Wednesday, 25 Nov 2026 | 05:40 AM

Trending :

Brett Randell Creates History with 5 Wickets in 5 Balls in Plunket Shield

  • Hindi News
  • Sports
  • Brett Randell Creates History With 5 Wickets In 5 Balls In Plunket Shield

स्पोर्ट्स डेस्क2 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

न्यूजीलैंड के घरेलू टूर्नामेंट प्लंकेट शील्ड में 8 मार्च को सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स के ब्रेट रैंडेल नाम के तेज गेंदबाज ने इतिहस रच दिया। सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स और नॉर्दर्न ड्रिस्ट्रिक्ट्स के बीच नेपियर के मैकलीन पार्क में खेले जा रहे मुकाबले में रैंडेल ने पहली पारी में लगातार 5 गेंदों पर 5 विकेट झटक लिए।

फर्स्ट क्लास क्रिकेट के इतिहास में पहली बार किसी गेंदबाज ने लगातार पांच गेंदों पर पांच विकेट झटके हैं। इससे पहले आयरलैंड के ऑलराउंडर कर्टिस कैम्फर ने 2021 में एक घरेलू टी-20 मैच में लगातार पांच गेंदों पर पांच विकेट झटके थे।

रैंडेल ने कार्टर को कैच आउट कराकर हैट्रिक पूरी की

रैंडेल की गेंदबाजी से नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स की टॉप ऑर्डर ढह गई। टीम 9 रन पर 5 विकेट गंवा बैठी, वह भी सिर्फ रैंडेल की पांच गेंदों में। रैंडेल ने अपनी दूसरी ओवर की आखिरी गेंद पर ओपनर हेनरी कूपर को बोल्ड किया। अगली ओवर की पहली गेंद पर जीत रावल को आउट किया। इसके बाद जो कार्टर को कैच आउट कराकर हैट्रिक पूरी की।

रैंडेल के 2.4 ओवर में 5 विकेट थे

चौथा विकेट रॉबर्ट ओ’डॉनेल का रहा, जो स्लिप में कैच हुए। पांचवां विकेट क्रिस्टियन क्लार्क का रहा, जिनका अंदरूनी किनारा लगकर गेंद स्टंप्स से टकरा गई। उस समय रैंडेल के आंकड़े 2.4 ओवर में 2 रन देकर 5 विकेट थे। बाद में रैंडेल ने आठ गेंदों में छह विकेट लेकर एक और रिकॉर्ड बनाया। रैंडेल ने 3.5 ओवर में सात विकेट पूरे किए और 11 ओवर में 25 रन देकर करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (7/25) किया।

नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स की टीम 82 रन पर ऑलआउट हो गई

नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स की टीम 82 रन पर ऑलआउट हो गई और सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स के 373 रन के जवाब में उसे फॉलो-ऑन खेलना पड़ा। दिन का खेल खत्म होने के बाद रैंडेल ने कहा, यह पल बहुत खास था। मैं शांत रहकर एक ही जगह गेंद डालने और अपनी योजना पर टिके रहने की कोशिश कर रहा था।

कर्टिस कैम्फर ने भी पांच गेंदों में पांच विकेट लिए

फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में यह कारनामा पहली बार हुआ है। हालांकि टी-20 में इससे पहले कर्टिस कैम्फर ने डबलिन में इंटर-प्रोविंशियल टी-20 ट्रॉफी में मुंस्टर रेड्स के लिए खेलते हुए ऐसा किया था। जिम्बाब्वे महिला ऑलराउंडर केलिस नधलोवु ने भी 2024 में घरेलू टी-20 टूर्नामेंट में जिम्बाब्वे अंडर-19 के लिए खेलते हुए लगातार पांच गेंदों पर पांच विकेट लिए थे।

———————————

क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें

———————————–

टी-20 वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

50 लाख आबादी वाला न्यूजीलैंड क्रिकेट में इतना बेहतर कैसे:वहां हर 50वां व्यक्ति क्रिकेटर; टैलेंट सर्च, कोचिंग और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर भी

2021 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन…2024 में इंडिया को पहली बार उसी के घर में क्लीन स्वीप किया। फिर विमेंस टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप भी जीत लिया।

ये न्यूजीलैंड के हालिया अचीवमेंट्स हैं। इसके अलावा कीवी टीम ने ओवरऑल 18 ICC टूर्नामेंट्स के सेमीफाइनल भी खेले हैं। न्यूजीलैंड को क्रिकेट की सबसे अनुशासित टीमों में भी गिना जाता है।

यही वजह है कि टीम को ‘साइलेंट किलर’ कहा जाता है। लेकिन 50 लाख की आबादी वाला यह छोटा-सा देश क्रिकेट में इतना बेहतर कैसे बन गया? इस स्टोरी में हम इसी सवाल का जवाब देंगे। पूरी खबर

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
विदेशी पेमेंट पर 24 घंटे पहले नोटिफिकेशन मिलेगा:यूजर चाहे तो भुगतान रोक सकेगा, इससे इंटरनेशनल एप मनमर्जी से सब्सक्रिप्शन चार्ज नहीं ले पाएंगे

April 21, 2026/
10:24 pm

अब आप नेटफ्लिक्स और यूट्यूब जैसे विदेशी एप के सब्सक्रिप्शन के लिए ऑटोमैटिक पेमेंट कभी भी रोक सकेंगे। रिजर्व बैंक...

US President Donald Trump waves prior boarding Air Force One at Joint Base Andrews, Maryland, on May 12, 2026 as he departs for a 3-day state visit to China. (Photo: AFP)

May 13, 2026/
11:57 am

आखरी अपडेट:13 मई, 2026, 11:57 IST राज्यपाल आरवी आर्लेकर के 13 मई या उससे पहले इसे आयोजित करने के निर्देशों...

तिलक नगर में मवेशियों से भरी गाड़ी पकड़ी:हिंदूवादियो ने रोका, हंगामे के बाद पुलिस पहुंची, तीन के खिलाफ एफआईआर

April 23, 2026/
10:25 am

इंदौर के तिलक नगर इलाके में बुधवार को मवेशियों से भरी एक लोडिंग गाड़ी को रोककर तीन लोगों को पुलिस...

एक रील बनाने के ₹76 लाख लेते हैं ओरी:बोले- शादी-बर्थडे पार्टी में बुलाने पर 25 लाख रुपए चार्ज करता हूं

June 17, 2026/
7:32 pm

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ओरी, जिनका असली नाम ओरहान अवत्रामानी है, लंबे समय से अपनी कमाई और प्रोफेशन को लेकर चर्चा...

नया खलनायक:राम चरण स्टारर फिल्म ‘पेड्डी’ से दिव्येंदु का फर्स्ट लुक हुआ रिवील

May 17, 2026/
4:14 pm

साउथ सुपरस्टार राम चरण की अगली फिल्म ‘पेड्डी’ लगातार चर्चा में बनी हुई है। ‘गेम चेंजर’ के बॉक्स ऑफिस पर...

जयपुर में ORRY की शादी!:होटल में दो दिन अलग-अलग इवेंट होंगे, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और मॉडल आए

September 26, 2026/
5:18 pm

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरहान अवत्रामणि उर्फ ओरी जयपुर में शादी करने जा रहे हैं। ओरी की शादी का इनविटेशन भी...

राजनीति

Brett Randell Creates History with 5 Wickets in 5 Balls in Plunket Shield

Brett Randell Creates History with 5 Wickets in 5 Balls in Plunket Shield
  • Hindi News
  • Sports
  • Brett Randell Creates History With 5 Wickets In 5 Balls In Plunket Shield

स्पोर्ट्स डेस्क2 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

न्यूजीलैंड के घरेलू टूर्नामेंट प्लंकेट शील्ड में 8 मार्च को सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स के ब्रेट रैंडेल नाम के तेज गेंदबाज ने इतिहस रच दिया। सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स और नॉर्दर्न ड्रिस्ट्रिक्ट्स के बीच नेपियर के मैकलीन पार्क में खेले जा रहे मुकाबले में रैंडेल ने पहली पारी में लगातार 5 गेंदों पर 5 विकेट झटक लिए।

फर्स्ट क्लास क्रिकेट के इतिहास में पहली बार किसी गेंदबाज ने लगातार पांच गेंदों पर पांच विकेट झटके हैं। इससे पहले आयरलैंड के ऑलराउंडर कर्टिस कैम्फर ने 2021 में एक घरेलू टी-20 मैच में लगातार पांच गेंदों पर पांच विकेट झटके थे।

रैंडेल ने कार्टर को कैच आउट कराकर हैट्रिक पूरी की

रैंडेल की गेंदबाजी से नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स की टॉप ऑर्डर ढह गई। टीम 9 रन पर 5 विकेट गंवा बैठी, वह भी सिर्फ रैंडेल की पांच गेंदों में। रैंडेल ने अपनी दूसरी ओवर की आखिरी गेंद पर ओपनर हेनरी कूपर को बोल्ड किया। अगली ओवर की पहली गेंद पर जीत रावल को आउट किया। इसके बाद जो कार्टर को कैच आउट कराकर हैट्रिक पूरी की।

रैंडेल के 2.4 ओवर में 5 विकेट थे

चौथा विकेट रॉबर्ट ओ’डॉनेल का रहा, जो स्लिप में कैच हुए। पांचवां विकेट क्रिस्टियन क्लार्क का रहा, जिनका अंदरूनी किनारा लगकर गेंद स्टंप्स से टकरा गई। उस समय रैंडेल के आंकड़े 2.4 ओवर में 2 रन देकर 5 विकेट थे। बाद में रैंडेल ने आठ गेंदों में छह विकेट लेकर एक और रिकॉर्ड बनाया। रैंडेल ने 3.5 ओवर में सात विकेट पूरे किए और 11 ओवर में 25 रन देकर करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (7/25) किया।

नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स की टीम 82 रन पर ऑलआउट हो गई

नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स की टीम 82 रन पर ऑलआउट हो गई और सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स के 373 रन के जवाब में उसे फॉलो-ऑन खेलना पड़ा। दिन का खेल खत्म होने के बाद रैंडेल ने कहा, यह पल बहुत खास था। मैं शांत रहकर एक ही जगह गेंद डालने और अपनी योजना पर टिके रहने की कोशिश कर रहा था।

कर्टिस कैम्फर ने भी पांच गेंदों में पांच विकेट लिए

फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में यह कारनामा पहली बार हुआ है। हालांकि टी-20 में इससे पहले कर्टिस कैम्फर ने डबलिन में इंटर-प्रोविंशियल टी-20 ट्रॉफी में मुंस्टर रेड्स के लिए खेलते हुए ऐसा किया था। जिम्बाब्वे महिला ऑलराउंडर केलिस नधलोवु ने भी 2024 में घरेलू टी-20 टूर्नामेंट में जिम्बाब्वे अंडर-19 के लिए खेलते हुए लगातार पांच गेंदों पर पांच विकेट लिए थे।

———————————

क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें

———————————–

टी-20 वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

50 लाख आबादी वाला न्यूजीलैंड क्रिकेट में इतना बेहतर कैसे:वहां हर 50वां व्यक्ति क्रिकेटर; टैलेंट सर्च, कोचिंग और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर भी

2021 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन…2024 में इंडिया को पहली बार उसी के घर में क्लीन स्वीप किया। फिर विमेंस टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप भी जीत लिया।

ये न्यूजीलैंड के हालिया अचीवमेंट्स हैं। इसके अलावा कीवी टीम ने ओवरऑल 18 ICC टूर्नामेंट्स के सेमीफाइनल भी खेले हैं। न्यूजीलैंड को क्रिकेट की सबसे अनुशासित टीमों में भी गिना जाता है।

यही वजह है कि टीम को ‘साइलेंट किलर’ कहा जाता है। लेकिन 50 लाख की आबादी वाला यह छोटा-सा देश क्रिकेट में इतना बेहतर कैसे बन गया? इस स्टोरी में हम इसी सवाल का जवाब देंगे। पूरी खबर

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket