Friday, 23 Oct 2026 | 12:08 PM

Trending :

Bobby Deol Son Acting Career

Bobby Deol Son Acting Career

1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अभिनेता बॉबी देओल ने खुलासा किया है कि उनके दोनों बेटे आर्यमन और धरम देओल बॉलीवुड में एक्टिंग करियर बनाना चाहते हैं। टीवी शो ‘आप की अदालत’ में बातचीत के दौरान बॉबी ने बताया कि वे चाहते थे कि उनका बड़ा बेटा अमेरिका में रहकर फाइनेंस में करियर बनाए।

न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से ऑनर्स करने के बावजूद आर्यमन ने एक्टिंग को चुना। बॉबी ने बताया कि उनके दोनों बेटे हीरो बनना चाहते हैं और इसके लिए वे खुद को तैयार कर रहे हैं।

अमेरिका में सेटल होने की थी उम्मीद बॉबी देओल ने बताया कि उन्होंने अपने बड़े बेटे आर्यमन को फाइनेंस की पढ़ाई कराई थी ताकि वे फिल्मों से अलग कोई करियर चुन सकें। आर्यमन ने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से अच्छे नंबरों से पढ़ाई पूरी की। बॉबी को उम्मीद थी कि आर्यमन अमेरिका में ही रहकर अपना करियर बनाएंगे और वे खुद उनसे मिलने वहां जाया करेंगे।

लेकिन आर्यमन के मन में एक्टर बनने की इच्छा थी। बॉबी ने कहा कि चाहे कोई डॉक्टर हो या इंजीनियर, हर किसी के दिल में कहीं न कहीं एक्टर बनने की चाह होती है।

यूट्यूब से सीखी डांसिंग और एडिटिंग इंटरव्यू के दौरान बॉबी ने आर्यमन की मेहनत के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि कोविड लॉकडाउन के दौरान जब सब घर पर थे, तब आर्यमन ने खुद ही फिल्म मेकिंग सीखी। उन्होंने एडिटिंग, साउंड इफेक्ट्स और डबिंग का काम खुद सीखा।

आर्यमन अभी 21 साल के हैं और वे अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने यूट्यूब वीडियो देखकर डांस की ट्रेनिंग भी ली है। वे इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले खुद को पूरी तरह तैयार कर रहे हैं।

इंटीरियर डिजाइनर हैं तान्या देओल बॉबी देओल ने साल 1996 में तान्या देओल से शादी की थी। उनके बड़े बेटे आर्यमन का जन्म 2001 में और छोटे बेटे धरम का जन्म 2004 में हुआ था। तान्या देओल के पास इंटीरियर डिजाइनिंग का डिप्लोमा है। उन्होंने बॉबी की कुछ शुरुआती फिल्मों के लिए कॉस्ट्यूम भी डिजाइन किए थे। इसके अलावा तान्या का अपना पर्सनलाइज्ड फर्नीचर बिजनेस भी है। अब उनके दोनों बेटे भी फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा बनने की तैयारी में हैं।

5 जून को रिलीज होगी फिल्म ‘बंदर’ बॉबी देओल के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे जल्द ही फिल्म ‘बंदर’ में दिखाई देंगे। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसमें वे समीर मेहरा नाम के एक रॉकस्टार का किरदार निभा रहे हैं जिस पर सेक्शुअल असॉल्ट का आरोप है।

इस फिल्म के जरिए बॉबी देओल और डायरेक्टर अनुराग कश्यप पहली बार साथ काम कर रहे हैं। इस फिल्म की पटकथा सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी ने लिखी है, जो ‘पाताल लोक’ और ‘उड़ता पंजाब’ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। यह फिल्म 5 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

आलिया और शर्वरी के साथ फिल्म ‘अल्फा’ इसके अलावा बॉबी देओल यश राज फिल्म्स (YRF) की स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘अल्फा’ में भी नजर आएंगे। इस फिल्म में आलिया भट्ट और शर्वरी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पहली महिला केंद्रित फिल्म है। ‘अल्फा’ का निर्देशन शिव रवैल कर रहे हैं और यह फिल्म 10 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
राधिका मदान बोलीं-जयपुर मेरे लिए हमेशा लकी रहा:यहां स्ट्रीट शॉपिंग करना पसंद, आम दिनों में जींस और हुडी पहनना पसंद

October 18, 2026/
10:29 am

एक्ट्रेस राधिका मदान ने मानसरोवर स्थित पैसिफिक मॉल में प्रीमियम फैशन एवं लाइफस्टाइल ब्रांड अझॉर्ट के 47वें स्टोर का उद्घाटन...

Watch CSK vs PBKS live.

April 3, 2026/
7:32 pm

आखरी अपडेट:03 अप्रैल, 2026, 19:32 IST पश्चिम बंगाल में 2026 के चुनावों से पहले टीएमसी और बीजेपी ने नए नारे...

IPL के 19वें सीजन में भारतीय बल्लेबाजों का रिकॉर्ड योगदान:भारतीय बैटर्स विदेशियों पर भारी, कुल रन के 69% इनके नाम, स्ट्राइक रेट में अव्वल

April 29, 2026/
9:23 am

IPL 2026 में पूरी तरह भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा दिख रहा है। सीजन के शुरुआती 38 मैचों में कुल 13...

England Women Win 5 Runs vs India

June 10, 2026/
8:26 pm

स्पोर्ट्स डेस्क39 मिनट पहले कॉपी लिंक ऋचा घोष ने मैच में 36 गेंद पर 68 रन बनाए। ICC विमेंस टी-20...

रियल बेटिस 20 साल बाद चैंपियंस लीग के लिए क्वालिफाई:स्पेनिश लीग ला लीगा में एल्चे को 2-1 से हराया, पेत्रोत को रेड कार्ड

May 13, 2026/
10:33 am

स्पेनिश क्लब रियल बेटिस ने 20 साल बाद फुटबॉल की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगिता UEFA चैंपियंस लीग के लिए क्वालिफाई कर...

राजनीति

Bobby Deol Son Acting Career

Bobby Deol Son Acting Career

1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अभिनेता बॉबी देओल ने खुलासा किया है कि उनके दोनों बेटे आर्यमन और धरम देओल बॉलीवुड में एक्टिंग करियर बनाना चाहते हैं। टीवी शो ‘आप की अदालत’ में बातचीत के दौरान बॉबी ने बताया कि वे चाहते थे कि उनका बड़ा बेटा अमेरिका में रहकर फाइनेंस में करियर बनाए।

न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से ऑनर्स करने के बावजूद आर्यमन ने एक्टिंग को चुना। बॉबी ने बताया कि उनके दोनों बेटे हीरो बनना चाहते हैं और इसके लिए वे खुद को तैयार कर रहे हैं।

अमेरिका में सेटल होने की थी उम्मीद बॉबी देओल ने बताया कि उन्होंने अपने बड़े बेटे आर्यमन को फाइनेंस की पढ़ाई कराई थी ताकि वे फिल्मों से अलग कोई करियर चुन सकें। आर्यमन ने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से अच्छे नंबरों से पढ़ाई पूरी की। बॉबी को उम्मीद थी कि आर्यमन अमेरिका में ही रहकर अपना करियर बनाएंगे और वे खुद उनसे मिलने वहां जाया करेंगे।

लेकिन आर्यमन के मन में एक्टर बनने की इच्छा थी। बॉबी ने कहा कि चाहे कोई डॉक्टर हो या इंजीनियर, हर किसी के दिल में कहीं न कहीं एक्टर बनने की चाह होती है।

यूट्यूब से सीखी डांसिंग और एडिटिंग इंटरव्यू के दौरान बॉबी ने आर्यमन की मेहनत के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि कोविड लॉकडाउन के दौरान जब सब घर पर थे, तब आर्यमन ने खुद ही फिल्म मेकिंग सीखी। उन्होंने एडिटिंग, साउंड इफेक्ट्स और डबिंग का काम खुद सीखा।

आर्यमन अभी 21 साल के हैं और वे अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने यूट्यूब वीडियो देखकर डांस की ट्रेनिंग भी ली है। वे इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले खुद को पूरी तरह तैयार कर रहे हैं।

इंटीरियर डिजाइनर हैं तान्या देओल बॉबी देओल ने साल 1996 में तान्या देओल से शादी की थी। उनके बड़े बेटे आर्यमन का जन्म 2001 में और छोटे बेटे धरम का जन्म 2004 में हुआ था। तान्या देओल के पास इंटीरियर डिजाइनिंग का डिप्लोमा है। उन्होंने बॉबी की कुछ शुरुआती फिल्मों के लिए कॉस्ट्यूम भी डिजाइन किए थे। इसके अलावा तान्या का अपना पर्सनलाइज्ड फर्नीचर बिजनेस भी है। अब उनके दोनों बेटे भी फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा बनने की तैयारी में हैं।

5 जून को रिलीज होगी फिल्म ‘बंदर’ बॉबी देओल के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे जल्द ही फिल्म ‘बंदर’ में दिखाई देंगे। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसमें वे समीर मेहरा नाम के एक रॉकस्टार का किरदार निभा रहे हैं जिस पर सेक्शुअल असॉल्ट का आरोप है।

इस फिल्म के जरिए बॉबी देओल और डायरेक्टर अनुराग कश्यप पहली बार साथ काम कर रहे हैं। इस फिल्म की पटकथा सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी ने लिखी है, जो ‘पाताल लोक’ और ‘उड़ता पंजाब’ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। यह फिल्म 5 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

आलिया और शर्वरी के साथ फिल्म ‘अल्फा’ इसके अलावा बॉबी देओल यश राज फिल्म्स (YRF) की स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘अल्फा’ में भी नजर आएंगे। इस फिल्म में आलिया भट्ट और शर्वरी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पहली महिला केंद्रित फिल्म है। ‘अल्फा’ का निर्देशन शिव रवैल कर रहे हैं और यह फिल्म 10 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket