Sunday, 05 Apr 2026 | 09:05 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Anurag Dubey Accident Photos | Vlogging Start Query

12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

यूट्यूबर और ‘बिग बॉस 17’ फेम अनुराग डोभाल को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इंस्टाग्राम लाइव के दौरान हुए कार एक्सीडेंट के बाद अनुराग अब अपने एक दोस्त के फार्महाउस पर रिकवर कर रहे हैं।

गुरुवार को उन्होंने अपनी चोटों की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। इसके साथ ही उन्होंने फैंस से राय मांगी कि क्या उन्हें अपनी ‘नई जिंदगी’ के व्लॉग्स फिर से शुरू करने चाहिए।

कमर पर टांके और चोट के निशान

अनुराग ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो पोस्ट की है, जिसमें उनकी कमर पर लगा एक लंबा जख्म और टांके दिखाई दे रहे हैं। एक्सीडेंट की वजह से उनके शरीर पर खरोंचों के निशान भी साफ नजर आ रहे हैं।

उन्होंने एक पोल के जरिए फैंस से पूछा, “नई जिंदगी की शुरुआत देखोगे?” इस पोल में उन्होंने दो विकल्प दिए- ‘हां, व्लॉग और इंस्टा शुरू करो’ और ‘जैसा आपको सही लगे’।

मैनेजर बोले- अनुराग अब सुरक्षित

अनुराग के मैनेजर रोहित पांडे ने बताया कि यूट्यूबर फिलहाल पूरी तरह सुरक्षित हैं। वे एक दोस्त के फार्महाउस पर हैं जहां उनकी देखभाल के लिए सभी जरूरी सुविधाएं मौजूद हैं। मैनेजर ने कहा, “अनुराग अब स्थिर हैं और रिकवर करने की कोशिश कर रहे हैं। हम उन सभी के आभारी हैं जिन्होंने मुश्किल वक्त में साथ दिया।”

ICU से बाहर आने पर कहा-यह एक चमत्कार

अस्पताल से डिस्चार्ज होने से पहले अनुराग ने एक इमोशनल पोस्ट लिखी थी। उन्होंने कहा था, “मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं जिंदा बचूंगा। जिस रास्ते पर मैं गया था, वहां से लौटना नामुमकिन था। मेरे लिए यह किसी चमत्कार से कम नहीं है। मुझे नहीं पता कि आगे क्या होगा, लेकिन भगवान ने मुझे नया जन्म दिया है तो कुछ न कुछ जरूर सोचा होगा।”

इंटर-कास्ट मैरिज बनी विवाद का कारण

विवाद मार्च के पहले हफ्ते में शुरू हुआ था जब अनुराग ने अपने माता-पिता और भाई कलम इंक (अतुल डोभाल) पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया था। उन्होंने दावा किया था कि उनकी इंटर-कास्ट मैरिज की वजह से परिवार रीतिका को घर में घुसने नहीं दे रहा है।

इसी तनाव के बीच, 7 मार्च को अनुराग दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर इंस्टाग्राम लाइव आए। लाइव के दौरान उनकी कार की रफ्तार 140-150 किलोमीटर प्रति घंटा थी। इसी दौरान उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया था। दूसरी तरफ, उनके भाई कलम इंक ने इन आरोपों को गलत बताया और दावा किया कि अनुराग के दावों की वजह से उनके परिवार को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
मेक्सिको- गृह युद्ध जैसे हालात, 25 जवानों समेत 32 मौतें:फीफा वर्ल्ड कप सिटी में लॉकडाउन; 20 बैंक फूंके, रॉकेट लॉन्चर और हथियारों का जखीरा जब्त

February 24, 2026/
4:13 am

मेक्सिको में सुरक्षा बलों के ऑपरेशन में कुख्यात ड्रग सरगना नेमेसियो ओसेगेरा सर्वांतेस उर्फ ‘एल मेंचो’ मारा गया। इसके बाद...

PPF-सुकन्या में जमा कर दें मिनिमम अमाउंट:ऑफिस में इन्वेस्टमेंट प्रूफ जमा करें, 31 मार्च तक निपटा लें ये 5 काम

March 21, 2026/
3:36 pm

फाइनेंशियल ईयर 2025-26 खत्म होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। टैक्सपेयर्स के पास टैक्स सेविंग इन्वेस्टमेंट और जरूरी...

हरियाणा में भाई के संस्कार में आए NRI की मौत:कुरुक्षेत्र में हाईवे पर डिवाइडर से टकराई स्कॉर्पियो, तेज थी रफ्तार; भाभी मौजूदा सरपंच

February 25, 2026/
8:16 pm

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में पूर्व सरपंच के संस्कार में जर्मनी से आए उसके भाई की सड़क हादसे में मौत...

डॉ. जीएल सोढ़ी बने रहेंगे सिविल सर्जन:इंदौर हाईकोर्ट का फैसला, अब 65 वर्ष की आयु में होंगे रिटायर

March 27, 2026/
2:22 am

लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में सामने आए प्रशासनिक विवाद के बीच हाईकोर्ट ने सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल...

अयोध्या राम मंदिर में गले मिले पंत-गोयनका:IPL से पहले रामलला के दर्शन करने पहुंचे LSG के खिलाड़ी, सेल्फी के लिए फैंस क्रेजी

March 21, 2026/
12:43 pm

IPL शुरू होने से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाड़ी 21 मार्च को अयोध्या राम मंदिर पहुंचे। टीम के...

हेल्थ & फिटनेस

राजनीति

Anurag Dubey Accident Photos | Vlogging Start Query

Anurag Dubey Accident Photos | Vlogging Start Query

12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

यूट्यूबर और ‘बिग बॉस 17’ फेम अनुराग डोभाल को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इंस्टाग्राम लाइव के दौरान हुए कार एक्सीडेंट के बाद अनुराग अब अपने एक दोस्त के फार्महाउस पर रिकवर कर रहे हैं।

गुरुवार को उन्होंने अपनी चोटों की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। इसके साथ ही उन्होंने फैंस से राय मांगी कि क्या उन्हें अपनी ‘नई जिंदगी’ के व्लॉग्स फिर से शुरू करने चाहिए।

कमर पर टांके और चोट के निशान

अनुराग ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो पोस्ट की है, जिसमें उनकी कमर पर लगा एक लंबा जख्म और टांके दिखाई दे रहे हैं। एक्सीडेंट की वजह से उनके शरीर पर खरोंचों के निशान भी साफ नजर आ रहे हैं।

उन्होंने एक पोल के जरिए फैंस से पूछा, “नई जिंदगी की शुरुआत देखोगे?” इस पोल में उन्होंने दो विकल्प दिए- ‘हां, व्लॉग और इंस्टा शुरू करो’ और ‘जैसा आपको सही लगे’।

मैनेजर बोले- अनुराग अब सुरक्षित

अनुराग के मैनेजर रोहित पांडे ने बताया कि यूट्यूबर फिलहाल पूरी तरह सुरक्षित हैं। वे एक दोस्त के फार्महाउस पर हैं जहां उनकी देखभाल के लिए सभी जरूरी सुविधाएं मौजूद हैं। मैनेजर ने कहा, “अनुराग अब स्थिर हैं और रिकवर करने की कोशिश कर रहे हैं। हम उन सभी के आभारी हैं जिन्होंने मुश्किल वक्त में साथ दिया।”

ICU से बाहर आने पर कहा-यह एक चमत्कार

अस्पताल से डिस्चार्ज होने से पहले अनुराग ने एक इमोशनल पोस्ट लिखी थी। उन्होंने कहा था, “मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं जिंदा बचूंगा। जिस रास्ते पर मैं गया था, वहां से लौटना नामुमकिन था। मेरे लिए यह किसी चमत्कार से कम नहीं है। मुझे नहीं पता कि आगे क्या होगा, लेकिन भगवान ने मुझे नया जन्म दिया है तो कुछ न कुछ जरूर सोचा होगा।”

इंटर-कास्ट मैरिज बनी विवाद का कारण

विवाद मार्च के पहले हफ्ते में शुरू हुआ था जब अनुराग ने अपने माता-पिता और भाई कलम इंक (अतुल डोभाल) पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया था। उन्होंने दावा किया था कि उनकी इंटर-कास्ट मैरिज की वजह से परिवार रीतिका को घर में घुसने नहीं दे रहा है।

इसी तनाव के बीच, 7 मार्च को अनुराग दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर इंस्टाग्राम लाइव आए। लाइव के दौरान उनकी कार की रफ्तार 140-150 किलोमीटर प्रति घंटा थी। इसी दौरान उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया था। दूसरी तरफ, उनके भाई कलम इंक ने इन आरोपों को गलत बताया और दावा किया कि अनुराग के दावों की वजह से उनके परिवार को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket