Monday, 06 Apr 2026 | 01:36 PM

Trending :

इंडक्शन बनाम इलेक्ट्रिक स्टोव: बिजली बिल की कीमत या कुकिंग की रेटिंग? रसोई गैस संकट में इलेक्ट्रिक चूल्हे के बीच असली ‘पैसा वसूल’ कौन है? जानें अंतर तमिलनाडु के लिए पवन कल्याण के चुनाव अभियान से एनडीए की उम्मीदें क्यों बढ़ीं; क्या विजय फैक्टर मायने रखता है? | चेन्नई-समाचार समाचार Gut Health news: डेस्क पर खाना, बैठे रहना, ऑफिस हर साल छीन रहा आपकी उम्र में से 11 दिन! भाजपा नेता से मारपीट का कांग्रेस ने किया विरोध:एसपी कार्यालय के सामने धरना, आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग बास्केटबॉल चैम्पियन का ‘कैंडी’ सीक्रेट:मिलन शॉट से पहले दिमाग में दोहराते हैं ‘जेलीबीन’, ओवरथिंकिंग दूर करने का मिला अचूक फॉर्मूला Gold & Silver Prices Surge in India
EXCLUSIVE

Director priyadarshan clarify his statement where he call rajpal yadav aneducated

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

डायरेक्टर प्रियदर्शन ने अपने उस बयान पर सफाई दी है, जिसमें उन्होंने राजपाल यादव को कम पढ़ा-लिखा कहा था। डायरेक्टर का कहना है कि उनके बयान का गलत अर्थ निकाला गया था, वो एक्टर को नीचा नहीं दिखाना चाहते थे। प्रियदर्शन ने तब सफाई दी, जब राजपाल यादव ने उनके बयान पर साफ किया कि वो पढ़े-लिखे हैं।

प्रियदर्शन ने हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा है, ‘असल में, मेरा वह मतलब नहीं था। देखिए, शिक्षा सिर्फ किताबों से नहीं मिलती, बल्कि सड़क से भी बहुत कुछ सीखने को मिलता है। मेरा मतलब सिर्फ इतना था कि (स्ट्रीट स्मार्टनेस), क्योंकि शिक्षा का मतलब जागरूकता भी होता है। मैं बस यही कहना चाहता था।’

आगे उन्होंने कहा, ‘शायद वह गांव से आते हैं और गांव के लोग बहुत भोले होते हैं, वे समझ नहीं पाते, आपको सही और गलत लोगों में फर्क करना आना चाहिए। व्यापक अर्थ में वही शिक्षा है।’

बातचीत में प्रियदर्शन ने ये भी कहा कि उनका मकसद किसी भी तरह से राजपाल को नीचा दिखाना नहीं था। उन्होंने कहा, ‘मेरा ऐसा कोई मतलब नहीं था। मैं उन्हें अपमानित करना नहीं चाहता था। मैंने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि मैंने अपनी जिंदगी में राजपाल जैसा इतना भोला व्यक्ति कभी नहीं देखा, व्यापक अर्थ में शिक्षा की कमी से ही यह मासूमियत आती है।’

क्या था प्रियदर्शन का बयान

कुछ समय पहले ही चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को जेल जाना पड़ा था। इसी समय प्रियदर्शन ने मिड डे को दिए एक इंटरव्यू में कहा था, ‘मैं राजपाल के बारे में जानता हूं, इसलिए मैं उनको अपनी हर मूवी में कास्ट करता था। मैंने तो उन्हें कहा कि वो एड फिल्म्स भी करें। इस बेचारे आदमी ने कम पढ़े-लिखे होने के कारण गलती की। वरना वह अच्छा इंसान है।’

राजपाल यादव ने जवाब में कहा था- मैं शिक्षित हूं

प्रियदर्शन का ये बयान सामने आने के बाद राजपाल यादव ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में कहा था, प्रियन जी (प्रियदर्शन) मुझे नहीं जानते। मैं पढ़ा-लिखा हूं। मैंने 11 साल की उम्र से 55 साल की उम्र तक काम किया। बड़े-बड़े दिग्गज भी मुश्किलों में फंस जाते हैं। अगर मैं कम पढ़ा लिखा होता तो इंडस्ट्री में 25-30 साल तक सर्वाइव नहीं कर पाता।’

प्रियदर्शन ने बढ़ाई राजपाल यादव की फीस

बता दें कि चेक बाउंस केस में फंसे राजपाल यादव की मदद करने के लिए प्रियदर्शन ने उनकी भूत बंगला में फीस बढ़ा दी थी, जिससे उन्हें आर्थिक मदद मिल सके। राजपाल यादव, प्रियदर्शन के निर्देशन की 2 फिल्मों भूत बंगला और हैवान में नजर आने वाले हैं। इससे पहले वो प्रियदर्शन की फिल्मों हंगामा, हंगामा 2, चुप चुपके, भागम भाग, दे दना दन में नजर आ चुके हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Zimbabwe vs West Indies Live Cricket Score, T20 World Cup 2026: Stay updated with ZIM vs WI Ball by Ball Match Updates and Live Scorecard from Mumbai. (Picture Credit: AFP)

February 23, 2026/
5:31 pm

आखरी अपडेट:23 फ़रवरी 2026, 17:31 IST मुख्यमंत्री की यह टिप्पणी असम कांग्रेस के पूर्व प्रमुख भूपेन कुमार बोरा के भाजपा...

नहीं दिखा चांद, 21 मार्च को मनाई जाएगी ईद:नमाज के समय तय, फित्रा की दरें घोषित; सुन्नी और शिया मस्जिदों में अलग-अलग इंतजाम

March 20, 2026/
12:35 am

रमजान के 29वें रोजे के बाद गुरुवार शाम शहर में ईद का चांद नजर नहीं आया। मोती मस्जिद सहित विभिन्न...

Odisha Hospital Fire | BJD Calls CMs Suspension Farce

March 19, 2026/
3:17 am

कटक34 मिनट पहले कॉपी लिंक कटक के श्रीराम चंद्र भंज(SCB) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 14-15 मार्च की दरमियानी रात करीब...

चंडीगढ़ पुलिस की आतंकी पन्नू के खिलाफ अनट्रेस्ड रिपोर्ट:जजों को मारने की दी थी धमकी, नहीं मिला सुराग, चार साल पुराना केस

March 12, 2026/
6:34 pm

चंडीगढ़ पुलिस ने खालिस्तानी आतंकी और प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ दर्ज...

RBSE 12th Result 2026 Date Live: Scorecards soon at rajeduboard.rajasthan.gov.in.

March 30, 2026/
12:38 pm

आखरी अपडेट:30 मार्च, 2026, 12:38 IST बीजू पटनायक के खिलाफ विवादित टिप्पणी के बाद निशिकांत दुबे को आलोचनाओं का सामना...

भीड़ कम होने पर शंकराचार्य बोले-यह शराब की दुकान नहीं:मुझे सपा समर्थक कहते हैं, मेरे कार्यक्रम में सबसे ज्यादा भाजपाई हैं

March 11, 2026/
6:36 am

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने लखनऊ में गो-प्रतिष्ठा जनजागरण अभियान का शंखनाद किया। इसके बाद उन्होंने सभा को संबोधित करना...

राजनीति

Director priyadarshan clarify his statement where he call rajpal yadav aneducated

Director priyadarshan clarify his statement where he call rajpal yadav aneducated

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

डायरेक्टर प्रियदर्शन ने अपने उस बयान पर सफाई दी है, जिसमें उन्होंने राजपाल यादव को कम पढ़ा-लिखा कहा था। डायरेक्टर का कहना है कि उनके बयान का गलत अर्थ निकाला गया था, वो एक्टर को नीचा नहीं दिखाना चाहते थे। प्रियदर्शन ने तब सफाई दी, जब राजपाल यादव ने उनके बयान पर साफ किया कि वो पढ़े-लिखे हैं।

प्रियदर्शन ने हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा है, ‘असल में, मेरा वह मतलब नहीं था। देखिए, शिक्षा सिर्फ किताबों से नहीं मिलती, बल्कि सड़क से भी बहुत कुछ सीखने को मिलता है। मेरा मतलब सिर्फ इतना था कि (स्ट्रीट स्मार्टनेस), क्योंकि शिक्षा का मतलब जागरूकता भी होता है। मैं बस यही कहना चाहता था।’

आगे उन्होंने कहा, ‘शायद वह गांव से आते हैं और गांव के लोग बहुत भोले होते हैं, वे समझ नहीं पाते, आपको सही और गलत लोगों में फर्क करना आना चाहिए। व्यापक अर्थ में वही शिक्षा है।’

बातचीत में प्रियदर्शन ने ये भी कहा कि उनका मकसद किसी भी तरह से राजपाल को नीचा दिखाना नहीं था। उन्होंने कहा, ‘मेरा ऐसा कोई मतलब नहीं था। मैं उन्हें अपमानित करना नहीं चाहता था। मैंने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि मैंने अपनी जिंदगी में राजपाल जैसा इतना भोला व्यक्ति कभी नहीं देखा, व्यापक अर्थ में शिक्षा की कमी से ही यह मासूमियत आती है।’

क्या था प्रियदर्शन का बयान

कुछ समय पहले ही चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को जेल जाना पड़ा था। इसी समय प्रियदर्शन ने मिड डे को दिए एक इंटरव्यू में कहा था, ‘मैं राजपाल के बारे में जानता हूं, इसलिए मैं उनको अपनी हर मूवी में कास्ट करता था। मैंने तो उन्हें कहा कि वो एड फिल्म्स भी करें। इस बेचारे आदमी ने कम पढ़े-लिखे होने के कारण गलती की। वरना वह अच्छा इंसान है।’

राजपाल यादव ने जवाब में कहा था- मैं शिक्षित हूं

प्रियदर्शन का ये बयान सामने आने के बाद राजपाल यादव ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में कहा था, प्रियन जी (प्रियदर्शन) मुझे नहीं जानते। मैं पढ़ा-लिखा हूं। मैंने 11 साल की उम्र से 55 साल की उम्र तक काम किया। बड़े-बड़े दिग्गज भी मुश्किलों में फंस जाते हैं। अगर मैं कम पढ़ा लिखा होता तो इंडस्ट्री में 25-30 साल तक सर्वाइव नहीं कर पाता।’

प्रियदर्शन ने बढ़ाई राजपाल यादव की फीस

बता दें कि चेक बाउंस केस में फंसे राजपाल यादव की मदद करने के लिए प्रियदर्शन ने उनकी भूत बंगला में फीस बढ़ा दी थी, जिससे उन्हें आर्थिक मदद मिल सके। राजपाल यादव, प्रियदर्शन के निर्देशन की 2 फिल्मों भूत बंगला और हैवान में नजर आने वाले हैं। इससे पहले वो प्रियदर्शन की फिल्मों हंगामा, हंगामा 2, चुप चुपके, भागम भाग, दे दना दन में नजर आ चुके हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket