Thursday, 03 Sep 2026 | 11:40 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Bengali Director Anik Dutta Dies After Fall in South Kolkata

5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बंगाली फिल्म निर्माता अनिक दत्ता का बुधवार को कोलकाता में निधन हो गया। पुलिस के मुताबिक, वे दक्षिण कोलकाता में अपने बहुमंजिला घर की छत से नीचे गिर गए थे। उन्हें तुरंत ढाकुरिया के पास एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस घटना के बाद कोलकाता पुलिस की एक टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है। डायरेक्टर के निधन की खबर मिलने के बाद श्रीलेखा मित्रा और रुद्रनील घोष सहित बंगाली सिनेमा के कई कलाकार अस्पताल पहुंचे।

छत से गिरने के बाद अस्पताल ले जाया गया न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि अनिक दत्ता अपने घर की छत से संदिग्ध परिस्थितियों में गिर गए थे। हालांकि, अभी तक उनके परिवार की तरफ से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर बारीकी से जांच कर रही है। उनके इस तरह अचानक चले जाने से बंगाली फिल्म इंडस्ट्री के लोग हैरान हैं। एक्ट्रेस श्रीलेखा मित्रा, रुद्रनील घोष और अरिंदम सिल अस्पताल के बाहर नजर आए, जो डायरेक्टर को अपनी आखिरी विदाई देने पहुंचे थे।

‘भूतेर भविष्यत’ से मिली थी पहचान अनिक दत्ता को साल 2012 में रिलीज हुई हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूतेर भविष्यत’ से सिनेमा जगत में बड़ी पहचान मिली थी। इस फिल्म में हॉरर कहानी के साथ राजनीतिक और सामाजिक व्यवस्था पर कड़ा कटाक्ष किया गया था। बंगाली सिनेमा में इस फिल्म को एक मील का पत्थर माना जाता है।

इस फिल्म में स्वास्तिका मुखर्जी, पराश बंदोपाध्याय, सब्यसाची चक्रवर्ती, परमब्रत चटर्जी और शाश्वत चटर्जी जैसे कलाकारों ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। इसके बाद उन्होंने ‘आश्चर्य प्रदीप’ और ‘मेघनाद बध रहस्य’ जैसी फिल्मों का निर्देशन भी किया था।

सत्यजीत रे पर बनी फिल्म को मिले दो नेशनल अवॉर्ड अनिक दत्ता ने मशहूर फिल्ममेकर सत्यजीत रे की ऐतिहासिक फिल्म ‘पथेर पांचाली’ के बनने की कहानी पर आधारित एक फिल्म ‘अपराजितो’ बनाई थी। इस बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म को साल 2024 में दो नेशनल अवॉर्ड मिले थे। फिल्म को बेस्ट मेकअप (सोमनाथ कुंडू) और बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन (आनंद आध्या) का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था।

राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर अनिक दत्ता ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में कहा था कि वे खुद जूरी में रह चुके हैं और जानते हैं कि फैसले कैसे लिए जाते हैं। उन्होंने अपने क्रू मेंबर्स सोमनाथ और आनंद की कड़ी मेहनत की तारीफ की थी।

पिछले साल रिलीज हुई थी आखिरी फिल्म डायरेक्टर अनिक दत्ता की आखिरी निर्देशित फिल्म ‘जतो कांडो कोलकातातेई’ साल 2025 में दुर्गा पूजा के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह एक जासूसी मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म थी। इस फिल्म में अबीर चटर्जी, काजी नौशाबा अहमद और दुलाल लाहिड़ी ने मुख्य किरदार निभाए थे। अनिक दत्ता अपनी फिल्मों में सामाजिक संदेश, सस्पेंस और सटायर (व्यंग्य) के सटीक इस्तेमाल के लिए जाने जाते थे।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
India vs South Africa Match Date

February 20, 2026/
4:47 am

स्पोर्ट्स डेस्क9 घंटे पहले कॉपी लिंक टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की सुपर-8 टीमें तय हो चुकी है। ग्रुप ए से...

जेन-जी ​के बीच विंटेज वॉच का ट्रेंड; खरीदारी 44% बढ़ी:ग्लोबल सेकेंड-हैंड घड़ी बाजार 27 लाख करोड़ का, 2030 तक 42 लाख करोड़ का अनुमान

April 16, 2026/
11:34 am

ब्रिटेन के जेन-जी युवा इवान फ्राई का जन्म तब हुआ, जब लोग जेब में नोकिया 1100 फोन रखते थे। उस...

Uttarakhand Cricket Talent Hunt | Dehradun Haridwar Trials Free

June 1, 2026/
7:15 pm

उत्तराखंड के युवा तेज गेंदबाजों को तराशने के लिए क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) की बड़ी मुहिम अब गढ़वाल मंडल...

Sensex Today (Source: Freepik)

April 1, 2026/
12:44 pm

आखरी अपडेट:01 अप्रैल, 2026, 12:44 IST कांग्रेस द्वारा राज्यसभा में पश्चिम एशिया संघर्ष पर चर्चा की मांग के बाद किरण...

Pradeep Sharma: Dawoods Bracelets Worn in 90s Mumbai

May 20, 2026/
4:30 am

23 मिनट पहले कॉपी लिंक मुंबई पुलिस के सबसे चर्चित और तेजतर्रार पूर्व पुलिस अधिकारी प्रदीप शर्मा इन दिनों अपनी...

MS Dhoni IPL 2026 Injury Update; CSK Matches

March 28, 2026/
10:32 am

स्पोर्ट्स डेस्क14 घंटे पहले कॉपी लिंक एमएस धोनी IPL 2026 के शुरुआती दो हफ्ते बाहर रह सकते हैं। चेन्नई सुपर...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Bengali Director Anik Dutta Dies After Fall in South Kolkata

Bengali Director Anik Dutta Dies After Fall in South Kolkata

5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बंगाली फिल्म निर्माता अनिक दत्ता का बुधवार को कोलकाता में निधन हो गया। पुलिस के मुताबिक, वे दक्षिण कोलकाता में अपने बहुमंजिला घर की छत से नीचे गिर गए थे। उन्हें तुरंत ढाकुरिया के पास एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस घटना के बाद कोलकाता पुलिस की एक टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है। डायरेक्टर के निधन की खबर मिलने के बाद श्रीलेखा मित्रा और रुद्रनील घोष सहित बंगाली सिनेमा के कई कलाकार अस्पताल पहुंचे।

छत से गिरने के बाद अस्पताल ले जाया गया न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि अनिक दत्ता अपने घर की छत से संदिग्ध परिस्थितियों में गिर गए थे। हालांकि, अभी तक उनके परिवार की तरफ से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर बारीकी से जांच कर रही है। उनके इस तरह अचानक चले जाने से बंगाली फिल्म इंडस्ट्री के लोग हैरान हैं। एक्ट्रेस श्रीलेखा मित्रा, रुद्रनील घोष और अरिंदम सिल अस्पताल के बाहर नजर आए, जो डायरेक्टर को अपनी आखिरी विदाई देने पहुंचे थे।

‘भूतेर भविष्यत’ से मिली थी पहचान अनिक दत्ता को साल 2012 में रिलीज हुई हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूतेर भविष्यत’ से सिनेमा जगत में बड़ी पहचान मिली थी। इस फिल्म में हॉरर कहानी के साथ राजनीतिक और सामाजिक व्यवस्था पर कड़ा कटाक्ष किया गया था। बंगाली सिनेमा में इस फिल्म को एक मील का पत्थर माना जाता है।

इस फिल्म में स्वास्तिका मुखर्जी, पराश बंदोपाध्याय, सब्यसाची चक्रवर्ती, परमब्रत चटर्जी और शाश्वत चटर्जी जैसे कलाकारों ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। इसके बाद उन्होंने ‘आश्चर्य प्रदीप’ और ‘मेघनाद बध रहस्य’ जैसी फिल्मों का निर्देशन भी किया था।

सत्यजीत रे पर बनी फिल्म को मिले दो नेशनल अवॉर्ड अनिक दत्ता ने मशहूर फिल्ममेकर सत्यजीत रे की ऐतिहासिक फिल्म ‘पथेर पांचाली’ के बनने की कहानी पर आधारित एक फिल्म ‘अपराजितो’ बनाई थी। इस बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म को साल 2024 में दो नेशनल अवॉर्ड मिले थे। फिल्म को बेस्ट मेकअप (सोमनाथ कुंडू) और बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन (आनंद आध्या) का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था।

राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर अनिक दत्ता ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में कहा था कि वे खुद जूरी में रह चुके हैं और जानते हैं कि फैसले कैसे लिए जाते हैं। उन्होंने अपने क्रू मेंबर्स सोमनाथ और आनंद की कड़ी मेहनत की तारीफ की थी।

पिछले साल रिलीज हुई थी आखिरी फिल्म डायरेक्टर अनिक दत्ता की आखिरी निर्देशित फिल्म ‘जतो कांडो कोलकातातेई’ साल 2025 में दुर्गा पूजा के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह एक जासूसी मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म थी। इस फिल्म में अबीर चटर्जी, काजी नौशाबा अहमद और दुलाल लाहिड़ी ने मुख्य किरदार निभाए थे। अनिक दत्ता अपनी फिल्मों में सामाजिक संदेश, सस्पेंस और सटायर (व्यंग्य) के सटीक इस्तेमाल के लिए जाने जाते थे।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket