Friday, 30 Oct 2026 | 09:25 PM

Trending :

EXCLUSIVE

परचून की दुकान चलाने वाले की बेटी IAS बनी:शामली की आस्था जैन की UPSC में 9वीं रैंक; पिछले साल IPS में सिलेक्ट हुई थीं

UPSC ने सिविल सर्विस एग्‍जाम 2025 का फाइनल रिजल्‍ट जारी कर दिया है। इसमें यूपी के शामली की 23 साल की आस्था जैन को 9वीं रैंक मिली है। आस्था ने 2024 में UPSC क्वालीफाई किया था। 131 वीं रैंक पाकर वो IPS बनी थीं। हैदराबाद में IPS की ट्रेनिंग से छुट्‌टी लेकर सिविल सर्विस की पढ़ाई की। सेल्फ स्टडी के दम पर ये मुकाम पाया। आस्था का परिवार कांधला में रहता है। उनके पिता किराने की दुकान चलाते हैं। मां हाउस वाइफ हैं। परिवार में तीन बहनें और एक भाई है। इनमें आस्था दूसरे नंबर पर हैं। बड़ी बहन डॉक्टर हैं, जबकि तीसरे नंबर की बहन भी MBBS कर रही है। IPS बनने से पहले आस्था ने कुछ समय के लिए दिल्ली में कोचिंग भी की थी। इसके बाद उन्होंने सेल्फ स्टडी की। मां ममता जैन ने बताया- बेटी इससे पहले भी 2 बार यूपीएससी क्वालीफाई कर चुकी है। पहले प्रयास में उसने 131वीं रैंक पाई थी। दूसरे प्रयास में 186वीं रैंक पाई। अब तीसरे प्रयास में ऑल इंडिया में 9वीं रैंक आई है। यूपीएससी के फाइनल रिजल्ट में यूपी के 20 से ज्यादा छात्र सिलेक्ट हुए हैं। गोंडा के कार्तिकेय सिंह की 269वीं रैंक, लखनऊ के आदर्श पांडेय की 347वीं रैंक और जौनपुर के शुभम सिंह चंदेल की 378वीं रैंक आई है। 5 साल में यूपी के 95 छात्र IAS बने हैं। 2 तस्वीरें देखिए… UPSC सिविल सर्विस एग्‍जाम 2025 के फाइनल रिजल्‍ट में 958 कैंडिडेट्स अलग-अलग सर्विसेज के लिए चयनित हुए हैं। कुल 180 कैंडिडेट्स IAS के लिए चयनित हुए हैं। IFS के लिए 55 कैंडिडेट्स का चयन हुआ है। वहीं, 150 IPS चुने गए हैं। UPSC रिजल्ट से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे दिए गए ब्लाग से गुजर जाइए…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Book Review; Bhawna: Jeevan Ka GPS

April 16, 2026/
4:30 am

5 मिनट पहलेलेखक: शिवाकान्त शुक्ल कॉपी लिंक बुक का नाम: ‘भावना: जीवन का GPS’ (भावना योग के साथ अपनी राह...

Gold Silver Prices Surge | India

March 30, 2026/
12:27 pm

नई दिल्ली14 मिनट पहले कॉपी लिंक सोने-चांदी की कीमत में आज यानी 30 मार्च को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड...

New Zealand vs South Africa Live Cricket Score, 2nd T20I: Stay updated with NZ vs SA Ball by Ball Match Updates and Live Scorecard from Hamilton. (Picture Credit: X@ICC)

March 17, 2026/
1:37 pm

आखरी अपडेट:मार्च 17, 2026, 13:37 IST टीवीके नेता आधव अर्जुन की रजनीकांत के खिलाफ टिप्पणी के बाद तमिलनाडु चुनाव के...

फिल्म प्रोमोशन के लिए देहरादून पहुंचीं हुमा कुरैशी:बोलीं-छोटे बजट की फिल्म 'बेबी डू डाई डू', दर्शकों का प्यार ही फिल्म का प्रचार

July 10, 2026/
8:35 pm

हाल में रिलीज हुई नई फिल्म ‘बेबी डू डाई डू’ के प्रचार के लिए शुक्रवार को फिल्म में लीड रोल...

जाकिर खान पर फिर भड़कीं अमीषा पटेल:बोलीं- अचीवर्स पर जोक बनाना आसान, सुपरस्टार बनके दिखाओ; धुरंधर से इंडस्ट्री जल नहीं, सीख रही है

April 26, 2026/
7:29 pm

बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने कॉमेडियन जाकिर खान के उस बयान पर एक बार फिर नाराजगी जताई है, जिसमें जाकिर...

CJP आंदोलन पर आमने-सामने फिल्मी सितारे:शबाना आजमी-प्रकाश राज ने ट्रक पर चढ़कर किया प्रदर्शन, कंगना-हेमा ने कहा- प्रोटेस्ट का मतलब नहीं, उत्पात मचा रहे

July 21, 2026/
4:30 am

नीट परीक्षा में गड़बड़ी और शिक्षा सुधारों को लेकर दिल्ली में चल रहे CJP के आंदोलन पर बॉलीवुड दो धड़ों...

राजनीति

परचून की दुकान चलाने वाले की बेटी IAS बनी:शामली की आस्था जैन की UPSC में 9वीं रैंक; पिछले साल IPS में सिलेक्ट हुई थीं

परचून की दुकान चलाने वाले की बेटी IAS बनी:शामली की आस्था जैन की UPSC में 9वीं रैंक; पिछले साल IPS में सिलेक्ट हुई थीं

UPSC ने सिविल सर्विस एग्‍जाम 2025 का फाइनल रिजल्‍ट जारी कर दिया है। इसमें यूपी के शामली की 23 साल की आस्था जैन को 9वीं रैंक मिली है। आस्था ने 2024 में UPSC क्वालीफाई किया था। 131 वीं रैंक पाकर वो IPS बनी थीं। हैदराबाद में IPS की ट्रेनिंग से छुट्‌टी लेकर सिविल सर्विस की पढ़ाई की। सेल्फ स्टडी के दम पर ये मुकाम पाया। आस्था का परिवार कांधला में रहता है। उनके पिता किराने की दुकान चलाते हैं। मां हाउस वाइफ हैं। परिवार में तीन बहनें और एक भाई है। इनमें आस्था दूसरे नंबर पर हैं। बड़ी बहन डॉक्टर हैं, जबकि तीसरे नंबर की बहन भी MBBS कर रही है। IPS बनने से पहले आस्था ने कुछ समय के लिए दिल्ली में कोचिंग भी की थी। इसके बाद उन्होंने सेल्फ स्टडी की। मां ममता जैन ने बताया- बेटी इससे पहले भी 2 बार यूपीएससी क्वालीफाई कर चुकी है। पहले प्रयास में उसने 131वीं रैंक पाई थी। दूसरे प्रयास में 186वीं रैंक पाई। अब तीसरे प्रयास में ऑल इंडिया में 9वीं रैंक आई है। यूपीएससी के फाइनल रिजल्ट में यूपी के 20 से ज्यादा छात्र सिलेक्ट हुए हैं। गोंडा के कार्तिकेय सिंह की 269वीं रैंक, लखनऊ के आदर्श पांडेय की 347वीं रैंक और जौनपुर के शुभम सिंह चंदेल की 378वीं रैंक आई है। 5 साल में यूपी के 95 छात्र IAS बने हैं। 2 तस्वीरें देखिए… UPSC सिविल सर्विस एग्‍जाम 2025 के फाइनल रिजल्‍ट में 958 कैंडिडेट्स अलग-अलग सर्विसेज के लिए चयनित हुए हैं। कुल 180 कैंडिडेट्स IAS के लिए चयनित हुए हैं। IFS के लिए 55 कैंडिडेट्स का चयन हुआ है। वहीं, 150 IPS चुने गए हैं। UPSC रिजल्ट से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे दिए गए ब्लाग से गुजर जाइए…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket