Sunday, 05 Apr 2026 | 02:40 PM

Trending :

EXCLUSIVE
ICC T20 Rankings: Indian Batsmen Top 4

ICC T20 Rankings: Indian Batsmen Top 4

Hindi News Sports ICC T20 Rankings: Indian Batsmen Top 4 | Pandya All rounder No. 2 स्पोर्ट्स डेस्क18 मिनट पहले कॉपी लिंक अभिषेक शर्मा (दाहिने) और ईशान किशन ने टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए ओपनिंग की थी। दोनों अभी टी-20 बैटर्स रैंकिंग के टॉप-2 पर हैं। ICC टी-20 बैटर्स रैंकिंग में भारत के 4 बल्लेबाज टॉप-10 में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज में 200 रन बनाने वाले साउथ अफ्रीका के कॉनर एस्टरहुइजन 64 स्थान की छलांग लगाकर 39वें स्थान पर पहुंच गए हैं। ऑलराउंडर्स रैंकिंग में हार्दिक पंड्या नंबर-2 पर बने हुए हैं। अभिषेक टॉप पर काबिज टी-20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में अभिषेक शर्मा 875 रेटिंग के साथ पहले नंबर पर हैं। दूसरे नंबर पर भी भारत के ईशान किशन हैं। टॉप-10 में भारत के कुल 4 बल्लेबाज शामिल हैं। इसमें तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव भी जगह बनाने में सफल रहे हैं। पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान तीसरे नंबर पर हैं, जबकि इंग्लैंड के फिल सॉल्ट चौथे स्थान पर हैं। ऑलराउंडर में सिकंदर रजा पहले पायदान पर ऑलराउंडर रैंकिंग में जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा 328 रेटिंग के साथ पहले नंबर पर हैं। भारत के हार्दिक पंड्या 299 रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। पाकिस्तान के सैम अयूब तीसरे और नेपाल के दीपेंद्र सिंह ऐरी चौथे नंबर पर हैं। गेंदबाजी में राशिद नंबर-1 गेंदबाजों की रैंकिंग में अफगानिस्तान के राशिद खान 753 रेटिंग के साथ पहले नंबर पर हैं। भारत के वरुण चक्रवर्ती दूसरे और पाकिस्तान के अबरार अहमद तीसरे स्थान पर हैं।टॉप-10 में भारत के जसप्रीत बुमराह भी शामिल हैं। ——————————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… IPL में आज LSG vs DC:दिल्ली ने लखनऊ के खिलाफ 7 में 4 मैच जीते, पिछले सीजन दोनों मैचों में हराया IPL के पांचवें मुकाबले में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला जाना है। मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Read More »
विलियम्स ने टीम इंडिया के लिए छोड़ी ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता:कहा- दिल जहां, घर वहां; नाना ने 1956 में बंगाल को हराया था

विलियम्स ने टीम इंडिया के लिए छोड़ी ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता:कहा- दिल जहां, घर वहां; नाना ने 1956 में बंगाल को हराया था

भारतीय फुटबॉल के लिए एएफसी एशियन कप 2027 क्वालीफायर का हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ मैच एक खास पल का गवाह बना। भारत ने मैच 2-1 से जीतकर टूर्नामेंट में अपना सफर खत्म किया। यह भारत की प्रतियोगिता में पहली और कोच्चि के मैदान पर भी पहली जीत रही। भारत की ओर से रयान विलियम्स (4’) और आकाश मिश्रा (50’) ने गोल किए। ऑस्ट्रेलियाई मूल के 32 वर्षीय रयान इस मैच में भारत के लिए डेब्यू कर रहे थे। 2014 में अराता इजुमी के बाद वह भारत के लिए खेलने वाले पहले विदेशी मूल के खिलाड़ी बने। रयान का पोर्ट्समाउथ और फुलहम जैसे इंग्लिश क्लबों से होते हुए कोच्चि तक का सफर अपनी जड़ों की ओर लौटने की कहानी है। रयान का जन्म ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में हुआ था और 2019 में वह ऑस्ट्रेलिया के लिए एक अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेल चुके थे। भारत से उनका नाता उनकी मां ऑड्रे से जुड़ता है, जो मुंबई (तत्कालीन बॉम्बे) के एक एंग्लो-इंडियन परिवार से ताल्लुक रखती हैं। रयान की रगों में भारतीय फुटबॉल का पुराना इतिहास दौड़ता है। उनके सगे नाना, लिंकी ग्रोस्टेट ने 1956 की प्रतिष्ठित संतोष ट्रॉफी के सेमीफाइनल में बॉम्बे की तरफ से खेलते हुए मजबूत बंगाल के खिलाफ विजयी गोल दागा था। अपनी जड़ों की इसी पुकार ने रयान को 2022 में भारत खींचा, जब वह इंडियन सुपर लीग में बेंगलुरु एफसी से जुड़े। यहीं खेलते हुए भारतीय दिग्गज सुनील छेत्री ने उन्हें भारतीय राष्ट्रीय टीम के लिए खेलने के लिए प्रेरित किया। चूंकि भारत में दोहरी नागरिकता का प्रावधान नहीं है, इसलिए नीली जर्सी पहनने के लिए रयान को अपना ऑस्ट्रेलियाई पासपोर्ट हमेशा के लिए छोड़ना पड़ा। यह एक बहुत बड़ा फैसला था। उन्हें भारतीय पासपोर्ट हासिल करने के इस थका देने वाले सफर में तीन साल का वक्त लग गया। नियमों के मुताबिक, उन्हें लगातार 365 दिनों तक भारत में ही रहना था। इसके लिए उन्होंने अपने ऑफ-सीजन में भी परिवार से दूर भारत में ही रुकने का त्याग किया। एक समय ऐसा भी आया जब कागजी अड़चनों को देखकर कई लोगों ने उन्हें यह विचार छोड़ने की सलाह दी। ऐसे मुश्किल वक्त में उनकी पत्नी ने उनका हौसला बढ़ाया और तय किया कि वे भारत में ही रुकेंगे और इस सपने को पूरा करने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा देंगे। इस लंबे इंतजार में रयान को निराशा भी झेलनी पड़ी। पिछले साल नवंबर में बांग्लादेश दौरे पर गई टीम के कैंप में वह मौजूद थे। रात 12 बजे की डेडलाइन निकल जाने के बाद, देर रात करीब 2 बजे उन्हें कागजी मंजूरी (एनओसी) मिल पाई, जिसके चलते वह अपना पहला मैच खेलने से चूक गए। भारत को अब अपना स्थायी घर मान चुके रयान का कहना है ‘घर वहीं है, जहां आपका दिल है।’ भविष्य में उनका सपना कोचिंग के जरिए भारत के युवा खिलाड़ियों को तराशना है।

Read More »
India Cricket T20 Series Zimbabwe July 2026

India Cricket T20 Series Zimbabwe July 2026

स्पोर्ट्स डेस्क17 मिनट पहले कॉपी लिंक 2024 जिम्बाब्वे के आखिरी दौरे पर भारत ने 5 टी-20 मैचों की सीरीज 4-1 से जीती थी। भारतीय क्रिकेट टीम जुलाई 2026 में जिम्बाब्वे दौरे पर जाएगी। इस दौरे पर तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी। सभी मुकाबले हरारे में होंगे। 23 जुलाई को पहला मैच बुधवार को जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड ने सीरीज की तारीखों की पुष्टि की। 23 जुलाई को पहला टी-20 खेला जाएगा। 25 और 26 जुलाई को दूसरा और तीसरा मैच होगा। 2024 में 4-1 से सीरीज अपने नाम की थी भारत ने आखिरी बार 2024 में जिम्बाब्वे का दौरा किया था। उस समय कप्तानी शुभमन गिल ने संभाली थी। भारत ने पहला मैच गंवाने के बाद वापसी की और सीरीज 4-1 से अपने नाम की थी। जिम्बाब्वे बोर्ड का बयान जिम्बाब्वे क्रिकेट के निदेशक गिवमोर मकोनी ने कहा कि भारत के खिलाफ मैच हमेशा दर्शकों में उत्साह पैदा करते हैं। उनके अनुसार, यह सीरीज घरेलू मैदान पर खिलाड़ियों के लिए खुद को परखने का अच्छा अवसर होगी। जिम्बाब्वे भारत भी आएगी जिम्बाब्वे टीम जनवरी 2027 में भारत दौरे पर आएगी। इस दौरान तीन वनडे मैच खेले जाएंगे। मुकाबले कोलकाता (3 जनवरी), हैदराबाद (6 जनवरी) और मुंबई (9 जनवरी) में होंगे। ————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… IPL में आज LSG vs DC:दिल्ली ने लखनऊ के खिलाफ 7 में 4 मैच जीते, पिछले सीजन दोनों मैचों में हराया IPL के पांचवें मुकाबले में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला जाना है। मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Read More »
India Cricket T20 Series Zimbabwe July 2026

India Cricket T20 Series Zimbabwe July 2026

स्पोर्ट्स डेस्क2 घंटे पहले कॉपी लिंक 2024 जिम्बाब्वे के आखिरी दौरे पर भारत ने 5 टी-20 मैचों की सीरीज 4-1 से जीती थी। भारतीय क्रिकेट टीम जुलाई 2026 में जिम्बाब्वे दौरे पर जाएगी। इस दौरे पर तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी। सभी मुकाबले हरारे में होंगे। 23 जुलाई को पहला मैच बुधवार को जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड ने सीरीज की तारीखों की पुष्टि की। 23 जुलाई को पहला टी-20 खेला जाएगा। 25 और 26 जुलाई को दूसरा और तीसरा मैच होगा। 2024 में 4-1 से सीरीज अपने नाम की थी भारत ने आखिरी बार 2024 में जिम्बाब्वे का दौरा किया था। उस समय कप्तानी शुभमन गिल ने संभाली थी। भारत ने पहला मैच गंवाने के बाद वापसी की और सीरीज 4-1 से अपने नाम की थी। जिम्बाब्वे बोर्ड का बयान जिम्बाब्वे क्रिकेट के निदेशक गिवमोर मकोनी ने कहा कि भारत के खिलाफ मैच हमेशा दर्शकों में उत्साह पैदा करते हैं। उनके अनुसार, यह सीरीज घरेलू मैदान पर खिलाड़ियों के लिए खुद को परखने का अच्छा अवसर होगी। जिम्बाब्वे भारत भी आएगी जिम्बाब्वे टीम जनवरी 2027 में भारत दौरे पर आएगी। इस दौरान तीन वनडे मैच खेले जाएंगे। मुकाबले कोलकाता (3 जनवरी), हैदराबाद (6 जनवरी) और मुंबई (9 जनवरी) में होंगे। ————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… IPL में आज LSG vs DC:दिल्ली ने लखनऊ के खिलाफ 7 में 4 मैच जीते, पिछले सीजन दोनों मैचों में हराया IPL के पांचवें मुकाबले में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला जाना है। मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Read More »
Italy vs Bosnia and Herzegovina Follow Dainik Bhaskar Latest Updates FIFA World Cup 2026

Italy vs Bosnia and Herzegovina Follow Dainik Bhaskar Latest Updates FIFA World Cup 2026

Hindi News Sports Italy Vs Bosnia And Herzegovina Follow Dainik Bhaskar Latest Updates FIFA World Cup 2026 स्पोर्ट्स डेस्क14 मिनट पहले कॉपी लिंक हार के बाद निराश इटली के स्ट्राइकर पियो एस्पोसिटो। इटली लगातार तीसरी बार FIFA वर्ल्ड कप में जगह बनाने से चूक गया। वर्ल्ड कप के यूरोपियन क्वालिफायर्स के फाइनल में उसे बोस्निया और हर्जेगोविना के हाथों पेनल्टी शूटआउट में 1-4 से हार का सामना करना पड़ा। FIFA वर्ल्ड कप अगले साल 11 जून से 19 जुलाई तक अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको में खेला जाएगा। यह वर्ल्ड कप का 23वां एडिशन होगा। इसके मुकाबले 16 शहरों में खेले जाएंगे। पहली बार टूर्नामेंट में 48 टीमें हिस्सा ले रही हैं और मेजबानी एक साथ तीन देश कर रहे हैं। फुल टाइम तक मैच 1-1 से ड्रॉ रहा यूरोपियन क्वालिफायर्स का फाइनल आज जेनिका में खेला गया। चार बार की वर्ल्ड चैंपियन इटली के लिए शुरुआत अच्छी रही। मुकाबले के 15वें मिनट में मोइसे कीन ने गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। हालांकि, पहले हाफ के अंत से पहले ही डिफेंडर एलेसांद्रो बास्तोनी को रेड कार्ड मिल गया, जिससे इटली 10 खिलाड़ियों के साथ खेलने को मजबूर हो गया। दूसरे हाफ में बोस्निया ने इसका फायदा उठाया और 79वें मिनट में हारिस तबकोविच ने गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया। फुल टाइम और एक्सट्रा टाइम में कोई टीम बढ़त नहीं बना सकी, जिसके बाद मुकाबला पेनल्टी शूटआउट में चला गया। शूटआउट में एक ही गोल कर सकी इटली शूटआउट में इटली की टीम दबाव में बिखर गई। पियो एस्पोसिटो और ब्रायन क्रिस्टांटे अपने पेनल्टी मिस कर बैठे, जबकि बोस्निया के एस्मिरा बाजराक्टरेविक ने निर्णायक गोल कर टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई। पेनल्टी शूटआउट में बोस्निया ने 4 और इटनी ने 1 गोल किया। हार के बाद इटली के डिफेंडर लियोनार्डो स्पिनजोला ने कहा, हमें अब भी यकीन नहीं हो रहा है कि हम टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं और यह सब इस तरह से हुआ है। पेनल्टी मिस होने के बाद निराश पियो एस्पोसिटो। फ्रांस के ग्रुप में सेनेगल और नॉर्वे डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना को ग्रुप जे में रखा गया है। स्पेन ग्रुप एच में है, फ्रांस ग्रुप आई में, जर्मनी ग्रुप ई में, पुर्तगाल ग्रुप के में और इंग्लैंड ग्रुप एल में है। ग्रुप एच, आई, जे, के और एल को ग्रुप ऑफ डेथ माना जा रहा है, क्योंकि इनमें मजबूत टीमें हैं। स्पेन के ग्रुप में उरुग्वे और सऊदी अरब जैसी टीमें हैं, जिन्होंने पिछले वर्ल्ड कप में कई उलटफेर किए थे। फ्रांस के ग्रुप में सेनेगल और नॉर्वे जैसी अच्छी टीमें हैं। ——————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… IPL- पंजाब ने गुजरात को 3 विकेट से हराया:डेब्यू मैच में कूपर कोनोली की फिफ्टी IPL के चौथे मैच में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हरा दिया। मुल्लांपुर में मंगलवार को PBKS ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। GT ने 6 विकेट खोकर 162 रन बनाए। पंजाब ने 19.1 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर टारगेट हासिल किया। पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Read More »
Australia Cricket Contract List 2026-27 Jake Weatherald Michael Neser

Australia Cricket Contract List 2026-27 Jake Weatherald Michael Neser

Hindi News Sports Australia Cricket Contract List 2026 27 Jake Weatherald Michael Neser स्पोर्ट्स डेस्क22 मिनट पहले कॉपी लिंक ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड (CA) ने 2026-27 सीजन के लिए 21 खिलाड़ियों की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी कर दी है। इस कॉन्ट्रैक्ट में खासतौर पर टेस्ट और मल्टी-फॉर्मेट खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी गई है। इस लिस्ट में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू शॉर्ट, झाय रिचर्डसन, लांस मॉरिस और रिटायर हो चुके उस्मान ख्वाजा को कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया गया है। युवा बल्लेबाज सैम कोंस्टास को भी मौका नहीं मिला। रिचर्डसन को तो पिछली बार ही कॉन्ट्रैक्ट मिला था, लेकिन एक साल के भीतर ही उन्हें बाहर कर दिया गया। वहीं ओपनर जैक वेदराल्ड और तेज गेंदबाज माइकल नेसर को टीम में शामिल किया गया है। नेसर ने हालिया एशेज सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था, जिसके चलते उन्हें इस बार कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में जगह मिली है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया मेंस सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 2026-27 जेवियर बार्टलेट, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, पैट कमिंस, ब्रेंडन डॉगेट, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुह्नेमन, मार्नस लाबुशेन, नाथन लायन, मिचेल मार्श, टॉड मर्फी, माइकल नेसर, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, जैक वेदराल्ड, ब्यू वेबस्टर, एडम जम्पा। भारत दौरे पर आएगी ऑस्ट्रेलिया ऑस्ट्रेलिया टीम अगले 12 महीनों में कुल 15 टेस्ट मैच खेलेगी। इसमें बांग्लादेश के खिलाफ घर पर 2 टेस्ट, साउथ अफ्रीका दौरे पर 3 टेस्ट, न्यूजीलैंड के खिलाफ घर पर 4 टेस्ट और भारत दौरे पर 5 टेस्ट मैच शामिल हैं। इसके अलावा मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पर 150वीं वर्षगांठ का एक खास टेस्ट भी खेला जाएगा। इसके बाद 2027 के मिडिल में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल खेला जा सकता है, जबकि उसी साल इंग्लैंड दौरे पर पांच टेस्ट मैचों की एशेज सीरीज भी होगी। व्हाइट-बॉल सीरीज भी खेलेगी टेस्ट क्रिकेट के अलावा ऑस्ट्रेलिया टीम जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका के खिलाफ दौरों पर, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर व्हाइट-बॉल सीरीज भी खेलेगी। ——————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… IPL- पंजाब ने गुजरात को 3 विकेट से हराया:डेब्यू मैच में कूपर कोनोली की फिफ्टी IPL के चौथे मैच में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हरा दिया। मुल्लांपुर में मंगलवार को PBKS ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। GT ने 6 विकेट खोकर 162 रन बनाए। पंजाब ने 19.1 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर टारगेट हासिल किया। पूरी खबर… दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Read More »
Mayank Yadav IPL 2026 | Steyn Aggression & Accuracy

Mayank Yadav IPL 2026 | Steyn Aggression & Accuracy

लखनऊ सुपर जॉयंट्स के तेज गेंदबाज मयंक यादव आईपीएल के दो सीजन में इंजर्ड रहने के चलते नहीं खेल पाए। इस सीजन में मयंक पूरी तरह से फिट हैं। इकाना स्टेडियम में प्रैक्टिस के दौरान उनकी गेंदों में सीम के साथ स्विंग भी नजर आ रही है। . मयंक ने कहा- जब फिटनेस की समस्या से जूझ रहा था तो बूम भैया (जसप्रीत बुमराह) और रोहित शर्मा ने मदद की। उनके बताए तरीकों को फॉलो कर अब लय में हूं। मैदान पर डेल स्टेन के एग्रेशन और एक्यूरेसी के साथ नजर आना चाहता हूं। मयंक यादव ने 2024 के आईपीएल में अपने डेब्यू सीजन में 156.7km/h की रफ्तार से गेंद फेंकी थी। यह सीजन की सबसे तेज गेंद रही थी। IPL-2026 का आज, बुधवार को इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जॉयंट्स और दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला है। IPL के सीजन की तैयारियों को लेकर मयंक ने दैनिक भास्कर से खास बातचीत की। उन्होंने कहा कि टीम के सभी खिलाड़ी रिदम में हैं। अच्छा रिजल्ट आएगा। पढ़िए इंटरव्यू के प्रमुख अंश…। लखनऊ सुपर जॉयंट्स के तेज गेंदबाज मयंक यादव आईपीएल के दो सीजन में इंजर्ड रहने के चलते नहीं खेल पाए। प्रश्न: फैंस की निगाह आपकी स्पीड पर होती है, इसे कैसे देखते हैं ? उत्तर : सिर्फ पेस (स्पीड) नहीं, सारी चीजें जरूरी होती हैं। एक तेज गेंदबाज के लिए खास तौर पर टी- 20 फॉमेट में। जरूरी है कि सही लेंथ पर गेंद गिरे, जहां से हम गेंद मूव भी करा सकें। रन रोकने के लिए कई बार बाउंसर और यार्कर से भी मदद मिलती है। मैदान में मैच खेलने के दौरान पॉजिटव इटेंट मायने रखता है। इकाना की पिच पर हम लोग लगातार अभ्यास कर रहे हैं। खिलाड़ी रिदम में है। अच्छा रिजल्ट आएगा। प्रश्न: तेज गेंदबाज डेल स्टेन को आदर्श मानते हैं। उनकी खास तकनीक बताएं? उत्तर: डेल स्टेन की एक्यूरेसी और पेश शानदार है। मैं, उस पर ही काम करने की कोशिश करता हूं। इससे बतौर गेंदबाज टीम के लिए अच्छा कर सकूं। उनकी यही चीज मुझे बतौर गेंदबाज अट्रैक्ट करती है। उनका एग्रेशन भी गजब का है। यह फील्ड पर कान्फीडेंस देता है। यह मुझे अच्छा भी लगता है। मयंक ने कहा- डेल स्टेन की एक्यूरेसी और पेश शानदार है। मैं, उस पर ही काम करने की कोशिश करता हूं। प्रश्न: दो सीजन में आप लगातार इंजर्ड हुए? इस बार फिटनेस कैसी है? उत्तर: इस बार फिटनेस 100 फीसदी सही है। पूरी तरह से परफेक्ट है। बहुत अच्छी बालिंग और बॉडी है। प्रैक्टिस के दौरान भी गेंद सही तरीके से डिलीवर हो रही है। बॉलिंग पर पूरा कंट्रोल है। इसी को मैच में उतारते हुए टीम को जीताना है। हम एक टीम की तरह पूरे सत्र में शानदार रहेंगे। प्रश्न: इंजरी से उबरने के लिए प्लेयर ने आपको कोई खास सलाह दी है? उत्तर: कई प्लेयर्स ने एनसीए में रिहैब के दौरान सलाह दी है। इसमें खास तौर पर बूम भैया (जसप्रीत बुमराह), रोहित भैया (रोहित शर्मा) सब वहां पर थे। उन लोगों ने बताया कि कैसे आगे जाना है। बूम भैया की भी सर्जरी हुई है। उन्होंने अपने एक्सपीरियंस शेयर करते हुए बताया कि क्या करना चाहिए। हमने उन चीजों को फॉलो किया। इसके बाद खुद को बेहतर तरीके से हैंडल कर रहे हैं। मयंक बोले-अपनी चीजों को सिंपल रखते हुए काम करना है। प्रश्न: टीम में आप के रोल को लेकर कप्तान और कोच ने कुछ बताया ? उत्तर: टीम में अभी तक स्पेसफिक तौर पर कुछ नहीं बताया गया है। अपनी चीजों को सिंपल रखते हुए काम करना है। ताकि बेहतर रिजल्ट मिल सके। अपने स्ट्रेंथ पर ही फोकस है। इसी पर काम करते हुए टीम को मजबूत करना है। स्ट्रेंथ के तौर पर पेश के साथ में स्विंग और स्लोअर बाल से मैच के दौरान सफलता मिल सकती है। प्रश्न: LSG का प्रैक्टिस सेशन चल रहा है! थोड़ा माहौल बताएं? एनर्जी महसूस हो रही है? उत्तर: अभी प्लेयर्स की बांडिंग बहुत अच्छी है। इसके साथ ही सभी प्लेयर्स की इंटेंसिटी काफी अच्छी है। पूरी टीम में पॉजिटिव एप्रोच के साथ में मैदान पर उतरेगी। बैटिंग और बॉलिंग में लगातार परफॉर्म करने वाले खिलाड़ी है। मीडिल ऑर्डर बल्लेबाजों के साथ में स्पिन डिपार्टमेंट में भी टीम अच्छा करेगी। हम टूर्नामेंट में एक टीम के तौर पर शानदार करेंगे।

Read More »
Rishabh Pant; LSG vs DC IPL 2026 LIVE Score Update

Rishabh Pant; LSG vs DC IPL 2026 LIVE Score Update

स्पोर्ट्स डेस्क1 घंटे पहले कॉपी लिंक IPL के पांचवें मुकाबले में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला जाना है। मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। दोनों ही टीमें अब तक खिताब नहीं जीत पाई हैं। 2022 से लीग में खेल रही लखनऊ सुपर जायंट्स पिछले सीजन 7वें स्थान पर रही थी, जबकि दिल्ली कैपिटल्स 5वें नंबर पर रही। दिल्ली कैपिटल्स ने 57% मैच जीते IPL में अब तक लखनऊ और दिल्ली के बीच 7 मुकाबले खेले गए। इनमें से 4 मुकाबले दिल्ली ने जीते, जबकि 3 मुकाबलों में लखनऊ को जीत मिली। IPL 2025 में इन दोनों के बीच 2 मुकाबले खेले गए थे और दोनों ही बार दिल्ली कैपिटल्स जीती। लखनऊ में दोनों टीमें 3 बार आमने-सामने हुई हैं। इसमें 2 बार DC और एक बार LSG को जीत मिली। टीम अपडेट- डकेट ने नाम वापस लिया DC- दिल्ली ने कन्फर्म किया है कि इंग्लैंड के बेन डकेट ने टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया है। ऐसे में करुण नायर या पाथुम निसांका को केएल राहुल के साथ ओपनिंग मिल सकती है। लेफ्ट आर्म पेसर मिचेल स्टार्क शुरुआती कुछ मैचों से बाहर रहेंगे। वे अप्रैल के दूसरे सप्ताह में टीम के साथ जुड़ सकते हैं। मिलर ने दिल्ली का मिडिल ऑर्डर मजबूत किया दिल्ली की टीम इस सीजन काफी बैलेंस्ड नजर आ रही है। टॉप ऑर्डर में टीम के पास केएल राहुल मौजूद हैं। राहुल के अलावा करुण नायर, ट्रिस्टन स्टब्स और डेविड मिलर से भी इस सीजन टीम को दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। मिलर के आने से टीम का मिडिल ऑर्डर और ज्यादा संतुलित दिख रहा है। समीर रिजवी और आशुतोष शर्मा फिनिशर की भूमिका निभाते नजर आएंगे। वहीं, अक्षर पटेल और विपराज निगम बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान देंगे। पंत का फॉर्म लखनऊ के लिए अहम लखनऊ सुपर जायंट्स का टॉप ऑर्डर काफी शानदार दिख रहा है। मिचेल मार्श और ऐडन मार्करम से इस सीजन भी टीम को शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। वहीं, निकोलस पूरन अकेले दम पर किसी भी मैच का रुख पलट सकते हैं। हालांकि, कप्तान ऋषभ पंत की फॉर्म लखनऊ टीम के लिए काफी अहम होगी। लखनऊ का मिडिल ऑर्डर थोड़ा कमजोर दिख रहा है। मोहम्मद शमी, आवेश खान, एनरिक नॉर्त्या, मयंक यादव और मोहसिन खान के रूप में लखनऊ के पास दमदार पेस अटैक मौजूद है। वहीं, स्पिन डिपार्टमेंट की कमान दिग्वेश राठी संभालेंगे। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), करुण नायर/पाथुम निसांका, नीतीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, आकिब नबी, थंगारसु नटारजन। लखनऊ सुपर जायंट्स: मिचेल मार्श, ऐडन मार्करम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर और कप्तान), आयुष बडोनी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, वनिंदू हसरंगा, दिग्वेश राठी, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, मयंक यादव। पिच रिपोर्ट और टॉस फैक्टर लखनऊ के स्टेडियम की पिच पर कभी लो-स्‍कोरिंग तो कभी हाई-स्‍कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं। यहां ओस फैक्‍टर भी है। ओस के चलते दूसरी पारी में गेंदबाजों को गेंद को ग्रिप करने में परेशानी होती है, जिसका फायदा बल्‍लेबाजी करने वाली टीम को होता है। ऐसे में टॉस अहम होगा। टॉस जीतने वाला कप्‍तान पहले गेंदबाजी चुनना पसंद करेगा। लखनऊ स्टेडियम में IPL के अब तक 22 मैच खेले गए हैं। इसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 9 मैच जीते हैं, जबकि चेज करने वाली टीम को 12 मुकाबले में जीत मिली है। वहीं एक मैच बेनतीजा रहा है। लखनऊ में बारिश के आसार नहीं लखनऊ में आज के मैच में बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, इस दौरान तेज गर्मी रहेगी। तापमान 23 डिग्री से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। मैच कहां देख सकते हैं? IPL मैचों का लाइव टेलिकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं, जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी। इसके अलावा, मैच के स्कोर और सभी अपडेट्स दैनिक भास्कर ऐप पर भी देखे जा सकते हैं। ————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… चहल ने तोड़ा जडेजा का IPL रिकॉर्ड:7-15 ओवर के फेज में सबसे ज्यादा विकेट, अर्शदीप का 11 बॉल का ओवर; PBKS-GT मैच के मोमेंट्स-रिकार्ड्स IPL में मंगलवार को पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस पर 3 विकेट से जीत दर्ज की। न्यू चंडीगढ़ में हुए इस मैच के दौरान दो रिकॉर्ड बने। युजवेंद्र चहल IPL मैचों के 7 से 15 ओवर के फेज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। वहीं अर्शदीप सिंह ने एक ओवर पूरा करने के लिए सबसे ज्यादा गेंद फेंकने के अनचाहे रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। पूरी खबर दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं…

Read More »
हाथी चले बाजार…हरभजन सिंह के जवाब से बवाल:IPL-2026 में कमेंट्री पर ट्रोल करने वालों को कहा- कुत्ता; हटाने की मांग ट्रेंड

हाथी चले बाजार…हरभजन सिंह के जवाब से बवाल:IPL-2026 में कमेंट्री पर ट्रोल करने वालों को कहा- कुत्ता; हटाने की मांग ट्रेंड

जालंधर के पूर्व क्रिकेटर और ‘टर्बिनेटर’ के नाम से मशहूर हरभजन सिंह उर्फ भज्जी ट्रोलर्स को दिए जवाब पर फंस गए हैं। यह पूरा मामला IPL 2026 से जुड़ा है। इस सीजन में हरभजन सिंह हिंदी कमेंट्री पैनल का हिस्सा हैं, जिसमें उनके साथ वीरेंद्र सहवाग और नवजोत सिंह सिद्धू जैसे दिग्गज शामिल हैं। 28 और 29 मार्च को खेले गए मैचों के दौरान सोशल मीडिया पर दर्शकों ने हरभजन सिंह और हिंदी कमेंट्री टीम को ट्रोल करना शुरू कर दिया। लोगों का कहना था कि हिंदी कमेंट्री का स्तर गिर रहा है। फैंस ने कहा कि कमेंटेटर्स खेल की तकनीकी बातों पर चर्चा करने के बजाय शायरी, मजाक और बेवजह की बातें ज्यादा कर रहे हैं। विवाद तब और बढ़ गया जब एक मीम अकाउंट ने कमेंट्री पैनल की फोटो शेयर कर उन्हें “3 जोकर” कह दिया। कई दर्शकों ने तुलना करते हुए कहा कि इंग्लिश कमेंट्री में इयान बिशप जैसे एक्सपर्ट खेल की गहराई समझाते हैं, जबकि हिंदी पैनल केवल मनोरंजन तक सीमित रह गया है। ट्रोलर्स ने हरभजन सिंह को लेकर सैकड़ों कमेंट किए। इस पर हरभजन सिंह ने भी ट्रोलर्स को जवाब दिया। उन्होंने एक कमेंट में लिखा— हाथी चले बाजार, कुत्ते भौंके हजार। इसके अलावा उन्होंने एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट कर कहा कि यह कहावत ट्रोलर्स पर लागू होती है और अगर समझ न आए तो अपनी “पेड सेना” से मदद ले लें, साथ ही ‘गेट लॉस्ट’ भी लिखा। भज्जी अब कमेंट्री बॉक्स में अपनी टिप्पणियों और सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स को दिए गए तीखे जवाबों के कारण बुरी तरह फंस गए हैं। आलम यह है कि सोशल मीडिया पर उन्हें कमेंट्री पैनल से हटाने की मांग ट्रेंड कर रही है। पहले जानिए ट्रोलर्स ने क्या कहा… हरभजन सिंह ने दिया जवाब हरभजन सिंह ने ट्रोलर्स के खिलाफ फ्रंट फुट पर आकर जवाब दिया। 29 मार्च को एक एक्स यूजर @होमलेंडर ने हरभजन को टैग करते हुए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया। ट्रोलर ने लिखा कि हरभजन को धोनी ने टीम से लात मारकर निकाला था और अब उन्हें कमेंट्री में भी भौंकना बंद कर देना चाहिए। हरभजन सिंह ने इस ट्रोल को नजरअंदाज करने के बजाय आक्रामक जवाब दिया। उन्होंने लिखा, यह अंग्रेजी की एक अच्छी कहावत है- जो तेरे पर लागू होती है। अगर ना समझे तो अपनी पेड सेना की मदद ले लेना। गेट लॉस्ट नाउ। और हां अपनी असली शकल और आईडी से कर ना ट्वीट। इसके साथ ही उन्होंने एक इमेज शेयर की- जिस पर लिखा- हाथी चले बाजार, कुत्ते भौंके हजार। हरभजन सिंह ने ये पोस्ट की फैंस ने पुराने विवादों को फिर से हवा दी हरभजन सिंह की पोस्ट पर लाखों व्यूज आ गए और लोगों ने हरभजन को उनकी अमर्यादित भाषा के लिए ट्रोल किया। लोगों का कहना था कि एक राज्यसभा सांसद और पद्म श्री सम्मानित खिलाड़ी को एक गुमनाम ट्रोल के स्तर पर गिरकर फट्टू जैसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए था। फैंस की नाराजगी यहीं तक सीमित नहीं रही। हरभजन के इस व्यवहार ने उनके पुराने विवादों को फिर से हवा दे दी। ट्रोल्स ने याद दिलाया कि कैसे IPL 2025 में उन्होंने जोफ्रा आर्चर की तुलना काली टैक्सी से करके नस्लीय टिप्पणी की थी। साथ ही आर अश्विन के साथ उनके कथित कंपीटिशन और एमएस धोनी के प्रशंसकों के साथ उनके पुराने मतभेदों को भी दोबारा कुरेदा गया। दर्शकों का एक बड़ा वर्ग यह आरोप लगा रहा है कि हरभजन अपनी कमेंट्री में कुछ खास खिलाड़ियों के प्रति बायस्ड रहते हैं। हरभजन को कमेंट्री से निकालने पर नहीं हुआ फैसला अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या हरभजन सिंह को IPL कमेंट्री पैनल से निकाल दिया गया है? आधिकारिक तौर पर ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स और जियो सिनेमा ने अभी तक कोई टर्मिनेशन लेटर जारी नहीं किया है, लेकिन सूत्रों की मानें तो बीसीसीआई और ब्रॉडकास्टिंग टीम इस पूरे घटनाक्रम से बेहद नाराज है। निकाले जाने की चर्चा के 3 मुख्य कारण

Read More »
चहल ने तोड़ा जडेजा का IPL रिकॉर्ड:7-16 ओवर के फेज में सबसे ज्यादा विकेट, अर्शदीप का 11 बॉल का ओवर; PBKS-GT मैच के मोमेंट्स-रिकार्ड्स

चहल ने तोड़ा जडेजा का IPL रिकॉर्ड:7-16 ओवर के फेज में सबसे ज्यादा विकेट, अर्शदीप का 11 बॉल का ओवर; PBKS-GT मैच के मोमेंट्स-रिकार्ड्स

IPL में मंगलवार को पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस पर 3 विकेट से जीत दर्ज की। न्यू चंडीगढ़ में हुए इस मैच के दौरान दो रिकॉर्ड बने। युजवेंद्र चहल IPL मैचों के 7 से 16 ओवर के फेज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। वहीं अर्शदीप सिंह ने एक ओवर पूरा करने के लिए सबसे ज्यादा गेंद फेंकने के अनचाहे रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। इन दो रिकॉर्ड के अलावा कई ऐसे मोमेंट्स से भी गुजरे जिनकी चर्चा मीडिया और सोशल मीडिया दोनों पर हो रही है। PBKS Vs GT मैच के मोमेंट्स और रिकॉर्ड्स… 1. चहल ने तोड़ा रवींद्र जडेजा का रिकॉर्ड युजवेंद्र चहल ने दो विकेट लिए। उन्होंने शुभमन गिल और जोस बटलर को आउट किया। ये दोनों 7 से 16 ओवर के बीच आए। चहल अब IPL इतिहास में इस फेज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। 2. अर्शदीप ने 11 बॉल का ओवर फेंका अर्शदीप सिंह ने गुजरात के खिलाफ 11 गेंदों का ओवर फेंका। ऐसा गुजरात की पारी के 20वें ओवर में हुआ। अर्शदीप ने इस ओवर में 4 वाइड और 1 नो बॉल फेंकी। इसलिए इसे पूरा करने में उन्हें 11 गेंदें लगीं। ओवर में गुजरात ने 12 रन बनाए। अर्शदीप से पहले मोहम्मद सिराज, तुषार देशपांडे, शार्दूल ठाकुर, संदीप शर्मा और हार्दिक पंड्या भी IPL में 11-11 गेंद का ओवर फेंक चुके हैं। यहां से पढ़िए मैच के 10 खास मोमेंट्स 1. दो प्लेयर्स ने डेब्यू किया तेज गेंदबाज अशोक शर्मा को गुजरात टाइटंस के लिए IPL डेब्यू का मौका मिला। दूसरी ओर पंजाब किंग्स के कूपर कोनोली ने अपना पहला IPL मैच खेला। 2. चहल ने चौथी बार गिल को आउट किया 10वें ओवर की तीसरी गेंद पर युजवेंद्र चहल ने शुभमन गिल को आउट कर दिया। चहल ने गेंद को धीमा रखा। गिल मिड-विकेट के ऊपर स्लॉग स्वीप खेलने गए, लेकिन गेंद बल्ले के बीच में नहीं आई। डीप मिड-विकेट पर खड़े कूपर कोनोली ने आसान कैच पकड़ लिया। गिल ने 27 गेंदों में 39 रन बनाए। चहल ने गिल को IPL में चौथी बार आउट किया है। चहल अब गिल को IPL में सबसे ज्यादा बार आउट करने के मामले में पांच अन्य गेंदबाजों के साथ टॉप पर आ गए हैं। चहले से पहले दीपक चाहर, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, हार्दिक पंड्या और एनरिक नॉर्त्या भी गिल को IPL में 4-4 बार आउट कर चुके हैं। 3. जेवियर बार्टलेट ने हवा में छलांग लगाकर कैच लपका 15.4 ओवर में युजवेंद्र चहल की बॉल पर जोस बटलर ने आगे बढ़कर लॉन्ग-ऑन के ऊपर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन टाइमिंग पूरी तरह सही नहीं रही। गेंद हवा में गई और लॉन्ग-ऑन पर खड़े जैवियर बार्टलेट ने दाई ओर दौड़ते हुए शानदार छलांग लगाकर कैच लपक लिया। बटलर 33 गेंदों में 38 रन बनाकर आउट हुए। 4. वाशिंगटन ने 4 बॉल पर कोई शॉट नहीं खेला 15.1 ओवर में सिंगल लेने के बाद वॉशिंगटन सुंदर ने 4 बॉल पर कोई शॉट नहीं खेला। उन्होंने कुल 6 बॉल डॉट खेली। जैवियर बार्टलेट और मार्को यानसन ने उन्हें पूरी तरह रोककर रखा। सुंदर ने 16 बॉल पर 18 रन बनाए। उनकी वजह से गुजरात बड़ा स्कोर नहीं बना पाई। 5. तेवतिया का बैट टेस्ट हुआ 17.4 ओवर में राहुल तेवतिया क्रीज पर आए। बल्लेबाजी शुरू करने से पहले अंपायर ने उनका बैट चेक किया। इस टेस्ट में उनका बैट फेल हो गया और तेवतिया को दूसरा बैट मंगाना पड़ा। 6. प्रियांश ने सिक्स से खाता खोला पहले ओवर की 5वीं बॉल पर प्रियांश ने सिक्स से अपना और टीम का खाता खोला। मोहम्मद सिराज की शॉर्ट और ऑफ के बाहर गेंद पर प्रियंश आर्या ने शानदार शॉट खेला। उन्होंने गेंद पर पूरी तरह कंट्रोल रखते हुए डीप पॉइंट के ऊपर से छक्का जड़ दिया। 7. कूपर कोनोली का 103 मीटर लंबा सिक्स 8वें की दूसरी बॉल पर राशिद खान की शॉर्ट गेंद पर कूपर कोनोली ने 103 मीटर लंबा सिक्स लगाया। बॉल लॉन्ग ऑन के ऊपर से सीधा स्टेडियम के दूसरे टियर में जाकर गिरी। 8. श्रेयस अय्यर को चोट लगी 12वें ओवर की आखिरी बॉल पर श्रेयस चोटिल हो गए। राशिद खान की गेंद पर कूपर कोनोली ने शॉट खेला, जो सीधे श्रेयस अय्यर की ओर गया। बचने की कोशिश में अय्यर पूरी तरह हट नहीं सके और गेंद उनकी कलाई पर लग गई। टक्कर इतनी तेज थी कि अय्यर तुरंत जमीन पर गिर पड़े और दर्द से कराहते नजर आए। फिजियो तुरंत मैदान पर आया और उन्हें आइस पैक दिया गया। हालांकि अगले ओवर में श्रेयस कैच आउट हो गए। वे 18 रन बनाए। 9. कोनोली ने चौका लगाकर फिफ्टी पूरी की 16वें ओवर में कूपर कोनोली ने फिफ्टी पूरी कर ली। उन्होंने कगिसो रबाडा के खिलाफ ओवर की पहली ही गेंद पर चौका लगाया और 34 गेंद पर अपनी हाफ सेंचुरी पूरी कर ली। वे IPL डेब्यू में फिफ्टी लगाने वाले 25वें बल्लेबाज बने 10. 20वें ओवर में कोनोली के चौके से जीता पंजाब 19वें ओवर की पहली बॉल पर कूपर कोनोली ने कवर पर शानदार चौका जड़कर पंजाब किंग्स को जीत दिला दी। वॉशिंगटन सुंदर की फ्लैट गेंद पर कोनोली ने बेहतरीन टाइमिंग के साथ शॉट खेला और टीम ने 3 विकेट से मैच अपने नाम किया। एक समय पंजाब किंग्स मजबूत स्थिति में थी, लेकिन अचानक मैच पलट गया। 109 रन पर टीम के सिर्फ 2 विकेट गिरे थे, लेकिन 118 तक स्कोर पहुंचते-पहुंचते 6 विकेट गिर गए।मार्कस स्टोयनिस 15वें ओवर में बिना खाता खोले आउट हो गए। इस दौरान प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 ओवर में 3 विकेट लेकर मैच में जबरदस्त वापसी कराई। ——————————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… IPL में आज LSG vs DC:दिल्ली ने लखनऊ के खिलाफ 7 में 4 मैच जीते, पिछले सीजन दोनों मैचों में हराया IPL के पांचवें मुकाबले में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला जाना है। मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। पूरी खबर

Read More »

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
प्रियंका चोपड़ा ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:दुपट्‌टे से सिर ढककर आईं; लंगर हॉल में जूठे बर्तन मांजने की सेवा की, गुरबाणी सुनी

March 31, 2026/
5:04 pm

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा मंगलवार को अमृतसर में गोल्डन टेंपल पहुंची। इस दौरान उन्होंने दरबार साहिब में माथा टेका। इसके...

साउथ डायरेक्टर रंजीत की गिरफ्तारी हुई:एक्ट्रेस ने लगाए थे शूटिंग के बीच वैनिटी में यौन उत्पीड़न के आरोप, 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

April 1, 2026/
3:05 pm

4 नेशनल फिल्म अवॉर्ड और 6 केरल स्टेट फिल्म अवॉर्ड जीत चुके साउथ डायरेक्टर की मंगलवार को कोच्चि से गिरफ्तारी...

CSK Nath Ellis IPL 2026 Out Injury; No Replacement Yet

March 19, 2026/
8:04 pm

स्पोर्ट्स डेस्क50 मिनट पहले कॉपी लिंक 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज नाथन एलिस हैमस्ट्रिंग इंजरी...

भास्कर अपडेट्स:नेशनल हेराल्ड केस में ईडी की याचिका पर 20 अप्रैल को सुनवाई करेगा हाईकोर्ट

March 10, 2026/
2:32 am

दिल्ली हाईकोर्ट ने नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की याचिका पर सुनवाई के लिए 20 अप्रैल की तारीख...

इंदिरा के हत्यारे का भतीजा निकला न्यूजीलैंड का बड़ा ड्रग-तस्कर:22 साल की सजा हो चुकी, दावा- पहचान छुपाने की याचिका वापस ली

March 29, 2026/
10:08 pm

न्यूजीलैंड में कारोबार की आड़ में इंटरनेशनल ड्रग्स नेटवर्क चलाने वाला बलतेज सिंह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के हत्यारे सतवंत...

झारखंड के चतरा में एयर एंबुलेंस क्रैश:रांची से दिल्ली जा रही थी, विमान में 7 लोग सवार थे

February 23, 2026/
10:47 pm

झारखंड से दिल्ली जा रहा एक चार्टेड प्लेन चतरा में क्रैश हो गया। यह एक एयर एंबुलेंस थी। प्लेन में...

सिवनी में जेबकतरा गिरफ्तार:मंदिर से श्रद्धालु का उड़ाया था पर्स, 17 हजार लेकर हुआ था फरार

April 5, 2026/
7:16 am

सिवनी जिले में सक्रिय जेबकतरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने शनिवार की रात एक...

google-color.svg

March 20, 2026/
7:45 pm

Last Updated:March 20, 2026, 19:45 IST Health Tips: डॉ. अभय बताते है कि आयुर्वेद केवल इलाज ही नहीं, बल्कि एक...

राजनीति