Monday, 02 Nov 2026 | 11:27 PM

Trending :

PM Modi Inaugurates Projects, Addresses Rally in Kerala & Tamil Nadu

चेन्नई/तिरुवनंतपुरम2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केरल और तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे। पीएम केरल के एर्नाकुलम में करीब 10,800 करोड़ और तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में करीब 5,650 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

पीएम केरल पहुंचने पर अखिल केरल धीवर सभा के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होंगे। उसके बाद, दोपबर 1:30 बजे एक और प्रोग्राम में, अलग-अलग डेवलपमेंट जनता को सौपेंगे। ये प्रोजेक्ट्स एनर्जी, हाईवे, रूरल इंफ्रास्ट्रक्चर, रेलवे और दूसरे सेक्टर से जुड़े हैं। इसके बाद, दोपहर करीब 2:15 बजे, मोदी केरल के एर्नाकुलम में होने वाली NDA की रैली को एड्रेस करेंगे।

इसके बाद पीएम तमिलनाडु जाएंगे। यहां शाम लगभग 5:45 बजे, प्रधानमंत्री तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में लगभग 5,650 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलानयास करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री एक जनसभा को संबोधित भी करेंगे।

पीएम बोले- NDA केरल के युवाओं की उम्मीदों को पूरा करेगा

प्रधानमंत्री ने अपने दौरे से पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में कहा कि मछुआरों की भलाई के लिए इस बॉडी ने जो काम किया है, वह काबिले-तारीफ है।

उन्होंने लिखा कि NDA का गुड गवर्नेंस एजेंडा LDF और UDF दोनों की लूट और कुशासन के मुकाबले सबसे ऊंचा है। NDA डेवलपमेंट वाली पॉलिटिक्स पर फोकस करेगा और केरल के युवाओं की उम्मीदों को पूरा करेगा।

मदुरै एयरपोर्ट को इंटरनेशनल स्टेटस देने की मंजूरी

पीएम को दौरे से पहले मंगलवार को केंद्रीय कैबिनेट ने मदुरै एयरपोर्ट को इंटरनेशनल एयरपोर्ट घोषित करने की मंजूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह अपग्रेड इस क्षेत्र के लोगों की उम्मीदों को दिखाता है और इससे मदुरै के विकास की संभावनाओं में काफी बदलाव आएगा।

वैष्णव ने कहा कि तमिलनाडु के तीन सबसे बड़े शहर चेन्नई, कोयंबटूर और मदुरै हैं। लोग यहां एक इंटरनेशनल एयरपोर्ट चाहते हैं। यह फैसला मदुरै और तमिलनाडु के पूरे विकास में एक बड़ा बदलाव होगा।

मोदी बोले- NDA की लोकप्रियता से DMK डर गई है

पीएम मोदी ने X पर एक पोस्ट में कहा कि DMK राज्य भर में NDA की बढ़ती लोकप्रियता से साफ तौर पर परेशान है। उन्होंने लिखा कि तमिलनाडु के लोगों ने DMK के कुशासन और अधूरे वादों को देख लिया है। इसीलिए वे NDA के उम्मीद और तरक्की के एजेंडे से जुड़ रहे हैं।

————-

ये खबर भी पढ़ें…

PM ने तमिलनाडु-पुडुचेरी में 7,100 करोड़ के प्रोजेक्ट्स शुरू किए:मदुरै में बोले-विकसित भारत में तमिलनाडु का अहम योगदान

PM नरेंद्र मोदी 1 मार्च को भी पुडुचेरी और तमिलनाडु पहुंचे थे। पुडुचेरी में उन्होंने 2700 करोड़ और तमिलनाडु में 4,400 करोड़ रुपए से ज्यादा के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया था। साथ ही तमिलनाडु में ही आठ नए बने अमृत भारत रेलवे स्टेशनों, तीन नए आकाशवाणी FM रिले ट्रांसमीटर का उद्घाटन किया था। मोदी ने कहा था कि तमिलनाडु राष्ट्र के भविष्य को आकार देने में निर्णायक भूमिका निभाएगा। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
WhatsApp No SIM March 1 | E20 Petrol April 1

February 27, 2026/
5:00 am

नई दिल्ली10 मिनट पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर E20 पेट्रोल से जुड़ी रही। केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल...

Diljit Dosanjh Delhi Concert Denied Permission

October 22, 2026/
2:35 pm

14 मिनट पहले कॉपी लिंक सिंगर दिलजीत दोसांझ के 30 अक्टूबर को नई दिल्ली में होने वाले कॉन्सर्ट को दिल्ली...

15 महीने में 635 मोबाइल बरामद:बैतूल पुलिस ने साइबर ट्रैकिंग से कई राज्यों से की तलाश

April 7, 2026/
4:24 pm

बैतूल पुलिस ने पिछले एक साल में गुम हुए 635 मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को लौटाए हैं। मंगलवार...

ईएसबी और पीएससी के भर्ती नियमों में बदलाव करेगी सरकार:दोनों ही एजेंसियों के लिए ड्राफ्ट तैयार, 5 जून तक लिए जाएंगे सुझाव

May 22, 2026/
8:31 am

राज्य सरकार प्रदेश में सरकारी नौकरी के लिए भर्ती करने वाली दो एजेंसियों के भर्ती नियमों में बदलाव करने जा...

Randeep Hooda Farmer Look | Sampla Mandi Viral Video

April 15, 2026/
11:56 am

सांपला की अनाज मंडी में बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्‌डा। बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा रोहतक में देसी अंदाज में नजर आए।...

New Zealand vs South Africa Live Score, 5th T20I: Follow latest updates from the 5th match of the series from Christchurch's Hagley Oval. (X)

March 25, 2026/
4:57 pm

आखरी अपडेट:मार्च 25, 2026, 16:57 IST कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की टिप्पणी तब आई जब विपक्ष ने बताया कि उन्होंने...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

PM Modi Inaugurates Projects, Addresses Rally in Kerala & Tamil Nadu

PM Modi Inaugurates Projects, Addresses Rally in Kerala & Tamil Nadu

चेन्नई/तिरुवनंतपुरम2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केरल और तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे। पीएम केरल के एर्नाकुलम में करीब 10,800 करोड़ और तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में करीब 5,650 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

पीएम केरल पहुंचने पर अखिल केरल धीवर सभा के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होंगे। उसके बाद, दोपबर 1:30 बजे एक और प्रोग्राम में, अलग-अलग डेवलपमेंट जनता को सौपेंगे। ये प्रोजेक्ट्स एनर्जी, हाईवे, रूरल इंफ्रास्ट्रक्चर, रेलवे और दूसरे सेक्टर से जुड़े हैं। इसके बाद, दोपहर करीब 2:15 बजे, मोदी केरल के एर्नाकुलम में होने वाली NDA की रैली को एड्रेस करेंगे।

इसके बाद पीएम तमिलनाडु जाएंगे। यहां शाम लगभग 5:45 बजे, प्रधानमंत्री तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में लगभग 5,650 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलानयास करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री एक जनसभा को संबोधित भी करेंगे।

पीएम बोले- NDA केरल के युवाओं की उम्मीदों को पूरा करेगा

प्रधानमंत्री ने अपने दौरे से पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में कहा कि मछुआरों की भलाई के लिए इस बॉडी ने जो काम किया है, वह काबिले-तारीफ है।

उन्होंने लिखा कि NDA का गुड गवर्नेंस एजेंडा LDF और UDF दोनों की लूट और कुशासन के मुकाबले सबसे ऊंचा है। NDA डेवलपमेंट वाली पॉलिटिक्स पर फोकस करेगा और केरल के युवाओं की उम्मीदों को पूरा करेगा।

मदुरै एयरपोर्ट को इंटरनेशनल स्टेटस देने की मंजूरी

पीएम को दौरे से पहले मंगलवार को केंद्रीय कैबिनेट ने मदुरै एयरपोर्ट को इंटरनेशनल एयरपोर्ट घोषित करने की मंजूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह अपग्रेड इस क्षेत्र के लोगों की उम्मीदों को दिखाता है और इससे मदुरै के विकास की संभावनाओं में काफी बदलाव आएगा।

वैष्णव ने कहा कि तमिलनाडु के तीन सबसे बड़े शहर चेन्नई, कोयंबटूर और मदुरै हैं। लोग यहां एक इंटरनेशनल एयरपोर्ट चाहते हैं। यह फैसला मदुरै और तमिलनाडु के पूरे विकास में एक बड़ा बदलाव होगा।

मोदी बोले- NDA की लोकप्रियता से DMK डर गई है

पीएम मोदी ने X पर एक पोस्ट में कहा कि DMK राज्य भर में NDA की बढ़ती लोकप्रियता से साफ तौर पर परेशान है। उन्होंने लिखा कि तमिलनाडु के लोगों ने DMK के कुशासन और अधूरे वादों को देख लिया है। इसीलिए वे NDA के उम्मीद और तरक्की के एजेंडे से जुड़ रहे हैं।

————-

ये खबर भी पढ़ें…

PM ने तमिलनाडु-पुडुचेरी में 7,100 करोड़ के प्रोजेक्ट्स शुरू किए:मदुरै में बोले-विकसित भारत में तमिलनाडु का अहम योगदान

PM नरेंद्र मोदी 1 मार्च को भी पुडुचेरी और तमिलनाडु पहुंचे थे। पुडुचेरी में उन्होंने 2700 करोड़ और तमिलनाडु में 4,400 करोड़ रुपए से ज्यादा के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया था। साथ ही तमिलनाडु में ही आठ नए बने अमृत भारत रेलवे स्टेशनों, तीन नए आकाशवाणी FM रिले ट्रांसमीटर का उद्घाटन किया था। मोदी ने कहा था कि तमिलनाडु राष्ट्र के भविष्य को आकार देने में निर्णायक भूमिका निभाएगा। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket