Friday, 30 Oct 2026 | 08:01 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Adani Enterprises Q1 Loss & Russia Telegram Founder Pavel Durov Wanted

नई दिल्ली58 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कल की बड़ी खबर टेलीग्राम के फाउंडर से जुड़ी रही। रूस की मुख्य सुरक्षा एजेंसी फेडरल सिक्योरिटी सर्विस (FSS) ने मैसेजिंग एप टेलीग्राम के फाउंडर पावेल दुरोव के खिलाफ आतंकवाद को बढ़ावा देने के आरोप तय किए हैं। रूस ने उन्हें इंटरनेशनल वॉन्टेड लिस्ट में भी डाल दिया है। वहीं अमेरिकी एजेंसी को 2644 करोड़ रुपए का सेटलमेंट पेमेंट देने की वजह से अडाणी एंटरप्राइजेज को जून तिमाही में ₹1,160 करोड़ का घाटा हुआ है।

कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां…

  • शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिल सकती है।
  • महिंद्रा एंड महिंद्रा, हुंडई मोटर के पहली तिमाही के नतीजे आएंगे।
  • मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज का IPO ओपन होगा।
  • पेट्रोल-डीजल की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं हुआ।

अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें…

1. रूस ने टेलीग्राम के फाउंडर को वॉन्टेड लिस्ट में डाला: पावेल दुरोव पर आतंकवाद फैलाने का आरोप, केस दर्ज; एप बैन हो सकता है

रूस की मुख्य सुरक्षा एजेंसी फेडरल सिक्योरिटी सर्विस (FSS) ने मैसेजिंग एप टेलीग्राम के फाउंडर पावेल दुरोव के खिलाफ आतंकवाद को बढ़ावा देने के आरोप तय किए हैं। रूस ने उन्हें इंटरनेशनल वॉन्टेड लिस्ट में भी डाल दिया है।

FSS ने आरोप लगाया कि टेलीग्राम का एडमिनिस्ट्रेशन उन चैनल्स, चैट्स और बोट्स को हटाने में नाकाम रहा है, जिनका इस्तेमाल यूक्रेनी इंटेलिजेंस एजेंसियां और चरमपंथी संगठन रूस में तोड़फोड़, साइबर फ्रॉड और आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए कर रहे हैं।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

2. अडाणी एंटरप्राइजेज को पहली तिमाही में ₹1,160 करोड़ का घाटा: वजह- अमेरिकी एजेंसी को ₹2,644 करोड़ का सेटलमेंट पेमेंट किया; रेवेन्यू 50% बढ़ा

अमेरिकी एजेंसी को 2644 करोड़ रुपए का सेटलमेंट पेमेंट देने की वजह से अडाणी एंटरप्राइजेज को जून तिमाही में ₹1,160 करोड़ का घाटा हुआ है। पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी को ₹885 करोड़ का मुनाफा हुआ था। अडाणी एंटरप्राइजेज ने 29 जुलाई को वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं।

कंपनी को भले ही 1160 करोड़ रुपए का घाटा हुआ हो लेकिन पिछले साल की तुलना में उसका तिमाही रेवेन्यू 50% बढ़ गया है। पिछले साल की तिमाही में कंपनी ने 21,961 करोड़ रुपए का रेवेन्यू हासिल किया था।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

3. अडाणी पोर्ट्स का मुनाफा 10% बढ़कर ₹3,650 करोड़ हुआ: पहली तिमाही में रेवेन्यू 19% बढ़ा; कंपनी को घरेलू पोर्ट्स कारोबार से फायदा मिला

अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (APSEZ) ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के नतीजे घोषित कर दिए हैं। मजबूत घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कारोबार के दम पर कंपनी का कॉन्सोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 10% बढ़कर 3,650 करोड़ रुपए पर पहुंच गया।

पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी को 3,311 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। कंपनी की ऑपरेशंस से होने वाली कमाई में भी 19% की बढ़त दर्ज की गई है। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू बढ़कर 10,821 करोड़ रुपए हो गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में 9,126 करोड़ रुपए था।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

4. ITR भरने के आखिरी 3 दिन: 31 जुलाई तक फाइल नहीं करने पर ₹5000 तक लेट फीस लगेगी, इन 10 बातों का रखें ध्यान

वित्त वर्ष 2025-26 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न यानी ITR फाइलिंग के लिए अब सिर्फ 3 दिन का टाइम ही बचा है। आम टैक्सपेयर्स के लिए रिटर्न फाइल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2026 है। वहीं, बिजनेस क्लास (ITR-3 और 4) के कुछ लोगों के लिए यह 31 अगस्त है।

अगर आप 31 जुलाई तक चूक जाते हैं, तो 31 दिसंबर तक जुर्माना भरकर ‘बिलेटेड रिटर्न’ फाइल कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको लेट फीस देनी होगी। ITR आपकी पूरी आय, निवेश और वित्तीय लेन-देन का आधिकारिक रिकॉर्ड होता है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

5. वॉट्सएप वेब में ऑडियो-वीडियो कॉलिंग फीचर आया: एप डाउनलोड किए बिना लैपटॉप-कंप्यूटर से कॉल कर सकेंगे; स्क्रीन शेयरिंग का सपोर्ट भी मिलेगा

इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म वॉट्सएप ने वेब-बेस्ड कॉलिंग फीचर लॉन्च कर दिया है। अब यूजर्स को लैपटॉप या कंप्यूटर पर ऑडियो और वीडियो कॉल करने के लिए अलग से डेस्कटॉप एप्लीकेशन डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होगी। वे सीधे वेब ब्राउजर से ऑडियो-वीडियो कॉल कर सकेंगे और रिसीव भी कर पाएंगे।

कंपनी का कहना है कि यह नया फीचर उन यूजर्स के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा, जो कॉलेज में कंप्यूटर का इस्तेमाल करते हैं या ऐसे वर्किंग प्लेस में लैपटॉप पर काम करते हैं, जहां एप डाउनलोड करने की इजाजत नहीं होती है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए…

पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
खामेनेई के जनाजे में लाखों लोगों की भीड़:अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब, ताबूत देखते ही रो पड़े लोग; 'अमेरिका मुर्दाबाद' के लगे नारे

July 5, 2026/
8:10 am

ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के राजकीय अंतिम संस्कार में शनिवार को तेहरान की सड़कों पर जनसैलाब...

Drishyam 3 Box Office Collection

October 3, 2026/
8:55 am

11 मिनट पहले कॉपी लिंक अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 66.75...

समय रैना पर भड़के मुकेश खन्ना:बोले- शक्तिमान का अपमान किया, मुंह काला कर तुम्हें गधे पर घुमाना चाहिए

April 9, 2026/
10:38 am

एक्टर मुकेश खन्ना कॉमेडियन समय रैना पर भड़क गए और बुधवार को उन्होंने एक एडिटेड तस्वीर शेयर की, जिसमें समय...

कीर्तन से कोचेला तक; दिलजीत के स्टार बनने का सफर:कभी डॉक्टर की फीस के पैसे नहीं थे, आज 380 करोड़ के मालिक हैं दिलजीत दोसांझ

July 10, 2026/
5:22 pm

साल 2024, दिलजीत दोसांझ ने ‘दिल लुमिनाटी’ नाम से वर्ल्ड टूर शुरू किया। भारत में आयोजित उनके इस टूर के...

विंबलडन में डिफेंडिंग चैंपियन स्वियातेक हारीं:फिलिपिंस की 21 साल की अलेक्जेंड्रा ईला ने हराया, पिछली बार की रनर-अप रहीं अनिसिमोवा और रायबाकिना भी बाहर

July 5, 2026/
10:40 am

विंबलडन 2026 के तीसरे दौर में शनिवार को कई बड़े उलटफेर देखने को मिले। फिलिपिंस की 21 साल की अलेक्जेंड्रा...

हिंदू-मुस्लिम की सोच से बाहर आइए:कंगना रनोट ने शर्मिता टैगोर पर साधा निशाना, वंदे मातरम् पर सीनियर एक्ट्रेस के बयान पर भड़कीं

August 21, 2026/
9:19 am

दिग्गज एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर की वंदे मातरम् पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत ने प्रतिक्रिया दी है। शर्मिला टैगोर ने...

राजनीति

Adani Enterprises Q1 Loss & Russia Telegram Founder Pavel Durov Wanted

Adani Enterprises Q1 Loss & Russia Telegram Founder Pavel Durov Wanted

नई दिल्ली58 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कल की बड़ी खबर टेलीग्राम के फाउंडर से जुड़ी रही। रूस की मुख्य सुरक्षा एजेंसी फेडरल सिक्योरिटी सर्विस (FSS) ने मैसेजिंग एप टेलीग्राम के फाउंडर पावेल दुरोव के खिलाफ आतंकवाद को बढ़ावा देने के आरोप तय किए हैं। रूस ने उन्हें इंटरनेशनल वॉन्टेड लिस्ट में भी डाल दिया है। वहीं अमेरिकी एजेंसी को 2644 करोड़ रुपए का सेटलमेंट पेमेंट देने की वजह से अडाणी एंटरप्राइजेज को जून तिमाही में ₹1,160 करोड़ का घाटा हुआ है।

कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां…

  • शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिल सकती है।
  • महिंद्रा एंड महिंद्रा, हुंडई मोटर के पहली तिमाही के नतीजे आएंगे।
  • मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज का IPO ओपन होगा।
  • पेट्रोल-डीजल की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं हुआ।

अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें…

1. रूस ने टेलीग्राम के फाउंडर को वॉन्टेड लिस्ट में डाला: पावेल दुरोव पर आतंकवाद फैलाने का आरोप, केस दर्ज; एप बैन हो सकता है

रूस की मुख्य सुरक्षा एजेंसी फेडरल सिक्योरिटी सर्विस (FSS) ने मैसेजिंग एप टेलीग्राम के फाउंडर पावेल दुरोव के खिलाफ आतंकवाद को बढ़ावा देने के आरोप तय किए हैं। रूस ने उन्हें इंटरनेशनल वॉन्टेड लिस्ट में भी डाल दिया है।

FSS ने आरोप लगाया कि टेलीग्राम का एडमिनिस्ट्रेशन उन चैनल्स, चैट्स और बोट्स को हटाने में नाकाम रहा है, जिनका इस्तेमाल यूक्रेनी इंटेलिजेंस एजेंसियां और चरमपंथी संगठन रूस में तोड़फोड़, साइबर फ्रॉड और आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए कर रहे हैं।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

2. अडाणी एंटरप्राइजेज को पहली तिमाही में ₹1,160 करोड़ का घाटा: वजह- अमेरिकी एजेंसी को ₹2,644 करोड़ का सेटलमेंट पेमेंट किया; रेवेन्यू 50% बढ़ा

अमेरिकी एजेंसी को 2644 करोड़ रुपए का सेटलमेंट पेमेंट देने की वजह से अडाणी एंटरप्राइजेज को जून तिमाही में ₹1,160 करोड़ का घाटा हुआ है। पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी को ₹885 करोड़ का मुनाफा हुआ था। अडाणी एंटरप्राइजेज ने 29 जुलाई को वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं।

कंपनी को भले ही 1160 करोड़ रुपए का घाटा हुआ हो लेकिन पिछले साल की तुलना में उसका तिमाही रेवेन्यू 50% बढ़ गया है। पिछले साल की तिमाही में कंपनी ने 21,961 करोड़ रुपए का रेवेन्यू हासिल किया था।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

3. अडाणी पोर्ट्स का मुनाफा 10% बढ़कर ₹3,650 करोड़ हुआ: पहली तिमाही में रेवेन्यू 19% बढ़ा; कंपनी को घरेलू पोर्ट्स कारोबार से फायदा मिला

अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (APSEZ) ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के नतीजे घोषित कर दिए हैं। मजबूत घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कारोबार के दम पर कंपनी का कॉन्सोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 10% बढ़कर 3,650 करोड़ रुपए पर पहुंच गया।

पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी को 3,311 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। कंपनी की ऑपरेशंस से होने वाली कमाई में भी 19% की बढ़त दर्ज की गई है। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू बढ़कर 10,821 करोड़ रुपए हो गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में 9,126 करोड़ रुपए था।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

4. ITR भरने के आखिरी 3 दिन: 31 जुलाई तक फाइल नहीं करने पर ₹5000 तक लेट फीस लगेगी, इन 10 बातों का रखें ध्यान

वित्त वर्ष 2025-26 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न यानी ITR फाइलिंग के लिए अब सिर्फ 3 दिन का टाइम ही बचा है। आम टैक्सपेयर्स के लिए रिटर्न फाइल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2026 है। वहीं, बिजनेस क्लास (ITR-3 और 4) के कुछ लोगों के लिए यह 31 अगस्त है।

अगर आप 31 जुलाई तक चूक जाते हैं, तो 31 दिसंबर तक जुर्माना भरकर ‘बिलेटेड रिटर्न’ फाइल कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको लेट फीस देनी होगी। ITR आपकी पूरी आय, निवेश और वित्तीय लेन-देन का आधिकारिक रिकॉर्ड होता है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

5. वॉट्सएप वेब में ऑडियो-वीडियो कॉलिंग फीचर आया: एप डाउनलोड किए बिना लैपटॉप-कंप्यूटर से कॉल कर सकेंगे; स्क्रीन शेयरिंग का सपोर्ट भी मिलेगा

इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म वॉट्सएप ने वेब-बेस्ड कॉलिंग फीचर लॉन्च कर दिया है। अब यूजर्स को लैपटॉप या कंप्यूटर पर ऑडियो और वीडियो कॉल करने के लिए अलग से डेस्कटॉप एप्लीकेशन डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होगी। वे सीधे वेब ब्राउजर से ऑडियो-वीडियो कॉल कर सकेंगे और रिसीव भी कर पाएंगे।

कंपनी का कहना है कि यह नया फीचर उन यूजर्स के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा, जो कॉलेज में कंप्यूटर का इस्तेमाल करते हैं या ऐसे वर्किंग प्लेस में लैपटॉप पर काम करते हैं, जहां एप डाउनलोड करने की इजाजत नहीं होती है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए…

पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket