Friday, 23 Oct 2026 | 03:26 AM

Trending :

EXCLUSIVE

हिमाचल के ऊंचे पहाड़ों पर ताजा बर्फबारी:अगले 6 दिन बरसेंगे बादल, आज 5 जिलों में आंधी-तूफान की चेतावनी, गर्मी से मिलेगी राहत

हिमाचल प्रदेश के ट्राइबल जिला लाहौल स्पीति की ऊंची चोटियों पर आज ताजा हिमपात हो रहा है। अटल टनल रोहतांग समेत शिंकुला दर्रा, रोहतांग पास, कोकसर और लाहौल घाटी में बर्फ के फाहे गिरे। इससे ऊंचे क्षेत्रों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग (IMD) ने ताजा बुलेटिन में दोपहर 12 बजे तक चंबा व लाहौल स्पीति में बर्फबारी और कांगड़ा व कुल्लू में बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। शिमला समेत प्रदेश के ज्यादातर भागों में भी आज सुबह से ही मौसम खराब बना हुआ। IMD की माने तो राज्य में अगले छह दिन तक बारिश और बर्फबारी के आसार है। आज भी पांच जिले चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला में आंधी व तूफान का यलो अलर्ट जारी कर रखा है। इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तूफान चल सकता है। 6 दिन ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी, निचले इलाकों में बारिश IMD के अनुसार, अगले छह दिन के दौरान अधिक ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले और मध्यम ऊंचाई वाले भागों में हल्की बारिश के आसार है। बुधवाार की रात को भी लाहौल स्पीति की अधिक ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात दर्ज किया गया। कल जरूर वेस्टर्न डिस्टरबेंस थोड़ा कमजोर पड़ेगा। मगर 14 मार्च को यह फिर से स्ट्रॉन्ग होकर बरसेगा। इससे विशेषकर 15 मार्च को पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। 16 और 17 मार्च को भी अधिक ऊंचे व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार है। बारिश-बर्फबारी के बाद गर्मी से राहत ऊंचे पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी के बाद प्रदेशवासियों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। ऊंचे क्षेत्रों में कई जगह रात का तापमान 2 से 3 डिग्री तक नीचे लुढ़का है। आने वाले पांच-छह दिनों के दौरान तापमान में और गिरावट आएगी। बीते कल तक प्रदेश के ज्यादातर शहरों का अधिकतम तापमान सामान्य से 6 से 10 डिग्री तक अधिक चल रहा था। कल्पा का अधिकतम तापमान सामान्य से 9.9 डिग्री ज्यादा के साथ 20.5 डिग्री, शिमला का 7.7 डिग्री ज्यादा के साथ 23.5 डिग्री, सोलन का 7.2 डिग्री ज्यादा के साथ 30.0 डिग्री, धर्मशाला का 7.1 डिग्री के उछाल के साथ 29.0 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। बीते 24 घंटे के दौरान ऊना का तापमान सर्वाधिक 33.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मार्च में 100 प्रतिशत कम बारिश मौसम विभाग के अनुसार- फरवरी माह में सामान्य से 96 प्रतिशत और एक से 11 मार्च तक नॉर्मल से 100 प्रतिशत कम बारिश हुई है। इससे राज्य में सूखे जैसे हालात पनप रहे हैं। ऐसे में ताजा बारिश-बर्फबारी किसानों-बागवानों के लिए राहत लेकर आएगी। हालांकि, अभी तक अधिक ऊंचे इलाकों में ही हल्की बारिश-बर्फबारी हुई है। मगर अगले चार-पांच दिनों के दौरान पूरे प्रदेश में डेढ़ महीने से चला आ रहा ड्राइ स्पेल टूटने के आसार है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
हंसी का मजेदार तड़का है ‘पति पत्नी और वो 2:रिश्तों में गलतफहमियों और ‘कॉमेडी ऑफ एरर्स’ से मनोरंजन करती है फिल्म

May 13, 2026/
4:30 am

शादीशुदा जिंदगी में अगर दोस्ती, शक और पुराने रिश्तों की एंट्री हो जाए, तो जिंदगी कितनी उलझ सकती है, यही...

ईरान का आरोप- अमेरिका ने सीजफायर तोड़ा:कहा- उसकी वजह से इलाके की सुरक्षा खतरे में, अब जो हालात बनेंगे, उसके लिए US जिम्मेदार

June 7, 2026/
6:52 am

ईरान के विदेश मंत्रालय ने शनिवार को अमेरिका पर सीजफायर तोड़ने का आरोप लगाया। ईरानी फॉरेन मिनिस्ट्री का कहना है...

Tripti Dimri & AP Dhillon at iPhone 18 Launch

September 10, 2026/
12:21 pm

15 मिनट पहले कॉपी लिंक एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी और सिंगर एपी ढिल्लों बुधवार को अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित क्यूपर्टिनो पहुंचे।...

authorimg

February 13, 2026/
3:52 pm

होमताजा खबरक्राइम शादाब ने की अपने ही बेटी की हत्या, फिर करने लगा सुसाइड!आखिर क्या है पूरा मामला Last Updated:February...

IPL 2026 Playoff Scenarios Update; RCB SRH PBKS

May 5, 2026/
6:56 am

स्पोर्ट्स डेस्क17 मिनट पहले कॉपी लिंक मुंबई इंडियंस की टीम जीत की राह में लौट आई है। सोमवार को टीम...

बैतूल में गूंजे नारे-‘गौमाता को राष्ट्रमाता बनाओ’:भजन-कीर्तन के साथ निकली पदयात्रा, कहा- स्वतंत्र गो पालन मंत्रालय बनाया जाए

April 27, 2026/
6:29 pm

बैतूल में ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत सोमवार को जिले में विराट गौ सम्मान पदयात्रा निकाली गई। इसमें सैकड़ों...

राजनीति

हिमाचल के ऊंचे पहाड़ों पर ताजा बर्फबारी:अगले 6 दिन बरसेंगे बादल, आज 5 जिलों में आंधी-तूफान की चेतावनी, गर्मी से मिलेगी राहत

हिमाचल के ऊंचे पहाड़ों पर ताजा बर्फबारी:अगले 6 दिन बरसेंगे बादल, आज 5 जिलों में आंधी-तूफान की चेतावनी, गर्मी से मिलेगी राहत

हिमाचल प्रदेश के ट्राइबल जिला लाहौल स्पीति की ऊंची चोटियों पर आज ताजा हिमपात हो रहा है। अटल टनल रोहतांग समेत शिंकुला दर्रा, रोहतांग पास, कोकसर और लाहौल घाटी में बर्फ के फाहे गिरे। इससे ऊंचे क्षेत्रों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग (IMD) ने ताजा बुलेटिन में दोपहर 12 बजे तक चंबा व लाहौल स्पीति में बर्फबारी और कांगड़ा व कुल्लू में बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। शिमला समेत प्रदेश के ज्यादातर भागों में भी आज सुबह से ही मौसम खराब बना हुआ। IMD की माने तो राज्य में अगले छह दिन तक बारिश और बर्फबारी के आसार है। आज भी पांच जिले चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला में आंधी व तूफान का यलो अलर्ट जारी कर रखा है। इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तूफान चल सकता है। 6 दिन ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी, निचले इलाकों में बारिश IMD के अनुसार, अगले छह दिन के दौरान अधिक ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले और मध्यम ऊंचाई वाले भागों में हल्की बारिश के आसार है। बुधवाार की रात को भी लाहौल स्पीति की अधिक ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात दर्ज किया गया। कल जरूर वेस्टर्न डिस्टरबेंस थोड़ा कमजोर पड़ेगा। मगर 14 मार्च को यह फिर से स्ट्रॉन्ग होकर बरसेगा। इससे विशेषकर 15 मार्च को पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। 16 और 17 मार्च को भी अधिक ऊंचे व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार है। बारिश-बर्फबारी के बाद गर्मी से राहत ऊंचे पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी के बाद प्रदेशवासियों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। ऊंचे क्षेत्रों में कई जगह रात का तापमान 2 से 3 डिग्री तक नीचे लुढ़का है। आने वाले पांच-छह दिनों के दौरान तापमान में और गिरावट आएगी। बीते कल तक प्रदेश के ज्यादातर शहरों का अधिकतम तापमान सामान्य से 6 से 10 डिग्री तक अधिक चल रहा था। कल्पा का अधिकतम तापमान सामान्य से 9.9 डिग्री ज्यादा के साथ 20.5 डिग्री, शिमला का 7.7 डिग्री ज्यादा के साथ 23.5 डिग्री, सोलन का 7.2 डिग्री ज्यादा के साथ 30.0 डिग्री, धर्मशाला का 7.1 डिग्री के उछाल के साथ 29.0 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। बीते 24 घंटे के दौरान ऊना का तापमान सर्वाधिक 33.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मार्च में 100 प्रतिशत कम बारिश मौसम विभाग के अनुसार- फरवरी माह में सामान्य से 96 प्रतिशत और एक से 11 मार्च तक नॉर्मल से 100 प्रतिशत कम बारिश हुई है। इससे राज्य में सूखे जैसे हालात पनप रहे हैं। ऐसे में ताजा बारिश-बर्फबारी किसानों-बागवानों के लिए राहत लेकर आएगी। हालांकि, अभी तक अधिक ऊंचे इलाकों में ही हल्की बारिश-बर्फबारी हुई है। मगर अगले चार-पांच दिनों के दौरान पूरे प्रदेश में डेढ़ महीने से चला आ रहा ड्राइ स्पेल टूटने के आसार है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket