश बाबू ने फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की जमकर तारीफ करते हुए इसे शानदार फिल्म बताया। साथ ही...

सिंगरौली में तीन सूने घरों में चोरी:ताले तोड़कर घुसे चोरों ने लाखों का सामान चुराया; एक स्कूटी भी लेकर फरार

April 28, 2026/
10:56 am

सिंगरौली जिले के विंध्यनगर थाना अंतर्गत जयंत चौकी क्षेत्र में स्थित एनसीएल जयंत परियोजना की CWS कॉलोनी में चोरी की...

ब्रिटेन- 2008 के बाद जन्मे बच्चे तंबाकू नहीं खरीद पाएंगे:जनरेशन बैन कानून दोनों सदनों में पास, 1 जनवरी 2027 से लागू

April 22, 2026/
1:17 pm

ब्रिटेन ने धूम्रपान को रोकने के लिए बहुत सख्त कदम उठाया है। अब वहां नई पीढ़ी के लोगों के लिए...

हॉलीवुड तक पहुंचा हरियाणवी सॉन्ग 'बरसात':स्पाइडर मैन की नई मूवी का हिस्सा बना, एक्टर पीटर की लव स्टोरी दिखाई; बैरण सिंगर्स ने गाया

July 30, 2026/
5:00 am

हरियाणवी सॉन्ग बैरण से बिलबोर्ड तक पहुंच बनाने वाले सुमित-अनुज का नया सॉन्ग ‘बरसात’ अब हॉलीवुड तक पहुंच गया है।...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

अनूपपुर में हाथी का हमला, युवक घायल:खेत में काम करते समय सूंड से पटका; सीएचसी कोतमा में भर्ती

अनूपपुर में हाथी का हमला, युवक घायल:खेत में काम करते समय सूंड से पटका; सीएचसी कोतमा में भर्ती

अनूपपुर जिले के कोतमा वन परिक्षेत्र के ग्राम चुकान में गुरुवार शाम करीब 4 बजे एक जंगली हाथी ने खेत में काम कर रहे 20 वर्षीय युवक दारा सिंह पर हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा में भर्ती कराया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा के बीएमओ केएल दीवान ने बताया कि युवक हाथी के हमले से घायल हुआ है, लेकिन उसकी हालत सुरक्षित है और गंभीर चोटें नहीं आई हैं। उसका इलाज जारी है। घायल दारा सिंह, पिता राम सिंह ने बताया कि वह शाम के समय अपने खेत में काम कर रहे थे, तभी हाथी ने पीछे से अचानक सूंड से टक्कर मारकर हमला कर दिया, जिससे वह दूर जा गिरा और उसे चोटें आईं। आसपास काम कर रहे अन्य ग्रामीणों ने घायल दारा सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा पहुंचाया। घटना के बाद भी वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते वन विभाग की निगरानी और चेतावनी व्यवस्था होती तो इस हादसे से बचा जा सकता था। वन विभाग की टीम को जानकारी नहीं कोतमा रेंजर हरीश तिवारी ने बताया कि उन्हें हाथी के संबंध में अभी कोई जानकारी नहीं है और वे जानकारी लेकर टीम भेजने की बात कह रहे हैं। घायल युवक के पास अब तक वन विभाग का कोई भी कर्मचारी नहीं पहुंचा है। घटना के बाद हाथी लगातार इलाके में घूम रहा है, जिससे ग्रामीण खेतों और घरों से बाहर निकलने में डर रहे हैं। 72 दिन से क्षेत्र विचरण कर रहे हाथी उल्लेखनीय है कि अनूपपुर जिले में वर्तमान में चार हाथियों का दल विचरण कर रहा है। इनमें से तीन हाथी पिछले 72 दिनों से क्षेत्र में थे, जबकि एक अन्य हाथी सप्ताहभर पहले आया है। पूर्व में इन हाथियों के हमले में तीन लोगों के घायल होने और इलाज के दौरान मौत होने की घटनाएं हो चुकी हैं। यह घायल होने का चौथा मामला है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket