Sunday, 20 Sep 2026 | 06:06 AM

Trending :

EXCLUSIVE

AC या कूलर, गर्मियों में सेहत के लिए क्या है ज्यादा बेहतर? 90% लोगों को नहीं पता होगा सही जवाब, जानें दोनों के बीच का फर्क

ask search icon

Last Updated:

Air Conditioner vs Cooler: गर्मी में लोग ठंडक पाने के लिए घरों और दफ्तरों में AC और कूलर का इस्तेमाल तेजी से बढ़ जाता है. हालांकि, कई बार ये उपकरण आराम देने के साथ-साथ सेहत पर भी असर डाल सकते हैं. लंबे समय तक गलत तरीके से इस्तेमाल करने पर कुछ लोगों को सर्दी-खांसी, एलर्जी या त्वचा से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं, इसलिए यह जानना जरूरी है कि AC और कूलर में से कौन सा उपकरण स्वास्थ्य के लिए ज्यादा सुरक्षित माना जाता है. (रिपोर्ट: दीपक/खरगोन)

जैसे-जैसे गर्मियां बढ़ने लगती है, हम एसी और कूलर का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं. निमाड़ क्षेत्र और खरगोन जिले में अभी से तेज धूप और गर्म हवाएं महसूस होने लगी हैं. ऐसे में लोग राहत पाने के लिए कूलिंग उपकरणों का सहारा ले रहे हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि इन दोनों में से कौन सा बेहतर विकल्प है.

Local18 से बातचीत में खरगोन के हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. संतोष मौर्य (MD) ने बताया कि गर्मी में AC और कूलर दोनों का इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन जगह के अनुसार, दोनों के अपने-अपने फायदे और नुकसान होते हैं. वे बताते हैं कि समुद्र किनारे वाले इलाकों में जहां नमी ज्यादा होती है, वहां AC ज्यादा असरदार माना जाता है.

लेकिन, निमाड़ अंचल जैसे ड्राई यानी शुष्क इलाकों में कूलर ज्यादा बेहतर काम करता है. वहीं, स्वास्थ्य के नजरिए से देखें तो AC की तुलना में कूलर को ज्यादा सुरक्षित माना जाता है, क्योंकि इसमें बाहर की ताजी हवा कमरे में आती रहती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

विशेषज्ञ बताते हैं कि कूलर बाहर की ताजी हवा को खींचकर पानी की मदद से उसे ठंडा करता है. फिर कमरे में भेजता है. इस वजह से कमरे में हवा का फ्लो बना रहता है और ऑक्सीजन की मात्रा भी ठीक रहती है. इसी कारण कूलर की हवा आमतौर पर शरीर के लिए ज्यादा आरामदायक मानी जाती है. खासकर ड्राई इलाकों में कूलर अच्छी ठंडक देता है और हवा भी ताजी रहती है.

AC कमरे की हवा को ही बार-बार ठंडा करके घुमाता है. कमरे को पूरी तरह बंद रखने की वजह से ताजी हवा अंदर नहीं आ पाती. इससे कई बार कमरे की नमी कम हो जाती है. लंबे समय तक AC में बैठने से त्वचा ड्राई होने लगती है. कई लोगों को गले में खराश, खांसी, सांस लेने में दिक्कत या एलर्जी जैसी परेशानी भी हो सकती है. कुछ मामलों में सिर दर्द और थकान भी महसूस होती है.

डॉ. मौर्य बताते हैं कि अगर कोई व्यक्ति लंबे समय तक AC की तेज हवा में बैठता है तो शरीर की प्राकृतिक नमी कम होने लगती है. इससे त्वचा रूखी हो सकती है और कुछ लोगों को खुजली या स्किन एलर्जी की समस्या भी हो सकती है. इसके अलावा अचानक बहुत ठंडे माहौल से बाहर की गर्मी में जाने पर सर्दी-जुकाम और गले की समस्या भी बढ़ सकती है.

विशेषज्ञों का कहना है कि चाहे AC हो या कूलर, दोनों का इस्तेमाल सही तरीके से करना जरूरी है. कूलर का पानी नियमित बदलना चाहिए और उसे साफ रखना चाहिए ताकि उसमें बैक्टीरिया या मच्छर न पनपें. वहीं AC का तापमान बहुत कम नहीं रखना चाहिए और बीच-बीच में कमरे की खिड़की खोलकर ताजी हवा आने देना चाहिए. इससे स्वास्थ्य पर पड़ने वाले नकारात्मक असर को काफी हद तक कम किया जा सकता है.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Lenskart Employees Can Wear Bindis, Hijabs

April 19, 2026/
2:20 pm

नई दिल्ली8 मिनट पहले कॉपी लिंक आईवियर रिटेलर कंपनी लेंसकार्ट ने सोशल मीडिया पर भारी विरोध के बाद पब्लिकली माफी...

MANIT में भारतीय ज्ञान परंपरा फेयर का आयोजन:मॉर्डन युग में पुरानी संस्कृति का संगम, छात्रों ने छावा फिल्म के दृश्य की नाट्य प्रस्तुति की

February 26, 2026/
12:06 am

भोपाल स्थित मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्लोलॉजी में IKS यानि इंडियन नॉलेज सिस्टम फेयर का आयोजन किया गया। इस...

ट्रम्प ने बोइंग डील के लिए बांग्लादेश को शुक्रिया कहा:PM से बोले- ये फाइटर जेट आपको निराश नहीं करेगा, मैं भी याद रखूंगा

September 1, 2026/
8:23 pm

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारीक रहमान को पत्र लिखकर बोइंग विमान खरीदने के फैसले के लिए...

Hospitals Offered Lakhs for NABH Certifications

March 12, 2026/
12:15 am

आयुष्मान योजना में निजी अस्पतालों के लिए NABH फाइनल लेवल सर्टिफिकेट अनिवार्य किए जाने के फैसले के बाद नया विवाद...

RCB vs LSG Live Score, IPL 2026, Playing 11 Today Match Updates. (Picture Credit: Creimas)

April 15, 2026/
7:13 pm

आखरी अपडेट:15 अप्रैल, 2026, 19:13 IST आप ने आरोप लगाया कि चड्ढा ने हाल ही में शीर्ष भाजपा नेताओं के...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

AC या कूलर, गर्मियों में सेहत के लिए क्या है ज्यादा बेहतर? 90% लोगों को नहीं पता होगा सही जवाब, जानें दोनों के बीच का फर्क

ask search icon

Last Updated:

Air Conditioner vs Cooler: गर्मी में लोग ठंडक पाने के लिए घरों और दफ्तरों में AC और कूलर का इस्तेमाल तेजी से बढ़ जाता है. हालांकि, कई बार ये उपकरण आराम देने के साथ-साथ सेहत पर भी असर डाल सकते हैं. लंबे समय तक गलत तरीके से इस्तेमाल करने पर कुछ लोगों को सर्दी-खांसी, एलर्जी या त्वचा से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं, इसलिए यह जानना जरूरी है कि AC और कूलर में से कौन सा उपकरण स्वास्थ्य के लिए ज्यादा सुरक्षित माना जाता है. (रिपोर्ट: दीपक/खरगोन)

जैसे-जैसे गर्मियां बढ़ने लगती है, हम एसी और कूलर का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं. निमाड़ क्षेत्र और खरगोन जिले में अभी से तेज धूप और गर्म हवाएं महसूस होने लगी हैं. ऐसे में लोग राहत पाने के लिए कूलिंग उपकरणों का सहारा ले रहे हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि इन दोनों में से कौन सा बेहतर विकल्प है.

Local18 से बातचीत में खरगोन के हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. संतोष मौर्य (MD) ने बताया कि गर्मी में AC और कूलर दोनों का इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन जगह के अनुसार, दोनों के अपने-अपने फायदे और नुकसान होते हैं. वे बताते हैं कि समुद्र किनारे वाले इलाकों में जहां नमी ज्यादा होती है, वहां AC ज्यादा असरदार माना जाता है.

लेकिन, निमाड़ अंचल जैसे ड्राई यानी शुष्क इलाकों में कूलर ज्यादा बेहतर काम करता है. वहीं, स्वास्थ्य के नजरिए से देखें तो AC की तुलना में कूलर को ज्यादा सुरक्षित माना जाता है, क्योंकि इसमें बाहर की ताजी हवा कमरे में आती रहती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

विशेषज्ञ बताते हैं कि कूलर बाहर की ताजी हवा को खींचकर पानी की मदद से उसे ठंडा करता है. फिर कमरे में भेजता है. इस वजह से कमरे में हवा का फ्लो बना रहता है और ऑक्सीजन की मात्रा भी ठीक रहती है. इसी कारण कूलर की हवा आमतौर पर शरीर के लिए ज्यादा आरामदायक मानी जाती है. खासकर ड्राई इलाकों में कूलर अच्छी ठंडक देता है और हवा भी ताजी रहती है.

AC कमरे की हवा को ही बार-बार ठंडा करके घुमाता है. कमरे को पूरी तरह बंद रखने की वजह से ताजी हवा अंदर नहीं आ पाती. इससे कई बार कमरे की नमी कम हो जाती है. लंबे समय तक AC में बैठने से त्वचा ड्राई होने लगती है. कई लोगों को गले में खराश, खांसी, सांस लेने में दिक्कत या एलर्जी जैसी परेशानी भी हो सकती है. कुछ मामलों में सिर दर्द और थकान भी महसूस होती है.

डॉ. मौर्य बताते हैं कि अगर कोई व्यक्ति लंबे समय तक AC की तेज हवा में बैठता है तो शरीर की प्राकृतिक नमी कम होने लगती है. इससे त्वचा रूखी हो सकती है और कुछ लोगों को खुजली या स्किन एलर्जी की समस्या भी हो सकती है. इसके अलावा अचानक बहुत ठंडे माहौल से बाहर की गर्मी में जाने पर सर्दी-जुकाम और गले की समस्या भी बढ़ सकती है.

विशेषज्ञों का कहना है कि चाहे AC हो या कूलर, दोनों का इस्तेमाल सही तरीके से करना जरूरी है. कूलर का पानी नियमित बदलना चाहिए और उसे साफ रखना चाहिए ताकि उसमें बैक्टीरिया या मच्छर न पनपें. वहीं AC का तापमान बहुत कम नहीं रखना चाहिए और बीच-बीच में कमरे की खिड़की खोलकर ताजी हवा आने देना चाहिए. इससे स्वास्थ्य पर पड़ने वाले नकारात्मक असर को काफी हद तक कम किया जा सकता है.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket