Monday, 12 Oct 2026 | 11:54 PM

Trending :

EXCLUSIVE

दूसरा वनडे- पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 128 रन से हराया:सदाकत की फिफ्टी, 3 विकेट भी झटके; सलमान के रनआउट पर विवाद

पाकिस्तान ने वनडे सीरीज के दूसरे मैच में बांग्लादेश को 128 रन से हराया दिया है। इस जीत से टीम ने 3 मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली है। तीसरा और निर्णायक मुकाबला 15 मार्च को मीरपुर में खेला जाएगा। ढाका के शेर-ए-बांग्ला क्रिकेट स्टेडियम में मेजबान टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पाकिस्तानी टीम 47.3 ओवर में 274 रन पर ऑलआउट हो गई और मेजबान टीम को 275 रन का टारगेट दिया। इसे बांग्लादेश की पारी के दौरान बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा। ऐसे में टारगेट को रिवाइज करके 243 रन कर दिया गया। इसे चेज करते हुए बांग्लादेशी टीम 23.3 ओवर में 114 रन पर ऑलआउट हो गई। प्लेयर ऑफ द मैच सदाकत माज ने दोहरा प्रदर्शन किया। उन्होंने 46 बॉल पर 75 रनों की पारी खेली। इतना ही नहीं, 3 विकेट भी झटके। पाकिस्तान के सलमान अली आगा ने 62 बॉल पर 64 रन बनाए। उन्हें मेहदी हसन मिराज ने रनआउट कर दिया। इस रनआउट पर विवाद खड़ा हो गया। मैच के 2 मोमेंट्स 1. सलमान आगा का विवादित रनआउट 39वें ओवर में पाकिस्तान ने सलमान अली आगा का विकेट गंवाया। यहां पर मेहदी हसन मिराज की चौथी बॉल को रिजवान ने डिफेंड किया। गेंद लुढ़कते हुए नॉन-स्ट्राइकर पर खड़े सलमान की ओर गई। वे क्रीज से बाहर थे। मिराज गेंद की तरफ दौड़े, जिसे आगा ने रोक लिया। इससे पहले कि आगा झुककर गेंद उठाते, मिराज ने गेंद उठा ली और उसे स्टंप्स पर मार दी। यहां सलमान के पास क्रीज तक पहुंचने का मौका नहीं था, क्योंकि मेहदी सामने खड़े थे। इस तरह आउट होने से आगा नाखुश दिखे। उन्होंने मैदान से लौटते हुए ग्लव्स और हेलमेट उतार कर फेंक दी। 2. तलत हुसैन के कंधे पर चोट लगी बांग्लादेश की पारी के 7वें ओवर की तीसरी बॉल पर एक बाउंड्री रोकने के प्रयास में हुसैन तलत चोटिल हो गए। उनका बायां कंधा डिसलोकेट हो गया। उन्हें स्ट्रेचर के जरिए मैदान से बाहर ले जाया गया। खबर लिखे जाने तक उनकी चोट पर PCB की ओर से कोई अपडेट नहीं आया है। मैच रिपोर्ट… पाकिस्तानी ओपनर्स की मजबूत शुरुआत, सदाकत की फिफ्टी टॉस हारकर बल्लेबाजी कर रही पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी रही। टीम ने पहले पावरप्ले में बगैर विकेट गंवाए 85 रन बनाए। सदाकत माज ने 9वें ओवर में नाहिद राणा की दूसरी बॉल पर चौका लगाकर फिफ्टी पूरी की। उन्होंने साहिबजादा फरहान के साथ 103 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की। माज को मेहदी हसन मिराज ने कैच आउट कराया और ओपनिंग पार्टनरशिप ब्रेक की। फरहान और शमील आउट, सलमान ने पारी संभाली 103 रन पर पहला विकेट गंवाने वाली पाकिस्तान ने 121 पर दूसरा और 122 रन पर दूसरा विकेट गंवाया। यहां पर फरहान 31 और शमील 6 रन बनाकर आउट हुए। एक समय टीम का स्कोर 122/3 हो गया था। यहां से मोहम्मद रिजवान और सलमान अली आगा ने चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी करके पाकिस्तानी टीम की वापसी कराई। लेकिन, सलमान 64 रन के स्कोर पर दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रनआउट होने से यह साझेदारी टूट गई। बांग्लादेश की ओर से रिशाद हुसैन ने 3 विकेट झटके। मेहदी हसन मिराज को दो विकेट मिले। तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान ओर नाहिद राणा ने भी एक-एक विकेट हासिल किए। बांग्लादेश की खराब बल्लेबाजी, कोई बैटर फिफ्टी नहीं
243 रन के संशोधित लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत खराब रही। टीम ने शुरुआती 15 रन बनाने 3 विकेट गंवा दिए थे। तंजीद हसन ने एक रन, सैफ हसन ने 12 और नजमुल हसन शांतो ने 12 रन बनाए। विकेटकीपर लिटन दास (41 रन) और तौहीद ह्रिदॉय (28 रन) ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन इनके आउट होने के बाद बांग्लादेश को ऑलआउट होने में टाइम नहीं लगा। पाकिस्तान की ओर से हारिस रऊफ और सदाकत माज ने 3-3 विकेट झटके। शाहीन अफरीदी ने 2 विकेट लिए। मोहम्मद वसीम और फहीम अशरफ को एक-एक विकेट मिला। —————————– क्रिकेट की यह खबर भी पढ़िए… भारतीय फ्रेंचाइजी सनराइजर्स लीड्स ने पाकिस्तानी क्रिकेटर खरीदा भारतीय मालिकाना हक वाली फ्रेंचाइजी सनराइजर्स लीड्स ने गुरुवार को पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर अबरार अहमद पर बोली लगाई। सनराइजर्स की CEO काव्या मारन ने खुद उन्हें 1.90 लाख पाउंड (करीब 2.34 करोड़ रुपए) में खरीदा। इसी के साथ अबरार 21 जुलाई से शुरू हो रही द हंड्रेड लीग में किसी भारतीय मालिकाना हक वाली फ्रेंचाइजी से जुड़ने वाले पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी बन गए। पढ़ें पूरी खबर

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
नोरा फतेही ने अश्लील गाने पर माफी मांगी:महिला आयोग से बोलीं- अब ऐसे आइटम सॉन्ग नहीं करूंगी; अश्लीलता फैलाने का इरादा नहीं था

May 7, 2026/
4:44 pm

फिल्म ‘KD द डेविल’ के गाने ‘सरके चुनर’ में अश्लीलता फैलाने के मामले में गुरुवार को बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही...

New Zealand vs South Africa Live Cricket Score, 2nd T20I: Stay updated with NZ vs SA Ball by Ball Match Updates and Live Scorecard from Hamilton. (Picture Credit: X@ICC)

March 17, 2026/
9:16 pm

आखरी अपडेट:मार्च 17, 2026, 21:16 IST भाजपा ने कहा कि यह उन लोगों के मजाक से कम नहीं है जिन्होंने...

Bill Gates Epstein Files Row; India AI Summit Speech

February 19, 2026/
9:27 am

नई दिल्ली2 दिन पहले कॉपी लिंक माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स नई दिल्ली में चल रही AI समिट में अपना...

World News Updates; Trump Pakistan China

April 3, 2026/
12:27 pm

36 मिनट पहले कॉपी लिंक म्यांमार में सेना प्रमुख मिन आंग ह्लाइंग को राष्ट्रपति चुन लिया गया है। संसद में...

यूपी के मिर्जापुर में सड़क हादसा, 11 की मौत:इनमें से 9 जिंदा जले, बोलेरो और कार ट्रक-ट्राले से टकराईं, बोलेरो में आग लगी

April 23, 2026/
9:03 am

यूपी के मिर्जापुर में बुधवार रात सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। मध्य प्रदेश से गिट्‌टी लादकर...

Indonesia Madura Ferry Fire Accident

August 2, 2026/
3:40 pm

11 मिनट पहले कॉपी लिंक इंडोनेशिया के मदुरा द्वीप के पास रविवार को एक यात्री फेरी में भीषण आग लग...

Four men walk as a thick plume of smoke from a US-Israeli strike on an oil storage facility rises behind them in Tehran, Iran. (File IMAGE: AP)

April 2, 2026/
8:41 am

आखरी अपडेट:02 अप्रैल, 2026, 08:41 IST भाजपा ने 2026 के पश्चिम बंगाल अभियान को पुनर्गठित किया, ममता पर व्यक्तिगत हमलों...

100% इथेनॉल से चलेंगी गाड़ियां, सरकार ने दी मंजूरी:गडकरी बोले- 6 हफ्ते में कंपनियां इसके लिए गाड़ियां लॉन्च करेंगी, प्रदूषण और पेट्रोल खर्च घटेगा

June 14, 2026/
12:01 pm

केंद्र सरकार ने देश में 100% शुद्ध इथेनॉल को बतौर ईंधन इस्तेमाल करने की मंजूरी दे दी है। केंद्रीय सड़क...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

दूसरा वनडे- पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 128 रन से हराया:सदाकत की फिफ्टी, 3 विकेट भी झटके; सलमान के रनआउट पर विवाद

दूसरा वनडे- पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 128 रन से हराया:सदाकत की फिफ्टी, 3 विकेट भी झटके; सलमान के रनआउट पर विवाद

पाकिस्तान ने वनडे सीरीज के दूसरे मैच में बांग्लादेश को 128 रन से हराया दिया है। इस जीत से टीम ने 3 मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली है। तीसरा और निर्णायक मुकाबला 15 मार्च को मीरपुर में खेला जाएगा। ढाका के शेर-ए-बांग्ला क्रिकेट स्टेडियम में मेजबान टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पाकिस्तानी टीम 47.3 ओवर में 274 रन पर ऑलआउट हो गई और मेजबान टीम को 275 रन का टारगेट दिया। इसे बांग्लादेश की पारी के दौरान बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा। ऐसे में टारगेट को रिवाइज करके 243 रन कर दिया गया। इसे चेज करते हुए बांग्लादेशी टीम 23.3 ओवर में 114 रन पर ऑलआउट हो गई। प्लेयर ऑफ द मैच सदाकत माज ने दोहरा प्रदर्शन किया। उन्होंने 46 बॉल पर 75 रनों की पारी खेली। इतना ही नहीं, 3 विकेट भी झटके। पाकिस्तान के सलमान अली आगा ने 62 बॉल पर 64 रन बनाए। उन्हें मेहदी हसन मिराज ने रनआउट कर दिया। इस रनआउट पर विवाद खड़ा हो गया। मैच के 2 मोमेंट्स 1. सलमान आगा का विवादित रनआउट 39वें ओवर में पाकिस्तान ने सलमान अली आगा का विकेट गंवाया। यहां पर मेहदी हसन मिराज की चौथी बॉल को रिजवान ने डिफेंड किया। गेंद लुढ़कते हुए नॉन-स्ट्राइकर पर खड़े सलमान की ओर गई। वे क्रीज से बाहर थे। मिराज गेंद की तरफ दौड़े, जिसे आगा ने रोक लिया। इससे पहले कि आगा झुककर गेंद उठाते, मिराज ने गेंद उठा ली और उसे स्टंप्स पर मार दी। यहां सलमान के पास क्रीज तक पहुंचने का मौका नहीं था, क्योंकि मेहदी सामने खड़े थे। इस तरह आउट होने से आगा नाखुश दिखे। उन्होंने मैदान से लौटते हुए ग्लव्स और हेलमेट उतार कर फेंक दी। 2. तलत हुसैन के कंधे पर चोट लगी बांग्लादेश की पारी के 7वें ओवर की तीसरी बॉल पर एक बाउंड्री रोकने के प्रयास में हुसैन तलत चोटिल हो गए। उनका बायां कंधा डिसलोकेट हो गया। उन्हें स्ट्रेचर के जरिए मैदान से बाहर ले जाया गया। खबर लिखे जाने तक उनकी चोट पर PCB की ओर से कोई अपडेट नहीं आया है। मैच रिपोर्ट… पाकिस्तानी ओपनर्स की मजबूत शुरुआत, सदाकत की फिफ्टी टॉस हारकर बल्लेबाजी कर रही पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी रही। टीम ने पहले पावरप्ले में बगैर विकेट गंवाए 85 रन बनाए। सदाकत माज ने 9वें ओवर में नाहिद राणा की दूसरी बॉल पर चौका लगाकर फिफ्टी पूरी की। उन्होंने साहिबजादा फरहान के साथ 103 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की। माज को मेहदी हसन मिराज ने कैच आउट कराया और ओपनिंग पार्टनरशिप ब्रेक की। फरहान और शमील आउट, सलमान ने पारी संभाली 103 रन पर पहला विकेट गंवाने वाली पाकिस्तान ने 121 पर दूसरा और 122 रन पर दूसरा विकेट गंवाया। यहां पर फरहान 31 और शमील 6 रन बनाकर आउट हुए। एक समय टीम का स्कोर 122/3 हो गया था। यहां से मोहम्मद रिजवान और सलमान अली आगा ने चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी करके पाकिस्तानी टीम की वापसी कराई। लेकिन, सलमान 64 रन के स्कोर पर दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रनआउट होने से यह साझेदारी टूट गई। बांग्लादेश की ओर से रिशाद हुसैन ने 3 विकेट झटके। मेहदी हसन मिराज को दो विकेट मिले। तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान ओर नाहिद राणा ने भी एक-एक विकेट हासिल किए। बांग्लादेश की खराब बल्लेबाजी, कोई बैटर फिफ्टी नहीं
243 रन के संशोधित लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत खराब रही। टीम ने शुरुआती 15 रन बनाने 3 विकेट गंवा दिए थे। तंजीद हसन ने एक रन, सैफ हसन ने 12 और नजमुल हसन शांतो ने 12 रन बनाए। विकेटकीपर लिटन दास (41 रन) और तौहीद ह्रिदॉय (28 रन) ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन इनके आउट होने के बाद बांग्लादेश को ऑलआउट होने में टाइम नहीं लगा। पाकिस्तान की ओर से हारिस रऊफ और सदाकत माज ने 3-3 विकेट झटके। शाहीन अफरीदी ने 2 विकेट लिए। मोहम्मद वसीम और फहीम अशरफ को एक-एक विकेट मिला। —————————– क्रिकेट की यह खबर भी पढ़िए… भारतीय फ्रेंचाइजी सनराइजर्स लीड्स ने पाकिस्तानी क्रिकेटर खरीदा भारतीय मालिकाना हक वाली फ्रेंचाइजी सनराइजर्स लीड्स ने गुरुवार को पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर अबरार अहमद पर बोली लगाई। सनराइजर्स की CEO काव्या मारन ने खुद उन्हें 1.90 लाख पाउंड (करीब 2.34 करोड़ रुपए) में खरीदा। इसी के साथ अबरार 21 जुलाई से शुरू हो रही द हंड्रेड लीग में किसी भारतीय मालिकाना हक वाली फ्रेंचाइजी से जुड़ने वाले पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी बन गए। पढ़ें पूरी खबर

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket