Tuesday, 25 Aug 2026 | 03:47 AM

Trending :

अमेरिका में पढ़ने वाले भारतीय छात्रों की संख्या 15% घटी:सख्त इमिग्रेशन नीतियों के बीच 2025-26 में कमी; पिछले साल 3.63 लाख स्टूडेंट गए थे अमेरिका में 2 लाख विदेशियों के वीजा रद्द होंगे:इतिहास में एक साथ पहली बार इतने वीजा कैंसिल होंगे, बिजनेस और टूरिस्ट वीजा पर असर नेतन्याहू बोले- ईरान ने बेटे की हत्या की कोशिश की:हमें मिली सिक्योरिटी एशोआराम के लिए नहीं, विपक्ष ने सवाल उठाए थे बेसेंट बोले- ईरान के सामने अब दो रास्ते:दुनिया से अलग-थलग पड़कर गुजारे लायक अर्थव्यवस्था या सामान्य होकर वैश्विक अर्थव्यवस्था में लौटने का मौका शी जिनपिंग सात साल बाद भारत आ सकते हैं:चीनी राष्ट्रपति के साथ 400 अधिकारी होंगे; BRICS समिट में शामिल होने की उम्मीद Kangana Ranaut Controversy | Statement On Sonu Sood Taapsee Pannu
EXCLUSIVE

गर्मी में अंगूर पेट में लगा देगा आग! एक्सपर्ट से जानें खाने का सही तरीका, वरना अस्पताल जाना पड़ेगा

authorimg

Last Updated:

Summer Health Tips: गर्मी में प्यास बुझाने, फिट रहने के लिए हम रसीले फलों का जमकर सेवन करते हैं. इसमें सबसे पहले शुरुआत अंगूर से होती है. लेकिन, अंगूर कई बार एसिडिटी का कारण बन सकता है. कई बीमारियों के प्रभाव को बढ़ा सकता है. सिर्फ अंगूर ही नहीं, कुछ और फल भी हैं, जिनको खाने से पहले सोचना चाहिए. जानें क्यों..

Summer Health Tips: गर्मी का मौसम शुरू होते ही बाजार में मौसमी फलों की भरमार दिखने लगती है. इस समय अंगूर, तरबूज, संतरे जैसे फल खूब बिक रहे हैं. आम भी जल्द ही आने वाला है. लोग भी इन फलों का सेवन शुरू कर चुके हैं. खासकर अंगूर को लोग स्वाद और सेहत दोनों के लिए अच्छा मानते हैं. हालांकि, हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि किसी भी फल को खाने का सही समय बहुत मायने रखता है. अगर फल सही समय पर खाए जाएं तो शरीर को फायदा मिलता है, लेकिन गलत समय पर खाने से नुकसान भी हो सकता है. कई लोग सुबह उठते ही खाली पेट या रात को सोते समय फल खा लेते हैं, जो सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है.

खरगोन के आयुर्वेद विशेषज्ञ (एमडी) डॉ. संतोष मौर्य बताते हैं कि अंगूर सेहत के लिए फायदेमंद फल माना जाता है. यह शरीर को ठंडक देता है और कई तरह की बीमारियों में मददगार भी होता है. गर्मी में अंगूर खाने से शरीर में पानी की कमी भी नहीं होती. लेकिन, अगर इसका सेवन गलत समय पर किया जाए तो परेशानी भी हो सकती है. चूंकि, सुबह खाली पेट अंगूर खाना सही नहीं माना जाता. इससे पेट में भारीपन, सर्दी, जुकाम या खांसी जैसी समस्या भी हो सकती है, इसलिए इसका सेवन सही समय पर ही करना चाहिए.

शुगर पेशेंट को खाना चाहिए अंगूर? 
डॉ. मौर्य का कहना है कि शुगर के मरीजों को अंगूर खाते समय खास सावधानी रखना चाहिए. अंगूर में प्राकृतिक शुगर की मात्रा ज्यादा होती है. अगर इसे ज्यादा मात्रा में खाया जाए तो ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है. ऐसे मरीजों को अंगूर सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए. साथ ही सुबह खाली पेट या रात के समय अंगूर खाने से भी बचना चाहिए. इससे शरीर पर गलत असर पड़ सकता है.

अंगूर खाने का सही समय क्या है?
डॉक्टर के मुताबिक, अंगूर खाने का सबसे अच्छा समय दोपहर या खाना खाने के बाद माना जाता है. इस समय शरीर का पाचन तंत्र बेहतर तरीके से काम करता है. ऐसे में अंगूर खाने से शरीर को सही तरीके से पोषण मिलता है. गर्मी के दिनों में अंगूर शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है. इसमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे डिहाइड्रेशन का खतरा भी कम होता है, इसलिए सही समय पर इसका सेवन करना शरीर के लिए फायदेमंद माना जाता है.

इन फलों को भी खाली पेट खाने से बचें
हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. संतोष मौर्य यह भी बताते हैं कि अंगूर के अलावा कुछ और फल भी हैं, जिन्हें सुबह खाली पेट नहीं खाना चाहिए. इनमें तरबूज, केला, आम, संतरा और अनानास शामिल हैं. इन फलों को खाली पेट खाने से पेट से जुड़ी दिक्कतें बढ़ सकती हैं. क्योंकि, खाली पेट इन फलों का सेवन करने से पेट में जलन, एसिडिटी, मुंह में छाले, चेहरे पर पिंपल और पाचन से जुड़ी समस्या हो सकती है. कुछ मामलों में शरीर का शुगर लेवल भी बढ़ सकता है और मैग्नीशियम का संतुलन भी बिगड़ सकता है, इसलिए फलों को सही समय और सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
सलमान से टकराएंगे प्रभास, ‘स्पिरिट’ पर आया बड़ा अपडेट:ईद वीकेंड मुकाबले की सुगबुगाहट तेज हुई, दोनों सुपरस्टार्स की फिल्मों पर इंडस्ट्री की नजरें टिकीं

May 6, 2026/
6:29 pm

साउथ सुपरस्टार प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘स्पिरिट’ को लेकर अटकलों पर मेकर्स ने अपडेट जारी किया है। सोशल मीडिया...

कोरोना में पंजाबियों की सेवा की मुरीद हुई ऑस्ट्रेलियन नर्स:बोलीं- मैं पंजाब की बेटी, पटियाला शादी में पहुंची, गोल्डन टेंपल को सुकून वाली जगह बताया

March 5, 2026/
5:00 am

पंजाबियों की सेवा देखकर ऑस्ट्रेलिया की नर्स इतनी इंप्रेस व मोटिवेट हुई कि वह खुद को पंजाब की बेटी बता...

Holi Sexual Abuse Victim Story; PTSD Stress Disorder

February 27, 2026/
4:30 am

48 मिनट पहले कॉपी लिंक सवाल– मेरी उम्र 32 साल है। मैं बचपन में अपने ही रिश्तेदार के हाथों सेक्शुअल...

‘उसकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है’:गोविंदा के एक्ट्रेस कोमल के साथ दिखने पर पत्नी सुनीता का रिएक्शन, बोलीं- क्या घटिया स्टैंडर्ड है

August 11, 2026/
11:38 am

गोविंदा को एक्ट्रेस कोमल रानी के साथ देखे जाने के सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए पत्नी सुनीता आहूजा ने कहा...

बालाघाट में मनाया भगवान झूलेलाल का 1076वां जन्मोत्सव:सिंधु भवन से निकली शोभायात्रा; सजीव झांकियां और 'आयोलाल-झूलेलाल' के जयघोष से गूंजा शहर

March 20, 2026/
10:20 pm

बालाघाट जिले में शुक्रवार को सिंधी समाज ने इष्टदेव भगवान झूलेलाल का 1076वां जन्मोत्सव ‘चेटीचंड’ के रूप में अत्यंत हर्षोल्लास...

बंगाल: 'ये कहावत ही है रूल्स की दुकान...', पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज की बोली सीएम ममता बनर्जी ने कासा सरकार पर तंज कसा

March 27, 2026/
8:40 pm

मोदी सरकार की तरफ से पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम करने को लेकर बेरोजगारी है। ऐसे में अब बंगाल की...

सुभेंदु अधिकारी का बड़ा 'मार्जिकल स्ट्राइक', सरकार ने कई मदरसों को खत्म किया

May 11, 2026/
5:59 pm

पश्चिम बंगाल सरकार ने बड़ा सार्वभौम निर्णय लेते हुए राज्य के सभी गैर-सांस्कृतिक संगठन, बोर्डों और सार्वजनिक निगमों में नामित...

authorimg

February 18, 2026/
3:17 pm

नई दिल्ली. दिल्ली के उत्तर-पूर्वी जिले के मौजपुर इलाके से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने दिल्ली की सड़कों...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

गर्मी में अंगूर पेट में लगा देगा आग! एक्सपर्ट से जानें खाने का सही तरीका, वरना अस्पताल जाना पड़ेगा

authorimg

Last Updated:

Summer Health Tips: गर्मी में प्यास बुझाने, फिट रहने के लिए हम रसीले फलों का जमकर सेवन करते हैं. इसमें सबसे पहले शुरुआत अंगूर से होती है. लेकिन, अंगूर कई बार एसिडिटी का कारण बन सकता है. कई बीमारियों के प्रभाव को बढ़ा सकता है. सिर्फ अंगूर ही नहीं, कुछ और फल भी हैं, जिनको खाने से पहले सोचना चाहिए. जानें क्यों..

Summer Health Tips: गर्मी का मौसम शुरू होते ही बाजार में मौसमी फलों की भरमार दिखने लगती है. इस समय अंगूर, तरबूज, संतरे जैसे फल खूब बिक रहे हैं. आम भी जल्द ही आने वाला है. लोग भी इन फलों का सेवन शुरू कर चुके हैं. खासकर अंगूर को लोग स्वाद और सेहत दोनों के लिए अच्छा मानते हैं. हालांकि, हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि किसी भी फल को खाने का सही समय बहुत मायने रखता है. अगर फल सही समय पर खाए जाएं तो शरीर को फायदा मिलता है, लेकिन गलत समय पर खाने से नुकसान भी हो सकता है. कई लोग सुबह उठते ही खाली पेट या रात को सोते समय फल खा लेते हैं, जो सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है.

खरगोन के आयुर्वेद विशेषज्ञ (एमडी) डॉ. संतोष मौर्य बताते हैं कि अंगूर सेहत के लिए फायदेमंद फल माना जाता है. यह शरीर को ठंडक देता है और कई तरह की बीमारियों में मददगार भी होता है. गर्मी में अंगूर खाने से शरीर में पानी की कमी भी नहीं होती. लेकिन, अगर इसका सेवन गलत समय पर किया जाए तो परेशानी भी हो सकती है. चूंकि, सुबह खाली पेट अंगूर खाना सही नहीं माना जाता. इससे पेट में भारीपन, सर्दी, जुकाम या खांसी जैसी समस्या भी हो सकती है, इसलिए इसका सेवन सही समय पर ही करना चाहिए.

शुगर पेशेंट को खाना चाहिए अंगूर? 
डॉ. मौर्य का कहना है कि शुगर के मरीजों को अंगूर खाते समय खास सावधानी रखना चाहिए. अंगूर में प्राकृतिक शुगर की मात्रा ज्यादा होती है. अगर इसे ज्यादा मात्रा में खाया जाए तो ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है. ऐसे मरीजों को अंगूर सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए. साथ ही सुबह खाली पेट या रात के समय अंगूर खाने से भी बचना चाहिए. इससे शरीर पर गलत असर पड़ सकता है.

अंगूर खाने का सही समय क्या है?
डॉक्टर के मुताबिक, अंगूर खाने का सबसे अच्छा समय दोपहर या खाना खाने के बाद माना जाता है. इस समय शरीर का पाचन तंत्र बेहतर तरीके से काम करता है. ऐसे में अंगूर खाने से शरीर को सही तरीके से पोषण मिलता है. गर्मी के दिनों में अंगूर शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है. इसमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे डिहाइड्रेशन का खतरा भी कम होता है, इसलिए सही समय पर इसका सेवन करना शरीर के लिए फायदेमंद माना जाता है.

इन फलों को भी खाली पेट खाने से बचें
हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. संतोष मौर्य यह भी बताते हैं कि अंगूर के अलावा कुछ और फल भी हैं, जिन्हें सुबह खाली पेट नहीं खाना चाहिए. इनमें तरबूज, केला, आम, संतरा और अनानास शामिल हैं. इन फलों को खाली पेट खाने से पेट से जुड़ी दिक्कतें बढ़ सकती हैं. क्योंकि, खाली पेट इन फलों का सेवन करने से पेट में जलन, एसिडिटी, मुंह में छाले, चेहरे पर पिंपल और पाचन से जुड़ी समस्या हो सकती है. कुछ मामलों में शरीर का शुगर लेवल भी बढ़ सकता है और मैग्नीशियम का संतुलन भी बिगड़ सकता है, इसलिए फलों को सही समय और सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket