Friday, 30 Oct 2026 | 09:36 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Bhajji Security Removed | MP Claims Kejriwal Demanded Resignation; Suicide Over No Child

.

पंजाब की आज की सबसे बड़ी खबर सांसद हरभजन सिंह भज्जी से जुड़ी रही। AAP सरकर ने उनकी Y कैटेगरी सिक्योरिटी हटा ली, इसके ठीक बाद केंद्र ने भज्जी को CRPF की सिक्योरिटी दे दी।

दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा…

1. AAP सरकार ने भज्जी की सिक्योरिटी छीनी, केंद्र ने CPRF लगाई

आम आदमी पार्टी (AAP) के 7 सांसदों के पार्टी छोड़ने को लेकर मचा घमासान थम नहीं रहा है। पंजाब की AAP सरकार ने पूर्व क्रिकेटर व पार्टी छोड़ने वाले राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह भज्जी की Y कैटेगरी सिक्योरिटी हटा ली है। उनके जालंधर स्थित घर पर तैनात पंजाब पुलिस के जवानों को तुरंत वापस बुला लिया गया है। इसके तुरंत बाद ही केंद्र सरकार ने भज्जी को CRPF की सिक्योरिटी दे दी। उनके घर के बाहर दिल्ली से भेजे 7 जवान तैनात कर दिए गए हैं।

इसी बीच AAP छोड़ने वाले दूसरे राज्यसभा सांसद विक्रमजीत साहनी ने दावा किया कि AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने उनसे इस्तीफा मांगा था। मेरा मन भी बन गया था लेकिन फिर सलाहकारों ने रोक दिया। साहनी ने कहा कि पंजाब इस वक्त ICU में है। उसे बचाने के लिए स्ट्रॉन्ग सेंट्रल सपोर्ट या केंद्र सरकार के सहयोग की जरूरत है।

वहीं AAP न छोड़ने वाले सांसद संत सीचेवाल ने कहा कि राघव चड्‌ढा ने आजाद ग्रुप बनाने की बात कहकर मुझे 16, 17 और 18 अप्रैल को चाय पर बुलाया था लेकिन मैं वहां नहीं गया। मैंने उन्हें किसी तरह का आजाद ग्रुप बनाने या उसमें शामिल होने से मना कर दिया (पढ़ें पूरी खबर)

2. टेंपरेचर 45 डिग्री पार, सुबह 6 बजे से ही बिजली कट

पंजाब में एक ओर जहां टेंपरेचर 45 डिग्री पार होने से भीषण गर्मी पड़ रही है, वहीं कई शहरों में पावर कट से लोग काफी परेशान हैं। बिजली विभाग के पावर कट न लगने के दावे भी फेल साबित हो रहे हैं। आज सुबह 6 बजे से जालंधर और पठानकोट में फिर से बिजली गुल रही। वहीं, लुधियाना में 2 घंटे के कट के बाद भी बिजली के कट जारी है।

उधर, मौसम विभाग ने भी 27 अप्रैल से 30 अप्रैल तक हीट वेव, वार्म नाइट का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक घर से कम निकलें और खाने-पीने व सेहत का खास ध्यान रखें। बता दें कि देर रात बिजली विभाग ने कटों पर रोक लगाने की बात कही थी। 30 अप्रैल तक 11 kV और उससे ऊपर के किसी भी काम (PTW) की अनुमति बिना जोनल ऑफिस की लिखित मंजूरी के नहीं दी जाएगी।

आदेश में कहा गया था कि पहले से तय सभी शटडाउन तुरंत रद्द कर दिए गए हैं। सभी फील्ड अधिकारी तुरंत चल रहे काम बंद करें और बिजली सप्लाई जल्द से जल्द बहाल करें। इन निर्देशों का सख्ती से पालन करें और इसे सबसे ज्यादा प्राथमिकता दें (पढ़ें पूरी खबर)

3. लेडी रैपिडो ड्राइवर को पीटा, गालियां देकर थप्पड़ मारे

चंडीगढ़ में एक लेडी रैपिडो ड्राइवर के साथ बीच सड़क युवक ने मारपीट कर दी। कार से उतरते ही उसने पहले थप्पड़ जड़ा और फिर युवती को गालियां देने लगा। युवती ने जब इसका विरोध किया तो लोग इकट्ठा हो गए। दरअसल, मटका चौक पर तेज रफ्तार कार ने रैपिडो ड्राइवर निशा की स्कूटी को कट मारा।

बाल-बाल बचने के बाद जब निशा ने कार ड्राइवर को टोकते हुए संभलकर चलने की सलाह दी, तो आरोपी आपा खो बैठा। वो गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद वो कार से बाहर निकला और युवती को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद लोगों ने युवक की पकड़कर पिटाई कर दी। जिसके बाद वो भाग निकला। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

निशा ने वीडियो जारी कर कहा- मैं चंडीगढ़ में रैपिडो चलाती हूं और मैं आज पहली राइड ड्रॉप करके पेट्रोल पंप की तरफ जा रही थी। गाड़ी वाला बहुत गंदी तरीके से गाड़ी चला रहा था। उसने शराब भी पी रखी थी। फिर वह मुझे हिट करने वाला था। आरोपी विशाल ठाकुर के रूप में हुई है, बिजली विभाग में कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी है (पढ़ें पूरी खबर)

4. सोनम को देखते ही स्टेडियम में ‘भाभी-भाभी’ का शोर

पंजाबी एक्ट्रेस सोनम बाजवा और सिंगर जी खान की मोहाली स्टेडियम में IPL के दौरान हुई नोंकझोंक चर्चा में है। इसका एक वीडियो भी सामने आया था। जिसमें सोनम बाजवा सिंगर खान को कह रही कि मैं तुहाडे नाल गल्ल नहीं करनी। अब सिंगर जी खान ने इसको लेकर पूरा किस्सा सुनाया है।

जी खान ने कहा कि जब सोनम वहां पहुंची तो स्टेडियम में फैंस भाभी-भाभी का शोर मचाने लगे। मैंने सोनम से कहा कि देखो, सारा ग्राउंड अब आपको भाभी-भाभी कहकर बुला रहा है! सोनम मुझसे थोड़ी नाराज भी थीं। उन्होंने कहा कि आप स्टेज पर कह रहे थे कि आप मुझे नहीं बुलाएंगे, तो मैंने हंसकर जवाब दिया कि आपको बुलाने के लिए ही तो मैंने वह बात कही थी।

दोनों के बीच नोंकझोंक के वीडियो में सोनम बाजवा कैमरे के सामने हाथ हिलाते हुए कह रहीं थी कि मुझे आपसे बात नहीं करनी। इस पर जी खान ने सोनम को कहा- तुस्सी बम्बे जा के भूल्ल गए सी, तां करके छेड़या तुहानू (आप मुंबई जाकर भूल गई थीं, इसलिए आपको छेड़ा था)। जिस पर सोनम ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि मैं तो हमेशा याद करती हूं। (पढ़ें पूरी खबर)

5. फेरा डालने ससुराल पहुंचे CM मान, पत्नी-बेटी साथ आईं

पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के सात राज्यसभा सांसदों के पार्टी छोड़ने को लेकर मचे घमासान के बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान रविवार को पहली बार अपनी ससुराल हरियाणा के पिहोवा पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी गुरप्रीत कौर और दो साल की बेटी नियामत कौर भी आईं।

भगवंत मान शादी के 3 साल 9 महीने बाद फेरा डालने के लिए पहुंचे थे। वह अपनी ससुराल में करीब 2 घंटे रुके। इस दौरान उन्होंने लंच भी किया। इसके बाद मान पत्नी के पैतृक गांव मदनपुर चले गए। कुछ समय पहले मान के चाचा ससुर हरपाल सिंह का निधन हो गया था। मान ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए परिवार से मुलाकात की। यहां वह आधा घंटा रुके, फिर चंडीगढ़ रवाना हो गए।

भगवंत मान और डॉ. गुरप्रीत कौर का विवाह 7 जुलाई 2022 को चंडीगढ़ में हुआ था। शादी में दिल्ली के तत्कालीन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और अन्य करीबी लोग शामिल हुए थे। डॉ. गुरप्रीत कौर मूल रूप से पिहोवा की रहने वाली हैं और पेशे से डॉक्टर हैं। शादी के करीब दो साल बाद, मार्च 2024 में उनके घर बेटी नियामत का जन्म हुआ। (पढ़ें पूरी खबर)

6. बच्चे न होने पर महिला ने सुसाइड किया, फांसी पर लटका मिला शव

अबोहर में शादी के 30 साल बीत जाने के बाद भी महिला के कोई संतान नहीं हुई। जिससे परेशान होकर महिला ने फंसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार ने बताया कि वह लंबे समय से मानसिक तनाव में थी।

उन की कोई संतान नहीं थी, जिसके कारण वह अक्सर परेशान रहती थीं। परिवार ने उनका इलाज भी कराया था, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ। मृतका की पहचान डोली (50) निवासी सुभाष नगर के रुप में हुई। डोली के पति पप्पू राम ने पुलिस को बताया कि उन्हें कल रात करीब 8 बजे घटना की सूचना मिली।

उन्होंने कहा कि जब वे घर पहुंचे, तो डोली मृत पाई गईं। इसके बाद, आसपास के लोगों की मदद से रात करीब 11 बजे शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। थाना सिटी-2 के प्रभारी दविंदर सिंह ने जानकारी दी कि पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। (पढ़ें पूरी खबर)

7. बच्ची को मरते हुए देख हंसता रहा कातिल

मोगा में 8 साल की बच्ची की हत्या के बाद अब उसकी छोटी चचेरी बहन ने पूरी वारदात के बारे में बताया। बच्ची ने कहा कि मेले में आरोपी ढोलक दिलाने के बहाने वहां से साइकिल पर बैठाकर लाया था और करीब 1 किलोमीटर दूर एक सुनसान भट्ठे पर ले गया। यहां पर आरोबी ने बड़ी बहन को अपनी गोद में बिठा लिया और उसके साथ गलत हरकतें करने लगा।

उन्होंने कहा क गलत होने का एहसास होने पर वह छटपटाई और भागने लगी तो आरोपी ने उसे पकड़ लिया। इस पर बच्ची ने चिल्लाना शुरू कर दिया। ये सब वह देखती रही। बड़ी बहन जब चुप नहीं हुई, तो आरोपी ने गला घोंट दिया। फिर परने से बांधकर पेड़ के पास ले गया और वहां पर टहनी के सहारे उसे टांग दिया। फिर मरने तक वह जोर-जोर से हंस रहा था।

बच्ची ने बताया कि जब बहन को बचाने की कोशिश की तो आरोपी ने उसे भी पकड़ने की कोशिश की लेकिन वो उसके हाथ से छूट गई और दौड़कर सड़क पर आ गई। गंगा पैदल ही अपने घर पहुंची और फिर वहां से 3 किलोमीटर दूर भट्ठे पर जाकर अपने माता-पिता और ताया को सूचना दी। (पढ़ें पूरी खबर)

8. पंजाबी सूफी सिंगर नूरां सिसटर्स में विवाद बढ़ा, रितु का पति बोला-10 लाख मुझसे मांग लेती

पंजाबी सूफी सिंगर नूरां सिसटर्स के बीमार पिता गुलशन मीर के इलाज को परिवार में छिड़ी बहस बढ़ती जा रही है। गुलशन मीर की सबसे छोटी बेटी रितु नूरां ने पिता के इलाज में मदद के लिए क्यूआर कोड जारी किया था। इसके बाद सिंगर ज्योति नूरां ने इसे डिलीट करने की बात कही थी और गालियां तक निकाल चुकी हैं।

अब रविवार को रितु नूरां के पति (जो रितु से अलग हो चुके हैं) ने वीडियो जारी कर परिवार के भीतर चल रहे तनाव और लेनदेन के विवादों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्हों ज्योति नूरां का पक्ष लेते हुए कहा कि जनता बिना सच जाने ज्योति को निशाना बना रही है। ज्योति अपनी जगह बिल्कुल सही है, उसने परिवार के लिए बहुत कुछ किया है। कुछ लोग जानबूझकर उसकी टांग खींचने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मीर साहब (पिता) की बीमारी और अस्पताल के खर्चों को लेकर सब दिखावा है। परिवार के पास संपत्तियों और कारों की कोई कमी नहीं है, लेकिन उनकी मांगने की आदत कभी नहीं जाती। 10 लाख मुझसे मांग लेते। रितु किसी मंगी के साथ मिलकर विवाद खड़ा कर रही है। (पढ़ें पूरी खबर)

9. 12वीं की फर्जी मार्कशीट से पुलिस में नौकरी पाई, वेरिफिकेशन में हुआ खुलासा

पंजाब पुलिस में 12वीं की फर्जी मार्कशीट लगाकर नौकरी आशिल करली। हालांकि जब मार्कशीट को वेरिफिकेशन के लिए भेजा गया, जो वह पड़ा गया। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने अब पुलिस को कार्रवाई करने के लिए पत्र लिखा है।

बोर्ड ने आरोपी को अपने रिकॉर्ड में ब्लैकलिस्ट कर दिया और उसका फर्जी सर्टिफिकेट जब्त कर लिया। वेरिफिकेशन के लिए भेजा गया सर्टिफिकेट मार्च 2011 का था। जांच के दौरान इसमें गड़बड़ी सामने आई। सर्टिफिकेट पर आवेदक का नाम राजबीर सिंह दर्ज था, जबकि माता-पिता के नाम भी मेल खा रहे थे, लेकिन रिकॉर्ड में यह प्रमाण पत्र मौजूद नहीं मिला।

बोर्ड अधिकारियों के अनुसार, हर महीने 2000 से ज्यादा सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन के लिए आते हैं। यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी रेलवे, भारतीय सेना और पासपोर्ट कार्यालय से जुड़े कई फर्जी सर्टिफिकेट सामने आ चुके हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

खबर हटके

10. अब चेहरे से पकड़े जाएंगे क्रिमिनल

पंजाब पुलिस में अब अपराधियों को पकड़ने के लिए फेशियल रिकॉग्निशन टेक्नोलॉजी शुरू कर दी गई है, जिससे पुलिस अब अपराधियों को मौके पर ही उनका चेहरा स्कैन कर उनके आपराधिक रिकॉर्ड की पहचान कर सकती है। ऐसे ही पुलिस ने मोहाली में एक युवक को पकड़ा है। वह अपना कोई रिकॉर्ड नहीं बता रहा था। जब स्पाइस ID से उसका चेहरा स्कैन किया गया तो पूरा क्रिमिनल रिकॉर्ड सामने आ गया।

पुलिस के मुताबिक युवक नाम गलत बता रहा था। शक होने पर उसका चेहरा स्कैन किया गया तो पता चला कि उसके खिलाफ पहले ही बठिंडा में 2 केस दर्ज है। जिनमें एक नशा तस्करी और दूसरा झगड़े का केस है। वह 2 महीने पहले ही जमानत पर जेल से छूटा। हालांकि पुलिस ने उसे पूछताछ के बाद छोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक AI टेक्नोलॉजी के बेस पर यह सॉफ्टवेयर तैयार किया गया है।

जिसमें जेलों में बंद सभी आरोपियों की डिटेल डाली गई है। यह सॉफ्टवेयर असली फोटो के साथ-साथ आंखों के बीच की दूरी, नाक की बनावट, चेहरे के अन्य हिस्सों की भी पहचान कर कोड बना लेता है। इसके बाद उसे डेटाबेस में मौजूद रिकॉर्ड के साथ जोड़ दिया जाता है। इसके लिए पुलिस को टीस्कोप जैसे मोबाइल ऐप दिए गए हैं, जिससे वे संदिग्ध की पहचान करते हैं (पढ़ें पूरी खबर)

(कल शाम 6 बजे फिर होगी मुलाकात)

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
CBSE Class 10 Result 2026 LIVE: CBSE Second Board Examination Result Today at cbseresults.nic.in, Get Latest Updates Here

June 12, 2026/
10:03 pm

आखरी अपडेट:12 जून, 2026, 22:03 IST केजरीवाल ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि चुनाव समय से पहले हो...

England Player Bethall Out of IPL 2026 Due to Injury

May 23, 2026/
9:16 pm

स्पोर्ट्स डेस्क56 मिनट पहले कॉपी लिंक जैकब बेथेल बेंगलुरु के लिए सीजन 96 रन ही बना पाए हैं। डिफेंडिंग चैंपियन...

उच्च खराब कोलेस्ट्रॉल के लक्षण दिल के दौरे का कारण बन सकते हैं, जानें स्वस्थ आहार युक्तियाँ

March 6, 2026/
4:43 pm

बढ़ते पुराने के लक्षण | छवि: एआई खराब कोलेस्ट्रॉल के लक्षण: भागदौड़ भारी और जीवन में अनियमित प्लेसमेंट के कारण...

टीएमसी की पहचान की लड़ाई छिड़ गई है क्योंकि विद्रोही गुट का नई पार्टी में विलय हो गया है और वास्तविक टीएमसी स्थिति का दावा किया गया है

June 15, 2026/
7:06 pm

तृणमूल कांग्रेस की पहचान को लेकर कानूनी लड़ाई छिड़ गई है क्योंकि विद्रोही गुट एक छोटी पार्टी में विलय कर...

'मैं सुष्मिता सेन का केप्ट बॉयफ्रेंड था':एक्ट्रेस पर लगे 'गोल्ड डिगर' टैग पर ललित मोदी बोले- हर जगह वही पेमेंट करती थीं

June 2, 2026/
9:51 am

बिजनेसमैन और पूर्व आईपीएल चेयरमैन ललित मोदी ने हाल ही में अपनी पूर्व पार्टनर सुष्मिता सेन को स्पेशल बताया। साथ...

भारत में घुसपैठ के बाद आतंकी हेयर ट्रांसप्लांट कराने पहुंचा:स्लीपर सेल नेटवर्क बनाने आया था; जांच एजेंसी से बोला- कश्मीर देखकर मकसद बदल गए

May 17, 2026/
5:10 pm

भारत में आतंकी हमलों को अंजाम देने के मकसद से घुसे लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के एक पाकिस्तानी आतंकी ने अपना सपना...

साधु ने वकील पर किया त्रिशूल से हमला:सिग्नल पर रुकी कार, गाली-गलौज के बाद वार; बचाव में हाथ आगे किया तो हथेली में लगा त्रिशूल

April 21, 2026/
4:12 pm

भोपाल के बागसेवनिया इलाके में सोमवार दोपहर एक साधु ने जिला न्यायालय में पदस्थ अपर लोक अभियोजक नारायण सिंह ठाकुर...

केंद्रीय मंत्री बंदी के बेटे की गिरफ्तारी पर रोक नहीं:POCSO केस में कोर्ट ने अंतरिम जमानत पर फैसला टाला; नाबालिग से सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप

May 16, 2026/
2:19 am

तेलंगाना हाईकोर्ट ने POCSO केस में केंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार के बेटे बंदी बागीरथ की गिरफ्तारी पर रोक नहीं...

राजनीति

Bhajji Security Removed | MP Claims Kejriwal Demanded Resignation; Suicide Over No Child

Bhajji Security Removed | MP Claims Kejriwal Demanded Resignation; Suicide Over No Child

.

पंजाब की आज की सबसे बड़ी खबर सांसद हरभजन सिंह भज्जी से जुड़ी रही। AAP सरकर ने उनकी Y कैटेगरी सिक्योरिटी हटा ली, इसके ठीक बाद केंद्र ने भज्जी को CRPF की सिक्योरिटी दे दी।

दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा…

1. AAP सरकार ने भज्जी की सिक्योरिटी छीनी, केंद्र ने CPRF लगाई

आम आदमी पार्टी (AAP) के 7 सांसदों के पार्टी छोड़ने को लेकर मचा घमासान थम नहीं रहा है। पंजाब की AAP सरकार ने पूर्व क्रिकेटर व पार्टी छोड़ने वाले राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह भज्जी की Y कैटेगरी सिक्योरिटी हटा ली है। उनके जालंधर स्थित घर पर तैनात पंजाब पुलिस के जवानों को तुरंत वापस बुला लिया गया है। इसके तुरंत बाद ही केंद्र सरकार ने भज्जी को CRPF की सिक्योरिटी दे दी। उनके घर के बाहर दिल्ली से भेजे 7 जवान तैनात कर दिए गए हैं।

इसी बीच AAP छोड़ने वाले दूसरे राज्यसभा सांसद विक्रमजीत साहनी ने दावा किया कि AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने उनसे इस्तीफा मांगा था। मेरा मन भी बन गया था लेकिन फिर सलाहकारों ने रोक दिया। साहनी ने कहा कि पंजाब इस वक्त ICU में है। उसे बचाने के लिए स्ट्रॉन्ग सेंट्रल सपोर्ट या केंद्र सरकार के सहयोग की जरूरत है।

वहीं AAP न छोड़ने वाले सांसद संत सीचेवाल ने कहा कि राघव चड्‌ढा ने आजाद ग्रुप बनाने की बात कहकर मुझे 16, 17 और 18 अप्रैल को चाय पर बुलाया था लेकिन मैं वहां नहीं गया। मैंने उन्हें किसी तरह का आजाद ग्रुप बनाने या उसमें शामिल होने से मना कर दिया (पढ़ें पूरी खबर)

2. टेंपरेचर 45 डिग्री पार, सुबह 6 बजे से ही बिजली कट

पंजाब में एक ओर जहां टेंपरेचर 45 डिग्री पार होने से भीषण गर्मी पड़ रही है, वहीं कई शहरों में पावर कट से लोग काफी परेशान हैं। बिजली विभाग के पावर कट न लगने के दावे भी फेल साबित हो रहे हैं। आज सुबह 6 बजे से जालंधर और पठानकोट में फिर से बिजली गुल रही। वहीं, लुधियाना में 2 घंटे के कट के बाद भी बिजली के कट जारी है।

उधर, मौसम विभाग ने भी 27 अप्रैल से 30 अप्रैल तक हीट वेव, वार्म नाइट का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक घर से कम निकलें और खाने-पीने व सेहत का खास ध्यान रखें। बता दें कि देर रात बिजली विभाग ने कटों पर रोक लगाने की बात कही थी। 30 अप्रैल तक 11 kV और उससे ऊपर के किसी भी काम (PTW) की अनुमति बिना जोनल ऑफिस की लिखित मंजूरी के नहीं दी जाएगी।

आदेश में कहा गया था कि पहले से तय सभी शटडाउन तुरंत रद्द कर दिए गए हैं। सभी फील्ड अधिकारी तुरंत चल रहे काम बंद करें और बिजली सप्लाई जल्द से जल्द बहाल करें। इन निर्देशों का सख्ती से पालन करें और इसे सबसे ज्यादा प्राथमिकता दें (पढ़ें पूरी खबर)

3. लेडी रैपिडो ड्राइवर को पीटा, गालियां देकर थप्पड़ मारे

चंडीगढ़ में एक लेडी रैपिडो ड्राइवर के साथ बीच सड़क युवक ने मारपीट कर दी। कार से उतरते ही उसने पहले थप्पड़ जड़ा और फिर युवती को गालियां देने लगा। युवती ने जब इसका विरोध किया तो लोग इकट्ठा हो गए। दरअसल, मटका चौक पर तेज रफ्तार कार ने रैपिडो ड्राइवर निशा की स्कूटी को कट मारा।

बाल-बाल बचने के बाद जब निशा ने कार ड्राइवर को टोकते हुए संभलकर चलने की सलाह दी, तो आरोपी आपा खो बैठा। वो गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद वो कार से बाहर निकला और युवती को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद लोगों ने युवक की पकड़कर पिटाई कर दी। जिसके बाद वो भाग निकला। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

निशा ने वीडियो जारी कर कहा- मैं चंडीगढ़ में रैपिडो चलाती हूं और मैं आज पहली राइड ड्रॉप करके पेट्रोल पंप की तरफ जा रही थी। गाड़ी वाला बहुत गंदी तरीके से गाड़ी चला रहा था। उसने शराब भी पी रखी थी। फिर वह मुझे हिट करने वाला था। आरोपी विशाल ठाकुर के रूप में हुई है, बिजली विभाग में कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी है (पढ़ें पूरी खबर)

4. सोनम को देखते ही स्टेडियम में ‘भाभी-भाभी’ का शोर

पंजाबी एक्ट्रेस सोनम बाजवा और सिंगर जी खान की मोहाली स्टेडियम में IPL के दौरान हुई नोंकझोंक चर्चा में है। इसका एक वीडियो भी सामने आया था। जिसमें सोनम बाजवा सिंगर खान को कह रही कि मैं तुहाडे नाल गल्ल नहीं करनी। अब सिंगर जी खान ने इसको लेकर पूरा किस्सा सुनाया है।

जी खान ने कहा कि जब सोनम वहां पहुंची तो स्टेडियम में फैंस भाभी-भाभी का शोर मचाने लगे। मैंने सोनम से कहा कि देखो, सारा ग्राउंड अब आपको भाभी-भाभी कहकर बुला रहा है! सोनम मुझसे थोड़ी नाराज भी थीं। उन्होंने कहा कि आप स्टेज पर कह रहे थे कि आप मुझे नहीं बुलाएंगे, तो मैंने हंसकर जवाब दिया कि आपको बुलाने के लिए ही तो मैंने वह बात कही थी।

दोनों के बीच नोंकझोंक के वीडियो में सोनम बाजवा कैमरे के सामने हाथ हिलाते हुए कह रहीं थी कि मुझे आपसे बात नहीं करनी। इस पर जी खान ने सोनम को कहा- तुस्सी बम्बे जा के भूल्ल गए सी, तां करके छेड़या तुहानू (आप मुंबई जाकर भूल गई थीं, इसलिए आपको छेड़ा था)। जिस पर सोनम ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि मैं तो हमेशा याद करती हूं। (पढ़ें पूरी खबर)

5. फेरा डालने ससुराल पहुंचे CM मान, पत्नी-बेटी साथ आईं

पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के सात राज्यसभा सांसदों के पार्टी छोड़ने को लेकर मचे घमासान के बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान रविवार को पहली बार अपनी ससुराल हरियाणा के पिहोवा पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी गुरप्रीत कौर और दो साल की बेटी नियामत कौर भी आईं।

भगवंत मान शादी के 3 साल 9 महीने बाद फेरा डालने के लिए पहुंचे थे। वह अपनी ससुराल में करीब 2 घंटे रुके। इस दौरान उन्होंने लंच भी किया। इसके बाद मान पत्नी के पैतृक गांव मदनपुर चले गए। कुछ समय पहले मान के चाचा ससुर हरपाल सिंह का निधन हो गया था। मान ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए परिवार से मुलाकात की। यहां वह आधा घंटा रुके, फिर चंडीगढ़ रवाना हो गए।

भगवंत मान और डॉ. गुरप्रीत कौर का विवाह 7 जुलाई 2022 को चंडीगढ़ में हुआ था। शादी में दिल्ली के तत्कालीन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और अन्य करीबी लोग शामिल हुए थे। डॉ. गुरप्रीत कौर मूल रूप से पिहोवा की रहने वाली हैं और पेशे से डॉक्टर हैं। शादी के करीब दो साल बाद, मार्च 2024 में उनके घर बेटी नियामत का जन्म हुआ। (पढ़ें पूरी खबर)

6. बच्चे न होने पर महिला ने सुसाइड किया, फांसी पर लटका मिला शव

अबोहर में शादी के 30 साल बीत जाने के बाद भी महिला के कोई संतान नहीं हुई। जिससे परेशान होकर महिला ने फंसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार ने बताया कि वह लंबे समय से मानसिक तनाव में थी।

उन की कोई संतान नहीं थी, जिसके कारण वह अक्सर परेशान रहती थीं। परिवार ने उनका इलाज भी कराया था, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ। मृतका की पहचान डोली (50) निवासी सुभाष नगर के रुप में हुई। डोली के पति पप्पू राम ने पुलिस को बताया कि उन्हें कल रात करीब 8 बजे घटना की सूचना मिली।

उन्होंने कहा कि जब वे घर पहुंचे, तो डोली मृत पाई गईं। इसके बाद, आसपास के लोगों की मदद से रात करीब 11 बजे शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। थाना सिटी-2 के प्रभारी दविंदर सिंह ने जानकारी दी कि पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। (पढ़ें पूरी खबर)

7. बच्ची को मरते हुए देख हंसता रहा कातिल

मोगा में 8 साल की बच्ची की हत्या के बाद अब उसकी छोटी चचेरी बहन ने पूरी वारदात के बारे में बताया। बच्ची ने कहा कि मेले में आरोपी ढोलक दिलाने के बहाने वहां से साइकिल पर बैठाकर लाया था और करीब 1 किलोमीटर दूर एक सुनसान भट्ठे पर ले गया। यहां पर आरोबी ने बड़ी बहन को अपनी गोद में बिठा लिया और उसके साथ गलत हरकतें करने लगा।

उन्होंने कहा क गलत होने का एहसास होने पर वह छटपटाई और भागने लगी तो आरोपी ने उसे पकड़ लिया। इस पर बच्ची ने चिल्लाना शुरू कर दिया। ये सब वह देखती रही। बड़ी बहन जब चुप नहीं हुई, तो आरोपी ने गला घोंट दिया। फिर परने से बांधकर पेड़ के पास ले गया और वहां पर टहनी के सहारे उसे टांग दिया। फिर मरने तक वह जोर-जोर से हंस रहा था।

बच्ची ने बताया कि जब बहन को बचाने की कोशिश की तो आरोपी ने उसे भी पकड़ने की कोशिश की लेकिन वो उसके हाथ से छूट गई और दौड़कर सड़क पर आ गई। गंगा पैदल ही अपने घर पहुंची और फिर वहां से 3 किलोमीटर दूर भट्ठे पर जाकर अपने माता-पिता और ताया को सूचना दी। (पढ़ें पूरी खबर)

8. पंजाबी सूफी सिंगर नूरां सिसटर्स में विवाद बढ़ा, रितु का पति बोला-10 लाख मुझसे मांग लेती

पंजाबी सूफी सिंगर नूरां सिसटर्स के बीमार पिता गुलशन मीर के इलाज को परिवार में छिड़ी बहस बढ़ती जा रही है। गुलशन मीर की सबसे छोटी बेटी रितु नूरां ने पिता के इलाज में मदद के लिए क्यूआर कोड जारी किया था। इसके बाद सिंगर ज्योति नूरां ने इसे डिलीट करने की बात कही थी और गालियां तक निकाल चुकी हैं।

अब रविवार को रितु नूरां के पति (जो रितु से अलग हो चुके हैं) ने वीडियो जारी कर परिवार के भीतर चल रहे तनाव और लेनदेन के विवादों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्हों ज्योति नूरां का पक्ष लेते हुए कहा कि जनता बिना सच जाने ज्योति को निशाना बना रही है। ज्योति अपनी जगह बिल्कुल सही है, उसने परिवार के लिए बहुत कुछ किया है। कुछ लोग जानबूझकर उसकी टांग खींचने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मीर साहब (पिता) की बीमारी और अस्पताल के खर्चों को लेकर सब दिखावा है। परिवार के पास संपत्तियों और कारों की कोई कमी नहीं है, लेकिन उनकी मांगने की आदत कभी नहीं जाती। 10 लाख मुझसे मांग लेते। रितु किसी मंगी के साथ मिलकर विवाद खड़ा कर रही है। (पढ़ें पूरी खबर)

9. 12वीं की फर्जी मार्कशीट से पुलिस में नौकरी पाई, वेरिफिकेशन में हुआ खुलासा

पंजाब पुलिस में 12वीं की फर्जी मार्कशीट लगाकर नौकरी आशिल करली। हालांकि जब मार्कशीट को वेरिफिकेशन के लिए भेजा गया, जो वह पड़ा गया। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने अब पुलिस को कार्रवाई करने के लिए पत्र लिखा है।

बोर्ड ने आरोपी को अपने रिकॉर्ड में ब्लैकलिस्ट कर दिया और उसका फर्जी सर्टिफिकेट जब्त कर लिया। वेरिफिकेशन के लिए भेजा गया सर्टिफिकेट मार्च 2011 का था। जांच के दौरान इसमें गड़बड़ी सामने आई। सर्टिफिकेट पर आवेदक का नाम राजबीर सिंह दर्ज था, जबकि माता-पिता के नाम भी मेल खा रहे थे, लेकिन रिकॉर्ड में यह प्रमाण पत्र मौजूद नहीं मिला।

बोर्ड अधिकारियों के अनुसार, हर महीने 2000 से ज्यादा सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन के लिए आते हैं। यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी रेलवे, भारतीय सेना और पासपोर्ट कार्यालय से जुड़े कई फर्जी सर्टिफिकेट सामने आ चुके हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

खबर हटके

10. अब चेहरे से पकड़े जाएंगे क्रिमिनल

पंजाब पुलिस में अब अपराधियों को पकड़ने के लिए फेशियल रिकॉग्निशन टेक्नोलॉजी शुरू कर दी गई है, जिससे पुलिस अब अपराधियों को मौके पर ही उनका चेहरा स्कैन कर उनके आपराधिक रिकॉर्ड की पहचान कर सकती है। ऐसे ही पुलिस ने मोहाली में एक युवक को पकड़ा है। वह अपना कोई रिकॉर्ड नहीं बता रहा था। जब स्पाइस ID से उसका चेहरा स्कैन किया गया तो पूरा क्रिमिनल रिकॉर्ड सामने आ गया।

पुलिस के मुताबिक युवक नाम गलत बता रहा था। शक होने पर उसका चेहरा स्कैन किया गया तो पता चला कि उसके खिलाफ पहले ही बठिंडा में 2 केस दर्ज है। जिनमें एक नशा तस्करी और दूसरा झगड़े का केस है। वह 2 महीने पहले ही जमानत पर जेल से छूटा। हालांकि पुलिस ने उसे पूछताछ के बाद छोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक AI टेक्नोलॉजी के बेस पर यह सॉफ्टवेयर तैयार किया गया है।

जिसमें जेलों में बंद सभी आरोपियों की डिटेल डाली गई है। यह सॉफ्टवेयर असली फोटो के साथ-साथ आंखों के बीच की दूरी, नाक की बनावट, चेहरे के अन्य हिस्सों की भी पहचान कर कोड बना लेता है। इसके बाद उसे डेटाबेस में मौजूद रिकॉर्ड के साथ जोड़ दिया जाता है। इसके लिए पुलिस को टीस्कोप जैसे मोबाइल ऐप दिए गए हैं, जिससे वे संदिग्ध की पहचान करते हैं (पढ़ें पूरी खबर)

(कल शाम 6 बजे फिर होगी मुलाकात)

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket