Wednesday, 28 Oct 2026 | 06:08 PM

Trending :

Katrina Kaif Statement on Body Shaming प्रभास की फिल्म फौजी का टीजर हटाने की मांग:सुभाष चंद्र बोस के पोते बोले- नेताजी के इतिहास से छेड़छाड़ हुई; पीएम मोदी से की शिकायत प्रभास की फिल्म फौजी का टीजर हटाने की मांग:सुभाष चंद्र बोस के पोते बोले- नेताजी के इतिहास से छेड़छाड़ हुई; पीएम मोदी से की शिकायत फिल्म ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में कार्तिक आर्यन निभाएंगे लीड रोल:विवेक अग्निहोत्री करेंगे डायरेक्ट; पहलगाम आतंकी हमले के बाद की घटनाओं पर आधारित होगी कहानी ‘मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा चैप्टर खत्म’:CID के निर्माता बीपी सिंह के निधन पर 'ACP प्रद्युम्न' हुए इमोशनल, बोले- उन्हें पद्मश्री मिलना चाहिए था Naseeruddin Shah Controversy | Statement On Dimagi Naxal Video News
EXCLUSIVE

Actress Meenakshi Thapa Kidnapping And Murder Full Story, was working in kareena kapoor’s film

Actress Meenakshi Thapa Kidnapping And Murder Full Story, was working in kareena kapoor's film

1 घंटे पहलेलेखक: ईफत कुरैशी और वर्षा राय

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड क्राइम फाइल्स के 10वें और आखिरी केस में जानिए एक्ट्रेस मीनाक्षी थापा हत्याकांड की निर्मम कहानी। साल 2012 में मीनाक्षी मधुर भंडारकर की फिल्म हीरोइन में काम कर रही थीं। फिल्म की लीड एक्ट्रेस करीना कपूर थीं। तभी अचानक उनकी किडनैपिंग हुई। एक्ट्रेस की तलाश पुलिस को इलाहाबाद तक ले पहुंची, जहां एक्ट्रेस नहीं बल्कि उनका सड़ता हुआ कंकाल मिला और सिर कहां गया, ये आज भी सामने नहीं आ सका।

मार्च 2012 की बात है,

देहरादून की रहनेवालीं मीनाक्षी थापा हीरोइन बनने का सपने लिए सपनों की नगरीं मुंबई पहुंचीं। शुरुआती संघर्ष के बाद उन्हें पहले छोटे-मोटे एड में काम मिला और फिर बॉलीवुड फिल्मों में बतौर साइड एक्ट्रेस या जूनियर आर्टिस्ट के तौर पर काम मिलने लगा। 2011 में उन्हें टिस्का चोपड़ा, सतीश कौशिक, निशिकांत कामत स्टारर फिल्म 404 में काम मिला। मीनाक्षी इंडस्ट्री में अच्छी पकड़ बनाने लगी थीं। उनका सालों पुराना ख्वाब धीरे-धीरे ही सही लेकिन पूरा हो रहा था। फिल्म पकाई में छोटा सा रोल करने के बाद उन्हें मधुर भंडारकर स्टारर फिल्म हीरोइन में एक छोटा सा रोल मिला।

ये फिल्म पहले ही चर्चा में थी। पहले इसमें ऐश्वर्या राय लीड रोल निभाने वाली थीं। कांस फिल्म फेस्विटल में मधुर भंडारकर ने इसकी घोषणा भी कर दी थी, लेकिन प्रेग्नेंट होने के बाद ऐश्वर्या ने फिल्म छोड़ दी। कास्टिंग में बदलाव से फिल्म की शूटिंग टालनी पड़ी और फिर करीना कपूर को साइन किया गया।

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार फिल्म की शूटिंग शुरू हुई। मीनाक्षी रोज काम पर निकलने से पहले मां से बात करती थीं। मीनाक्षी की मां कमला थापा, देहरादून के फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट में काम करती थीं। उनका एक भाई नवराज आर्मी में था और उसकी पोस्टिंग श्रीनगर में थी। छोटे भाई का नाम विक्की था। एक बड़ी बहन हेमू भी थी, जिसकी शादी अजय थापा से हो चुकी थी।

साल 2012 में मीनाक्षी थापा महज 26 साल की थीं।

14 मार्च 2012 तक सब ठीक था।

15 मार्च को मीनाक्षी ने मां को कॉल नहीं किया। कुछ देर बाद जब मां ने उन्हें कॉल किया, तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। मां को लगा कि वो व्यस्त होंगी, तो उन्होंने भी ये बात नजरअंदाज कर दी।

16 मार्च की तारीख लग गई, लेकिन मीनाक्षी का कॉल अब भी नहीं आया। कॉल करने पर अब भी कोई जवाब नहीं मिल रहा था। अब मां की घबराहट बढ़ने लगी। उन्होंने तुरंत बेटे नवराज को इसकी जानकारी दी। भाई ने भी मीनाक्षी से संपर्क करने की कई कोशिशें कीं, लेकिन कोई खबर नहीं मिली।

घर वाले परेशान थे कि 17 मार्च की दोपहर को मां के मोबाइल नंबर पर मीनाक्षी के नंबर से एक मैसेज आया। उसमें लिखा था-

QuoteImage

अपनी बेटी को जिंदा देखना है तो 15 लाख रुपए देने पड़ेंगे।

QuoteImage

कुछ देर बार एक और मैसेज मिला-

QuoteImage

अगर इस बात की खबर पुलिस को दी तो तुम्हारी बेटी की अश्लील फिल्में बनाकर इंटरनेट पर डाल दी जाएंगी और पूरे देहरादून में भी सर्कुलेट की जाएंगी।

QuoteImage

कुछ देर बाद ही उसी मोबाइल नंबर से मीनाक्षी का अकाउंट नंबर भी आया, किडनैपर्स ने उसी अकाउंट में पैसे डालने को कहा था। मीनाक्षी, देहरादून के एक मिडिल क्लास परिवार से ताल्लुक रखती थीं। घर में इतनी कमाई नहीं थी कि वो 15 लाख जितनी बड़ी रकम दे सकें। मीनाक्षी के भाई के पास 60 हजार ही थे, उन्होंने पहले 30 हजार रुपए दिए हुए अकाउंट नंबर पर भेजे और फिर शाम तक 30 हजार और ट्रांसफर कर दिए।

पैसे दिए जाने के बाद उस नंबर से लगातार चेतावनी दी जाने लगी कि 15 लाख रुपए मिलने के बाद ही वो मीनाक्षी को छोड़ेंगे। अगर रकम नहीं दी, तो अंजाम बुरा होगा।

भाई और मां किसी भी हालत में मीनाक्षी को सुरक्षित देखना चाहते थे। लगातार आ रहीं चेतावनी को देखते हुए उन्होंने फैसला किया कि वो अपना घर बेचकर फिरौती की रकम चुका देंगे। उससे पहले भाई नवराज ने किडनैपर्स को मैसेज किया कि वो रकम दे देंगे, लेकिन उससे पहले वो मीनाक्षी से बात करना चाहते हैं। इस पर किडनैपर्स ने रिस्पॉन्स देना बंद कर दिया। भाई नवराज को शक हुआ, उन्होंने बहन के नंबर पर कई कॉल किए, लेकिन रिस्पॉन्स तब भी नहीं मिला।

नवराज की चिंता और बढ़ने लगी। वो छुट्टी लेकर सीधे मुंबई पहुंचे। उन्होंने अंबोली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की। लेकिन पुलिस ने केस को सीरियसली नहीं लिया।

मीनाक्षी के परिवार ने बाल ठाकरे से मांगी मदद

जांच में तेजी लाने के लिए मीनाक्षी के भाई नवराज, बाल ठाकरे से मदद मांगने उनके दफ्तर पहुंचे। उनकी बाल ठाकरे से तो मुलाकात नहीं हो सकी, लेकिन ऑफिस पर्सन ने उन्हें कमिश्नर के पास भेजा। कमिश्नर अरुप पटनायक को पूरी कहानी सुनाई तो उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए केस सीबीआई को सौंप दिया।

क्राइम ब्रांच की टीम ने मीनाक्षी के करीबी दोस्त आलोक शर्मा से पूछताछ की। आलोक ने उन्हें बताया कि 13 मार्च को ही मीनाक्षी से मिले थे। मीनाक्षी को किसी फिल्म की शूटिंग के लिए शहर से बाहर जाना था। उनके कहने पर आलोक उन्हें मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनल तक ड्रॉप करने गए थे। मीनाक्षी स्टेशन में दो दोस्तों से मिलीं और उनके साथ रवाना हो गईं।

वो दो लोग कौन थे और वो सभी कहां जा रहे थे, इसकी आलोक को कोई जानकारी नहीं थी। आलोक के अलावा क्राइम ब्रांच ने मीनाक्षी के सभी दोस्तों और उनके लोखंडवाला के सुरेश नगर स्थित घर के पड़ोसियों से भी पूछताछ की।

मीनाक्षी के साथ दो और दोस्त थे लापता

जांच के अनुसार, आलोक ने जिन दो दोस्तों के साथ मीनाक्षी को स्टेशन में देखा था, वो अमित कुमार जयसवाल (36 साल) और प्रीति एल्विन सुरीन (26 साल) थीं। मीनाक्षी दो दोस्तों अमित कुमार जयसवाल और प्रीति सुरीन से बेहद करीब थीं। अमित और प्रीति भी स्ट्रगलिंग एक्टर्स थे। वो दोनों भी मधुर भंडारकर की फिल्म हीरोइन में बतौर जूनियर आर्टिस्ट काम कर रहे थे। सेट पर तीनों साथ समय बिताते थे।

जांच में ये भी सामने आया कि सिर्फ मीनाक्षी ही नहीं बल्कि प्रीति और अमित भी कुछ दिनों से शूटिंग में नहीं आए हैं। पुलिस ने दोनों के लोकल पते पर भी जांच की, लेकिन वो वहां भी नहीं थे। उनके नंबर पर कॉल किया गया, तो दोनों के ही मीनाक्षी की तरह नंबर बंद थे।

मुंबई में जब तीनों की कोई खबर नहीं मिली तो पुलिस ने आसपास के राज्यों में भी अपना खबरी नेटवर्क एक्टिव कर दिया। जांच के अनुसार, अमित कुमार जयसवाल इलाहाबाद (प्रयागराज) के फाफामाऊ और प्रीति सुरीन दरभंगा कॉलोनी में रहती थीं।

30 मार्च को मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम मीनाक्षी के भाई नवराज के साथ इलाहाबाद पहुंची। इस केस में फाफामाऊ पुलिस की भी मदद ली गई।

जांच टीम अमित जयसवाल के पते पर भी पहुंची। वहां उन्हें पता चला कि अमित के पिता सुरेंद्र जयसवाल हाईकोर्ट के वकील हैं। अमित भी वकालत करता था, लेकिन उसे इमें रुचि नहीं थी। उसने मम्फोर्डगंज में एक कोचिंग सेंटर खोला। उसकी शादी इलाहाबाद में ही प्रीति नाम की लड़की से हुई थी, जिससे उसे 2 बच्चे भी थे। उसे जिम का शौक था और वो खुद को काफी मैंटेन रखता था। लुक्स के चलते उसे भोजपुरी फिल्मों में काम मिलने लगा था।

अमित कुमार जयसवाल।

अमित कुमार जयसवाल।

प्रीति सुरीन भी अमित के कोचिंग सेंटर में पढ़ाने आती थीं। साथ काम करते हुए अमित और प्रीति सुरीन की दोस्ती बढ़ने लगी और फिर दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। जब इस अफेयर की भनक उसकी पत्नी को लगी, तो काफी झगड़े हुए। प्रीति सुरीन तब दरभंगा के एक किराए के कमरे में रहती थीं। अमित ज्यादातर समय वहीं बिताता था। घरवालों ने अमित से अफेयर खत्म करने को भी कहा, लेकिन वो प्रीति सुरीन को छोड़ने के लिए तैयार नहीं था। यही वजह रही कि उनकी पत्नी प्रीति जयसवाल बच्चों के साथ घर छोड़कर चली गईं। पत्नी के जाने के बाद अमित ने घर छोड़ दिया और प्रीति सुरीन के साथ मुंबई जाकर बस गया।

अमित के परिजनों ने पुलिस को ये भी बताया कि नवंबर 2011 में पेरेंट्स की तबीयत बिगड़ने की खबर मिलने पर आखिरी बार मिलने आया था। परिवारवालों ने पूछा कि वो मुंबई में क्या करता है, तो जवाब मिला की सिंडीकैट बैंक में नौकरी लगी है। 16 हजार तनख्वाह है।

पुलिस पूछताछ में अमित के परिजनों ने उन्हें कोचिंग सेंटर के मैनेजर का नंबर दिया। मैनेजर उन्हें प्रीति सुरीन के दरभंगा स्थित घर का पता दिया। दरअसल, प्रीति के पिता नवीन सुरीन दरभंगा के एक बंगले के केयरटेकर थे। उस बंगले के पीछे की तरफ ही एक सर्वेंट क्वार्टर था, जहां प्रीति रहती थीं।

पते पर पहुंचकर जांच टीम ने प्रीति सुरीन के पिता नवीन सुरीन से पूछताछ की तो सामने आया कि मुंबई जाने के बाद से ही प्रीति परिवार से टच में नहीं थीं। फिर अचानक वो 14 मार्च को घर आईं। उनके साथ अमित जयसवाल और एक लड़की भी थी। जब पिता ने प्रीति से पूछा कि वो लड़की कौन हैं, तो जवाब मिला कि वो दोस्त हैं। उन्हें गोरखपुर जाना है, तो कुछ देर आराम कर निकल जाएंगी। ये सुनकर पिता अपने काम पर निकल गए, तब वो कमरे में ही बैठी थीं। शाम को जब वो लौटे तो वो लड़की नहीं थी।

प्रीति सुरीन के पिता के बयान से जांच टीम समझ चुकी थी कि मीनाक्षी को ढूंढने के लिए प्रीति तक पहुंचना जरूरी है। टीम अगले दिन ही मुंबई लौट आई, लेकिन कई दिनों तक कोई सुराग नहीं मिला। मीनाक्षी की गुमशुदगी के 4 हफ्ते बीत गए, लेकिन उनकी कोई खबर नहीं थी। 2 अप्रैल को मीनाक्षी का वो नंबर भी बंद था, जिससे फिरौती के लिए कॉल आए थे। लंबे इंतजार के बाद 13 अप्रैल को फिर मीनाक्षी का नंबर चालू हुआ। पुलिस ने कॉल रिकॉर्ड्स की मदद से नंबर की लोकेशन ट्रेस कर ली।

उस दौर में इस केस को कवर करने वाले सीनियर क्राइम जर्नलिस्ट इकबाल ममदानी कहते हैं, ‘मामले में सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट वह सिम कार्ड बना, जिससे आरोपी फिरौती की मांग कर रहे थे। पुलिस ने इसे सर्विलांस पर लेकर कॉल डिटेल रिकॉर्ड और लोकेशन ट्रैक की, जिससे आरोपियों की पहचान और मूवमेंट सामने आ गई। इसके बाद बांद्रा में एटीएम के पास दोनों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उन्होंने पूरा सच कबूल किया और पुलिस को सबूत जुटाने में मदद की।’

6 अप्रैल को लोकेशन ट्रेस कर पुलिस ने प्रीति सुरीन और अमित जयसवाल को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद दोनों कई तरह की कहानियां सुनाते रहे, लेकिन जब पुलिस ने सख्ती की, तो दोनों टूट गए। फिर जो कहानी उन्होंने पुलिस को सुनाई, वो सुनकर हर कोई हैरान रह गया।

अमित कुमार जयसवाल ने पुलिस बयान में कहा कि मीनाक्षी अब इस दुनिया में नहीं हैं। उनकी एक महीने पहले ही उसकी गला काटकर हत्या की जा चुकी है।

मॉडलिंग के दिनों में ली गई मीनाक्षी की तस्वीरें।

क्राइम ब्रांच को अब भी कई सवालों के जवाब ढंढने थे। पहला सवाल कि क्या वाकई मीनाक्षी की हत्या हुई है या प्रीति-अमित उन्हें गुमराह कर रहे हैं। दूसरा सवाल, अगर मीनाक्षी की हत्या हुई तो फिरौती की मांग क्यों की गई। और आखिरी सवाल कि अगर मीनाक्षी इस दुनिया में नहीं हैं, तो उनकी लाश कहां हैं, उन्हें क्यों, किसने और कैसे मारा।

जानिए इन सभी सवालों के जवाब कल, मीनाक्षी थापा हत्याकांड के पार्ट- 2 में, सिर्फ दैनिक भास्कर एप पर।

………………………………………………….

पार्ट- 2, सैप्टकि टैंक में मिला एक्ट्रेस मीनाक्षी का धड़, सिर बैग में रखकर बस-ट्रेन से दो दिन सफर करते रहे कातिल, एक झूठ से रची गई साजिश

क्राइम ब्रांच की पूछताछ में अमित जयसवाल और प्रीति सुरीन ने कबूल कर लिया कि उन दोनों ने ही मीनाक्षी की हत्या की। दोनों ने उनका सिर धड़ से अलग किया और फिर लाश के कई टुकड़े कर ठिकाने लगाया। मीनाक्षी का सिर जंगलों में फेंका गया। मीनाक्षी की हत्या उनकी गुमशुदगी की शिकायत होने और फिरौती मांगे जाने से पहले ही 14 मार्च को की जा चुकी थी।

18 अप्रैल 2012

क्राइम ब्रांच की टीम प्रीति सुरीन और अमित जयसवाल को लेकर इलाहाबाद पहुंची। दोनों टीम को प्रीति सुरीन के दरभंगा कॉलोनी के बंगले ले गए। प्रीति सुरीन के पिता नवीन सुरीन उस बंगले के केयरटेकर थे और उसके पीछे स्थित सर्वेंट क्वार्टर में रहते थे। प्रीति और अमित की निशानदेही पर पुलिस क्वार्टर के पीछे पहुंची। पूरी खबर पढ़िए कल, पार्ट-2 में।

(नोट- ये खबर मीनाक्षी थापा की दोस्त एक्ट्रेस कामना सिंह, सीनियर क्राइम जर्नलिस्ट इकबाल ममदानी और रिसर्च के आधार पर क्रिएटिव लिबर्टी लेते हुए लिखी गई है। )

लेखक- ईफत कुरैशी

रिपोर्टर- वर्षा राय और वीरेंद्र मिश्र

…………………………………………………………….

भास्कर की नई सीरीज बॉलीवुड क्राइम फाइल्स की ये कहानियां भी पढ़िए-

पार्ट-1, शाइनी आहूजा रेप केस:मेड बोली- कमरे में बंद किया; सीमन सैंपल हुए मैच, एक्टर बोले- संबंध रजामंदी से बने

14 जून 2009

शाम का समय था। एक लड़की रोती-बिलखती हालत में ओशिवारा पुलिस स्टेशन में दाखिल हुई। उसके साथ कुछ और लोग भी थे। लड़की को पुलिस स्टेशन में बैठाया गया। साथ मौजूद लोगों ने जोर देकर बोला- इसका रेप हुआ है। लड़की लगातार रोए जा रही थी। पुलिस ने पूछा किसने किया, जवाब मिला- शाइनी आहूजा, बॉलीवुड एक्टर।

वहां मौजूद हर शख्स हैरान था। मामला हाई प्रोफाइल था, तो पुलिस ने भी बिना देरी किए शिकायत लिखना शुरू किया।

आसपास के लोगों ने लड़की का हौसला बढ़ाया और फिर उसने स्टेटमेंट देना शुरू किया, मेरा नाम माधुरी जोशी है, मैं 20 साल की हूं। शाइनी आहूजा के घर में मई से काम कर रही थी। मैं सुबह से शाम वहीं रहती थी। घर में दो मेड और थीं। उस दिन घर में कोई नहीं था। अचानक उन्होंने मुझे पकड़ लिया। मैंने बचने की कोशिश की तो मारा। पूरी कहानी पढ़िए… ………………………….

पार्ट-2, शाइनी आहूजा रेप केस:मेड ने बयान बदला, कहा- रेप नहीं हुआ, 7 साल की सजा हुई; ₹15 लाख की हुई मांग

केस चर्चा में था तभी एक अखबार में दावा किया गया कि शाइनी के खिलाफ पुलिस को कई सबूत मिले हैं। दावा था कि शाइनी की पड़ोसी ने उस रोज मेड की चीखों की आवाजें सुनी थीं। इन दावों के बीच शाइनी आहूजा की पत्नी अनुपम आहूजा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर साफ कहा कि उनके पति निर्दोष हैं, उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं मिले हैं। पूरी कहानी पढ़िए… …………………………………….

पार्ट-1, बालिका वधु एक्ट्रेस प्रत्युषा बोलीं- मैं बिकने नहीं आई:आखिरी कॉल में मां-बाप को गालियां दीं, फिर फंदे पर लटकी मिलीं

1 अप्रैल 2016, दोपहर करीब 12 बजे…

प्रत्युषा बनर्जी, बॉयफ्रेंड एक्टर-प्रोड्यूसर राहुल राज के साथ मुंबई के गोरेगांव की हार्मनी बिल्डिंग की सातवीं मंजिल पर स्थित फ्लैट नंबर 703 में रहती थीं।

दोपहर में राहुल अपने काम से लोखंडवाला गए थे। कुछ देर बाद ही उन्होंने प्रत्युषा को कॉल किया तो वो जोर-जोर से रो रही थीं।

थोड़ी कहासुनी होने के बाद प्रत्युषा ने कहा- वोह, राहुल राज, इगो अपने पास रखो, क्योंकि कुछ ही घंटों में, शायद मिनटों में, किसी को इगो दिखाने के लिए नहीं बचेगा।

राहुल ने जवाब दिया- देखो, मैं तुमसे बस इतना बोल रहा हूं, खाली सुनो।

प्रत्युषा ने बात काटते हुए कहा- मैं तुमसे इतना बोल रही हूं…. मैंने तुमसे बहुत प्यार किया है। पूरी कहानी पढ़िए…

पार्ट-2, मौत से पहले प्रत्युषा बनर्जी ने करवाया अबॉर्शन:बॉयफ्रेंड की एक्स ने की थी मारपीट, पोस्टमॉर्टम में शरीर में मिली 100ml शराब

प्रत्युषा बनर्जी के दोस्तों ने जिस सलोनी शर्मा पर उनसे मारपीट के आरोप लगाए थे, उन्होंने पुलिस बयान में कबूला कि उन्होंने एक्ट्रेस को थप्पड़ मारा था, लेकिन साथ ही उन्होंने कहा कि वो और राहुल राज एक समय में रिलेशनशिप में थे, लेकिन प्रत्युषा की वजह से राहुल ने उन्हें छोड़ दिया। पूरी कहानी पढ़िए

……………………………………………………………………….

पार्ट-1, एक्ट्रेस के घर से लापता हुए कास्टिंग डायरेक्टर नीरज ग्रोवर: एक कॉल से पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, कातिलों ने लाश के सामने बनाए शारीरिक संबंध

मई 2008 की बात है

उस दौर की सबसे मशहूर क्राइम रिपोर्टर जिग्ना वोरा के पास अमरनाथ ग्रोवर का कॉल आया। उन्होंने घबराती हुई आवाज में कहा, ‘जिग्ना जी, मैं अमरनाथ बोल रहा हूं, मेरा बच्चा गुम हो गया है, क्या आप इस पर स्टोरी करेंगी?’

जिग्ना जो बड़े-बड़े केस की रिपोर्टिंग करती थीं, उनके लिए ये कोई बड़ी बात नहीं थी। उन्होंने जवाब दिया- ‘सर, ऐसे कई बच्चे गुम हो जाते हैं, लेकिन हम सब पर स्टोरी थोड़ी कर सकते।’ पूरी खबर पढ़िए…

पार्ट-2, लाश के सामने एक्ट्रेस ने बनाए शारीरिक संबंध: मॉल से खरीदी चाकू, लाश के टुकड़े थैलियों में भरकर जंगल में जलाए, जानिए कैसे हुए हत्याकांड का खुलासा

मारिया की बिल्डिंग के गार्ड ने पूछताछ में बताया कि मारिया 7 मई 2008 की शाम कुछ भारी बैग्स ले जाती दिखी थीं, उस समय उनके बॉयफ्रेंड जेरोम मैथ्यू भी साथ थे, जबकि पूछताछ में जेरोम ने कहा था कि वो मारिया की बिल्डिंग गए ही नहीं थे।

विवेक की गुमशुदगी के करीब 2 हफ्ते बाद सख्ती करने पर मारिया ने कहा कि विवेक की हत्या हो चुकी है। जेरोम ने विवेक का कत्ल किया, फिर उन्होंने लाश के सामने एक्ट्रेस का रेप किया। इसके बाद दोनों ने मिलकर लाश के टुकड़े किए और उन्हें ठिकाने लगाया। पूरी कहानी पढ़िए…

…………………………………………………………….

पार्ट-1, फार्महाउस गया एक्ट्रेस का परिवार अचानक हुआ लापता: एक साल बाद खुदाई में सड़ते मिले 6 कंकाल, आतंकी बम ब्लास्ट से हुआ हत्याकांड का खुलासा

छुट्टी मनाने पूरा परिवार साथ जा रहा था। हंसी-खेल का माहौल था, सबने फार्महाउस में होने वाले मनोरंजन, गानों और कुछ न कुछ करने का पहले से मन बना रखा था। घर के 7 लोग, लैला, लैला की मां सेलिना, बहनें जारा, आफरीन (अजमीना), कजिन रेशमा और भाई इमरान और सौतेले पिता परवेज टाक 2 गाड़ियों में भरकर फार्महाउस के लिए रवाना हुए। पूरी खबर पढ़िए…

पार्ट-2, जमीन खोदकर निकाले गए एक्ट्रेस के परिवार के 6 कंकाल: एक साल पहले कुत्ते के साथ दफनाया, कातिल तसल्ली होने तक सिर कुचलता रहा

लैला खान छुट्टी मनाने फार्महाउस गईं और अचानक लापता हो गईं। जांच में सामने आया कि सिर्फ लैला ही नहीं, उनके परिवार के 6 और लोग लापता हैं। एक साल तक लैला की कोई खबर नहीं मिली और फिर कश्मीर में एक बम ब्लास्ट हुआ, उस जगह के पास ही लैला की मां के नाम पर रजिस्टर्ड कार मिली। जांच में एक्ट्रेस लैला खान के सौतेले पिता परवेज टाक की गिरफ्तारी हुई। परवेज जांच टीम को फार्महाउस ले गया, जहां एक-एक कर 6 कंकाल बरामद किए गए। इनमें परिवार के पालतू कुत्ते का भी कंकाल था।

10 जुलाई 2012 को परवेज टाक को सदर्न मुंबई किला कोर्ट में पेश कर क्राइम ब्रांच ने कस्टडी ली। मामला गंभीर था, तो जांच टीम सख्ती करने से नहीं चूकी। हाथ-पैर बांधकर परवेज टाक को तबीयत से पीटा गया, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर फार्महाउस से कंकाल निकाले गए। इससे पहले ही उसने फरवरी 2011 की रात की पूरी कहानी सुना दी थी। पूरी खबर पढ़िए…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Netherlands Vs Sweden Live Score, FIFA World Cup 2026 Match Today Updates. (FIFA)

June 20, 2026/
10:15 pm

आखरी अपडेट:20 जून, 2026, 22:15 IST बीजेपी मंत्री ओम प्रकाश राजभर का दावा, समाजवादी पार्टी प्रमुख पद छोड़ सकते हैं...

US H-1B Visa Crisis | Indian Professionals Return Home Amid Layoffs

September 3, 2026/
12:59 pm

4 मिनट पहलेलेखक: न्यूयॉर्क से भास्कर के लिए मोहम्मद अली कॉपी लिंक अमेरिका में भारतीय प्रोफेशनल्स की लाइफलाइन माने जाने...

महिला का शव लटका मिला, बच्ची के मुंह में ढूंसी:गुना में मां बोली- ससुराल वाले करते थे मारपीट, बेटी ने लगाई फांसी

March 27, 2026/
3:59 pm

गुना के नानाखेड़ी इलाके में एक नवविवाहिता का शव फांसी फंदे पर लटका मिला। उसकी नाबालिग बेटी के मुंह में...

White House Shooting | Trump Safe, VIPs Evacuated, Attacker Neutralized

April 26, 2026/
6:49 am

वाशिंगटन2 मिनट पहले कॉपी लिंक व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान फायरिंग की घटना सामने आई, जिसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति...

राजनीति

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket