Thursday, 08 Oct 2026 | 06:34 PM

Trending :

EXCLUSIVE

गैस सिलेंडर की कमी, होटलों में भट्टियां सुलगीं:कोयला-लकड़ी के दाम बढ़े, इलेक्ट्रिक इंडक्शन की मांग में उछाल

बड़वानी में गैस सिलेंडर की कमी और बढ़ती कीमतों ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। एलपीजी की अनुपलब्धता के कारण अब कोयला और लकड़ी के दाम भी तेजी से बढ़ गए हैं, जिससे महंगाई का दोहरा असर पड़ रहा है। मध्य पूर्व में जारी संघर्ष का असर वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला पर दिख रहा है। इसके चलते व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की बिक्री पूरी तरह बंद हो गई है, जबकि घरेलू सिलेंडरों की आपूर्ति में भी काफी बाधाएं आ रही हैं। चाय दुकान संचालक महेश धनगर ने बताया कि सिलेंडर की कमी के कारण चाय की दुकानें, फास्ट फूड स्टॉल और होटल-रेस्टोरेंट बंद होने की कगार पर हैं। कई दुकानदारों ने मजबूरी में खाना बनाने के लिए चूल्हे और भट्टियों का इस्तेमाल फिर से शुरू कर दिया है। कोयला लकड़ी के दाम भी बढ़े सिलेंडर की कमी के साथ ही कोयला और लकड़ी के दामों में भी भारी उछाल आया है। पहले जो कोयला 30 रुपए प्रति डिब्बा मिलता था, वह अब 60 रुपए में बिक रहा है। इसी तरह, 25 रुपए प्रति किलो बिकने वाला कोयला अब 50 से 60 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गया है। बड़वानी में लोगों ने लकड़ी की भट्टियां खरीदना शुरू कर दिया है। इस मौके का फायदा उठाकर, 500 से 800 रुपए में मिलने वाली भट्टियां अब 2000 से 3000 रुपए में बेची जा रही हैं। घरेलू सिलेंडरों की समय पर डिलीवरी न होने के कारण इलेक्ट्रॉनिक कुकिंग इंडक्शन की मांग में भारी वृद्धि हुई है। सरस्वती इलेक्ट्रिक दुकान के संचालक मनीष मालवीय के अनुसार, इंडक्शन की बिक्री में 50 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। ग्राहक ऐसे इंडक्शन की तलाश में हैं जिन पर रोटी सेंकी जा सके और जाली लगाकर किसी भी बर्तन में खाना बनाया जा सके। ब्रांडेड कंपनियों के ये इंडक्शन बाजार में 2500 से 4500 रुपए तक की कीमत में उपलब्ध हैं। होटल संचालक कैलाश यादव ने बताया कि केवल कोयला ही नहीं लकड़ी भी महंगी हो गई है। 5 रुपए किलो की लकड़ी 12 रुपए किलो में बेची जा रही है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
कांग्रेस बोली- किसान कल्याण नहीं किसान शोषण वर्ष मना रहे:खाद्य मंत्री राजपूत ने कहा- पश्चिम एशिया में युद्ध के हालातों के बाद भी 78 लाख मीट्रिक टन खरीदी करेंगे

April 3, 2026/
10:38 pm

बारदानों की कमी को लेकर कांग्रेस के हमले के बीच खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत...

सिक्किम की फिल्म ‘शेप ऑफ मोमो’ दो इंटरनेशनल अवॉर्ड जीती:रूस के फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट डेब्यू फिल्म बनी; डायरेक्टर ने अवॉर्ड राज्य को डेडिकेट किए

March 19, 2026/
2:58 pm

सिक्किम की नेपाली भाषा की फिल्म ‘शेप ऑफ मोमो’ ने दो इंटरनेशनल अवॉर्ड जीते हैं। रूस के खांटी-मानसीस्क में आयोजित...

अब मुख्यमंत्री नहीं, ममता बनर्जी, राज्यपाल ने पश्चिम बंगाल मंत्रिमंडल का कार्यभार संभाला

May 7, 2026/
7:10 pm

ममता बनर्जी ने कोई घोषणा नहीं की, इसके बाद राज्यपाल ने पश्चिम बंगाल में निजीकरण कर दिया। बंगाल चुनाव में...

वर्ल्ड अपडेट्स:कमांडो यूनिट के सम्मान पर पोलैंड-यूक्रेन में तनातनी: जेलेंस्की को ‘कुछ दिन’ का अल्टीमेटम

June 15, 2026/
10:16 am

पोलैंड के राष्ट्रपति कारो्ल नावरोत्स्की ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से यूक्रेनियन इंसर्जेंट आर्मी (UPA) के सम्मान को वापस लेने...

राजकुमार हिरानी का ओटीटी डेब्यू:बोले- नई कहानी की तलाश में फ्रस्ट्रेशन होना तय, यही बेचैनी नई कहानी तक ले जाती है

June 29, 2026/
4:06 pm

साइबर क्राइम जैसे गंभीर विषय को मनोरंजक अंदाज में पर्दे पर लाने की तैयारी कर रहे राजकुमार हिरानी अपनी पहली...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

गैस सिलेंडर की कमी, होटलों में भट्टियां सुलगीं:कोयला-लकड़ी के दाम बढ़े, इलेक्ट्रिक इंडक्शन की मांग में उछाल

गैस सिलेंडर की कमी, होटलों में भट्टियां सुलगीं:कोयला-लकड़ी के दाम बढ़े, इलेक्ट्रिक इंडक्शन की मांग में उछाल

बड़वानी में गैस सिलेंडर की कमी और बढ़ती कीमतों ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। एलपीजी की अनुपलब्धता के कारण अब कोयला और लकड़ी के दाम भी तेजी से बढ़ गए हैं, जिससे महंगाई का दोहरा असर पड़ रहा है। मध्य पूर्व में जारी संघर्ष का असर वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला पर दिख रहा है। इसके चलते व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की बिक्री पूरी तरह बंद हो गई है, जबकि घरेलू सिलेंडरों की आपूर्ति में भी काफी बाधाएं आ रही हैं। चाय दुकान संचालक महेश धनगर ने बताया कि सिलेंडर की कमी के कारण चाय की दुकानें, फास्ट फूड स्टॉल और होटल-रेस्टोरेंट बंद होने की कगार पर हैं। कई दुकानदारों ने मजबूरी में खाना बनाने के लिए चूल्हे और भट्टियों का इस्तेमाल फिर से शुरू कर दिया है। कोयला लकड़ी के दाम भी बढ़े सिलेंडर की कमी के साथ ही कोयला और लकड़ी के दामों में भी भारी उछाल आया है। पहले जो कोयला 30 रुपए प्रति डिब्बा मिलता था, वह अब 60 रुपए में बिक रहा है। इसी तरह, 25 रुपए प्रति किलो बिकने वाला कोयला अब 50 से 60 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गया है। बड़वानी में लोगों ने लकड़ी की भट्टियां खरीदना शुरू कर दिया है। इस मौके का फायदा उठाकर, 500 से 800 रुपए में मिलने वाली भट्टियां अब 2000 से 3000 रुपए में बेची जा रही हैं। घरेलू सिलेंडरों की समय पर डिलीवरी न होने के कारण इलेक्ट्रॉनिक कुकिंग इंडक्शन की मांग में भारी वृद्धि हुई है। सरस्वती इलेक्ट्रिक दुकान के संचालक मनीष मालवीय के अनुसार, इंडक्शन की बिक्री में 50 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। ग्राहक ऐसे इंडक्शन की तलाश में हैं जिन पर रोटी सेंकी जा सके और जाली लगाकर किसी भी बर्तन में खाना बनाया जा सके। ब्रांडेड कंपनियों के ये इंडक्शन बाजार में 2500 से 4500 रुपए तक की कीमत में उपलब्ध हैं। होटल संचालक कैलाश यादव ने बताया कि केवल कोयला ही नहीं लकड़ी भी महंगी हो गई है। 5 रुपए किलो की लकड़ी 12 रुपए किलो में बेची जा रही है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket