Saturday, 05 Sep 2026 | 06:21 AM

Trending :

Actor Piyush Mishra Injured | Suffers Hand Fracture After Bathroom Fall

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

दिग्गज एक्टर पीयूष मिश्रा हादसे में चोटिल हो गए हैं। फिल्म ‘दुल्हनिया ले आएगी’ के डायरेक्टर आकाशादित्य लामा ने दैनिक भास्कर से बातचीत में ये खुलासा किया है। दरअसल पीयूष मिश्रा भी फिल्म ‘दुल्हनिया ले आएगी’ के पार्ट हैं। उन्हें आज डायरेक्टर और एक्ट्रेस खुशाली कुमार के साथ फिल्म के प्रमोशन इवेंट में पहुंचना था।

जब पीयूष मिश्रा नहीं पहुंचे, तो उनकी अनुपस्थिति के सवाल पर डायरेक्टर आकाशादित्य लामा ने स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने बताया कि पीयूष मिश्रा अपने घर के बाथरूम में फिसलकर गिर गए हैं, जिससे उनके हाथ में फ्रैक्चर आ गया है। डॉक्टरों की सलाह पर वे फिलहाल पूरी तरह बेड रेस्ट पर हैं और फिल्म के सभी प्रमोशन और इवेंट्स से दूर रहेंगे।

मैनेजर ने फोन कर दी हादसे की जानकारी फिल्म ‘दुल्हनिया ले आएगी’ के प्रमोशन इवेंट के दौरान डायरेक्टर आकाशादित्य लामा ने पूरा वाकया साझा किया। लामा ने बताया कि कल रात को ही पीयूष मिश्रा के मैनेजर का फोन आया था। मैनेजर ने जानकारी दी कि पीयूष जी बाथरूम में गिर गए हैं, जिससे उनके हाथ में फ्रैक्चर हो गया है। इस वजह से वे अब फिल्म के प्रमोशन और इंटरव्यू का हिस्सा नहीं बन पाएंगे।

लंबे समय से अस्वस्थ थे, फिर भी काम कर रहे थे डायरेक्टर आकाशादित्य लामा ने बताया कि पीयूष मिश्रा पिछले कुछ समय से लगातार अस्वस्थ चल रहे थे। इसके बावजूद एक समर्पित कलाकार की तरह वे पूरे साहस और धैर्य के साथ इवेंट्स और प्रमोशन में शामिल होने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि इस हादसे के बाद उनकी स्थिति ऐसी हो गई है कि वे इस समय बिस्तर से उठ भी नहीं पा रहे हैं।

'दुल्हनिया ले आएगी' के डायरेक्टर आकाशादित्य लामा।

‘दुल्हनिया ले आएगी’ के डायरेक्टर आकाशादित्य लामा।

‘दुल्हनिया ले आएगी’ का ट्रेलर रिलीज

आकाशादित्य लामा की फिल्म ‘दुल्हनिया ले आएगी’ का ट्रेलर रिलीज हो गया। कॉमेडी, रोमांस, पारिवारिक रिश्तों और शादी की अफरा-तफरी से भरपूर यह ट्रेलर एक ऐसी फैमिली एंटरटेनर की झलक दिखाता है, जिसमें हंसी के साथ-साथ इमोशंस और कई मजेदार ट्विस्ट भी देखने को मिलेंगे। फिल्म में खुशाली कुमार, महेश मांजरेकर और पीयूष मिश्रा दिखाई देंगे।

फिल्म की कहानी एक ऐसी दुल्हन के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसके सामने समय की बड़ी चुनौती है। इसी डेडलाइन के बीच उसकी जिंदगी में कई संभावित दूल्हों की एंट्री होती है और शुरू हो जाता है दूल्हों की तलाश का ऐसा मजेदार सिलसिला, जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखने का वादा करता है। शादी के रंगों और उत्सव से सजा इसका माहौल फिल्म को और भी आकर्षक बनाता है।

फिल्म के ट्रेलर को लेकर डायरेक्टर आकाशादित्य लामा ने कहा, “हर शादी में ड्रामा होता है, लेकिन ‘दुल्हनिया ले आएगी’ में यह ड्रामा फेरों से पहले ही शुरू हो जाता है। हमारी कोशिश थी कि ट्रेलर देखने के बाद दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान हो और साथ ही उनके मन में यह जानने की उत्सुकता भी बनी रहे कि आगे क्या होने वाला है। यह तेज रफ्तार, मजेदार, इमोशनल और ऐसे किरदारों से भरी फिल्म है, जिनसे दर्शक आसानी से जुड़ जाएंगे। यह पूरी तरह से एक फैमिली एंटरटेनर है और मुझे उम्मीद है कि दर्शक इसे देखकर उतना ही आनंद लेंगे, जितना हमें इसे बनाने में आया।”

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
राजगढ़ में 5 माह का भ्रूण मिला:जांच में लड़की होने की पुष्टि; छोड़ने वाले की तलाश में पुलिस ने CCTV खंगाले

April 7, 2026/
10:52 pm

राजगढ़ जिले के जीरापुर नगर की आवास कॉलोनी में मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे 4 से 5 माह का भ्रूण...

Saif Ali Khan Birthday: Interesting Facts

August 16, 2026/
4:30 am

2 घंटे पहलेलेखक: अभय पांडेय कॉपी लिंक अक्टूबर 2011 में ‘पगड़ी रस्म’ के जरिए सैफ अली खान को हरियाणा की...

ग्रीन-रघुवंशी के रनआउट से कोलकाता हारा:अभिषेक के हैदराबाद के लिए 100 सिक्स पूरे, रहाणे का 200वां IPL मैच; KKR-SRH मैच के मोमेंट्स-रिकार्ड्स

April 3, 2026/
4:30 am

IPL में गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 65 रन से हरा दिया। ईडन गार्डन्स में कोलकाता...

वर्ल्ड अपडेट्स:मेटा के पूर्व इंजीनियर ने भेदभाव का आरोप लगाया, कहा- छंटनी में गैर-चीनी कर्मचारियों को टारगेट किया गया

May 24, 2026/
7:40 am

फेसबुक और इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी मेटा के एक पूर्व इंजीनियर ने कंपनी पर नस्लीय भेदभाव के गंभीर आरोप लगाए...

पाकिस्तान को सस्ता तेल देने को रूस तैयार:बोला- वे खुद बात करें; PAK के पास सिर्फ 11 दिन का ऑयल रिजर्व

March 18, 2026/
1:57 pm

पाकिस्तान में रूसी राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बुधवार को कहा कि उनका देश पाकिस्तान को सस्ता तेल देने के लिए...

India Passport Fees Hike From July 1, 2026

June 25, 2026/
7:23 pm

2 मिनट पहले कॉपी लिंक भारत में पासपोर्ट बनवाना 1 जुलाई से महंगा हो जाएगा। विदेश मंत्रालय (MEA) ने पासपोर्ट...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Actor Piyush Mishra Injured | Suffers Hand Fracture After Bathroom Fall

Actor Piyush Mishra Injured | Suffers Hand Fracture After Bathroom Fall

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

दिग्गज एक्टर पीयूष मिश्रा हादसे में चोटिल हो गए हैं। फिल्म ‘दुल्हनिया ले आएगी’ के डायरेक्टर आकाशादित्य लामा ने दैनिक भास्कर से बातचीत में ये खुलासा किया है। दरअसल पीयूष मिश्रा भी फिल्म ‘दुल्हनिया ले आएगी’ के पार्ट हैं। उन्हें आज डायरेक्टर और एक्ट्रेस खुशाली कुमार के साथ फिल्म के प्रमोशन इवेंट में पहुंचना था।

जब पीयूष मिश्रा नहीं पहुंचे, तो उनकी अनुपस्थिति के सवाल पर डायरेक्टर आकाशादित्य लामा ने स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने बताया कि पीयूष मिश्रा अपने घर के बाथरूम में फिसलकर गिर गए हैं, जिससे उनके हाथ में फ्रैक्चर आ गया है। डॉक्टरों की सलाह पर वे फिलहाल पूरी तरह बेड रेस्ट पर हैं और फिल्म के सभी प्रमोशन और इवेंट्स से दूर रहेंगे।

मैनेजर ने फोन कर दी हादसे की जानकारी फिल्म ‘दुल्हनिया ले आएगी’ के प्रमोशन इवेंट के दौरान डायरेक्टर आकाशादित्य लामा ने पूरा वाकया साझा किया। लामा ने बताया कि कल रात को ही पीयूष मिश्रा के मैनेजर का फोन आया था। मैनेजर ने जानकारी दी कि पीयूष जी बाथरूम में गिर गए हैं, जिससे उनके हाथ में फ्रैक्चर हो गया है। इस वजह से वे अब फिल्म के प्रमोशन और इंटरव्यू का हिस्सा नहीं बन पाएंगे।

लंबे समय से अस्वस्थ थे, फिर भी काम कर रहे थे डायरेक्टर आकाशादित्य लामा ने बताया कि पीयूष मिश्रा पिछले कुछ समय से लगातार अस्वस्थ चल रहे थे। इसके बावजूद एक समर्पित कलाकार की तरह वे पूरे साहस और धैर्य के साथ इवेंट्स और प्रमोशन में शामिल होने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि इस हादसे के बाद उनकी स्थिति ऐसी हो गई है कि वे इस समय बिस्तर से उठ भी नहीं पा रहे हैं।

'दुल्हनिया ले आएगी' के डायरेक्टर आकाशादित्य लामा।

‘दुल्हनिया ले आएगी’ के डायरेक्टर आकाशादित्य लामा।

‘दुल्हनिया ले आएगी’ का ट्रेलर रिलीज

आकाशादित्य लामा की फिल्म ‘दुल्हनिया ले आएगी’ का ट्रेलर रिलीज हो गया। कॉमेडी, रोमांस, पारिवारिक रिश्तों और शादी की अफरा-तफरी से भरपूर यह ट्रेलर एक ऐसी फैमिली एंटरटेनर की झलक दिखाता है, जिसमें हंसी के साथ-साथ इमोशंस और कई मजेदार ट्विस्ट भी देखने को मिलेंगे। फिल्म में खुशाली कुमार, महेश मांजरेकर और पीयूष मिश्रा दिखाई देंगे।

फिल्म की कहानी एक ऐसी दुल्हन के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसके सामने समय की बड़ी चुनौती है। इसी डेडलाइन के बीच उसकी जिंदगी में कई संभावित दूल्हों की एंट्री होती है और शुरू हो जाता है दूल्हों की तलाश का ऐसा मजेदार सिलसिला, जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखने का वादा करता है। शादी के रंगों और उत्सव से सजा इसका माहौल फिल्म को और भी आकर्षक बनाता है।

फिल्म के ट्रेलर को लेकर डायरेक्टर आकाशादित्य लामा ने कहा, “हर शादी में ड्रामा होता है, लेकिन ‘दुल्हनिया ले आएगी’ में यह ड्रामा फेरों से पहले ही शुरू हो जाता है। हमारी कोशिश थी कि ट्रेलर देखने के बाद दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान हो और साथ ही उनके मन में यह जानने की उत्सुकता भी बनी रहे कि आगे क्या होने वाला है। यह तेज रफ्तार, मजेदार, इमोशनल और ऐसे किरदारों से भरी फिल्म है, जिनसे दर्शक आसानी से जुड़ जाएंगे। यह पूरी तरह से एक फैमिली एंटरटेनर है और मुझे उम्मीद है कि दर्शक इसे देखकर उतना ही आनंद लेंगे, जितना हमें इसे बनाने में आया।”

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket