Wednesday, 10 Jun 2026 | 08:42 PM

Trending :

EXCLUSIVE

'जनता का पैसा बांग्लादेशी घुसपैठियों में लुटा रहीं ममता दीदी':बंगाल में बोले धामी- वोट बैंक के लिए बनाए जा रहे फर्जी दस्तावेज, कांग्रेस-टीएमसी का डीएनए एक

‘पोरिबोर्तन यात्रा’ में शामिल होने पश्चिमी बंगाल पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ममता बनर्जी पर जमकर हमला किया। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा- वोट बैंक के लालच में बंगाल की जनता के हक का पैसा बांग्लादेशी घुसपैठियों में लुटाया जा रहा है। उनके फर्जी दस्तावेज बनाए जा रहे हैं। उनको संरक्षण दिया जा रहा है। उन्होने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि युवराज देश के बाहर देश को बदनाम करने की कोशिश करते हैं। कांग्रेस और टीएमसी का डीएनए एक ही है। जिनके तीन धागे हैं- भारत विरोधी, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण का समर्थन। हमारे दिलों को जोड़ता है मां गंगा का प्रवाह
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मैं देवभूमि उत्तराखंड से आया हूं। जहां से गंगा मैया निकलती है गंगोत्री। उस स्थल से आज आपके बीच में गंगा के अंतिम छोर गंगासागर की पावन धरती पर आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। भले ही उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल की भौगोलिक रूप से बहुत दूरी है, लेकिन मां गंगा का पवित्र प्रवाह हमारे दिलों को जोड़ता है और हम सब को एक सूत्र में बांधने का काम करता है।

शरणार्थियों के बीच पला-बड़ा
सीएम ने कहा- बांग्लादेश से 1971 के बाद लगातार बड़ी संख्या में जो शरणार्थी आए। ऊधम सिंह नगर के आस पास सब मेरे घर के आस-पास लाखों की संख्या में शरणार्थी वहां पर हैं। उनके बीच में ही मैं भी पला बड़ा हूं। बाग्ला समाज के जितने भी त्योहार होते हैं। सब त्योहारों में मुझे जाने का अवसर मिला। चाहे वो काली पूजा हो या दुर्गा पूजा हो। सारे महोत्सवों के माध्यम से मुझे बांग्ला संस्कृति को नजदीक से जानने का मौका मिला। मैंने इस संस्कृति को गहराई से जानने का प्रयास किया। मुझे ये बोध हुआ कि बंगाल कितना दिव्य और कितना महान है। यह भूमि है भारत को राष्ट्रगान देने वाले रविंद्र नाथ टेगौर और राष्ट्रगीत वंदे मातरम के रचयिता बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय, अध्यात्य के क्षेत्र में रामचंद्र परमहंस दिए, स्वामी विवेकानंद जैसे युगपुरुषों ने यहां से निकलकर पूरी दुनिया को दिशा देने का काम किया। शिकागो के सम्मेलन में उन्होंने ऐसा भाषण दिया कि पूरी दुनिया के अंदर भारत का यशगान हुआ। विज्ञान के क्षेत्र में जगदीश चंद्र बसु और सतेद्र नाथ बसु जी ने पूरी दुनिया में भारत का मस्तक ऊंचा किया। स्वत्रंता सेनानी के महान नायक सुभाष चंद्र बोस और महान क्रांतिकारी खुदी राम बोस की यह तपोस्थली रही है।

जनता संदेश दे रही-अब अन्याय नहीं चलेगा
सीएम ने कहा- आज परिवर्तन यात्रा के पहले दिन मातृशक्ति और युवाओं की उपस्थिति इस बात का प्रमाण है कि बंगाल के अंदर अब परिवर्तन होने वाला है। यहां पर कमल फूल की सरकार आप सब लोग बनाने वाले हो। ये अन्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ जमसैलाब एकत्र हुआ है। ये तुष्टिकरण के खिलाफ चेतना है। जनता का वर्षों से दबा हुआ आक्रोश है। आज हिंगलगंज की धरती से उठ रही ये आवाज संदेश दे रही है कि अब अन्याय नहीं चलेगा। अब तुष्टिकरण नहीं चलेगा। अब पश्चिम बंगाल बदलेगा और तेज गति से विकास की गति में आगे बढ़ता जाएगा। क्या आज का बंगाल वैसा ही है। जो रविंद्र नाथ टैगोर चाहते थे।

लाखों के कर्ज तले जन्म ले रहा बच्चा
सीएम ने कहा- पिछले कुछ वर्षों से इस भूमि को असुरक्षा से गंभीर संकट में धकेल दिया है। आज राज्य के अंदर 8 लाख करोड़ से अधिक का कर्जा है। आज ऐसी स्थिति है कि जो पैदा होने वाला बच्चा है। वह भी लाखों के कर्ज तले जन्म ले रहा है। जिस बंगाल को नारी शक्ति मानकर पूजा जाता है। आज हमारी मातृशक्ति सुरक्षित नहीं है। संदेशखाली जैसी घटनाओं ने पूरे देश को झकझौर कर रख दिया है। वहीं कलकत्ता का आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ हुई घटना ने देश को झकझौर कर रख दिया। यहां की पुलिस और प्रशसान ने रातो-रात सबूत मिटाने का काम किया है। ममता दीदी आप तो सत्ता में यह कहकर आईं थी कि कर्मचारियों को डीए देंगे, आज केंद्र और राज्य में डीए का 40 प्रतिशत का अंतर किसी राज्य में हो तो वह पश्चिम बंगाल में है। ममता दीदी आपने युवाओं को रोजगार के नाम पर धांधली और भ्रष्टाचार दिया है।

प्रदेश में 8200 स्कूल बंद हुए
सीएम ने कहा- दिल्ली से जो पैसा जनता की सुरक्षा के लिए भेजा गया था। यहां के विकास के लिए भेजा गया था। तटबंध बनाने के लिए भेजा गया था। आखिर वह कहां चला गया। किसकी तिजोरी में चला गया। उससे किसकी जेब भर गई। हिंगलगंज के मेरे भाई बहन आज भी शुद्ध पानी पीने के लिए तरस गए हैं। 15 साल का शासन हो गया, और शुद्ध पानी नहीं मिल रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में भी बंगाल पूरी तरीके से ध्वस्त है। 8200 स्कूल पूरी तरीके से बंद हो गए हैं। और 10 हजार स्कूल बंद होने के कगार पर हैं। जिस बंगाल ने देश को पूरे तरीके से ज्ञान का प्रकाश दिया, आज उस बंगाल के बच्चों का भविष्य अंधेरे कमरों में सिमट गया है। टीएमसी के शासन में किसान और उद्योग भी तबाह हो गए हैं।

घुसपैठ से देश की सुरक्षा को खतरा
सीएम ने कहा- यहां चारों ओर से घुसपैठ हो रही है। सीमा सुरक्षा का मुद्दा अत्यंत गंभीर है। बंगाल ही नहीं पुरे देश की सुरक्षा के लिए यहां खतरा पैदा हो गया है। पूरे देश के अंदर एसआईआर हो रहा है। लोकतंत्र स्वच्छ पद्यति से चलता है। पारदर्शिका से चलता है तो आपको क्या परेशानी है अगर फेंक वोट हटाए जा रहे हैं। जो गलत तरीके से पढ़ने वाले वोट हैं। आखिर उनको हटाने का काम चुनाव आयोग कर रहा है। आपको उसमें परेशानी हो रही है। फर्जी वोट के लिए घुसपैठियों को बसाया जा रहा है और अपने वोट बैंक को मजबूत किया जा रहा है। जो बांग्लादेश और पाकिस्तान के हमारे हिन्दू शरणार्थी भाई हैं। उनको नागरिकता देने का काम मोदी सरकार ने किया है। उससे भी आपको परेशानी होती है। उत्तराखंड में बंगाली परिवारों को दिया मालिकाना हक
सीएम ने कहा- उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में बड़ी संख्या में बांग्ला भाई निवास करते हैं। दशकों से जो उनके सर्टिफिकेट बनते थे उनके सार्टिफिकेट के पीछे लिखा जाता था पूर्वी पाकिस्तान। हमारी सरकार ने जो पूर्वी पाकिस्तान लिखा जाता था उसको समाप्त कर दिया गया है। हमने बंगाली परिवारों को मालिकाना हक देने का काम किया है। ताकि वे सम्मानपूर्वक आसानी से अपनी छत के नीचे रह सकें।

बांग्लादेशी घुसपैठियों में लुटाया जा रहा है पैसा
सीएम ने कहा- जो देश विरोधी तत्वों को संरक्षण देगा। सीमा की सुरक्षा से खिलवाड़ करेगा। हमारी सरकार किसी भी कीमत पर उसको नहीं छोड़ेगी। तुष्टीकरण का समय समाप्त हो चुका है। अब राष्ट्रवाद और सबका साथ, सबका विकाश चलेगा। जिस प्रकार से लोगों ने समर्थन दिया है। इनमें खलबली मच गई है। वे अब इतना डर रहे हैं कि ममता दीदी और उनके भतीजे खुले मंचों से हम पर अंडे फिकवाने की बात कह रहे हैं। ममता दीदी ये क्यों भूल जाती हैं कि एक सनातनी न तो आपके अंडों से डरेगा, न आपके डंडों से डरेगा। हम उस महान शक्ति के उपासक हैं जो अपने दुश्मनों को भी फूल की मालाएं पहनाकर उनका स्वागत करते हैं, लेकिन ममता दीदी केवल तुष्टिकरण की राजनीति करती हैं। पश्चिमी बंगाल की दुर्दसा के सबसे बड़े कारण ममता दीदी और उनके भतीजें हैं। आज इन्हें बंगाल का भविष्य नहीं बल्कि वोट बैंक नजर आता है। वोट बैंक के लालच में बंगाल की जनता के हक का पैसा बांग्लादेशी घुसपैठियों में लुटाया जा रहा है। उनके फर्जी दस्तावेज बनाए जा रहे हैं। उनको संरक्षण दिया जा रहा है। आज टीएमसी ऐसी पार्टी बन गई है कि देश के दुश्मनों को खाद पानी देने का काम कर रही है।

कांग्रेस और टीएमसी का डीएनए एक
सीएम ने कहा- कांग्रेस के युवराज को आप जानते ही होंगे, जो विदेशों में जाकर भारत को बदनाम करते हैं। देशविरोधी एजेंडा चलाने का काम करते हैं। ठीक वैसा ही आचरण आज टीएमसी के लोग भी कर रहे हैं। क्योंकि इन दोनों का डीएनए एक ही है। जिनके तीन धागे हैं- भारत विरोधी, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण का समर्थन। टीएमसी के शासन ने बंगाल को वामपंथियों के काले दौर से भी और अधिक विभत्स बना दिया है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
भाई के बेटे में दिखा ‘राजा’,घर में जश्न का माहौल:‘राजा इज बैक’ लिखकर नवजात का भव्य स्वागत; हाथों में राजा की तस्वीर थामे आई भाभी

March 30, 2026/
10:19 pm

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के बाद गम में डूबे परिवार में अब खुशी का माहौल है।...

Jannat Zubair Attacked Highway | Brother Ayan Safe

March 17, 2026/
10:13 am

28 मिनट पहले कॉपी लिंक टीवी एक्ट्रेस जन्नत जुबैर और उनके छोटे भाई अयान जुबैर के साथ नवी मुंबई के...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 27 अप्रैल को आएंगी हिमाचल:शिमला, अटल टनल और पालमपुर का दौरा तय, 2 मई को वापस लौटेंगी दिल्ली, रिट्रीट में रुकेंगी

April 16, 2026/
2:31 pm

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 27 अप्रैल से छह दिन के दौरे पर हिमाचल प्रदेश आ रही हैं। राष्ट्रपति सचिवालय द्वारा जारी...

तस्वीर का विवरण

June 7, 2026/
1:24 pm

इसे बनाने के लिए आपको ब्रेडक्रंब, आलू, बेसन, हरी मिर्च, हीरा कटा हरा धनिया, हींग, लाल मिर्च पाउडर, गर्म मसाला,...

धार में महिला से छेड़छाड़, आरोपी ने ब्लाउज फाड़ा:मुंह दबाकर चुप कराने की कोशिश की, शोर मचाने पर भागा

April 23, 2026/
12:18 pm

धार के कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम दिलावरा में खेत में सो रही एक महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने...

बंगाल चुनाव को लेकर ECI की सख्ती, 20 साल में पहली बार चुनाव अधिकारी ने किया हवाई सर्वेक्षण

April 22, 2026/
8:42 am

पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर चुनाव आयोग (ईसीआई) ने सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। चुनाव आयोग के दस्तावेज़ के अनुसार...

चुनाव परिणाम 2026 विजेता लाइव: ममता बनर्जी, हुमायूँ कबीर समेत अन्य नेताओं का क्या हाल, पढ़ें फुल विनर लिस्ट

May 4, 2026/
8:35 am

विधानसभा चुनाव परिणाम 2026 विजेता लाइव: देश के 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे आज आ रहे हैं।...

Ollie Robinson celebrates taking his fifth wicket, the wicket of New Zealand's Matt Henry (Picture credit: AP)

June 5, 2026/
7:55 pm

आखरी अपडेट:05 जून, 2026, 19:55 IST अंततः, अन्नामलाई का भविष्य प्रक्षेपवक्र क्षीण महत्व या खंडित वापसी के पारंपरिक नुकसान से...

राजनीति

'जनता का पैसा बांग्लादेशी घुसपैठियों में लुटा रहीं ममता दीदी':बंगाल में बोले धामी- वोट बैंक के लिए बनाए जा रहे फर्जी दस्तावेज, कांग्रेस-टीएमसी का डीएनए एक

'जनता का पैसा बांग्लादेशी घुसपैठियों में लुटा रहीं ममता दीदी':बंगाल में बोले धामी- वोट बैंक के लिए बनाए जा रहे फर्जी दस्तावेज, कांग्रेस-टीएमसी का डीएनए एक

‘पोरिबोर्तन यात्रा’ में शामिल होने पश्चिमी बंगाल पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ममता बनर्जी पर जमकर हमला किया। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा- वोट बैंक के लालच में बंगाल की जनता के हक का पैसा बांग्लादेशी घुसपैठियों में लुटाया जा रहा है। उनके फर्जी दस्तावेज बनाए जा रहे हैं। उनको संरक्षण दिया जा रहा है। उन्होने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि युवराज देश के बाहर देश को बदनाम करने की कोशिश करते हैं। कांग्रेस और टीएमसी का डीएनए एक ही है। जिनके तीन धागे हैं- भारत विरोधी, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण का समर्थन। हमारे दिलों को जोड़ता है मां गंगा का प्रवाह
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मैं देवभूमि उत्तराखंड से आया हूं। जहां से गंगा मैया निकलती है गंगोत्री। उस स्थल से आज आपके बीच में गंगा के अंतिम छोर गंगासागर की पावन धरती पर आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। भले ही उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल की भौगोलिक रूप से बहुत दूरी है, लेकिन मां गंगा का पवित्र प्रवाह हमारे दिलों को जोड़ता है और हम सब को एक सूत्र में बांधने का काम करता है।

शरणार्थियों के बीच पला-बड़ा
सीएम ने कहा- बांग्लादेश से 1971 के बाद लगातार बड़ी संख्या में जो शरणार्थी आए। ऊधम सिंह नगर के आस पास सब मेरे घर के आस-पास लाखों की संख्या में शरणार्थी वहां पर हैं। उनके बीच में ही मैं भी पला बड़ा हूं। बाग्ला समाज के जितने भी त्योहार होते हैं। सब त्योहारों में मुझे जाने का अवसर मिला। चाहे वो काली पूजा हो या दुर्गा पूजा हो। सारे महोत्सवों के माध्यम से मुझे बांग्ला संस्कृति को नजदीक से जानने का मौका मिला। मैंने इस संस्कृति को गहराई से जानने का प्रयास किया। मुझे ये बोध हुआ कि बंगाल कितना दिव्य और कितना महान है। यह भूमि है भारत को राष्ट्रगान देने वाले रविंद्र नाथ टेगौर और राष्ट्रगीत वंदे मातरम के रचयिता बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय, अध्यात्य के क्षेत्र में रामचंद्र परमहंस दिए, स्वामी विवेकानंद जैसे युगपुरुषों ने यहां से निकलकर पूरी दुनिया को दिशा देने का काम किया। शिकागो के सम्मेलन में उन्होंने ऐसा भाषण दिया कि पूरी दुनिया के अंदर भारत का यशगान हुआ। विज्ञान के क्षेत्र में जगदीश चंद्र बसु और सतेद्र नाथ बसु जी ने पूरी दुनिया में भारत का मस्तक ऊंचा किया। स्वत्रंता सेनानी के महान नायक सुभाष चंद्र बोस और महान क्रांतिकारी खुदी राम बोस की यह तपोस्थली रही है।

जनता संदेश दे रही-अब अन्याय नहीं चलेगा
सीएम ने कहा- आज परिवर्तन यात्रा के पहले दिन मातृशक्ति और युवाओं की उपस्थिति इस बात का प्रमाण है कि बंगाल के अंदर अब परिवर्तन होने वाला है। यहां पर कमल फूल की सरकार आप सब लोग बनाने वाले हो। ये अन्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ जमसैलाब एकत्र हुआ है। ये तुष्टिकरण के खिलाफ चेतना है। जनता का वर्षों से दबा हुआ आक्रोश है। आज हिंगलगंज की धरती से उठ रही ये आवाज संदेश दे रही है कि अब अन्याय नहीं चलेगा। अब तुष्टिकरण नहीं चलेगा। अब पश्चिम बंगाल बदलेगा और तेज गति से विकास की गति में आगे बढ़ता जाएगा। क्या आज का बंगाल वैसा ही है। जो रविंद्र नाथ टैगोर चाहते थे।

लाखों के कर्ज तले जन्म ले रहा बच्चा
सीएम ने कहा- पिछले कुछ वर्षों से इस भूमि को असुरक्षा से गंभीर संकट में धकेल दिया है। आज राज्य के अंदर 8 लाख करोड़ से अधिक का कर्जा है। आज ऐसी स्थिति है कि जो पैदा होने वाला बच्चा है। वह भी लाखों के कर्ज तले जन्म ले रहा है। जिस बंगाल को नारी शक्ति मानकर पूजा जाता है। आज हमारी मातृशक्ति सुरक्षित नहीं है। संदेशखाली जैसी घटनाओं ने पूरे देश को झकझौर कर रख दिया है। वहीं कलकत्ता का आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ हुई घटना ने देश को झकझौर कर रख दिया। यहां की पुलिस और प्रशसान ने रातो-रात सबूत मिटाने का काम किया है। ममता दीदी आप तो सत्ता में यह कहकर आईं थी कि कर्मचारियों को डीए देंगे, आज केंद्र और राज्य में डीए का 40 प्रतिशत का अंतर किसी राज्य में हो तो वह पश्चिम बंगाल में है। ममता दीदी आपने युवाओं को रोजगार के नाम पर धांधली और भ्रष्टाचार दिया है।

प्रदेश में 8200 स्कूल बंद हुए
सीएम ने कहा- दिल्ली से जो पैसा जनता की सुरक्षा के लिए भेजा गया था। यहां के विकास के लिए भेजा गया था। तटबंध बनाने के लिए भेजा गया था। आखिर वह कहां चला गया। किसकी तिजोरी में चला गया। उससे किसकी जेब भर गई। हिंगलगंज के मेरे भाई बहन आज भी शुद्ध पानी पीने के लिए तरस गए हैं। 15 साल का शासन हो गया, और शुद्ध पानी नहीं मिल रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में भी बंगाल पूरी तरीके से ध्वस्त है। 8200 स्कूल पूरी तरीके से बंद हो गए हैं। और 10 हजार स्कूल बंद होने के कगार पर हैं। जिस बंगाल ने देश को पूरे तरीके से ज्ञान का प्रकाश दिया, आज उस बंगाल के बच्चों का भविष्य अंधेरे कमरों में सिमट गया है। टीएमसी के शासन में किसान और उद्योग भी तबाह हो गए हैं।

घुसपैठ से देश की सुरक्षा को खतरा
सीएम ने कहा- यहां चारों ओर से घुसपैठ हो रही है। सीमा सुरक्षा का मुद्दा अत्यंत गंभीर है। बंगाल ही नहीं पुरे देश की सुरक्षा के लिए यहां खतरा पैदा हो गया है। पूरे देश के अंदर एसआईआर हो रहा है। लोकतंत्र स्वच्छ पद्यति से चलता है। पारदर्शिका से चलता है तो आपको क्या परेशानी है अगर फेंक वोट हटाए जा रहे हैं। जो गलत तरीके से पढ़ने वाले वोट हैं। आखिर उनको हटाने का काम चुनाव आयोग कर रहा है। आपको उसमें परेशानी हो रही है। फर्जी वोट के लिए घुसपैठियों को बसाया जा रहा है और अपने वोट बैंक को मजबूत किया जा रहा है। जो बांग्लादेश और पाकिस्तान के हमारे हिन्दू शरणार्थी भाई हैं। उनको नागरिकता देने का काम मोदी सरकार ने किया है। उससे भी आपको परेशानी होती है। उत्तराखंड में बंगाली परिवारों को दिया मालिकाना हक
सीएम ने कहा- उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में बड़ी संख्या में बांग्ला भाई निवास करते हैं। दशकों से जो उनके सर्टिफिकेट बनते थे उनके सार्टिफिकेट के पीछे लिखा जाता था पूर्वी पाकिस्तान। हमारी सरकार ने जो पूर्वी पाकिस्तान लिखा जाता था उसको समाप्त कर दिया गया है। हमने बंगाली परिवारों को मालिकाना हक देने का काम किया है। ताकि वे सम्मानपूर्वक आसानी से अपनी छत के नीचे रह सकें।

बांग्लादेशी घुसपैठियों में लुटाया जा रहा है पैसा
सीएम ने कहा- जो देश विरोधी तत्वों को संरक्षण देगा। सीमा की सुरक्षा से खिलवाड़ करेगा। हमारी सरकार किसी भी कीमत पर उसको नहीं छोड़ेगी। तुष्टीकरण का समय समाप्त हो चुका है। अब राष्ट्रवाद और सबका साथ, सबका विकाश चलेगा। जिस प्रकार से लोगों ने समर्थन दिया है। इनमें खलबली मच गई है। वे अब इतना डर रहे हैं कि ममता दीदी और उनके भतीजे खुले मंचों से हम पर अंडे फिकवाने की बात कह रहे हैं। ममता दीदी ये क्यों भूल जाती हैं कि एक सनातनी न तो आपके अंडों से डरेगा, न आपके डंडों से डरेगा। हम उस महान शक्ति के उपासक हैं जो अपने दुश्मनों को भी फूल की मालाएं पहनाकर उनका स्वागत करते हैं, लेकिन ममता दीदी केवल तुष्टिकरण की राजनीति करती हैं। पश्चिमी बंगाल की दुर्दसा के सबसे बड़े कारण ममता दीदी और उनके भतीजें हैं। आज इन्हें बंगाल का भविष्य नहीं बल्कि वोट बैंक नजर आता है। वोट बैंक के लालच में बंगाल की जनता के हक का पैसा बांग्लादेशी घुसपैठियों में लुटाया जा रहा है। उनके फर्जी दस्तावेज बनाए जा रहे हैं। उनको संरक्षण दिया जा रहा है। आज टीएमसी ऐसी पार्टी बन गई है कि देश के दुश्मनों को खाद पानी देने का काम कर रही है।

कांग्रेस और टीएमसी का डीएनए एक
सीएम ने कहा- कांग्रेस के युवराज को आप जानते ही होंगे, जो विदेशों में जाकर भारत को बदनाम करते हैं। देशविरोधी एजेंडा चलाने का काम करते हैं। ठीक वैसा ही आचरण आज टीएमसी के लोग भी कर रहे हैं। क्योंकि इन दोनों का डीएनए एक ही है। जिनके तीन धागे हैं- भारत विरोधी, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण का समर्थन। टीएमसी के शासन ने बंगाल को वामपंथियों के काले दौर से भी और अधिक विभत्स बना दिया है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket