Tuesday, 03 Nov 2026 | 01:31 PM

Trending :

Bengaluru Art of Living, Telangana PM Mitra Park Inauguration

  • Hindi News
  • National
  • PM Modi 3 State Tour: Bengaluru Art Of Living, Telangana PM Mitra Park Inauguration

बेंगलुरु/हैदराबाद8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को तीन राज्यों का दौरा करेंगे। सुबह 11 बजे कर्नाटक के बेंगलुरु में ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ के 45वें स्थापना दिवस समारोह में भी हिस्सा लेंगे। यहां एक ‘ध्यान मंदिर’ का उद्घाटन करेंगे।

इसके बाद पीएम दोपहर में 3 बजे के करीब तेलंगाना जाएंगे। हैदराबाद में 9,400 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स की नींव रखेंगे। कुछ का इनॉगरेशन करेंगे और उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

इसके बाद शाम को पीएम गुजरात जाएंगे, रविवार रात को जामनगर में रुकेंगे। 11 मई को पीएम सुबह लगभग 10.15 बजे सोमनाथ मंदिर में ‘सोमनाथ अमृत महोत्सव’ में शामिल होंगे। बाद में, वे वडोदरा जाएंगे, जहां’सरदारधाम हॉस्टल’ का उद्घाटन करेंगे। यहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

कर्नाटक: आर्ट ऑफ लिविंग का 45वां स्थापना दिवस

यह तस्वीर आर्ट ऑफ लिविंग के अंतरराष्ट्रीय केंद्र की है। इसी कैंपस में नया ध्यान केंद्र बन रहा है।

पीएम मोदी आज सुबह बेंगलुरु में ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ के 45वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे। वे कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे।

पीएम आर्ट ऑफ लिविंग के अंतरराष्ट्रीय केंद्र में एक नए ‘ध्यान मंदिर’ का भी उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही वे मानसिक स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, प्रकृति संरक्षण से जुड़ी योजनाएं भी शुरू करेंगे।

यह कार्यक्रम श्री श्री रवि शंकर के 70वें जन्मदिवस पर आर्ट ऑफ लिविंग के अंतरराष्ट्रीय केंद्र में होगा। 182 से ज्यादा देशों से लोग इस कार्यक्रम में जुड़ेंगे। कुछ लोग ऑनलाइन भी जुड़ेंगे।

तेलंगाना: वारंगल में PM MITRA पार्क का उद्घाटन

पीएम बेंगलुरु के बाद सीधे हैदराबाद जाएंगे। यहां लगभग 9,400 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का इनॉगरेशन और शिलान्यास करेंगे। पीएम हैदराबाद में ‘सिंधु अस्पताल’ को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। यह एक अत्याधुनिक, कैंसर-स्पेशिलिटी, मल्टी-सुपर स्पेशलिटी से लैस है।

इसके बाद पीएम ‘हैदराबाद-पणजी इकोनॉमिक कॉरिडोर’ पर स्थित नेशनल हाईवे-167 (NH-167) के ‘गुडेबेलूर से महबूबनगर’ तक के हिस्से को फोर-लेन बनाने वाले प्रोजेक्ट्स की आधारशिला रखेंगे। इस प्रोजेक्ट्स की कुल लागत 3,175 करोड़ रुपये से अधिक है। इससे यात्रा का समय लगभग 1 घंटा 30 मिनट कम हो जाएगा।

मोदी संगारेड्डी जिले में जहीराबाद इंडस्ट्रियल एरिया की आधारशिला भी रखेंगे। इसे नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत हैदराबाद-नागपुर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (HNIC) के हिस्से के तौर पर विकसित किया जा रहा है।

पीएम मोदी वारंगल में PM MITRA पार्क का भी इनॉगरेशन करेंगे। इसे काकतिया मेगा टेक्सटाइल पार्क के नाम से भी जाना जाता है। लगभग 1,700 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से विकसित यह भारत का पहला पूरी तरह से काम करने वाला PM MITRA पार्क है। यह भारत सरकार के ‘5F’ विजन को साकार करता है – Farm to Fibre to Factory to Fashion to Foreign (खेत से फाइबर तक, फैक्ट्री से फैशन तक, और फैशन से विदेश तक)।

गुजरात: पीएम गुजरात के जामनगर पहुंचेंगे, रात में यहीं रुकेंगे

रविवार रात पीएम गुजरात जाएंगे। रात में जामगर में रुकेंगे। अगले दिन 11 मई को पीएम सुबह लगभग 10.15 बजे सोमनाथ मंदिर में ‘सोमनाथ अमृत महोत्सव’ में शामिल होंगे। बाद में वे वडोदरा जाएंगे, जहां लगभग 6 बजे ‘सरदारधाम हॉस्टल’ का इनॉगरेशन करेंगे और दोनों ही मौकों पर जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
कटनी में जनऔषधि केंद्र प्लेटफार्म से दूर:साइन बोर्ड नहीं रहने से यात्रियों को नहीं मिल पा रहा सस्ती दवाओं का लाभ

April 30, 2026/
6:09 am

कटनी स्टेशन पर रेलवे की ओर से यात्रियों के लिए शुरू किया गया प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र अपने उद्देश्य में सफल...

Amit Shah Bengal Infiltrators Removal

March 2, 2026/
5:29 pm

कोलकाता1 घंटे पहले कॉपी लिंक अमित शाह ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में भारतीय जनता...

वर्ल्ड अपडेट्स:फिलीपींस के स्कूल में गोलीबारी में 3 छात्रों की मौत, हिरासत में 2 संदिग्ध

June 22, 2026/
11:06 am

फिलीपींस के एक हाई स्कूल में सोमवार को हुई गोलीबारी में तीन छात्रों की मौत हो गई, जबकि पांच घायल...

आज IPL में GT-SRH का मुकाबला:अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मैच, 3 छक्कों से ईशान ने पूरी की थी फिफ्टी

May 12, 2026/
9:55 am

आज IPL में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मुकाबला शाम...

एचएस फूलका का बीजेपी में जाना: 2027 पंजाब चुनाव से पहले सिख राजनीति, नैरावेटिव और स्पेक्ट्रम का बड़ा किरदार?

April 1, 2026/
2:05 pm

दिल्ली में वरिष्ठ वकील और मानवाधिकार कार्यकर्ता हर वकील सिंह फूलका का बीजेपी में शामिल होना सिर्फ एक राजनीतिक खबर...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Bengaluru Art of Living, Telangana PM Mitra Park Inauguration

Bengaluru Art of Living, Telangana PM Mitra Park Inauguration
  • Hindi News
  • National
  • PM Modi 3 State Tour: Bengaluru Art Of Living, Telangana PM Mitra Park Inauguration

बेंगलुरु/हैदराबाद8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को तीन राज्यों का दौरा करेंगे। सुबह 11 बजे कर्नाटक के बेंगलुरु में ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ के 45वें स्थापना दिवस समारोह में भी हिस्सा लेंगे। यहां एक ‘ध्यान मंदिर’ का उद्घाटन करेंगे।

इसके बाद पीएम दोपहर में 3 बजे के करीब तेलंगाना जाएंगे। हैदराबाद में 9,400 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स की नींव रखेंगे। कुछ का इनॉगरेशन करेंगे और उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

इसके बाद शाम को पीएम गुजरात जाएंगे, रविवार रात को जामनगर में रुकेंगे। 11 मई को पीएम सुबह लगभग 10.15 बजे सोमनाथ मंदिर में ‘सोमनाथ अमृत महोत्सव’ में शामिल होंगे। बाद में, वे वडोदरा जाएंगे, जहां’सरदारधाम हॉस्टल’ का उद्घाटन करेंगे। यहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

कर्नाटक: आर्ट ऑफ लिविंग का 45वां स्थापना दिवस

यह तस्वीर आर्ट ऑफ लिविंग के अंतरराष्ट्रीय केंद्र की है। इसी कैंपस में नया ध्यान केंद्र बन रहा है।

यह तस्वीर आर्ट ऑफ लिविंग के अंतरराष्ट्रीय केंद्र की है। इसी कैंपस में नया ध्यान केंद्र बन रहा है।

पीएम मोदी आज सुबह बेंगलुरु में ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ के 45वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे। वे कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे।

पीएम आर्ट ऑफ लिविंग के अंतरराष्ट्रीय केंद्र में एक नए ‘ध्यान मंदिर’ का भी उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही वे मानसिक स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, प्रकृति संरक्षण से जुड़ी योजनाएं भी शुरू करेंगे।

यह कार्यक्रम श्री श्री रवि शंकर के 70वें जन्मदिवस पर आर्ट ऑफ लिविंग के अंतरराष्ट्रीय केंद्र में होगा। 182 से ज्यादा देशों से लोग इस कार्यक्रम में जुड़ेंगे। कुछ लोग ऑनलाइन भी जुड़ेंगे।

तेलंगाना: वारंगल में PM MITRA पार्क का उद्घाटन

पीएम बेंगलुरु के बाद सीधे हैदराबाद जाएंगे। यहां लगभग 9,400 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का इनॉगरेशन और शिलान्यास करेंगे। पीएम हैदराबाद में ‘सिंधु अस्पताल’ को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। यह एक अत्याधुनिक, कैंसर-स्पेशिलिटी, मल्टी-सुपर स्पेशलिटी से लैस है।

इसके बाद पीएम ‘हैदराबाद-पणजी इकोनॉमिक कॉरिडोर’ पर स्थित नेशनल हाईवे-167 (NH-167) के ‘गुडेबेलूर से महबूबनगर’ तक के हिस्से को फोर-लेन बनाने वाले प्रोजेक्ट्स की आधारशिला रखेंगे। इस प्रोजेक्ट्स की कुल लागत 3,175 करोड़ रुपये से अधिक है। इससे यात्रा का समय लगभग 1 घंटा 30 मिनट कम हो जाएगा।

मोदी संगारेड्डी जिले में जहीराबाद इंडस्ट्रियल एरिया की आधारशिला भी रखेंगे। इसे नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत हैदराबाद-नागपुर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (HNIC) के हिस्से के तौर पर विकसित किया जा रहा है।

पीएम मोदी वारंगल में PM MITRA पार्क का भी इनॉगरेशन करेंगे। इसे काकतिया मेगा टेक्सटाइल पार्क के नाम से भी जाना जाता है। लगभग 1,700 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से विकसित यह भारत का पहला पूरी तरह से काम करने वाला PM MITRA पार्क है। यह भारत सरकार के ‘5F’ विजन को साकार करता है – Farm to Fibre to Factory to Fashion to Foreign (खेत से फाइबर तक, फैक्ट्री से फैशन तक, और फैशन से विदेश तक)।

गुजरात: पीएम गुजरात के जामनगर पहुंचेंगे, रात में यहीं रुकेंगे

रविवार रात पीएम गुजरात जाएंगे। रात में जामगर में रुकेंगे। अगले दिन 11 मई को पीएम सुबह लगभग 10.15 बजे सोमनाथ मंदिर में ‘सोमनाथ अमृत महोत्सव’ में शामिल होंगे। बाद में वे वडोदरा जाएंगे, जहां लगभग 6 बजे ‘सरदारधाम हॉस्टल’ का इनॉगरेशन करेंगे और दोनों ही मौकों पर जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket