Monday, 12 Oct 2026 | 10:35 AM

Trending :

आमिर खान की भांजी के साथ पुलिस ने की बर्बरता:वीडियो जारी कर दिखाए चोट के कई निशान, प्रोटेस्ट से इमरान खान के साथ डिटेन हुई थीं आमिर खान की भांजी के साथ पुलिस ने की बर्बरता:वीडियो जारी कर दिखाए चोट के कई निशान, प्रोटेस्ट से इमरान खान के साथ डिटेन हुई थीं PM Modi Inauguration Ceremony & India Air Exercise डॉ. श्रीराम नेने की हेल्थ पर पहली किताब लॉन्च:बोले- 21 किलो वजन घटाया, बताया पत्नी माधुरी दीक्षित की फिटनेस का राज डॉ. श्रीराम नेने की हेल्थ पर पहली किताब लॉन्च:बोले- 21 किलो वजन घटाया, बताया पत्नी माधुरी दीक्षित की फिटनेस का राज मुंबई में मैट्रिक्स वेलनेस में पहुंचे बॉलीवुड सेलेब्स:परिवार के साथ पहुंचे जैकी श्रॉफ, दिशा पाटनी भी शामिल हुईं; 84वें जन्मदिन पर अमिताभ के 'संडे दर्शन'
EXCLUSIVE

मोहन बड़ोदिया में ड्यूटी पर तैनात पटवारी की पिटाई:मकानों की नबरिंग कर रहे थे, जान से मारने की धमकी भी दी

शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया थाना क्षेत्र में जनगणना कार्य के दौरान एक पटवारी के साथ मारपीट और शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना मोहन बड़ोदिया के थाना प्रभारी भीम सिंह पटेल ने बताया कि ग्राम लडावद निवासी 31 वर्षीय प्रकाशचंद सिकरवार, जो तहसील मोहन बड़ोदिया के हल्का क्रमांक 143 ग्राम पचावता में पटवारी हैं, ने इस संबंध में लिखित आवेदन दिया था। उन्हें जनगणना कार्य निदेशालय भोपाल के निर्देशानुसार 27 फरवरी 2026 से अपने हल्का क्षेत्र के गांवों में मकान और भवनों की गणना व नंबरिंग का कार्य सौंपा गया था। इसी क्रम में 9 मार्च की सुबह करीब 10:30 बजे पटवारी प्रकाशचंद सिकरवार गणना दल के सदस्य पंचायत सचिव जफर बेग और ग्राम जामन के कोटवार मांगीलाल मालवीय के साथ ग्राम जामन में मकानों की गणना और नंबरिंग कर रहे थे। दोपहर करीब 12:40 बजे जब वे नारायण मालवीय के मकान पर नंबरिंग कर रहे थे, तभी गांव का दिलीप पिता राधेश्याम गुर्जर वहां पहुंचा। आरोप है कि दिलीप गुर्जर ने पटवारी से पहचान के कागजात मांगते हुए विवाद शुरू कर दिया और सरकारी काम करने से मना करने लगा। समझाने के बावजूद वह नहीं माना और गाली-गलौज करते हुए पटवारी के साथ मारपीट की। आरोप है कि उसने थप्पड़-मुक्कों से मारपीट की और लकड़ी से हमला कर पटवारी को घायल कर दिया। जान से मारने की दी धमकी इसके बाद आरोपी ने दोबारा गांव में आने पर जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद पटवारी अपने साथियों के साथ तहसील कार्यालय पहुंचे और मामले की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी दिलीप गुर्जर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 132, 121(1), 296 और 351(3) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। मोहन बड़ोदिया पुलिस ने मंगलवार को घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना का नक्शा बनाया है। यह घटना सोमवार को हुई थी, परंतु मामला मंगलवार को सामने आया।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Shyam Manav Ups Bounty on Baba Claims

May 14, 2026/
5:31 am

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के ‘दिव्य दरबार’ और उनके दावों को लेकर छिड़ा विवाद एक बार फिर गर्मा...

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति ने हरिद्वार में की पूजा:सिद्धपीठ से नवंबर में होने वाले चुनाव में जीत की कामना की, पहली बार आए उत्तराखंड

June 26, 2026/
4:15 pm

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब जूमा भारत दौरे पर हरिद्वार पहुंचे। उन्होंने सिद्धपीठ दक्षिण काली मंदिर में मां भगवती...

रिपोर्ट- यूक्रेन ने ब्रिटिश ड्रोन से रूस पर हमला किया:नाराज मॉस्को बोला- ब्रिटेन जंग को और बढ़ा रहा, बड़ी कीमत चुकानी होगी

August 18, 2026/
3:16 pm

रूस ने ब्रिटेन पर यूक्रेन जंग में दखल देने का आरोप लगाया है। रूसी सरकार का दावा है कि यूक्रेन...

भारत ने नेपाल के लिए 8वीं राहत खेप भेजी:35 टन राहत सामग्री काठमांडू पहुंची; बाढ़ में अब तक 1367 शव बरामद

September 10, 2026/
6:50 am

नेपाल में भीषण बाढ़ के बाद भारत ने 35 टन राहत और बचाव सामग्री की 8वीं खेप भेजी। भारतीय वायुसेना...

हरियाणा बीजेपी: बंगाल और असम के बाद यहां बीजेपी की बम्पर जीत, पीएम मोदी ने किया शानदार स्वागत

May 14, 2026/
9:37 am

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को हरियाणा नगर के प्रमुखों को चुनाव में शानदार जीत दिलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

Messi Hits 900 Goals, Inter Miami Out of CONCACAF Cup

March 19, 2026/
9:34 am

1 घंटे पहले कॉपी लिंक अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर और इंटर मियामी के कप्तान लियोनेल मेसी आधिकारिक मैचों में 900...

एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांगों को लेकर आंदोलन तय:डेढ़ लाख वकील भोपाल में करेंगे अनिश्चितकालीन आंदोलन

March 10, 2026/
10:35 pm

राज्य में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने, अधिवक्ताओं की सुरक्षा और सम्मान से जुड़े मुद्दों के समाधान की मांग को...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

मोहन बड़ोदिया में ड्यूटी पर तैनात पटवारी की पिटाई:मकानों की नबरिंग कर रहे थे, जान से मारने की धमकी भी दी

मोहन बड़ोदिया में ड्यूटी पर तैनात पटवारी की पिटाई:मकानों की नबरिंग कर रहे थे, जान से मारने की धमकी भी दी

शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया थाना क्षेत्र में जनगणना कार्य के दौरान एक पटवारी के साथ मारपीट और शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना मोहन बड़ोदिया के थाना प्रभारी भीम सिंह पटेल ने बताया कि ग्राम लडावद निवासी 31 वर्षीय प्रकाशचंद सिकरवार, जो तहसील मोहन बड़ोदिया के हल्का क्रमांक 143 ग्राम पचावता में पटवारी हैं, ने इस संबंध में लिखित आवेदन दिया था। उन्हें जनगणना कार्य निदेशालय भोपाल के निर्देशानुसार 27 फरवरी 2026 से अपने हल्का क्षेत्र के गांवों में मकान और भवनों की गणना व नंबरिंग का कार्य सौंपा गया था। इसी क्रम में 9 मार्च की सुबह करीब 10:30 बजे पटवारी प्रकाशचंद सिकरवार गणना दल के सदस्य पंचायत सचिव जफर बेग और ग्राम जामन के कोटवार मांगीलाल मालवीय के साथ ग्राम जामन में मकानों की गणना और नंबरिंग कर रहे थे। दोपहर करीब 12:40 बजे जब वे नारायण मालवीय के मकान पर नंबरिंग कर रहे थे, तभी गांव का दिलीप पिता राधेश्याम गुर्जर वहां पहुंचा। आरोप है कि दिलीप गुर्जर ने पटवारी से पहचान के कागजात मांगते हुए विवाद शुरू कर दिया और सरकारी काम करने से मना करने लगा। समझाने के बावजूद वह नहीं माना और गाली-गलौज करते हुए पटवारी के साथ मारपीट की। आरोप है कि उसने थप्पड़-मुक्कों से मारपीट की और लकड़ी से हमला कर पटवारी को घायल कर दिया। जान से मारने की दी धमकी इसके बाद आरोपी ने दोबारा गांव में आने पर जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद पटवारी अपने साथियों के साथ तहसील कार्यालय पहुंचे और मामले की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी दिलीप गुर्जर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 132, 121(1), 296 और 351(3) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। मोहन बड़ोदिया पुलिस ने मंगलवार को घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना का नक्शा बनाया है। यह घटना सोमवार को हुई थी, परंतु मामला मंगलवार को सामने आया।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket