Sunday, 25 Oct 2026 | 01:28 AM

Trending :

जयपुर में छाईं ‘गुलाबी क्वीन’ जैस्मीन सैंडलास:‘केसरिया बालम’ की दी प्रस्तुति; बंधेज ड्रेस में आईं नजर, सिंगर के गानों पर नाची मां बच्चों के पार्क में ड्रग्स बेचने वालों का कब्जा:कुणाल कोहली ने जताई चिंता, बोले- बिना कपड़ों के सोते हैं लोग; मुंबई पुलिस से की शिकायत सलमान की ‘मातृभूमि’ को रक्षा मंत्रालय की मंजूरी नहीं:दूसरी स्क्रीनिंग के बाद भी अटकी फिल्म; सेंसर सर्टिफिकेट और रिलीज डेट पर सस्पेंस कायम Kuldeep Rathore Success Story | JEE Advanced Failure to IIT Madras Startup टाइगर के शूटर्स की गिरफ्तारी पर राम गोपाल वर्मा बोले:वे सिर्फ मोहरे होते हैं, जश्न मनाने से पहले अंडरवर्ल्ड को समझना होगा टाइगर के शूटर्स की गिरफ्तारी पर राम गोपाल वर्मा बोले:वे सिर्फ मोहरे होते हैं, जश्न मनाने से पहले अंडरवर्ल्ड को समझना होगा
EXCLUSIVE

AAP minister laljit bhullar DM Suicide and other controversy update| Bhagwant Mann CM Punjab

अमृतसर के वेयरहाउस डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा के सुसाइड से कुर्सी गंवाने वाले आम आदमी पार्टी (AAP) के मंत्री लालजीत भुल्लर पहली बार विवादों में नहीं फंसे, इससे पहले भी लाल किला हिंसा, जातिवादी टिप्पणी से लेकर मंत्री बनते ही स्टंटबाजी को ले

.

कभी सफाई देकर तो कभी माफी मांगकर वह बचते रहे। हालांकि इस बार वह सीधे अफसर के सुसाइड केस में फंस गए। पंजाब में एक साल बाद चुनाव है, ऐसी सूरत में AAP सरकार किसी तरह का रिस्क लेने के मूड़ में नहीं है। इसी वजह से मामला मीडिया में आते ही CM भगवंत मान ने तुरंत भुल्लर का इस्तीफा मांग लिया।

लाल किला हिंसा के वक्त दीप सिद्धू के साथ नजर आते लालजीत भुल्लर।- फाइल फोटो

1. लाल किला हिंसा के वक्त दीप सिद्धू के साथ वीडियो हुआ था वायरल लालजीत सिंह भुल्लर 26 जनवरी 2021 को लाल किले पर हुई हिंसा के दौरान एक पुराने वीडियो में दिखने के कारण विवादों में घिर गए थे। इस वीडियो में उन्हें दीप सिद्धू के साथ ‘निशान साहिब’ फहराते हुए कथित तौर पर देखा गया, जिसके बाद विपक्षी दलों (कांग्रेस, भाजपा) ने उन पर गंभीर सवाल उठाए। अगस्त 2022 में यह वीडियो वायरल हुआ, जिसमें AAP नेता भुल्लर लाल किले की हिंसा के समय मौजूद थे।

विपक्ष ने आरोप लगाया कि भुल्लर किसान आंदोलन के दौरान कट्टरपंथियों का समर्थन कर रहे थे, जबकि राज्य सरकार तिरंगा अभियान चला रही थी। उस समय लालजीत भुल्लर ने सफाई देते हुए कहा कि वह एक किसान के बेटे के रूप में दिल्ली गए थे और उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है। विपक्षी दलों ने उनकी बर्खास्तगी की मांग की, जबकि भुल्लर ने आरोप लगाने वालों MLA कुलदीप खैहरा पर पलटवार करते हुए उनके पिता के खालिस्तान समर्थक होने का मुद्दा उठाया।

दीप सिद्धू के साथ दिख रहे लालजीत भुल्लर। यह मामला 2022 में उनके मंत्री बनने से पहले का है।- फाइल फोटो

ट्रासपोर्ट मंत्री बनकर गाड़ी से किए स्टंट करीब 4 साल पहले मंत्री बनते ही लालजीत सिंह भुल्लर का खतरनाक स्टंट सामने आया था। वह अपनी एंडेवर गाड़ी के सनरूफ से बाहर निकलकर हाथ हिलाते दिख रहे थे। यह वीडियो नेशनल हाईवे पर बनाया गया था। गाड़ी तेज रफ्तार में चल रही थी और उनके दो गनमैन भी गाड़ी के दरवाजे के शीशे खोलकर बाहर की ओर जान को खतरे में डालकर लटके हुए थे।

इस मामले में मंत्री लालजीत भुल्लर ने कहा कि यह वीडियो पुराना है। जब वह चुनाव जीते थे, तब यह वीडियो बना था। हालांकि, उनके साथ गनमैन और आगे चल रही दो पायलट गाड़ियों को देखकर उनके इस दावे पर भी सवाल खड़े हुए थे। उस समय वह ट्रांसपोर्ट मंत्री थे। उन्होंने सफाई दी कि यह वीडियो पुराना है और जब वे जीते थे, तब उन्हें हार पहनाए गए थे। उसके बाद उन्हें कभी हार नहीं पहनाए गए। हालांकि, मंत्री के आगे चल रही दो पायलट जिप्सियों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उस वक्त पुलिस प्रशासन उन्हें छोड़ने आया था।

भुल्लर के स्टंट करते का ये वीडियो वायरल हुआ था।- फाइल फोटो

3 स्वर्णकार समुदाय पर टिप्पणी की भुल्लर ने खडूर साहिब लोकसभा चुनाव 2024 में प्रचार के दौरान पट्टी (तरनतारन) में पार्टी मीटिंग में पूर्व कांग्रेस विधायक हरमिंदर सिंह गिल पर हमला करते हुए रामगढ़िया और सुनियारा (स्वर्णकार) समुदायों के खिलाफ आपत्तिजनक/जातिवादी टिप्पणियां कीं। उन्होंने खुद को “लाहौरिया जट्ट” बताते हुए कहा कि “मैं लाहौरिया जट्ट हूं, सुनियारा नहीं।”

हरमिंदर गिल को संबोधित करते हुए भुल्लर ने कहा था- ‘तुम्हारी तरह कोई गुल्ली सुनियारा नहीं… यहां हर कोई गुल्ली घर सुनियारा बुलाता है।’ इसे जातिवादी माना गया। उस समय विपक्षी दल (शिअद और कांग्रेस) ने उन पर FIR दर्ज करने, गिरफ्तारी और मंत्री पद से हटाने की मांग की थी। मामला चुनाव आयोग तक पहुंचा था।

मगर, बाद में उन्होंने वीडियो जारी कर माफी मांग ली थी। साथ ही कहा कि बात सिर्फ हरमिंदर गिल पर थी, किसी बिरादरी पर नहीं। रामगढ़िया संगठनों (जैसे ऑल विश्वकर्मा रामगढ़िया फाउंडेशन) ने असंतुष्ट रहते हुए AAP का बहिष्कार करने का आह्वान किया। कुछ जगहों पर उनका पुतला भी जलाया गया।

भुल्लर की टिप्पणी करते हुए फाइल फोटो।

भुल्लर की टिप्पणी करते हुए फाइल फोटो।

**************** ये खबर भी पढ़ें…

पंजाब में मंत्री का नाम लेकर अफसर ने सुसाइड किया:वेयरहाउस डिस्ट्रिक्ट मैनेजर ने मरने से पहले वीडियो जारी किया; CM ने मिनिस्टर का इस्तीफा लिया

पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के परिवहन मंत्री लालजीत भुल्लर का नाम लेकर वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (DM) ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। मरने से पहले अमृतसर में तैनात डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा ने 12 सेकेंड का वीडियो जारी किया। इसमें रंधावा ने कहा- खा ली सल्फास, मिनिस्टर लालजीत भुल्लर के डर से, अब मैं नहीं बचता।

इसका पता चलते ही CM भगवंत मान ने मंत्री भुल्लर से इस्तीफा ले लिया। मामले की जांच चीफ सेक्रेटरी केएपी सिन्हा को सौंप दी गई है। इस्तीफा लेने की पुष्टि करते हुए CM मान ने चंडीगढ़ में कहा- इसके पीछे क्या कारण हैं, यह जांच का विषय है। जांच किसी तरह से प्रभावित न हो, इसके लिए मंत्री का इस्तीफा लिया गया है (पढ़ें पूरी खबर)

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
पीएम की बचत की अपील,दिल्ली में मंत्री ई-रिक्शा से चले:MP- जज साइकिल से हाईकोर्ट पहुंचे, CM का काफिला घटा; यूपी में वर्क फ्रॉम होम

May 13, 2026/
1:08 am

पीएम मोदी की बचत की अपील का असर चार राज्यों में दिख रहा है। दिल्ली में मंत्री आशीष सूद ने...

क्या UCC के लिए तैयार है एमपी:जनजातीय आबादी वाले प्रदेश में कितना प्रभावी होगा कानून, जानिए भोपाल के लोगों की राय

April 10, 2026/
6:30 am

उत्तराखंड गुजरात और असम के बाद अब मध्यप्रदेश में जल्द समान नागरिक संहिता यानी UCC लागू करने की तैयारी है।...

तरनतारन में अफ्रीकी महिला हेरोइन समेत गिरफ्तार:अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कीमत 15 करोड़, नौकरी के लिए आई थी भारत; ड्रग तस्करी में फंसी

May 9, 2026/
12:19 pm

तरनतारन पुलिस के सीआईए स्टाफ ने एक अफ्रीकी महिला को 3 किलोग्राम हेरोइन और वैगन आर कार के साथ गिरफ्तार...

अब H-1 B वीजा पर 3 साल रोक की तैयारी:डोनाल्ड ट्रम्प की पार्टी के सांसदों ने कड़े प्रावधानों वाला बिल संसद में पेश किया

April 26, 2026/
3:48 am

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के राज में भारतीयों के लिए ‘अमेरिकन ड्रीम’ दु:स्वप्न बनता जा रहा है। अब ट्रम्प की...

ईरान का कुवैत-बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर हमला:US बोला- सभी हमले नाकाम; अमेरिका ने होर्मुज में ईरानी आइलैंड को निशाना बनाया

June 3, 2026/
6:59 am

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बुधवार को फिर बढ़ गया है। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) ने...

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लिश टीम घोषित:क्रॉली बाहर, एमिलियो और रीव को मौका; रॉबिन्सन की वापसी

May 14, 2026/
8:35 am

न्यूजीलैंड के खिलाफ अगले महीने लॉर्ड्स में होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड ने अपनी 15 सदस्यीय टीम...

यौन उत्पीड़न मामले में मलयालम फिल्म निर्देशक हिरासत में:एक्ट्रेस ने रंजीत बालकृष्णन पर आरोप लगाए, पुलिस जांच में जुटी

April 4, 2026/
4:05 pm

मशहूर मलयालम फिल्म निर्देशक रंजीत बालकृष्णन को यौन उत्पीड़न के आरोपों में तीन दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

AAP minister laljit bhullar DM Suicide and other controversy update| Bhagwant Mann CM Punjab

AAP minister laljit bhullar DM Suicide and other controversy update| Bhagwant Mann CM Punjab

अमृतसर के वेयरहाउस डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा के सुसाइड से कुर्सी गंवाने वाले आम आदमी पार्टी (AAP) के मंत्री लालजीत भुल्लर पहली बार विवादों में नहीं फंसे, इससे पहले भी लाल किला हिंसा, जातिवादी टिप्पणी से लेकर मंत्री बनते ही स्टंटबाजी को ले

.

कभी सफाई देकर तो कभी माफी मांगकर वह बचते रहे। हालांकि इस बार वह सीधे अफसर के सुसाइड केस में फंस गए। पंजाब में एक साल बाद चुनाव है, ऐसी सूरत में AAP सरकार किसी तरह का रिस्क लेने के मूड़ में नहीं है। इसी वजह से मामला मीडिया में आते ही CM भगवंत मान ने तुरंत भुल्लर का इस्तीफा मांग लिया।

लाल किला हिंसा के वक्त दीप सिद्धू के साथ नजर आते लालजीत भुल्लर।- फाइल फोटो

1. लाल किला हिंसा के वक्त दीप सिद्धू के साथ वीडियो हुआ था वायरल लालजीत सिंह भुल्लर 26 जनवरी 2021 को लाल किले पर हुई हिंसा के दौरान एक पुराने वीडियो में दिखने के कारण विवादों में घिर गए थे। इस वीडियो में उन्हें दीप सिद्धू के साथ ‘निशान साहिब’ फहराते हुए कथित तौर पर देखा गया, जिसके बाद विपक्षी दलों (कांग्रेस, भाजपा) ने उन पर गंभीर सवाल उठाए। अगस्त 2022 में यह वीडियो वायरल हुआ, जिसमें AAP नेता भुल्लर लाल किले की हिंसा के समय मौजूद थे।

विपक्ष ने आरोप लगाया कि भुल्लर किसान आंदोलन के दौरान कट्टरपंथियों का समर्थन कर रहे थे, जबकि राज्य सरकार तिरंगा अभियान चला रही थी। उस समय लालजीत भुल्लर ने सफाई देते हुए कहा कि वह एक किसान के बेटे के रूप में दिल्ली गए थे और उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है। विपक्षी दलों ने उनकी बर्खास्तगी की मांग की, जबकि भुल्लर ने आरोप लगाने वालों MLA कुलदीप खैहरा पर पलटवार करते हुए उनके पिता के खालिस्तान समर्थक होने का मुद्दा उठाया।

दीप सिद्धू के साथ दिख रहे लालजीत भुल्लर। यह मामला 2022 में उनके मंत्री बनने से पहले का है।- फाइल फोटो

दीप सिद्धू के साथ दिख रहे लालजीत भुल्लर। यह मामला 2022 में उनके मंत्री बनने से पहले का है।- फाइल फोटो

ट्रासपोर्ट मंत्री बनकर गाड़ी से किए स्टंट करीब 4 साल पहले मंत्री बनते ही लालजीत सिंह भुल्लर का खतरनाक स्टंट सामने आया था। वह अपनी एंडेवर गाड़ी के सनरूफ से बाहर निकलकर हाथ हिलाते दिख रहे थे। यह वीडियो नेशनल हाईवे पर बनाया गया था। गाड़ी तेज रफ्तार में चल रही थी और उनके दो गनमैन भी गाड़ी के दरवाजे के शीशे खोलकर बाहर की ओर जान को खतरे में डालकर लटके हुए थे।

इस मामले में मंत्री लालजीत भुल्लर ने कहा कि यह वीडियो पुराना है। जब वह चुनाव जीते थे, तब यह वीडियो बना था। हालांकि, उनके साथ गनमैन और आगे चल रही दो पायलट गाड़ियों को देखकर उनके इस दावे पर भी सवाल खड़े हुए थे। उस समय वह ट्रांसपोर्ट मंत्री थे। उन्होंने सफाई दी कि यह वीडियो पुराना है और जब वे जीते थे, तब उन्हें हार पहनाए गए थे। उसके बाद उन्हें कभी हार नहीं पहनाए गए। हालांकि, मंत्री के आगे चल रही दो पायलट जिप्सियों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उस वक्त पुलिस प्रशासन उन्हें छोड़ने आया था।

भुल्लर के स्टंट करते का ये वीडियो वायरल हुआ था।- फाइल फोटो

भुल्लर के स्टंट करते का ये वीडियो वायरल हुआ था।- फाइल फोटो

3 स्वर्णकार समुदाय पर टिप्पणी की भुल्लर ने खडूर साहिब लोकसभा चुनाव 2024 में प्रचार के दौरान पट्टी (तरनतारन) में पार्टी मीटिंग में पूर्व कांग्रेस विधायक हरमिंदर सिंह गिल पर हमला करते हुए रामगढ़िया और सुनियारा (स्वर्णकार) समुदायों के खिलाफ आपत्तिजनक/जातिवादी टिप्पणियां कीं। उन्होंने खुद को “लाहौरिया जट्ट” बताते हुए कहा कि “मैं लाहौरिया जट्ट हूं, सुनियारा नहीं।”

हरमिंदर गिल को संबोधित करते हुए भुल्लर ने कहा था- ‘तुम्हारी तरह कोई गुल्ली सुनियारा नहीं… यहां हर कोई गुल्ली घर सुनियारा बुलाता है।’ इसे जातिवादी माना गया। उस समय विपक्षी दल (शिअद और कांग्रेस) ने उन पर FIR दर्ज करने, गिरफ्तारी और मंत्री पद से हटाने की मांग की थी। मामला चुनाव आयोग तक पहुंचा था।

मगर, बाद में उन्होंने वीडियो जारी कर माफी मांग ली थी। साथ ही कहा कि बात सिर्फ हरमिंदर गिल पर थी, किसी बिरादरी पर नहीं। रामगढ़िया संगठनों (जैसे ऑल विश्वकर्मा रामगढ़िया फाउंडेशन) ने असंतुष्ट रहते हुए AAP का बहिष्कार करने का आह्वान किया। कुछ जगहों पर उनका पुतला भी जलाया गया।

भुल्लर की टिप्पणी करते हुए फाइल फोटो।

भुल्लर की टिप्पणी करते हुए फाइल फोटो।

**************** ये खबर भी पढ़ें…

पंजाब में मंत्री का नाम लेकर अफसर ने सुसाइड किया:वेयरहाउस डिस्ट्रिक्ट मैनेजर ने मरने से पहले वीडियो जारी किया; CM ने मिनिस्टर का इस्तीफा लिया

पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के परिवहन मंत्री लालजीत भुल्लर का नाम लेकर वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (DM) ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। मरने से पहले अमृतसर में तैनात डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा ने 12 सेकेंड का वीडियो जारी किया। इसमें रंधावा ने कहा- खा ली सल्फास, मिनिस्टर लालजीत भुल्लर के डर से, अब मैं नहीं बचता।

इसका पता चलते ही CM भगवंत मान ने मंत्री भुल्लर से इस्तीफा ले लिया। मामले की जांच चीफ सेक्रेटरी केएपी सिन्हा को सौंप दी गई है। इस्तीफा लेने की पुष्टि करते हुए CM मान ने चंडीगढ़ में कहा- इसके पीछे क्या कारण हैं, यह जांच का विषय है। जांच किसी तरह से प्रभावित न हो, इसके लिए मंत्री का इस्तीफा लिया गया है (पढ़ें पूरी खबर)

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket