Thursday, 29 Oct 2026 | 07:06 AM

Trending :

‘जेलर 2’ में कटाना से लड़ीं अपेक्षा पोरवाल:बोलीं- रजनी सर के साथ काम करना सपने जैसा, मिथुन दा- ऋतिक ने एक्शन में मदद की ‘जेलर 2’ में कटाना से लड़ीं अपेक्षा पोरवाल:बोलीं- रजनी सर के साथ काम करना सपने जैसा, मिथुन दा- ऋतिक ने एक्शन में मदद की नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुए केसी बोकाडिया:बोले- पहली बार किसी के जाने पर झटका लगा; उनके जैसा कोई दूसरा एक्टर नहीं नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुए केसी बोकाडिया:बोले- पहली बार किसी के जाने पर झटका लगा; उनके जैसा कोई दूसरा एक्टर नहीं नेपोटिज्म पर बोलीं सारा अली खान:बॉलीवुड में कोई गॉडफादर नहीं था, करियर में पिता ने कभी सिफारिश नहीं की नेपोटिज्म पर बोलीं सारा अली खान:बॉलीवुड में कोई गॉडफादर नहीं था, करियर में पिता ने कभी सिफारिश नहीं की
EXCLUSIVE

Sarfaraz Ahmed Retires | Pakistan Cricket Star, 2017 Champion

स्पोर्ट्स डेस्क9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सरफराज अहमद 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के साथ।

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। करीब दो दशक लंबे करियर में उन्होंने 6164 रन बनाए और उनकी कप्तानी में पाकिस्तान ने 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत को 180 रन से हराकर आठ साल बाद ICC खिताब अपने नाम किया था।

सरफराज ने अपना आखिरी मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2023 पर्थ में खेला था।

भारत के खिलाफ डेब्यू किया

कराची में जन्मे विकेटकीपर बल्लेबाज सरफराज ने नवंबर 2007 में जयपुर में भारत के खिलाफ वनडे से इंटरनेशनल डेब्यू किया था। उन्होंने पाकिस्तान के लिए 54 टेस्ट, 117 वनडे और 61 टी-20 इंटरनेशनल खेले। तीनों फॉर्मेट मिलाकर उनके नाम 6164 रन हैं, जिसमें 6 शतक और 35 अर्धशतक शामिल हैं। विकेट के पीछे उन्होंने 315 कैच और 56 स्टंपिंग कीं।

100 मैचों में कप्तानी की

सरफराज ने पाकिस्तान की कप्तानी 100 इंटरनेशनल मैचों में की। इनमें 50 वनडे, 37 टी-20 और 13 टेस्ट शामिल हैं। उनकी कप्तानी में पाकिस्तान टी-20 इंटरनेशनल रैंकिंग में नंबर-1 बना और टीम ने लगातार 11 टी-20 सीरीज जीतने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया।

सरफराज ने पाकिस्तान के लिए वनडे में 50 मैचों में कप्तानी की। इसमें उन्हें 28 में जीत और 20 में हार का सामना करना पड़ा।

जूनियर और सीनियर स्टेज में टाइटल दिलाने वाले पहले कप्तान

सरफराज पाकिस्तान को जूनियर और सीनियर दोनों स्तर पर ICC खिताब दिलाने वाले इकलौते कप्तान हैं। उन्होंने 2006 में श्रीलंका में हुए अंडर-19 वर्ल्ड कप में भी टीम को खिताब दिलाया था, जहां फाइनल में भारत को हराया था।

उनकी कप्तानी के दौरान बाबर आजम, शाहीन शाह अफरीदी, हसन अली, इमाम उल हक, फहीम अशरफ, फखर जमान और शादाब खान जैसे खिलाड़ियों को इंटरनेशनल टीम में मौका मिला।

सरफराज (दाएं) 2006 अंडर-19 वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ।

प्राइड ऑफ परफॉर्मेंस अवॉर्ड से सम्मानित

सरफराज को 2018 में पाकिस्तान सरकार ने प्राइड ऑफ परफॉर्मेंस अवॉर्ड से सम्मानित किया था। वह यह सम्मान पाने वाले सबसे कम उम्र के पाकिस्तानी कप्तान बने थे।

रिजवान के आने के बाद जगह गई

मोहम्मद रिजवान के आने के बाद सरफराज की टीम में जगह कम होती गई। उन्होंने आखिरी बार दिसंबर 2023 में पर्थ टेस्ट में पाकिस्तान के लिए खेला था। अब माना जा रहा है कि वह आने वाले समय में पाकिस्तान टीम के साथ कोचिंग भूमिका निभा सकते हैं।

पाकिस्तान के लिए खेलना सबसे बड़ा सम्मान

संन्यास की घोषणा करते हुए सरफराज ने कहा कि पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करना उनके जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है। उन्होंने कहा कि 2006 में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने से लेकर 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी उठाने तक हर पल खास रहा।

पाकिस्तान टेस्ट टीम के मुख्य कोच बन सकते हैं

सरफराज अहमद को पाकिस्तान टेस्ट टीम का नया कोच बनाया जा सकता है। 38 साल के सरफराज मई 2026 में बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज से अपने कोचिंग कार्यकाल की शुरुआत करेंगे। इससे पहले पाकिस्तान अंडर-19 और पाकिस्तान शाहीन टीम के साथ बतौर मेंटर और कोच काम कर चुके हैं।

———————– स्पोर्ट्स से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजरबानी KKR की टीम में शामिल, फ्रेंचाइजी ने IPL 2026 से पहले साइन किया

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने IPL-2026 से पहले जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी को अपनी टीम में शामिल किया है। फ्रेंचाइजी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 29 साल के इस तेज गेंदबाज ने टी-20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे की ओर से 13 विकेट झटके थे। वे अपनी टीम के टॉप विकेट टेकर्स रहे हैं। जिम्बाब्वे की टीम सुपर-8 स्टेज तक पहुंची थी। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Ronaldo 6 World Cups Goal Record

June 24, 2026/
12:00 am

ह्यूस्टन2 मिनट पहले कॉपी लिंक पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो 6 फुटबॉल वर्ल्डकप में गोल करने वाले दुनिया के पहले...

ऋषिकेश में बनेगा दिव्यांगों के लिए हाईटेक इंडोर बैडमिंटन हॉल:62.67 लाख का फंड मंजूर; प्रतिभाओं को मिलेगा नेशनल-इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म

April 3, 2026/
6:07 pm

उत्तराखंड के मेधावी दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर है। राज्य में पहली बार खास तौर...

‘किसान मित्र छड़ी’ सांपों से 100 मीटर पहले चेताएगी:मल्टी मशीन से एकसाथ कई काम संभव; रायसेन कृषि मेले में आधुनिक यंत्रों का प्रदर्शन

April 12, 2026/
10:18 pm

रायसेन के दशहरा मैदान में आयोजित उन्नत कृषि महोत्सव में खेती को सुरक्षित और आसान बनाने वाली आधुनिक तकनीकों ने...

CM बोले- 9 छोड़े थे, अब 48 चीते हो गए:कहा- वाइल्ड लाइफ में भारत ने दुनिया में किया नाम; विधायक लोधी के घर भी पहुंचे

March 1, 2026/
5:06 pm

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को ग्वालियर आए श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में चीतों को छोड़े जाने पर...

Australia Wins T20 Series 3-0 vs Bangladesh

June 21, 2026/
6:40 pm

चट्टोग्राम55 मिनट पहले कॉपी लिंक ऑस्ट्रेलिया ने 11 ओवर में 110 रन का टारगेट चेज किया। ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे टी-20...

बालाघाट में ओवरब्रिज के उद्घाटन में विधायक को रोका:वारासिवनी में सांसद ने किया पूजन; MLA बोले- यह प्रोटोकॉल का उल्लंघन, कार्यकर्ताओं के साथ फीता काटा

April 10, 2026/
4:25 pm

बालाघाट के वारासिवनी में बुधवार को रेलवे ओवरब्रिज के उद्घाटन के दौरान पुलिस और कांग्रेस विधायक विवेक पटेल के बीच...

राजनीति

Sarfaraz Ahmed Retires | Pakistan Cricket Star, 2017 Champion

Sarfaraz Ahmed Retires | Pakistan Cricket Star, 2017 Champion

स्पोर्ट्स डेस्क9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सरफराज अहमद 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के साथ।

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। करीब दो दशक लंबे करियर में उन्होंने 6164 रन बनाए और उनकी कप्तानी में पाकिस्तान ने 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत को 180 रन से हराकर आठ साल बाद ICC खिताब अपने नाम किया था।

सरफराज ने अपना आखिरी मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2023 पर्थ में खेला था।

सरफराज ने अपना आखिरी मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2023 पर्थ में खेला था।

भारत के खिलाफ डेब्यू किया

कराची में जन्मे विकेटकीपर बल्लेबाज सरफराज ने नवंबर 2007 में जयपुर में भारत के खिलाफ वनडे से इंटरनेशनल डेब्यू किया था। उन्होंने पाकिस्तान के लिए 54 टेस्ट, 117 वनडे और 61 टी-20 इंटरनेशनल खेले। तीनों फॉर्मेट मिलाकर उनके नाम 6164 रन हैं, जिसमें 6 शतक और 35 अर्धशतक शामिल हैं। विकेट के पीछे उन्होंने 315 कैच और 56 स्टंपिंग कीं।

100 मैचों में कप्तानी की

सरफराज ने पाकिस्तान की कप्तानी 100 इंटरनेशनल मैचों में की। इनमें 50 वनडे, 37 टी-20 और 13 टेस्ट शामिल हैं। उनकी कप्तानी में पाकिस्तान टी-20 इंटरनेशनल रैंकिंग में नंबर-1 बना और टीम ने लगातार 11 टी-20 सीरीज जीतने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया।

सरफराज ने पाकिस्तान के लिए वनडे में 50 मैचों में कप्तानी की। इसमें उन्हें 28 में जीत और 20 में हार का सामना करना पड़ा।

सरफराज ने पाकिस्तान के लिए वनडे में 50 मैचों में कप्तानी की। इसमें उन्हें 28 में जीत और 20 में हार का सामना करना पड़ा।

जूनियर और सीनियर स्टेज में टाइटल दिलाने वाले पहले कप्तान

सरफराज पाकिस्तान को जूनियर और सीनियर दोनों स्तर पर ICC खिताब दिलाने वाले इकलौते कप्तान हैं। उन्होंने 2006 में श्रीलंका में हुए अंडर-19 वर्ल्ड कप में भी टीम को खिताब दिलाया था, जहां फाइनल में भारत को हराया था।

उनकी कप्तानी के दौरान बाबर आजम, शाहीन शाह अफरीदी, हसन अली, इमाम उल हक, फहीम अशरफ, फखर जमान और शादाब खान जैसे खिलाड़ियों को इंटरनेशनल टीम में मौका मिला।

सरफराज (दाएं) 2006 अंडर-19 वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ।

सरफराज (दाएं) 2006 अंडर-19 वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ।

प्राइड ऑफ परफॉर्मेंस अवॉर्ड से सम्मानित

सरफराज को 2018 में पाकिस्तान सरकार ने प्राइड ऑफ परफॉर्मेंस अवॉर्ड से सम्मानित किया था। वह यह सम्मान पाने वाले सबसे कम उम्र के पाकिस्तानी कप्तान बने थे।

रिजवान के आने के बाद जगह गई

मोहम्मद रिजवान के आने के बाद सरफराज की टीम में जगह कम होती गई। उन्होंने आखिरी बार दिसंबर 2023 में पर्थ टेस्ट में पाकिस्तान के लिए खेला था। अब माना जा रहा है कि वह आने वाले समय में पाकिस्तान टीम के साथ कोचिंग भूमिका निभा सकते हैं।

पाकिस्तान के लिए खेलना सबसे बड़ा सम्मान

संन्यास की घोषणा करते हुए सरफराज ने कहा कि पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करना उनके जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है। उन्होंने कहा कि 2006 में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने से लेकर 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी उठाने तक हर पल खास रहा।

पाकिस्तान टेस्ट टीम के मुख्य कोच बन सकते हैं

सरफराज अहमद को पाकिस्तान टेस्ट टीम का नया कोच बनाया जा सकता है। 38 साल के सरफराज मई 2026 में बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज से अपने कोचिंग कार्यकाल की शुरुआत करेंगे। इससे पहले पाकिस्तान अंडर-19 और पाकिस्तान शाहीन टीम के साथ बतौर मेंटर और कोच काम कर चुके हैं।

———————– स्पोर्ट्स से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजरबानी KKR की टीम में शामिल, फ्रेंचाइजी ने IPL 2026 से पहले साइन किया

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने IPL-2026 से पहले जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी को अपनी टीम में शामिल किया है। फ्रेंचाइजी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 29 साल के इस तेज गेंदबाज ने टी-20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे की ओर से 13 विकेट झटके थे। वे अपनी टीम के टॉप विकेट टेकर्स रहे हैं। जिम्बाब्वे की टीम सुपर-8 स्टेज तक पहुंची थी। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket