Saturday, 24 Oct 2026 | 05:53 PM

Trending :

EXCLUSIVE

इन सफेद-काले छोटे बीजों में छिपे हैं कई बड़े गुण, हर दिन खाने से मसूड़े, दांत और हड्डियां होती हैं मजबूत

authorimg

Last Updated:

Sesame seeds benefits: आयुर्वेद में तिल को पोषण का खजाना कहा जाता है. इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है, जो दांतों की मजबूती के लिए बेहद जरूरी है. नियमित रूप से तिल का सेवन करने से दांतों की जड़ें मजबूत होती हैं और मसूड़ों को भी मजबूती मिलती है. इसके अलावा, तिल के सेवन से क्या लाभ होते हैं, जानिए यहां.

Zoom

दिल की सेहत के लिए भी तिल बेहद फायदेमंद माना जाता है.

Sesame seeds health benefits: आज के समय में दांतों से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं. कम उम्र में ही लोगों को दांतों में दर्द, कमजोरी और मसूड़ों की परेशानी होने लगती है. इसकी सबसे बड़ी वजह शरीर में कैल्शियम की कमी मानी जाती है. आमतौर पर लोग कैल्शियम के लिए दूध पर निर्भर रहते हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि तिल दांतों को मजबूत बनाने में बेहद असरदार साबित हो सकता है. इसमें मौजूद पोषक तत्व न सिर्फ दांतों को मजबूत बनाते हैं, बल्कि शरीर को कई अन्य बीमारियों से भी बचाने में मदद करते हैं.

तिल को खाने से होने वाले फायदे

आयुर्वेद में तिल को पोषण का खजाना कहा जाता है. इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है, जो दांतों की मजबूती के लिए बेहद जरूरी है. नियमित रूप से तिल का सेवन करने से दांतों की जड़ें मजबूत होती हैं और मसूड़ों को भी मजबूती मिलती है. इसके अलावा, तिल में मौजूद फॉस्फोरस दांतों की संरचना को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाता है. यही कारण है कि आयुर्वेद में भी तिल को दांतों और हड्डियों के लिए बहुत लाभकारी माना गया है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

तिल में आयरन, मैग्नीशियम, जिंक और फाइबर जैसे कई जरूरी पोषक तत्व भी पाए जाते हैं. आयरन शरीर में खून की कमी को दूर करने में मदद करता है, जिससे एनीमिया जैसी समस्या से राहत मिलती है. वहीं, मैग्नीशियम हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ-साथ मांसपेशियों के सही काम करने में भी मदद करता है. जिंक इम्युनिटी को मजबूत करता है, जिससे शरीर बीमारियों से लड़ने में सक्षम बनता है.

दिल की सेहत के लिए भी तिल बेहद फायदेमंद माना जाता है. इसमें मौजूद हेल्दी फैट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं और दिल को स्वस्थ बनाए रखते हैं. जो लोग हार्ट से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे हैं, उनके लिए तिल का सेवन लाभकारी साबित हो सकता है.

पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में भी तिल अहम भूमिका निभाता है. इसमें मौजूद फाइबर पेट को साफ रखने में मदद करता है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है. नियमित रूप से तिल के सेवन से डाइजेशन बेहतर होता है और पेट से जुड़ी कई परेशानियां दूर रहती हैं.

इसके अलावा, तिल त्वचा और बालों को भी स्वस्थ रखता है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा में निखार और बालों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं. यही वजह है कि कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स में भी तिल का इस्तेमाल किया जाता है.

About the Author

authorimg

Anshumala

अंशुमाला हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा होल्डर हैं. इन्होंने YMCA दिल्ली से हिंदी जर्नलिज्म की पढ़ाई की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्षों से काम कर रही हैं. न्यूज 18 हिंदी में फरवरी 2022 से लाइफस्टाइ…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
IPL सीजन में 200+ रनचेज का रिकॉर्ड टूटा:हैदराबाद ने इतिहास का चौथा सबसे बड़ा चेज किया; नमन ने हेड के 3 कैच छोड़े

April 30, 2026/
4:59 am

सनराजर्स हैदराबाद ने IPL में बुधवार को मुंबई इंडियंस पर 6 विकेट की जीत दर्ज की। टीम ने 244 रन...

धुरंधर-2 से वायरल जैस्मिन सबसे महंगी पंजाबी फीमेल सिंगर:एक सॉन्ग की फीस ₹35 लाख; जालंधर में पैदा हुईं, कभी ₹20 में CD बेचती थीं

April 9, 2026/
5:25 am

धुरंधर-2 फिल्म के गीत जाइए सजना से सुर्खियों में आईं जैस्मिन सैंडलस पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की सबसे हाईली पेड महिला...

Iran Rejects Trump Claim on Hormuz Strait

August 23, 2026/
8:14 am

3 मिनट पहले कॉपी लिंक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बार फिर होर्मुज स्ट्रेट को ‘अमेरिकी इलाका’ बताया है।...

मूवी रिव्यूः भूत बंगला:भूल भुलैया जैसी उम्मीद देकर अक्षय कुमार-प्रियदर्शन की जोड़ी ने किया निराश, डर-कॉमेडी में अधूरापन, कहानी और म्यूजिक भी बेअसर

April 17, 2026/
10:00 am

रेटिंग- 2.5/5 रनटाइम- 174 मिनट 57 सेकंड स्टारकास्ट- अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, तबू, परेश रावल, राजपाल यादव डायरेक्टर- प्रियदर्शन अक्षय...

क्या आप भी टैल्मटोल की आदत से परेशान हैं? मोटिवेशनल स्टार्स के ये 5 स्टेप्स तुरंत बढ़ा देंगे आपकी प्रोडक्टिविटी

April 18, 2026/
11:42 am

टालमटोल: क्या आप भी रोज़ के ज़रूरी सुझावों को बार-बार टालते रहते हैं। क्या आपको भी बाद में कोई काम...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

इन सफेद-काले छोटे बीजों में छिपे हैं कई बड़े गुण, हर दिन खाने से मसूड़े, दांत और हड्डियां होती हैं मजबूत

authorimg

Last Updated:

Sesame seeds benefits: आयुर्वेद में तिल को पोषण का खजाना कहा जाता है. इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है, जो दांतों की मजबूती के लिए बेहद जरूरी है. नियमित रूप से तिल का सेवन करने से दांतों की जड़ें मजबूत होती हैं और मसूड़ों को भी मजबूती मिलती है. इसके अलावा, तिल के सेवन से क्या लाभ होते हैं, जानिए यहां.

Zoom

दिल की सेहत के लिए भी तिल बेहद फायदेमंद माना जाता है.

Sesame seeds health benefits: आज के समय में दांतों से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं. कम उम्र में ही लोगों को दांतों में दर्द, कमजोरी और मसूड़ों की परेशानी होने लगती है. इसकी सबसे बड़ी वजह शरीर में कैल्शियम की कमी मानी जाती है. आमतौर पर लोग कैल्शियम के लिए दूध पर निर्भर रहते हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि तिल दांतों को मजबूत बनाने में बेहद असरदार साबित हो सकता है. इसमें मौजूद पोषक तत्व न सिर्फ दांतों को मजबूत बनाते हैं, बल्कि शरीर को कई अन्य बीमारियों से भी बचाने में मदद करते हैं.

तिल को खाने से होने वाले फायदे

आयुर्वेद में तिल को पोषण का खजाना कहा जाता है. इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है, जो दांतों की मजबूती के लिए बेहद जरूरी है. नियमित रूप से तिल का सेवन करने से दांतों की जड़ें मजबूत होती हैं और मसूड़ों को भी मजबूती मिलती है. इसके अलावा, तिल में मौजूद फॉस्फोरस दांतों की संरचना को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाता है. यही कारण है कि आयुर्वेद में भी तिल को दांतों और हड्डियों के लिए बहुत लाभकारी माना गया है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

तिल में आयरन, मैग्नीशियम, जिंक और फाइबर जैसे कई जरूरी पोषक तत्व भी पाए जाते हैं. आयरन शरीर में खून की कमी को दूर करने में मदद करता है, जिससे एनीमिया जैसी समस्या से राहत मिलती है. वहीं, मैग्नीशियम हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ-साथ मांसपेशियों के सही काम करने में भी मदद करता है. जिंक इम्युनिटी को मजबूत करता है, जिससे शरीर बीमारियों से लड़ने में सक्षम बनता है.

दिल की सेहत के लिए भी तिल बेहद फायदेमंद माना जाता है. इसमें मौजूद हेल्दी फैट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं और दिल को स्वस्थ बनाए रखते हैं. जो लोग हार्ट से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे हैं, उनके लिए तिल का सेवन लाभकारी साबित हो सकता है.

पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में भी तिल अहम भूमिका निभाता है. इसमें मौजूद फाइबर पेट को साफ रखने में मदद करता है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है. नियमित रूप से तिल के सेवन से डाइजेशन बेहतर होता है और पेट से जुड़ी कई परेशानियां दूर रहती हैं.

इसके अलावा, तिल त्वचा और बालों को भी स्वस्थ रखता है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा में निखार और बालों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं. यही वजह है कि कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स में भी तिल का इस्तेमाल किया जाता है.

About the Author

authorimg

Anshumala

अंशुमाला हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा होल्डर हैं. इन्होंने YMCA दिल्ली से हिंदी जर्नलिज्म की पढ़ाई की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्षों से काम कर रही हैं. न्यूज 18 हिंदी में फरवरी 2022 से लाइफस्टाइ…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket