Friday, 09 Oct 2026 | 07:36 AM

Trending :

EXCLUSIVE

हरियाणा महिला आयोग की रैपर बादशाह को चेतावनी:रेनू भाटिया बोलीं-बादशाही कायम रखनी है तो, हरियाणा के मान बने रहो, अपमान मत करो

हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने प्रदेश में महिलाओं के सम्मान, अश्लील संस्कृति और अनैतिक कार्यों को लेकर बेहद कड़ा रुख अख्तियार किया है। पानीपत में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने बॉलीवुड सिंगर बादशाह से लेकर स्पा सेंटरों के नाम पर चल रहे गलत धंधों तक, हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखी और अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। 1. रैपर बादशाह को नसीहत: हरियाणा के मान बने रहो, अपमान मत करो हाल ही में ‘टटीरी’ गाने को लेकर विवादों में घिरे रैपर बादशाह को संदेश देते हुए रेनू भाटिया ने कहा, अगर आपको अपनी बादशाही कायम रखनी है, तो आप हरियाणा के हो और हरियाणा के मान बने रहो। अपनी कला से हरियाणा के अभिमान को डिग्रेड न करें और यहां की बहू-बेटियों को अपमानित करने वाले शब्दों का प्रयोग न करें। उन्होंने साफ किया कि कला के नाम पर अश्लीलता परोसना स्वीकार्य नहीं है। 2. हरियाणवी रागनी और अश्लील डांस पर प्रहार ’52 गामों’ की रागनी और प्रदेश में बढ़ रहे अश्लील गानों पर टिप्पणी करते हुए चेयरपर्सन ने कहा कि गायक महिलाओं के जज्बे पर लिखें। आपकी कलम थक जाएगी, लेकिन महिलाओं के चरित्र का इस प्रकार गलत बखान न करें। रेनू भाटिया ने उन बुजुर्गों पर भी सवाल उठाए जो महिला डांसरों पर पैसे उड़ाते हैं। उन्होंने कहा, 70-70 साल के बुजुर्ग बहु-बेटियों का अपमान कर रहे हैं। आपके बेटे और पोते आपको देख रहे हैं, आप समाज को क्या संदेश दे रहे हैं? यह हमारी संस्कृति नहीं है। 3. स्पा सेंटरों की आड़ में गलत धंधों पर सख्ती प्रदेश में चल रहे स्पा सेंटरों पर बड़ा बयान देते हुए उन्होंने कहा कि स्पा का मतलब हेल्थ से होता है, लेकिन इसकी आड़ में अनैतिक कार्य करना गलत है। उन्होंने सीधे तौर पर जिला पुलिस कप्तानों को संदेश दिया कि पुलिस को इस मामले में सख्ती बरतनी होगी और ऐसे धंधों को तुरंत रोकना होगा। 4. हिसार स्कूल कांड: कल खुद मौके पर जाएंगी चेयरपर्सन हिसार के एक स्कूल में बच्चियों को मुर्गा बनाने का वीडियो वायरल होने के मामले में महिला आयोग ने कड़ा संज्ञान लिया है। रेनू भाटिया ने बताया कि वह कल खुद हिसार जा रही हैं। यह एक बेहद संवेदनशील मामला है। मैं खुद पीड़ित बच्चियों से मिलूंगी। अगर उन्हें सुरक्षा की जरूरत है, तो आयोग उन्हें सुरक्षा दिलाएगा। इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
NZ Vs SA 5th T20 2026 Update; Connor Esterhuizen

March 25, 2026/
3:58 pm

स्पोर्ट्स डेस्क1 दिन पहले कॉपी लिंक साउथ अफ्रीका ने क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड को पांचवें टी-20 में 33 रन से हरा...

रामायण मेकर्स ने जन्माष्ठमी में रावण का पोस्टर शेयर किया:जमकर हुई आलोचना; क्या ये मेकर्स की प्रमोशनल स्ट्रेटेजी, जानिए नेगेटिव पब्लिसिटी से कैसे होता है फायदा-नुकसान

September 5, 2026/
11:37 am

रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म रामायण के मेकर्स ने जन्माष्ठमी के दिन रावण का पोस्टर शेयर कर दिया, जिसके...

बुधवार को महाकाल के भस्म आरती दर्शन:पंचामृत अभिषेक, भांग-चंदन से श्रृंगार… अलौकिक रूप में सजे बाबा महाकाल

April 15, 2026/
6:49 am

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार तड़के भस्म आरती का भव्य आयोजन हुआ। मंदिर के कपाट खुलते ही परंपरा...

Google Preferred Source CTA

May 3, 2026/
2:29 pm

टीवी एक्ट्रेस रहीं एना जयसिंघानी ने मुबई एक्टिंग का करियर छोड़कर आध्यात्म का मार्ग चुन लिया है और वह अब...

Black Buck Producer Shreds Salman Khans Legal Notice

June 4, 2026/
6:10 pm

2 मिनट पहले कॉपी लिंक फिल्म ‘काला हिरण’ को लेकर जारी विवाद के बीच फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी ने...

PM Modi Rahul Gandhi Election Rally 2026

April 6, 2026/
2:06 am

नई दिल्ली/तिरुवनंतपुरम/गुवाहाटी/कोलकाता/चेन्नई5 घंटे पहले कॉपी लिंक असम के कामरूप में राहुल गांधी ने रविवार को जनसभा को संबोधित किया। कांग्रेस...

Jaskeerat Singh Humboldt Crash Driver Deportation Stayed

April 28, 2026/
9:53 am

जसकीरत सिंह सिद्धू को ले जाते हुए पुलिस। फाइल फोटो कनाडा के मशहूर हंबोल्ट ब्रोंकोस बस हादसे के गुनहगार पंजाब...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

हरियाणा महिला आयोग की रैपर बादशाह को चेतावनी:रेनू भाटिया बोलीं-बादशाही कायम रखनी है तो, हरियाणा के मान बने रहो, अपमान मत करो

हरियाणा महिला आयोग की रैपर बादशाह को चेतावनी:रेनू भाटिया बोलीं-बादशाही कायम रखनी है तो, हरियाणा के मान बने रहो, अपमान मत करो

हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने प्रदेश में महिलाओं के सम्मान, अश्लील संस्कृति और अनैतिक कार्यों को लेकर बेहद कड़ा रुख अख्तियार किया है। पानीपत में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने बॉलीवुड सिंगर बादशाह से लेकर स्पा सेंटरों के नाम पर चल रहे गलत धंधों तक, हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखी और अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। 1. रैपर बादशाह को नसीहत: हरियाणा के मान बने रहो, अपमान मत करो हाल ही में ‘टटीरी’ गाने को लेकर विवादों में घिरे रैपर बादशाह को संदेश देते हुए रेनू भाटिया ने कहा, अगर आपको अपनी बादशाही कायम रखनी है, तो आप हरियाणा के हो और हरियाणा के मान बने रहो। अपनी कला से हरियाणा के अभिमान को डिग्रेड न करें और यहां की बहू-बेटियों को अपमानित करने वाले शब्दों का प्रयोग न करें। उन्होंने साफ किया कि कला के नाम पर अश्लीलता परोसना स्वीकार्य नहीं है। 2. हरियाणवी रागनी और अश्लील डांस पर प्रहार ’52 गामों’ की रागनी और प्रदेश में बढ़ रहे अश्लील गानों पर टिप्पणी करते हुए चेयरपर्सन ने कहा कि गायक महिलाओं के जज्बे पर लिखें। आपकी कलम थक जाएगी, लेकिन महिलाओं के चरित्र का इस प्रकार गलत बखान न करें। रेनू भाटिया ने उन बुजुर्गों पर भी सवाल उठाए जो महिला डांसरों पर पैसे उड़ाते हैं। उन्होंने कहा, 70-70 साल के बुजुर्ग बहु-बेटियों का अपमान कर रहे हैं। आपके बेटे और पोते आपको देख रहे हैं, आप समाज को क्या संदेश दे रहे हैं? यह हमारी संस्कृति नहीं है। 3. स्पा सेंटरों की आड़ में गलत धंधों पर सख्ती प्रदेश में चल रहे स्पा सेंटरों पर बड़ा बयान देते हुए उन्होंने कहा कि स्पा का मतलब हेल्थ से होता है, लेकिन इसकी आड़ में अनैतिक कार्य करना गलत है। उन्होंने सीधे तौर पर जिला पुलिस कप्तानों को संदेश दिया कि पुलिस को इस मामले में सख्ती बरतनी होगी और ऐसे धंधों को तुरंत रोकना होगा। 4. हिसार स्कूल कांड: कल खुद मौके पर जाएंगी चेयरपर्सन हिसार के एक स्कूल में बच्चियों को मुर्गा बनाने का वीडियो वायरल होने के मामले में महिला आयोग ने कड़ा संज्ञान लिया है। रेनू भाटिया ने बताया कि वह कल खुद हिसार जा रही हैं। यह एक बेहद संवेदनशील मामला है। मैं खुद पीड़ित बच्चियों से मिलूंगी। अगर उन्हें सुरक्षा की जरूरत है, तो आयोग उन्हें सुरक्षा दिलाएगा। इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket